रायबरेली : एक बार फिर गली- गली साईकिल चली के नारे के साथ जितेन्द्र मौर्य ने फिर निकाली साईकिल यात्रा

रायबरेली क्षेत्र में एक बार फिर गली- गली साईकिल चली के नारे के साथ जितेन्द्र मौर्य ने फिर निकाली साईकिल यात्रा रैली।साईकिल रैली अध्यक्षता करते हुए मुकेश रस्तोगी अध्यक्ष व्यपार मंडल सपा ,ओ० पी० यादव पुर्व अध्यक्ष के द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा निकाली गई जितेंद्र मौर्य ने कहा सदर की जनता ने पूरी तरह मन बना लिया है अब 2022 में सपा सदर रायबरेली की सीट को जीत कर इतिहास रचेगी और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देश के सबसे पड़े प्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर रहेगी…

रायबरेली: सेमरपहा गांव मे कोर्ट से स्टे के बावजूद हो रहा है निर्माण कार्य

लालगंज रायबरेली।कोतवाली लालगंज क्षेत्र के सेमरपहा गांव मे स्टे के बावजूद अवैद्य रूप से निर्माण कार्य हो रहा है।निर्माण कार्य को रोकवाने के लिये पीडित धुन्नीलाल सोनकर पुत्र जग्गू निवासी सेमरपहा तहसील,कचहरी के चक्कर काट रहा है।धुन्नीलाल ने हल्का लेखपाल से जब स्टे के बावजूद कार्य होने की सिकायत की तो लेखपाल ने यह कहकर स्टे का कागज फेक दिया कि इस तरह के स्टे तो रोज मुझे मिलते है।जबकि भूमि सम्बंधी विवाद मे दीवानी कोर्ट से यथा स्थिति का स्थगनादेस है।धुन्नी लाल सोनकर ने बताया कि सेमरपहा स्थित भूमि…

रायबरेली: रेलवे के निगमीकरण एवं निजीकरण के खिलाफ विरोध दिवस मनाएगी भारतीय मजदूर संघ

लालगंज रायबरेली। एमसीएफ मजदूर संघ के महामंत्री सुशील गुप्ता एवम कार्यकारी अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ एवम भारतीय रेलवे मजदूर संघ के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर 2021 (गुरुवार) को भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर संघ ने पूरे देश में सरकारी क्षेत्र बचाओ, देश बचाओ के तहत भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र का विनिवेश, निजीकरण, मुद्रीकरण, और निगमीकरण की नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम का संबोधित ज्ञापन अपने अपने महाप्रबंधक को सौंपने का…

रायबरेली: समस्याओं को लेकर भाकियू के नेताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भेजा है।

डलमऊ /रायबरेली: मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि लखीमपुर खीरी कांड में वांछित अजय मिश्रा उर्फ टेनी गृह राज्य मंत्री भारत सरकार को बर्खास्त कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाया जाए। गन्ना किसानों को ब्याज सहित बकाया भुगतान किया जाए तथा गन्ना मूल्य ₹450 प्रति कुंटल किया जाए। बारिश में बर्बाद…

रायबरेली: हनुमान मंदिर पर हुआ रामचरितमानस का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

महराजगंज रायबरेली ।कोतवाली क्षेत्र के पूरे अब्दुल नबी का पुरवा मजरे पहरेमऊ मे हनुमान मंदिर पर रामचरितमानस का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया बताते चलें विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अब्दुल नबी का पुरवा मंजरे पहरेमऊ के सुविख्यात हनुमान मंदिर पर रामचरितमानस एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया वहीं रामचरित मानस की चौपाइयों को सुनकर जहां भक्त भावविभोर हो गए तो भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने अपने आप को पुण्य का भागीदार बनाया सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे…

रायबरेली: चेतावनी बिंदु के पार हुआ गंगा का जलस्तर

डलमऊ रायबरेली पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार छोड़े जा रहे पानी की वजह से अचानक गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। गंगा नदी के अचानक जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। गंगा नदी का जलस्तर बेमौसम बढ़ने की वजह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के गंगा कटरी क्षेत्र में खेती कर रहे किसानों की फसलें पानी मे डूबकर जलमग्न हो गई हैं। जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0 निदेशक एस0 सुन्दर राजन के साथ नवीन मुण्डेरा मण्डी स्थित ई0वी0एम0 वेअर हाउस का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को ई0वी0एम0 निदेशक एस0 सुन्दर राजन के साथ नवीन मुण्डेरा मण्डी स्थित ई0वी0एम0 वेअर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ई0वी0एम0 पर सम्पादित हो रही एफ0एल0सी0 का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एफ0एल0सी0 की कितनी मशीने ठीक है। मशीनों का कितना स्टाॅक है तथा कितनी मशीनें रिजेक्ट है, का विवरण लिया तथा उन्होंने स्टाॅक रजिस्टर एवं एस0ओ0पी0 के प्रदर्शन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई असमान्य नहीं पायी गयी। निर्वाचन आयोग के मानक के अनुरूप पायी गयी।…

बरेली – सिरौली में भारतीय क्रिकेट टीम की हार से जिहादी आये सामने,पुलिस ने मामूली धाराओ में किया चालान।

आँवला – रविवार को क्रिकेट मैच में भारत की हार से उत्साहित सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर कुछ अपशब्द भाषा का प्रयोग किया गया था । इसकी जानकारी हिंदू जागरण मंच को लगी उसने तुरंत एक्शन लेते हुए बरेली एसएसपी को सूचना करी और सिरौली पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।रविवार की शाम को टी-20 क्रिकेट का मैच हुआ था। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को शिकस्त दे दी। पाकिस्तान की जीत…

बरेली – राम नाम अति मीठा :अतुल कृष्ण भारद्वाज।

आँवला – श्री राम भक्त स्व:कल्याण सिंह (बाबू जी) पूर्व मुख्यमंत्री उ०प्र० की स्मृति में श्री राम कथा का आयोजन देवचरा बाजार बदायूं रोड बरेली में मानस मर्मज्ञ पूज्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी श्री मुख से किया जा रहा है श्री राम कथा के चतुर्थ दिन में कथा के मुख्य यजमान राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल विधायक बिथरी चैनपुर के साथ पूर्व मंत्री विधायक आवंला धर्मपाल सिंह ने व्यासपीठ का पूजन किया राजेश मिश्रा ने पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज का माल्यापर्ण कर स्वागत किया आवंला विधायक धर्मपाल सिंह…

बरेली – खडेश्री तपस्वी विजयदेवनाथ महाराज के बरेली पहुचने पर कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत।

आँवला – भारतीय मोदी यूथ ब्रिगेड सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडेश्री तपस्वी विजयदेवनाथ महाराज लगभग दो महीने बाद वापस अपने कार्यालय व आश्रम पर वापस लौटने पर तमाम क्षेत्र वासी कार्यकर्ताओं ने बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर उनको फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया। विजयदेवनाथ महाराज लगभग पिछले दो महीने से हरियाणा जिले के फरीदाबाद के गांव के जंगल में थे वहां के क्षेत्र वासियों के सुखशांति के लिए उन्होंने 41दिनों की खडेश्री तपस्या की थी तपस्या के समापन पर एक विशाल भण्डारे का आयोजन भी…

बरेली – अरुण वल्मीकि की आगरा में पुलिस हिरासत में निर्मल हत्या के विरोध में डीएम बरेली को सौपा ज्ञापन ।

आँवला – वाल्मीकि अंबेडकर सेवा समिति ने आगरा में अरुण बाल्मीकि की पुलिस हिरासत में निर्मल हत्या के विरोध में डीएम बरेली को ज्ञापन सौंपा समिति के सदस्यों ने बताया अभी तक और उनके परिवार को सरकार द्वारा कोई भी सहायता नहीं दी गई है और ना ही दोषियों को सजा मिली बाल्मीकि समाज के प्रति सरकार द्वारा यह सौतेला व्यवहार किया जा रहा है गोरखपुर के गोरखपुर के मनीष गुप्ता की पुलिस हिरासत में हुई हत्या पर उसके परिवार वालों को सहायता राशि ₹4000000 उसकी पत्नी की योग्यता अनुसार…

बरेली – आरोही महिला शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक ।

आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र के एक गांव में आरोही महिला शिक्षा सेवा संस्थान के पदाधिकारियों के ने गांव में कैंप लगाकर महिलाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिसमें शिक्षा से संबंधित विषय में चर्चा की गई और शिक्षा साक्षरता स्वास्थ्य नशा मुक्त आदि के विषय पर चर्चा की गईआंवला के गांव विलौरी रामनगला में आरोही महिला शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा कैंप लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया जिसमें गांव की महिलाओं को जागरूक किया गया शिक्षा साक्षरता स्वार्थ नशा मुक्त आदि की विषय पर चर्चा की गई वहीं…

बरेली – गद्दारों के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोही केस : हिंदू जागरण मंच बरेली

आँवला – 24 तारीख को भारत पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत की खुशियां मना रहे सेंट्रल जेल में तैनात तथाकथित #पुलिस_कांस्टेबल अर्श मलिक के खिलाफ़ थाना इज्जत नगर मे हिन्दू जागरण मंच बरेली के कार्यकर्ताओं ने में मुकद्दमा दर्ज करवाया । इस मौके पर उपस्थित रहे हिंदू जागरण मंच जिला अध्यक्ष अरुण फौजी जी ,प्रांतीय अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी अंशुमान पटेल , प्रांतीय विधि अध्यक्ष एडवोकेट प्रतिपाल सिंह चौहान व युवा वहिनी के जिलाध्यक्ष हर्ष भारद्वाज , जिला विधि प्रमुख गौरव जी ,जिला मंत्री गुलशन…

कासगंज :पटियाली कोतवाली में आगामी पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कासगंज , पटियाली l मंगलवार को पटियाली कोतवाली परिसर में दीपावली त्यौहार को लेकर पटाखा व्यवसाई व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई कोतवाली प्रभारी जीपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों से सुझाव मांगे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की बताया कि दीपावली पर बिकने वाली पटाखों को लेकर सख्त हिदायत देते हुए थानाध्यक्ष जीपी सिंह ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पटाखों की दुकान कस्बा से बाहर लगेगी इसके लिए सबसे उचित स्थान नरदोली रोड स्थित बूढ़ी गंगा के…

स्नेह उत्सव पैलेस बहराइच में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा गरीब,प्रवासी व बिधवा परिवारों को व्यवसाय हेतु शैक्षिक सहायता सामग्री के वितरण कार्यक्रम का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

*स्नेह उत्सव पैलेस बहराइच में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक बहराइच, सुजाता सिंह महोदया द्वारा प्रथम संस्था द्वारा जनपद बहराइच के पांच ब्लॉक के 100 गरीब,प्रवासी व बिधवा परिवारों को व्यवसाय हेतु शैक्षिक सहायता सामग्री गुमटी, ठेला सिलाई मशीन आदि के वितरण कार्यक्रम का फीता काटकर किया गया उद्घाटन।* बहराइच 26 अक्टूबर 2021 आज दिनाँक 26.10.2021 को स्नेह उत्सव पैलेस बहराइच में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक बहराइच, सुजाता सिंह महोदया द्वारा प्रथम संस्था द्वारा आयोजित जनपद बहराइच के पांच ब्लॉक के 100 गरीब,प्रवासी व बिधवा…

पीलीभीत: तीसरे दिन भी विधायक बाबूराम पासवान ने 22 सौ परिवारों को शारदा पर पहुंचकर राहत सामग्री बांटी

पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने लगातार आज तीसरे दिन मंगलवार को ट्रांस शारदा क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ ग्रस्त गांव के 22 सौ परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उनके साथ राजस्व कर्मी मौजूद रहे।विधायक ने शारदा पार सिद्धनगर,रामनगर,अशोकनगर,शास्त्री नगर अन्य गांवों के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण की। बाढ़ क्षेत्र का दौरा पूर्ति निरीक्षक वीर सिंह एवं राजस्व निरीक्षक के साथ दौरा किया । इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज…

तरावादेव टोल प्लाजा शुरू: अब मैनपुरी से कन्नौज-कानपुर जाने-आने वाले वाहनों को देना होगा शुल्क

मैनपुरी के बेवर और नवीगंज के बीच जीटी रोड पर स्थित तरावादेव टोल प्लाजा पर शुल्क शुरू हो गया है। मंगलवार को टोल प्लाजा की शुरुआत हवन पूजन के साथ हुई। कन्नौज की ओर से मैनपुरी आने वाले व जिले से कन्नौज-कानपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बेवर और नवीगंज के बीच स्थित तरावादेव टोल प्लाजा पर शुल्क शुरू हो गया है। मंगलवार को सुबह आठ बजे हवन पूजन के साथ टोल प्लाजा की शुरुआत हुई, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कर्मचारी मौजूद रहे। जीटी रोड को फोरलेन…

कासगंज: अमांपुर और सिढपुरा ब्लाक में हुआ सफाई कर्मचारी संघ का नामांकन

कासगंज में उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ कासगंज की उपशाखाओं का नामांकन कराया गया। जिसमें सिढपुरा ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर ब्रजेश कुमार, रनवीर सिंह, ब्लाक महामंत्री पद पर दौलत सिंह, और कोषाध्यक्ष हरपाल सिंह ने किया नामांकन। वहीं अमांपुर ब्लाक में ब्लाक अध्यक्ष पद पर ग्रीशचंद्र , ब्लाक महामंत्री पद पर सुखबीर सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर विजयपाल सिंह ने नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सिढपुरा ब्लाक में निर्विरोध नामांकन दाखिल करने के कारण ब्लाक महामंत्री दौलत सिंह, ब्लाक कोषाध्यक्ष हरपाल सिंह…

बरेली : एसएसपी ने 22 उप निरीक्षकों के किए तबादले

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले में सोमवार रात करीब दो दर्जन उप निरीक्षकों के तबादले किए। इनमें से 12 दारोगा रिजर्व पुलिस लाइन में थे, जिन्हें थाने या चौकी में भेजा गया है। रिजर्व पुलिस लाइन से संदेश कुमार को थाना आंवला, आयशा को बारादरी, अशोक कुमार को देवरनिया, प्रतीक शर्मा को बारादरी, अजय कुमार को आंवला, श्रुति सिंह को कोतवाली, ज्योति त्यागी को सुभाष नगर, महिपाल सिंह को बिथरी चैनपुर, यशपाल आर्य को थाना भुता, महावीर सिंह को बिशारतगंज थाना मिला। वहीं कनकलता को प्रभारी रिपोर्टिंग चौकी महिला थाना,…

बहराइच: विकासखंड बलहा के ग्राम पंचायत खैरी समैसा में ग्राम समूह का किया गया संगठन, महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए किया गया जागरूक।

बहराइच /बलहा: विकासखंड बलहा के ग्राम पंचायत खैरी समैसा में ग्राम समूह का किया गया संगठन, महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए किया गया जागरूक। आपको बता दें कि जनपद बहराइच के विकासखंड बलहा के ग्राम पंचायत खैरी समैसा में महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की मुहिम में किया गया जागरूक तथा समूह संगठन की प्रक्रिया की गई पूर्ण। जिस क्रम में ग्राम सभा में महिलाओं की चौपाल लगाकर सभी तथ्यों के बारे में पूर्ण रूप से दी गई जानकारी। वहीं विकासखंड से आए हुए…