पीलीभीत: पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान का बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जोरों पर राहत और बचाव कार्य

पीलीभीत जनपद की पूरनपुर विधानसभा के तराई क्षेत्र में, विधायक बाबूराम पासवान पुत्र ऋतुराज पासवान ने चंदिया हजारा क्षेत्र के कई गांवों में, बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन वितरण किया . साथ ही कई स्थानों पर भोजन के स्टॉल लगाकर और घर- घर जाकर भोजन वितरण का काम किया। ऋतुराज पासवान ने कहा कि कोई भी बाढ़ पीड़ित परिवार भूखा ना रहे, इसके लिए वे अपने साथियों के साथ मिलकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं . उन्होंने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक वह प्रतिदिन…

प्रयागराज : कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित समस्त पात्र लाभार्थिंयों के लिए 23 अक्टूबर को विकास खण्ड सोरांव, भगवतपुर एवं कौंधियारा में कैम्प का किया जायेगा

कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित समस्त पात्र लाभार्थिंयों के लिए 23 अक्टूबर को विकास खण्ड सोरांव, भगवतपुर एवं कौंधियारा में कैम्प का किया जायेगा आयोजन जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने 23 अक्टूबर को विकास खण्ड सोरांव, भगवतपुर एवं कौंधियारा में आयोजित होने वाले कैम्प में मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल लाभार्थीपरक संचालित कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित छूटे हुए अवशेष समस्त पात्र लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। कैम्प का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। कैम्प में स्वास्थ्य विभाग के…

पीलीभीत: जिला महामंत्री लेखराज भारती द्वारा कई स्थानों पर स्टाल लगाकर भोजन के पैकेट वितरण किए

पीलीभीत आज 129 पूरनपुर विधानसभा के तराई क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री लेखराज भारती ने कई गांवों में बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन वितरण किया साथ ही कई स्थानों पर भोजन के स्टॉल लगाकर व घर- घर जाकर भोजन वितरण का काम किया। जिला महामंत्री लेखराज भारती ने कहा कि कोई भी बाढ़ पीड़ित परिवार भूखा ना रहे इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हर संभव प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य होने तक वह प्रतिदिन बाढ़ पीड़ितों की सहायता करते रहेंगे उन्होंने प्रशासन…

पीलीभीत: जिला प्रशासन ने वायु सेना के चौपर के द्वारा जलभराव क्षेत्र में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर पहुंचाया सुरक्षित स्थान पर।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी द्वारा भारी वर्षा के कारण शारदा नदी में जल स्तर बढ़ जाने के कारण जलभराव वाले क्षेत्रों में ग्राम का भ्रमण कर जायजा लिया गया तथा जलभराव में फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का कार्य वृहद स्तर पर कराया जा रहा है। बचाव कार्यों का जायजा लेने मा0 मण्डलायुक्त श्री आर0रमेश कुमार, आईजी श्री रमित शर्मा बरेली रेंज माधौटांडा पहुंच कर बचाव कार्यों के सम्बन्ध में जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया…

बरेली – 41दिनों की खडेश्री तपस्या के समापन के उपलक्ष्य के भण्डारे मे हिन्दू मुस्लिम एकता देखने को मिली।

आँवला – बल्लमगढ फारीदाबाद मे आज खंदावली रोड शिव मंदिर भनकपुर जंगल में भारयीय मोदी यूथ ब्रिगेड सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडेश्री तपस्वी विजयदेवनाथ महाराज के निर्देशनुसार एक भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों हजारों की संख्या में सभी जाति व सभी धर्म के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस भण्डारे मे सबसे दिलचस्प बात यह देखने को मिली यहा मुस्लिमो ने भी बढचढ कर हिस्सा लिया आपको जानकर यह आश्चर्य होगा कि तपस्वी विजयदेवनाथ महाराज जी खंदावली रोड शिव मंदिर भनकपुर जंगल मे पिछले 10सितंबर 2021समय 8:15…

बरेली – प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना सहित बेसिक शिक्षा समिति की प्रदेश कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित।

आँवला – स्थानीय अर्बन कोआपरेटिव बैंक सभागार में मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव अधिकारियों जे० सी० पालीवाल, भूपेन्द्र वर्मा व कानूनी विषेशज्ञ संजीव कुमार सक्सेना ने संयुक्त रूप से सम्पन्न कराये। श्री पालीवाल ने घोषणा की कि प्रदेश प्रबन्धकारिणी में सर्वसम्मति से जगदीश चन्द्र सक्सेना प्रदेशाध्यक्ष, सुरेश कुमार यादव, डा० क़दीर अहमद ,अभय सिंह भटनागर प्रदेश उपाध्यक्ष, पंकज कुमार सक्सेना प्रदेश महामंत्री, अभिषेक द्विवेदी प्रदेश संगठन मंत्री, डा० सुरेश रस्तोगी, राकेश विक्रम मन्त्री, रिंकेश सौरखिया प्रदेश कोषाध्यक्ष, संजय पौल आडीटर, प्रदीप कुमार गुप्ता…

प्रयागराज : महर्षि वाल्मीकि जयंती बुधवार को दिव्य, भव्य एवं सुरूचिपूर्ण ढंग से मनायी गयी।

भव्य एवं सुरूचिपूर्ण ढंग से मनायी गयी महर्षि वाल्मीकि जयंती चयनित मंदिरों एवं स्थलों पर दीप प्रज्जवलन व दीपदान के साथ-साथ वाल्मीकि रामायण पाठ का किया गया आयोजन महर्षि वाल्मीकि जयंती बुधवार को दिव्य, भव्य एवं सुरूचिपूर्ण ढंग से मनायी गयी। चयनित 4 स्थलों/मंदिरों पर दीप प्रज्जवलन, भजन एवं वाल्मीकि रामायण के पाठ का आयोजन चयनित मंदिरों/स्थलों में माता शान्ता-श्रृंग ऋषि मंदिर आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम, भारद्वाज आश्रम तहसील सदर, बड़े/लेटे हनुमान जी, त्रिवेणी संगम एवं छुहारा हनुमान मंदिर पर वाल्मीकि रामायण का पाठ दीपदान एवं दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम किया…

पीलीभीत : पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है ।

पीलीभीत 129 पूरनपुर विधानसभा के तराई क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कमलेश्वरी दीक्षित के पुत्र आशुतोष दीक्षित उर्फ राजू भैया ने कई गांवों में बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन वितरण किया साथ ही कई स्थानों पर भोजन के स्टॉल लगाकर व घर- घर जाकर भोजन वितरण का काम किया। राजू भैया ने कहा कि कोई भी बाढ़ पीड़ित परिवार भूखा ना रहे इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हर संभव प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य होने तक वह प्रतिदिन बाढ़ पीड़ितों की सहायता करते रहेंगे उन्होंने…

कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकता : पीएम नरेन्द्र मोदी

-पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत बौद्ध समाज की आस्था-श्रद्धा का केंद्र है। आज कुशीनगर दुनिया से जुड़ गया है। कुशीनगर हवाई अड्डा सिर्फ एयर कनेक्टिविटी के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं है। इससे किसान, पशुपालक, दुकानदार, मजदूर, स्थानीय उद्योगपति, सभी लाभान्वित होंगे। पर्यटन में असीमित वृद्धि होगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। आने वाले तीन से चार वर्षों में देश में 200 से अधिक एयरपोर्ट, सीपौड का नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश है। -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुशीनगर हवाई अड्डा दशकों की…

पीलीभीत : अमरिया के ग्राम आराजी दीननगर में दीवार गिरने से पाँच लोग घायल

पीलीभीत के अमरिया ब्लॉक के गाँव आराजी दीननगर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने कहर बरपा दिया है आज सुबह समय लगभग 08.30 बजे तीन दिवसीय वर्षा में रामकिशोर के घर का खपरैल भरभरा के गिर गया जिसमें पांच लोगों का परिवार रहता था खपरैल गिरने से रामकिशोर की पत्नी तारावती (उम्र 45) पुत्री उर्मिला (उम्र 17) के काफी चोटें आईं हादसे के दौरान पड़ोस के दिकेश पाल ने एम्बुलेंस के लिए 108 पर फोन किया सीएचसी न्यूरिया 108 गाड़ी संख्या 0037 के ईमटी विमलेश कुमार पायलेट…

प्रयागराज :जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई 21 अक्टूबर को

जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई 21 अक्टूबर को जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पंकज कुमार मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सुश्री उषारानी मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत 21 अक्टूबर, 2021 को प्रातः 11ः00 बजे सर्किट हाउस में जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई करेंगी। शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिलाये जाने, योजनाओं से सम्बंधित साहित्य उपलब्ध कराये जाने के साथ ही पात्रों का सुसंगत योजनाओं में यथा सम्भव पंजीकरण भी कराया जायेगा। उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित…

इटावा :उदी NH2 ग्वालियर जाने वाली मार्ग पर बनरहे गड्ढे मौत का शिकार

इटावा उदी थाना बढपुरा क्षेत्र के अंतर्गत कामेत के पास जा रहे दो बाइक सवार युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर. जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए .घायल व्यक्तियों के नाम दारा सिंह बघेल , मुन्ना श्रीवास्तव है. वह अपने पछायगांव क्षेत्र के ग्राम पुरा बसावन से अपनी लड़के की बहू को सैफई यूनिवर्सिटी में खाना देने जा रहे थे. तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए . ट्रक चालक मौके से फरार हो गया .…

प्रयागराज: कोरॉव बारा रवि अव्वल का त्यौहार मनाया गया

कोरांव टाउन एरिया में बारा रवि अव्वल का त्यौहार मनाया गया प्रशासन का दिशा निर्देश का पालन करते हुए लोगों ने अपने घरों पर अपने मोहल्ले में जश्न मनाया गया इस मौके पर इसराइल अली ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा कोरांव के नेतृत्व में आजाद नगर में कमेटी मेंबरों को गिफ्ट देने का काम किए और माला फूल पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाने का काम कये इस मौके पर उपस्थित शहादत जी प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी नौशाद अंसारी मुलायम यूथ ब्रिगेड उपाध्यक्ष जी साथ में नियाज नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मोहम्मद यूसुफ…

जौनपुर: मारपीट में तीन घायल

शाहगंज(जौनपुर) : नगर के पुराना चौक में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनो पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहंुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के पुराना चौक निवासी ग्यानचंद्र साहू के पुत्रगण (28)वर्षीय दूर्गेश साहू व (24) वर्षीय मुकेश साहू का मेले मे ट्रैक्टर को लेकर हुई कहासुनी मे सोमवार की देर शाम नोनहट्टा निवासी मनीश जायसवाल (22) पुत्र जतन जायसवाल से जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की…

जौनपुर: अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज में वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित

शाहगंज(जौनपुर)मंगलवार को क्षेत्र के अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज में कोविड 19 वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के छात्र, छात्राओं ,विद्यालय के कर्मचारी एवं शिक्षकों सहित आसपास के सैकड़ो लोगों ने कोविड 19 का प्रथम और दूसरा डोज़ लगवाया।उक्त अवसर पर महाविद्यालय के सेक्रेटरी मिर्ज़ा अज़फ़र बेग और प्रबंधक श्रीमती कहकशा खान ने संयुक्त रूप से कहा की कोविड19 का डोज़ सभी के आवश्यक है जो लोग अभी तक टीका नही लगवाएं वो लोग जल्द से जल्द टीका लगवा लें।ताकि कोरोना को अपने डेश से पूरी तरह पराजित…

आर्थिक सहयोग पर होगा नए ‘क्वाड’ का जोर,अमेरिका, इजरायल, यूएई व भारत का अंतरराष्ट्रीय फोरम बनाने का फैसला,

अमेरिका, भारत, इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने नए गठबंधन का रोडमैप सामने रख दिया है। चारों देशों के विदेश मंत्रियों की सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक चली बैठक में आर्थिक सहयोग पर ही फिलहाल ध्यान केंद्रित रखने का फैसला किया गया है, लेकिन सामुद्रिक सहयोग के क्षेत्र में भी ये देश गठजोड़ करेंगे। इनके बीच आर्थिक सहयोग पर अंतरराष्ट्रीय फोरम बनाने का एलान किया गया है जो भारत के कारोबार के लिए नए अवसर ला सकती है। साथ ही चारों देशों ने इस संगठन को…

बिजली आपूर्ति कम होने से चीन में अधिकांश फैक्ट्रियों में प्रभावित हो रहा उत्पादन,फूट रहा ड्रैगन का बुलबुला

चीन में पिछले कुछ वर्षो और खासतौर पर कोरोना के पश्चात होने वाले परिवर्तन का अध्ययन करना जरूरी हो गया है। यह समझना इसलिए भी जरूरी है कि विश्व के देश चीन की वास्तविकता को समझकर उसके प्रति अपने नजरिये को दुरुस्त करें और अपने विकास के लिए उचित मार्ग का चयन भी करें। पिछले दिनों चीन में औद्योगिक गिरावट के समाचार आते रहे हैं। एक जमाना था जब चीन 30 से 50 प्रतिशत की दर से औद्योगिक विकास कर रहा था। अविश्वसनीय से लगने वाले पैमाने पर औद्योगिक इकाइयां…

प्रियंका गांधी वाड्रा का फोकस कांग्रेस को आगे रखने पर यूपी में चुनावी एजेंडा सेट करने में है

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मुख्य चुनावी लड़ाई में लाने के लिए प्रदेश की प्रभारी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पूरी कोशिश सियासी नैरेटिव बनाने पर केंद्रित दिखाई दे रही है। सूबे की सियासत में बीते तीन दशक से लगातार संघर्ष कर रही कांग्रेस के लिए 2022 के चुनावी मुकाबले का एक गंभीर प्लेयर होने का संदेश देना बड़ी चुनौती है। इस सियासी चुनौती में राजनीतिक एजेंडा सेट करने का शुरुआती दांव कांग्रेस के लिए मददगार साबित होता दिख रहा है। इसलिए प्रियंका का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में…

अभिषेक मलिक-सुहानी चौधरी ने लिए सात फेरे, ब्राइडल लहंगे में चांद का टुकड़ा दिखीं दुल्हनिया

‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम अभिषेक मलिक ने 18 अक्टूबर 2021 को अपनी जिंदगी के प्यार सुहानी चौधरी से शादी रचाई। कपल ने फैमिली और फ्रेंड्स के बीच सात फेरे ले ही लिए।सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।शादी के इस खास मौके पर सुहानी आईवरी कलर का ब्राइडल लहंगे में परी जैसी दिखीं।मेहंदी वाले हाथ, लाल चूड़ा, कलीरे, नथ, मांग टीका और नेकलेस दुल्हन बनीं सुहानी के लुक चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं दूल्हे राजा अभिषेक भी अपनी दुल्हन के लहंगे के मैचिंग कलर…