बहराइच : मिहींपुरवा ब्लॉक के गोपिया में राशन वितरण बन रहा समस्या

बहराइच : मिहींपुरवा ब्लॉक के गोपिया में राशन वितरण बन रहा समस्या .यहाँ गोपिया के कोटेदार प्रमोद और स्कूल के प्रधानाध्यापक कर रहे हैं झोलझाल. आज मिहीपुरवा तहसील में कम से कम 100 बच्चे और उनके माता-पिता आये ,उन्होंने उप जिला अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी जी से जांच कराने की मांग की है. अब देखना यह है कि मिहींपुरवा तहसील के उप जिला अधिकारी क्या जांच करा रहे हैं ? बच्चों के माता-पिता ने बताया की प्राथमिक विद्यालय बोटनिहा २ के बच्चों को राशन प्राधिकार पत्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक…

फर्रुखाबाद:15000 का इनामी जिला बदर अपराधी हुआ गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मोहल्ला गढ़ी मुशर्रफ खां भीकमपुरा निवासी अजहर पुत्र अवसर को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह ने बताया कि अजहर जिला बदर अपराधी है उसके ऊपर 15 हजार का इनाम घोषित था। अजहर को ग्राम अर्राहपहाड़पुर तिराहे से 315 बोर तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। वह किसी अन्य वारदात के लिए तमंचा लेकर घूम रहा था।फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह

बाराबंकी: थाना रामनगर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।आज दिनांक 07.09.2021 को थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त इश्तियाक पुत्र रईस निवासी उजरवारा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को सुढियामऊ बाबा आरा मशीन के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अदद…

फर्रुखाबाद : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,महिला सहित बच्ची गंभीर रूप से घायल

फर्रुखाबाद : शमशाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को दोपहर बाद बाइक को तेज रफ्तार रोडबेज बस ने सामनें से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी|जिससे बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसी बाइक पर सबार महिला और उसकी मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी| उन्हें उपचार हेतु भेजा गया| थाना शमशाबाद क्षेत्र के कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित फैजबाग पेट्रोल पम्प के निकट बाइक पर सवार युवक व महिला अपनी बच्ची के साथ जा रहे थे | उसी दौरान फर्रुखाबाद से…

मैनपुरी : श्री जे. एस.एस.एस इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय श्याम नगर रानीपुर के बच्चो के चेहरों पर मुस्कुराहट नजर आई

ब्लॉक जागीर : श्री जे. एस.एस.एस इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय श्याम नगर रानीपुर स्कूल खुलते ही बच्चों के चहरो पर मुस्कराहट नजर आई l बच्चों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के सी एम योगी आदित्यनाथ जी ने पढ़ाई की शिक्षा का स्तर कम कर दिया l और जो बच्चे 10th,12th क्लास में प्रमोट कर दिए गए हैं उन बच्चों का कहना है कि मुझे एग्जाम करा कर पास किया जाए l प्रमोट से हमें कोई शिक्षा का अनुभव नहीं मिला है l 10th 12th क्लास के प्रमोट बच्चों की…

बहराइच:मटेरा पुलिस की लापरवाही से एसपी महोदया के मेहनत पर फेरा जा रहा है मिट्टी

बहराइच: मटेरा चमारनपुरवा मौजा रघुनाथपुर थाना मटेरा जनपद बहराइच की मूल निवासी है सेनका देवी पत्नी संजय कुमार के मटेरा में कई अप्लीकेशन डाला और ऑनलाइन किया जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर pmopg/E2021/0455380 सेनका देवी नाम से फिर महिला को उसके पड़ोसी यानी उसके चाचा के लड़के ने मारा उसके बाद एनसीआर हुआ उसके बावजूद भी थाना के थाना प्रभारी सर अपने तरीके से नहीं बल्कि जो मारा है उस महिला को उसके तरीके से केस देख रहे हैं हमें लग रहा है कि मारने वाले पर थाना प्रभारी जी का दयादृष्टि…

मैनपुरी : नहीं कोई सुनवाई ,कई वर्षों से बदहाल है सड़क

ब्लॉक जागीर : रानीपुर इंटर कॉलेज से राजपुर तक रोड पर डामर नजर नहीं आ रहा है स्कूल जाने वाले सभी बच्चे बच्चियों को झाड़ी एवं गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है यह रास्ता 20 सालों से इसी हाल में चल रही है पूर्व प्रधान वर्तमान विधायक ब्रजेश कठेरिया पूर्व ब्लाक प्रमुख आशुतोष बिल्लू यादव से कई बार रोड को डामर करने की माग की पर कोई सुनवाई नहीं हुई l बच्चों को बारिश के कारण पानी भर जाने से स्कूल आने मैं परेशानी होती हैं क्षेत्रीय ग्रामीणों का…

रायपुर: किसानो में आक्रोश फूटा घुस्सा

तिल्दा नेवरा :- राज्य सरकार द्वारा अटल ज्योति किसानी बिजली लाइन में लगातार साम 5 से रात 11 बजे तक रोज प्रदेश भर में कटौती किया जा रहा है जिसके चलते किसान परेशान हो चुके है । पूरे देश मे तथा प्रदेश में खंड वर्षा होने के कारण खेतो में पानी की कमी आ हो रही है । किसान कही कुवें से तो कही नहर नाले से ,बोरवेल से पानी लेकर धान उगाने के लिए मेहनत कर रहे है ऐसे में लगातार 5-7 घंटे बिजली बंद होने के कारण किसान…

पीलीभीत : प्रगति खराब होने के कारण ए0पी0ओ0 को दी गई नोटिस, प्रगति न होने पर होगी कठोर कार्यवाही- जिलाधिकारी।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में मनरेगा कनर्वजन वर्ष 2021-22 हेतु प्रस्तावित कार्यो व एपीओ के कार्यो की समीक्षा वैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। मनरेगा योजना के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में पी0डव्ल्यू0डी0, सिंचाई, लघु सिंचाई , शारदा सागर खण्ड ,भूमि संरक्षण,रेशम के अवशेष कार्यो को एक सप्ताह के अन्तर्गत पूर्ण करने के साथ साथ सम्बन्धित विभागों को वर्ष 21-22 के कार्यो की योजना तैयार कराते हुए उक्त समय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर कार्य पूर्ण न होने…

आजमगढ़:दिल्ली, लखनऊ का सफर होगा आसान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे द्वारा

आजमगढ़: उप्र सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में पूर्वांचल के विकास की अब उम्मीद जताई जा रही है। 22494.44 करोड़ रुपये से निर्मित हो रहे 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण लगभग 97 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने सितंबर माह में ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की बात कही थी।गाजीपुर को लखनऊ से जोडने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर इस माह से आवागमन शुरू होने पर लखनऊ का सफ जनपदवासियों के लिए आसान हो जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस से पूर्वांचल के नौ…

मैं फवाद खान के किरदार से प्रेरित था : प्रदीप दुहान

अभिनेता प्रदीप दुहान जो इस समय क्राइम एंड कन्फेशंस में नजर आ रहे हैं, इस शो पर ध्यान दिए जाने का आनंद ले रहे हैं। प्रदीप ने सीरीज में द सीक्रेट इन योर आइज नामक एक खंड में रुद्र की भूमिका निभाई है। दुहान, जिन्हें बड़ी दूर से आए हैं शो के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है, ने खुलासा किया कि एक उत्तम दर्जे के शेफ की भूमिका निभाने के लिए, उन्होंने कपूर एंड संस में फवाद खान के चरित्र से प्रेरणा ली। उन्होंने कहा, जब मैंने कहानी…

फिल्म निर्माता करण जौहर के रिश्तेदारों से रिश्वत लेने वाले पुलिस आरक्षकों को राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

जबलपुर. बॉलीवुड (Bollywood) के जाने-माने फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के रिश्तेदारों से रिश्वत लेने वाले पुलिस के 2 आरक्षकों को राहत मिल गई है. आरक्षकों को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की जबलपुर हाई कोर्ट (High Court) से अग्रिम जमानत मिल गई है. करण जौहर के रिश्तेदारों के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामले में खात्मा रिपोर्ट दाखिल करने की एवज में रिश्वत की मांग मामले में आरक्षक आरोपी हैं. भोपाल साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक इंद्रपाल सिंह और सौरभ भट्ट को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने 50 हजार के…

Akshay Kumar की मां अरुणा भाटिया ICU में भर्ती, ब्रिटेन से लौटे खिलाड़ी कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) इन दिनों खराब तबीयत से जूझ रही हैं। बीते कुछ दिनों पहले ही एक्टर की मां को अस्पताल में भर्ती करने की जानकारी सामने आई थी, वहीं अब अरुणा को आईसीयू में शिफ्ट करने की जानकारी मिली हैं। मां की बिगड़ी तबीयत की खबर सुन अक्षय कुमार भी फिल्म की शूटिंग छोड़ ब्रिटेन से मुंबई लौट आए हैं। जहां पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया। बताते चलें कि, अक्षय कुमार ब्रिटेन में अपनी अपकमिंग फिल्म सिंड्रेला की…

टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उस पर गर्व है : कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद कहा कि टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उस पर उन्हें गर्व है। भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट मैच में 157 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। कोहली ने कहा, मुझे बहुत गर्व हो रहा है जिस तरह टीम ने प्रदर्शन किया है, विशेषकर सुबह के सत्र में। अपनी कप्तानी में मेरे लिए यह शीर्ष तीन गेंदबाजी प्रदर्शन में से एक है। कोहली…

BCCI के इस बड़े टूर्नामेंट में उतरने से पहले बंट गया बिहार, क्रिकेट टीम को लेकर छिड़ी तकरार

बिहार (Bihar) में क्रिकेट का ताजा हाल गली-मोहल्ले वाले मैचों की तरह है. जैसे गलियों में खेलते वक्त तेरी टीम, मेरी टीम की लड़ाई होती है. ठीक वैसे ही इन दिनों बिहार भी लड़ रहा है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या BCCI के घरेलू टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए बिहार की अंडर-19 टीम तैयार हो पाएगी? ये संशय इसलिए है क्योंकि बीते कुछ हफ्तों में बिहार की दो टीम देखने को मिली है. ये ठीक वैसा ही जैसे एक म्यान में दो तलवार. और, ये सारा झोल…

बीजेपी को चोट देने के लिए यूपी में किस दल को वोट करेगा अन्नदाता ?

पश्चिमी यूपी के जाटलैंड कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर की महापंचायत से किसानों ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनाव में बीजेपी को वोट से चोट देने का खुला ऐलान कर दिया है. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई किसान महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने भले ही बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हो, लेकिन सूबे में किस पार्टी को समर्थन करेंगे इस बात को सार्वजनिक नहीं किया गया. पिछले दो दशक में जब-जब मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत जिस सरकार के खिलाफ हुई, उसे सत्ते से हटना…

तेज प्रताप यादव ने बनाया नया संगठन, भाजपा ने लालू को घेरा

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपना अलग संगठन बना लिया है। जिसका नाम उन्होंने ‘छात्र जनशक्ति परिषद’ रखा है। तेजप्रताप ने यह संगठन तब बनाया है जब कुछ दिनों पहले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उनके बीच तनातनी हो गई थी। तेजप्रताप ने प्रशांत प्रताप को इस संगठन का अध्यक्ष घोषित किया है। आर्यन राय उपाध्यक्ष बनाए गए और पीयूष को महासचिव का पद मिला। शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को तेजप्रताप यानव ने अपने सरकारी आवास…

आईपीएल में इन बल्लेबाजों ने किया है सबसे अधिक ऑरेंज कैप पर कब्जा

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाला है. आईपीएल का पिछला सीजन भी यूएई में ही खेला गया था. आगामी मुकाबलों के लिए लगभग सभी टीमों के कुछ खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात पहुंच चूके हैं. आईपीएल के दूसरे चरण का पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के पिछले सीजन में कई ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने अपना धमाल मचाया था। आइए हम आपको बताते हैं कि पिछले सीजन में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने वाले…

पश्चिम बंगाल उपचुनाव : भाजपा की ये है बड़ी रणनीति; क्या करेंगी दीदी?

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। इनमें से एक भवानीपुर सीट भी है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव में वह नंदीग्राम सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। अब माना जा रहा है कि भवानीपुर सीट पर होने वाला उपचुनाव भी नंदीग्राम के संग्राम से कम नहीं होगा क्योंकि बीजेपी यहां ममता के विरुद्ध बड़े चेहरों पर दांव लगाने का विचार कर रही है।खबरों के अनुसार भाजपा…

कश्मीर पर पाक की नापाक नजर: ISI के जरिए मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद बढ़ी हिम्मत

पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) ने तालिबान (Taliban) के जरिए अफगानिस्तान (Afghanistan) में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. हालांकि मामला यही खत्म नहीं हुआ है. पाकिस्तान आईएसआई अब जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) पर अपनी नजरें गड़ाए हुए है. अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अब खुफिया एजेंसी ISI पिछले दो महीनों से अपने संरक्षक आतंकवादी संगठनों- लश्कर, जेईएम और अल-बद्र को केंद्र शासित प्रदेश में धकेल रहा है. भारतीय केंद्रीय सुरक्षा प्रतिष्ठान के एक सूत्र ने टीओआई को बताया कि जम्मू-कश्मीर में अभी लगभग 200 आतंकवादी एक्टिव हैं,…