आज से शुरू हो रही है नई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, जानिए किस-किस से भिड़ेगा भारत

टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने और इसको अधिक लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ICC World Test Championship का नया सीजन आज यानी 4 अगस्त से हो रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच अब से कुछ देर में नॉटिंघम में शुरू हो जाएगा और इसी के साथ WTC के नए सीजन का बिगुल भी बज जाएगा। दो साल के बाद फिर से इसका फाइनल होगा, जिस तरह 2021 में हुआ। 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच…

सारा अली बोलीं ‘नाक काट दी मैंने’, जानिए सैफ- अमृता से क्यों माफी मांग रही हैं उनकी बेटी

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सारा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में सारा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा अपने मम्मी पापा यानी कि सैफ अली खान और अमृता सिंह से माफी मांगी है। चलिए बताते हैं सारा ने आखिर ऐसा किया क्या है जो उन्हें अपने मम्मी- पापा से माफी मांगना पड़ रही है। दरअसल सारा अली खान की नाक कट गई है जिसके चलते…

फर्रुखाबाद :पूर्व सीएम कल्याण सिंह के शीघ्र स्वस्थ बा लंबी उम्र के लिए लोधी युवा महासभा ने किया हवन पूजन

फर्रुखाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की दीर्घायु के लिए लोधी युवा महासभा ने हवन पूजन किया। लोधी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ लल्ला वर्मा ने मोहल्ला तलैया फजल इमाम स्थित आवास पर हवन कार्यक्रम का आयोजन किया। समाज के दर्जनों लोगों ने हवन में आहुतियां भेंट कर बाबूजी के शीघ्र स्वस्थ होने व लम्बी उम्र के लिए कामना की।कार्यक्रम में लोधी युवा महासभा के ईश्वर दयाल राजपूत महामंत्री, महादेव राजपूत उपाध्यक्ष जोहरी लाल राजपूत महामंत्री,पुरुषोत्तम वर्मा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद, लज्जाराम वर्मा उपाध्यक्ष व पूर्व सभासद,राजन राय…

OBC वर्ग को तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, राज्यों में आरक्षण के बिल पर लगेगी मुहर

केंद्र सरकार ओबीसी की सूची पर राज्यों की शक्ति बहाल करने को लेकर कानून बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए संसद के मौजूदा सत्र में ही 127वां संविधान संशोधन विधेयक लाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल 5 मई को मराठा आरक्षण को लेकर दिए एक फैसले में राज्यों सरकारों से ओबीसी की पहचान करने और उन्हें अधिसूचित करने का अधिकार वापस ले लिया था। ईटी की खबर के मुताबिक, एक बार संसद संविधान के अनुच्छेद 342-ए और 366(26) सी के संशोधन पर मुहर लगा देगी…

वेंकैया नायडू की अपील से खत्म होगा राज्यसभा का हंगामा? सात विधेयकों पर चर्चा को तैयार विपक्ष

पेगासस स्पाइवेयर मुद्दे पर संसद में 11वें दिन भी जारी गतिरोध के बीच सरकार और विभिन्न विपक्षी दलों ने राज्यसभा में एक वैधानिक प्रस्ताव और सात विधेयकों को लिए जाने के संबंध में मंगलवार को सहमति व्यक्त की। सूत्रों ने बताया कि संसद के उच्च सदन में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के लिए हुई बैठक में इन विधेयकों पर चर्चा के लिए 17 घंटे का समय देने का फैसला किया गया।सूत्रों ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने की, जिन्होंने…

सुप्रीम कोर्ट: फालतू याचिकाओं की बाढ़ से अदालत नाराज

हर मामले में फालतू याचिकाओं की बाढ़ पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। तुच्छ व फालतू याचिकाओं से परेशान सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि सामूहिक रूप से हम सभी न्यायिक प्रणाली का मजाक बना रहे हैं। इस तरह की याचिका की वजह से हमें उन मामलों के निपटारे में दिक्कत हो रही है, जिनका निपटान जरूरी है और लोग लंबे से न्याय का इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट ने कहा हर मामले में अपील दायर करने की के चलन को हतोत्साहित करना होगा। जस्टिस संजय किशन कौल…

मैनपुरी : दन्नाहर क्षेत्र में बिजली के करंट से पिता बेटा की मृत्यु चाचा घायल l

बाथरूम में नहाने गए पिता की करंट से मौत,पिता को बचाने पहुँचे पुत्र की भी मौत,भतीजे को करंट से बचाने पहुंचे चाचा घायल,परिवार में बड़ा हादसा होने से मचा कोहराम,थाना दन्नाहार के नगला बरी की घटना…। संवाददाता : बबलू शाक्य मैनपुरी

जौनपुर: अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में चार घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच चले ने लाठी डंडे में इसरावती (50) पत्नी राधेश्याम उनका पुत्र बृजेश (23) घायल हो गए। मजडीहां गांव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने महेन्द्र (34) पुत्र भुलई को पीटकर घायल कर दिया। वहीं बड़ागांव में मामूली विवाद को लेकर जगदीश कुमार…

Chunky Pandey की बेटी अनन्या पांडे की बिकिनी तस्वीरों के बाद वायरल हुईं ये फोटोज, विंटेज कार के साथ दिए ऐसे-ऐसे पोज

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी और फिम्ल इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बेहद ही कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अनन्या ने अबतक के अपने करियर में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू करने वाली अनन्या सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को इंप्रेस करती नजर आती हैं। वहीं इन दिनों अनन्या बोल्ड फोटोशूट कराती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में उनका सीजलिंग पोज फैंस को कायल…

जौनपुर:सर्प के काटने से हुई महिला की मौत पसरा मातम का माहौल

जफराबाद उत्तरगावां, (हनुमान नगर) निवासी इंद्रजीत यादव उर्फ इनरू की 52 वर्षीय पत्नी शीला देवी सोमवार 2अगस्त को अपने घर के एक कमरे में दूध रखने गई थीं। कमरे में बैठे सांप ने डस लिया। उसने तुरंत स्वजन को इसकी जानकारी दी। स्वजन निजी वाहन से जिला मुख्यालय एक निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घर व रिश्तेदारों को सूचित करने के बाद महिला का यानी मंगलवार 03 अगस्त को दाह संस्कार किया गया । मृतक के घर में पसरा है मातम का…

मैनपुरी : खेत में बकरी जाने पर दबंगों ने किसान को पीटा

किशनी।मक्का के खेत में फसल खा रही बकरियों को रोकने पर दबंगों ने दलित किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।क्षेत्र के गांव अभय पुर निवासी राजू पुत्र तिलक सिंह ने बताया कि 1 सप्ताह पूर्व वह अपने खेत पर खड़ा था। इसी दौरान उसने देखा कि उसके खेत में बकरियां उसकी मक्का की फसल को खा रही हैं। इस पर उसने बकरियों को खेत से मार कर निकाल दिया। इस बात से…

पीलीभीत : पूरनपुर129 विधानसभा पूरनपुर में घुघचिहाई मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई।

पीलीभीत : भारतीय जनता पार्टी घुंघचिहाई मंडल जिसके मुख्य वक्ता बृज क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य रजनीश पान्डेय जी जिला मंत्री अनुराग अग्निहोत्री जीन ने भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाएं और विकास के बिल पर फिर कार्यकर्ताओं का सहयोग से 2022 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी ऋतुराज पासवान जी ने मंडल की कार्यसमिति संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी की बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही है और पासवान…

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य महिला जनसुनवाई में सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य महिला जनसुनवाई में सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषयक जागरूकता शिविर में होंगी शामिलजिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पंकज कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अनीता सचान द्वारा दिनांक 04 अगस्त, 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे सर्किट हाउस में उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषयक जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करेंगी।द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

मैनपुरी: बारिश से सड़क पर हुआ जल भराव

मैनपुरी/किशनी- ऊँचा इस्लामाबाद में बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे आने-जाने बालो को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

पीलीभीत : कौशल विकास प्रशिक्षण से युवाओं को मिल रहा है, रोजगार।

पीलीभीत प्रदेश सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से लगा रही है। प्रदेश के युवक/युवतियों को प्रत्येक जिलो में विभिन्न ट्रेडर्स में प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त युवा स्वरोजगार स्थापित कर रहे हैं साथ ही विभिन्न निजी उद्योगों, फैक्टरियों व संस्थानों में रोजगार मेलों के माध्यम से नौकरियॉ दिलाई जा रही हैं। प्रदेश में अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 270 अतिरिक्त प्रशिक्षण प्रदाता अनुबंधित किये गये, जिनमें से 35 प्रशिक्षण प्रदाता विशेषकर दिव्यांगजनों को प्रशिक्षित करने के लिए चयनित किये गये…

पीलीभीत :भारतीय जनता मजदूर संघ की बैठक संपन्न हुई।

पीलीभीत :दिनांक 3 अगस्त 2021 भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांत प्रकाश जाटव जी से मुरादाबाद जिला अध्यक्ष श्री नफीस अहमद के साथ खास मुलाकात प्रदेश संगठन महामंत्री हरप्रसाद सैनी जी प्रदेश महासचिव के साथ इमरान हमजा नगर अध्यक्ष पाक बड़ा आफताब आलम एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अजीम पाशा मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाकात कर संगठन के बारे में चर्चा हुई है चर्चा में आगामी कार्यक्रम की रचना भी की गई ।

पीलीभीत : विद्यार्थियों ने हाई स्कूल परीक्षा 2021 में परचम लहराया कुलवंत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज निगोही शाहजहांपुर।

कुलवंत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज निगोही, शाहजहांपुर में बोर्ड परीक्षा 2021 में विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम कर उत्तीर्ण होकर कॉलेज का नाम रोशन किया lकहा हम में है दम, हम बनेंगे कल के स्टारगतवर्ष बोर्ड परीक्षा 2020 में अनुभव कश्यप S/O सुनील बाथम ने जिला टॉप 10 में अपना नाम दर्ज करा कर गौरव बढ़ाया l इस बार फिर 2021 बोर्ड परीक्षा में शिक्षक/ शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम करके विद्यार्थियों ने परचम लहराया l कोविड-19 प्रोटोकॉल पालन करते हुए समारोह में श्री कुलवंत सिंह कुशवाहा संरक्षक, श्रीमती बीना…

पीलीभीत : अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस की थीम को साकार कर रहा प्रदेश।

पीलीभीत अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस प्रतिवर्ष 29 जुलाई को मनाया जाता है। वर्ष 2021 में इस दिवस की थीम है ‘‘उनका अस्तित्व हमारे हाथों में है‘‘। उत्तर प्रदेश की वर्तमान योगी सरकार के गंभीर प्रयासों का ही परिणाम है कि प्रदेश में राष्ट्रीय पशु बाघ की संख्या बढ़ रही है। इस प्रकार इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस की थीम को सरकार ने सार्थक सिद्ध कर दिया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 की बाघ गणना के अनुसार प्रदेश में 117 बाघ थे, जबकि वर्ष 2018 की बाघ गणना में यही संख्या…

पीलीभीत : विशेष महा टीकाकरण अभियान के तहत रिकॉर्ड लक्ष्य के सापेक्ष 117% किया गया कोविड टीकाकरण।

पीलीभीत : शासन द्वारा प्राप्त निर्देशो के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशन में कोविड-19 टीकाकरण के अन्तर्गत विशेष महाअभियान संचालित किया गया। एक दिवसीय विशेष महाटीकाकरण अभियान के तहत जनपद में 150 केन्द्र स्थापित पर वृहत टीकाकरण मेडिकल टीमों द्वारा किया गया। विशेष अभियान के तहत आज निर्धारित लक्ष्य 27 हजार के सापेक्ष 31601 लोगों का टीकाकरण किया गया जो 117% प्रतिशत रहा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया गया कि अभियान के तहत टीकाकरण में आम जनमानस ने अपने निकटतम टीकाकरण केन्द्र पर पंहुचकर अपना कोविड टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पूरनपुर एवं चौकी रिछोला थाना गजरौला का औचक निरीक्षण किया गया।

पीलीभीत : दिनांक 03-08-21 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा थाना पूरनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर मौजूद दो आरक्षियों द्वारा वर्दी की कैप न लगाने पर महोदय द्वारा फटकार लगाई गई तथा ओ0आर0 में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। थाना क्षेत्र में निरंतर प्रभावी रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। महोदय द्वारा थाना पूरनपुर पर आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनी गई तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया। कुछ मामलों में संबंधित को निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया…