लालगंज रायबरेली।लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे सती बहादुर मजरे दीपेमऊ सोहवल निवासी अरविन्द (35) पुत्र स्व रामसंकर पासवान की अचानक गिरने से मौत हो गयी है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर मे अरविन्द अपने घर के पास ही अचानक गिर गये।जिससे उनकी तबियत बिगड गयी।परिजनों के द्वारा लालगंज सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पत्नी आरती ने मामले की सूचना लालगंज पुलिस को विधिक कार्यवाही के बाबत दी है।
Day: August 27, 2021
रायबरेली:गंगा एक्सप्रेस वे एवं जनता दर्शन के मामलो में तहसील प्रसासन तत्परता से कर रहा है कार्य
लालगंज रायबरेली।लालगंज तहसील प्रसासन सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरसक प्रयास कर रहा है।खासतौर से जनता दर्सन और गंगा एक्सप्रेस वे के मामले मे एसडीएम विजय कुमार और तहसीलदार ज्ञान प्रताप हर सम्भव प्रयास कर रहे है।एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि अब तक भूमि अधिग्रहण के मामले मे गंगा एक्सप्रेस वे के लिये 90 प्रतिसत भूमि का बैनामा हो चुका है।92 प्रतिसत किसानों की भूमि का भुगतान भी किया जा चुका है।करीब 124 करोड रूपये का भुुगतान किसानों को कर दिया गया है।पट्टा पत्रावलियों से सम्बंधित कुछ…
रायबरेली:गुमसुदगी का मामला दर्ज
लालगंज रायबरेली।लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चक सूधूलाल मजरे गौरा रूपई गांव के राजेस द्विवेदी तीन माह से गायब बताये जाते है।खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर उनके पुत्र प्रसांत त्रिवेदी ने थाने मे प्रार्थना पत्र देकर गुमसुदगी दर्ज करा दी है।
रायबरेली: एसडीएम,सीओ और कोतवाल पर भारी है चौकी इन्चार्ज बहाई
लालगंज /रायबरेली।लालगंज कोतवाली से सम्बद्ध बहाई चोकी इन्चार्ज अपने को एसडीएम,सीओ व कोतवाल से ऊपर समझते है तभी तो अधिकारियों के आदेस के बावजूद स्टे की भूमि पर निर्माण कार्य रूकवाने नही जा रहे है।वास्तव मे गांव बहाई मे भूमि विवाद के मामले मे तहसील एसडीएम कोर्ट से यथा स्थिति होने के बावजूद सरहंगो लोगों के द्वारा निर्माण कराया जा रहा है।चैकी इन्चार्ज बहाई उमेस कुमार अपने उच्चाधिकारियों का भी कहना नही मानते है।मामला पप्पू मौर्य पुत्र रामनाथ व विपक्षी प्रेमसंकर पुत्र सुर्जबली मौर्य का है।जमीनी बटवारे का मुकदमा एसडीएम…
बहराइच :नानपारा मटेरा नेशनल हाईवे NH-927 पर टैंकर और टैक्टर में जोरदार ,टक्कर मौत
बहराइच/मटेरा निकट पडरीतारा यादव होटल के पास समय लगभग साढ़े सात से आठ के बीच सुलभ शौचालय टैंकर और ट्रक में जोरदार टक्कर से एक व्यक्ति साधु निवासी खुटहना की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति सुरेश निवासी लालूही घायल हो गया। सूचना मिलने पर नानपारा थाना प्रभारी आरपी यादव ने अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे । घायल व्यक्तिय को जिला अस्पताल भर्ती कराएं जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक मौके से फरार हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर मालिक घायल व्यक्ति के साथ…
प्रयागराज: उ0प्र0 विधान सभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की उपसमिति के मा0 सभापति की अध्यक्षता में समिति के द्वारा कार्यशील निगमों एवं प्रशासकीय विभागों द्वारा संचालित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी
उ0प्र0 विधान सभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की उपसमिति के मा0 सभापति श्री रामचन्द्र यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में जनपद में कार्यशील समस्त निगमों की परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मा0 सभापति के साथ-साथ समिति के सदस्यों ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं में विशेष प्रयास कर तेजी से प्रगति लाते हुए दिसम्बर-2021 तक कार्य पूर्ण कराकर मा0 जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोकार्पण…
मैनपुरी :जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग
मैनपुरी ब्रेकिंग जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, वृद्ध सहित दो की मौत एक पक्ष के 65 वर्षीय योगराज की मौके पर ही मौत, तो वही दूसरे पक्ष के 35 वर्षीय देवेंद्र को भी लगी गोली घायल देवेंद्र की अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत सुचना पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुँचा घटना करहल थाना क्षेत्र के गॉव झंडेपुर की।
प्रयागराज :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि उद्योग बन्धुओं से सम्बंधित जो भी प्रकरण है या आ रहे है, उसे प्राथमिकता के तौर पर निस्तारित करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने उद्यमियों से सम्बंधित समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये। उन्होंने निवेश पोर्टल…
एटा :जनपद के अलीगंज कस्बे में बोरिंग करते समय हुआ हादसा
एटा जनपद के अलीगंज कस्बे में बोरिंग करते समय हुआ हादसा। विद्युत करंट लगने से बोरिंग कर रहे मनीष 24 की दर्दनाक मौत। बोरिंग करते समय नल का पाइप ऊपर से गुजर रही 11000 बोल्ट की बिजली लाइन से टच होने से लगा करंट से हुई मौत। अपने साथी चंदन के साथ आज सुवह बोरिंग करने पहुंचा था मृतक युवक परिजनों में मचा कोहराम। मृतक मनीष की 2 माह पूर्व ही हुई थी शादी। सवांददाता: दरशू शाक्य
अयोध्या:किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिऱफ्तार
दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी युवक को हैदरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।हैदरगंज थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में आरोपी 22 वर्षीय अंकेश मिश्रा पुत्र गुड्डू मिश्रा निवासी नन्दलाल का पुरवा थाना हैदरगंज को पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मलावन गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। और चालान करके न्यायालय भेजा गया है। आरोपी अंकेश मिश्रा के विरुद्ध मु0अ0स0 173/21 धारा 376/506 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट का अभियोग हैदर गंज थाने में…
एटा : जिला कारागार प्राशशन की बड़ी लापरवाही आयी सामने
एटा :जनपद कारागार में अस्थायी जेल में एक सजा याफ्ता कैदी ने दिन दहाड़े फांसी लगाकर आत्महत्या की।दोपहर का खाना बटने के समय जेल के शौचालय के जँगले से औंगौछे से फांसी लगाकर की आत्म हत्या। मुकेश यादव पुत्र फूल सिंह यादव उम्र 48 साल निवासी ग्राम पहरा थाना बागवला जनपद एटा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या। आज दोपहर 12.45 बजे के लगभग जेल के अंदर लगाई फांसी। 25 अगस्त 2021 को पोक्सो एक्ट के तहत न्यायालय से सजा होने के बाद आया था मृतक अस्थायी जेल एटा। सवांददाता: सोनू…
सीतापुर:प्राथमिक विद्यालय तरसावां में लगायी गयी वैक्सीनेशन कैंप
मिश्रिख सीतापुर आगामी कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए प्राथमिक विद्यालय तरसावां में कैंप का आयोजन किया गया। जिसकी सूचना आशा एनम के द्वारा सभी लोगों को दी जा चुकी थी। गोंदलामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आई हुई टीम ने महामारी के नियमों का पालन करते हुए सतर्कता के साथ विद्यालय परिसर में ही ग्रामीणों को वैक्सीन लगाई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलामऊ से ग्रामीणों के लिए लगाए गए कैंप को केवल 165 डोज ही प्राप्त हुई थी। लेकिन इसके…
जौनपुर :वर्तमान प्रधान ने पूर्व प्रधान के विकास कार्यों पर लिखे नामों को तुड़वाया
जलालपुर : पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव पुत्र श्री पारस नाथ यादव ने जलालपुर थाने पर लिखित आरोप लगाया कि मैंने अपने परधानी के कार्यकाल में प्राथमिक पाठशाला छातीडीह व पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम छातीडिह विकासखंड जलालपुर जनपद जौनपुर का बाउंड्री वाल व गेट बनवाया था और प्रधान होने के कारण अपना नाम भी लिखवाया था जिसे अब वर्तमान प्रधान लालती देवी के प्रतिनिधि विजय कुमार यादव द्वेष वश मेरे नाम को मजदूरों से तुड़वा दिए है जब की नियामतह जिस ग्राम प्रधान के कार्यकाल में जो विकास का…
पीलीभीत : 1 सितंबर को विद्यालय की सबसे छोटी बिटिया द्वारा “बिटिया की बगिया“ में पौधारोपण कर किया जाएगा शुभारंभ।
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने जनपद में एक नवाचार “बिटिया की बगिया“ कार्यक्रम प्रारंभ करने के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में “बगिया की बिटिया“ नाम से पोषण वाटिका स्थापित करने हेतु “एक दिन 226 बगिया“ नामक अभियान 01 सितंबर को संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत जनपद के ऐसे 226 परिषदीय विद्यालय जिनमें आंगनबाड़ी व बाउंड्रीवॉल बनी हुई है उन विद्यालयों में ‘‘बिटिया की बगिया’’ नाम से पोषण वाटिका स्थापित की जाएगी। जिसमें अमरूद, अनार, नींबू, विभिन्न प्रकार…
मैनपुरी: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ने मृत्यु पर जताया शोक
मैनपुरी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पूर्व C M व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अचानक करहल पहुँचे. यहां उन्होंने M L C अरविंद प्रताप यादव की मां के निधन पर शोक जताया है. बिना प्रोटोकॉल, बिना सूचना के अचानक पहुँचकर आज अखिलेश यादव ने सबको चौका दिया. यहां आज करीब 45 मिनट तक अरविंद प्रताप यादव और अखिलेश यादव के बीच वार्ता हुई है. रिपोर्ट :अर्पित शर्मा
कन्नौज : प्रशासन ने रात्रि में हटवा दी बुद्ध की प्रतिमा , हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ा
फर्रुखाबाद :जिला प्रशासन ने छिबरामऊ सौरिख तिराहा पर बीती रात बिना अनुमति लगाई गई विवादित भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा को हटवा दिया गया है।पुलिस ने हिरासत में लिए गए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य के पति ओमकार शाक्य सहित आधा दर्जन लोगों को छोड़ दिया गया। बताया गया कि जनपद कन्नौज के आला अधिकारी बीती रात लगभग 2 बजे नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ सौरिख तिराहे पर पहुंचे।कर्मचारियों ने वहां स्थापित की गई भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति हटावा दी। सूत्रों के अनुसार भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा को…
रायबरेली: लेखपाल प्रियम पांडे सहित सड़क दुर्घटना में तीन घायल
लालगंज /रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज लालगंज के सरकारी अस्पताल में कराया गया है। जानकारी के अनुसार लालगंज तहसील में नियुक्त लेखपाल प्रियम पांडे पुत्र बच्चा पांडे तहसील कार्यालय जा रहे थे तभी पूरे नवरंग गांव के पास अचानक बंदरों का झुंड सड़क पर आ गया जिससे उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और साथी सुमित त्रिवेदी सहित वह घायल हो गए ।वही बाईपास रोड पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार सौरभ वर्मा पुत्र…
रायबरेली: शनिवार को होगा मंडी समिति में आल्हा कार्यक्रम
लालगंज/ रायबरेली। लालगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आल्हा कार्यक्रम का आयोजन होगा यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक प्रांजुल वाजपेई ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत मंडी समिति परिसर में सुबह 9 बजे शनिवार को आल्हा का कार्यक्रम आयोजित होगा ।आल्हा कार्यक्रम पहलवानी आल्हा मंडल के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा ।यह कार्यक्रम आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया जा रहा है।सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को…
रायबरेली: बहाई गांव में स्टे के बावजूद हो रहा है निर्माण कार्य
लालगंज/ रायबरेली ।लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बहाई चौकी के तहत तहसील कोर्ट के द्वारा जारी किए गए स्टे के बावजूद सरहंगों के द्वारा जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जबकि पीड़ित किसान पप्पू पुत्र रामनाथ स्टे के कागजात लिए थाना कचहरी के चक्कर काट रहा है ।मामले की जानकारी देते हुए पप्पू मौर्या ने बताया कि उनके व प्रतिपक्षी प्रेम शंकर पुत्र सुर्जबली मौर्या के बीच जमीनी विवाद चल रहा है जिसका मुकदमा एसडीएम कोर्ट लालगंज में विचाराधीन है। एसडीएम कोर्ट से ही मामले में दौरान मुकदमा स्टे…
रायबरेली: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति के तृतीय चरण का शुभारंभ
रायबरेली: कस्बे के दयानंद पी.जी. कॉलेज बछरावां की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति के तृतीय चरण का शुभारंभ बीते कल गुरुवार के दिन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में प्रारंभ हुआ। जिसमें विश्व महिला समानता दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं महिलाओं में उद्यमिता का विकास विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके निर्णायक मंडल में डॉ. शिशिर श्रीवास्तव एवं डॉ. विष्णु चंद्र श्रीवास्तव थे।…
