आँवला – सिरौली नगर के गांव शाहपुर में बीती रात को 4 घरों में चोरी हो गई जिसमें चोर राशन का सामान भी लेकर उड़ गए आपको बताते चलें कि थाना सिरौली के गांव शाहपुर में रक्षाबंधन रात को लगभग 1:00 बजे चोरों ने घर में रखे बर्तन खाने पीने की चीज है कुछ रुपए एवं एक साइकिल को भी अपना निशाना बनाया घर के पीछे से नकब लगाकर ईटों को हटाया गया फिर चोरी को अंजाम दिया गया, पहले पीछे से ईटों को हटाया फिर बैठकर चोरों ने खाना…
Day: August 23, 2021
आँवला/बरेली – मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में एक बुरी तरह घायल क्षतिग्रस्त हुई मोटरसाइकिल।
आँवला – सोमवार की करीब शाम 5:15 बजे शराब पीकर चला रहे मोटरसाइकिल युवक ने दूसरी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें शराब पीकर चला रहे व्यक्ति की मोटरसाइकिल बुरी तरह टूट गई और उसके चेहरे पर चोट लगने के कारण खून जायेदा बहने लगा बुलेट वाला युवक सिरौली के गांव अंजनी का बताया जा रहा है दूसरा युवक बाहर का है वह शराब पीकर मोटरसाइकिल चला रहा था आपको बताते चलें कि जो व्यक्ति बुलेट से था वह अपनी दिशा में गाड़ी चला रहा था तभी सिरौली नगर अध्यक्ष…
रायबरेली:शव नोचते कुत्ते का फोटो वायरल होते क्षेत्र से हड़कंप मचा
शव नोचते कुत्ते का फोटो वायरल होते क्षेत्र से हड़कंप मच गया है। वायरल फोटो मे यह दावा किया जा रहा है कि यह फोटो सोमवार की सुबह के समय का है, फिर हाल डलमऊ चौकी से चंद कदम की दूरी पर घटना घटित होने से पुलिस की भी जमकर किरकिरी हो रही है। डलमऊ कोतवाली कस्बे के श्मशान घाट पर सोमवार को सुबह के समय दो कुत्ते चिता से शव को निकाल कर उसे नोच नोच कर खाने लगे। तभी श्मशान घाट पर आये कुछ शवदाह यात्रियों ने इस…
रायबरेली:बीमार व भूखे गौवंशों की दुर्दशा को लेकर कोई गंभीर नहीं
लालगंज-रायबरेली। गौवंशों की परवरिश के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों का कोई असर नहीं है। नगर पंचायत से लेकर गांवों तक गौवंशों का बुरा हाल है। जिम्मेदार चारा उपलब्ध कराना तो दूर बीमार व घायल गौवंश दर-दर भटक रहे हैं। पशु चिकित्साविभाग भी महज तमाशबीन बना हुआ है। नगर पंचायत लालगंज के तमाम गौवंश खुर पकने व उसके सड़ने से ग्रसित हैं। जिनकी दुर्गन्ध से राहगीर परेशान हैं। लोगों को नाक में रूमाल रखकर इन गौवंशों के पास से गुजरना पड़ता है। भूख की वजह से गौवंश भयंकर परेशान होने के…
रायबरेली:जिला बदर अपराधी को पुलिस ने भेजा जेल
लालगंज रायबरेली। लालगंज पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को घर में पाए जाने पर उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानी रामपुर निवासी दिग्विजय सिंह पुत्र अवधेश सिंह बीते अप्रैल माह से जिला बदर था जिला बदर के चलते उसे रायबरेली जनपद से बाहर रहना था लेकिन वह छिपछिपा कर अपने घर में रह रहा था ।जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। पत्रकार: सर्वोदय मौर्य
रायबरेली: अंक सुधार के इच्छुक अभ्यर्थी अपने-अपने विद्यालयों में करें संपर्क
लालगंज /रायबरेली : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश के क्रम में बैसवारा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र बहादुर सिंह ने हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों के लिए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बोर्ड परीक्षा परिणाम में *अंक सुधार के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालयों से संपर्क कर परीक्षा देने के लिए सहमति देने का कष्ट करें ।प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जो विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट से संतुष्ट ना हो वह पुनः परीक्षा देकर अपने अंको में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए…
रायबरेली:बीमारी व मानसिक अंसतुलन होने के चलते पूर्व प्रधान अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली
लालगंज रायबरेली।मेड़ौली ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान ने रविवार की सुबह लंगभग 3 बजे गोली मारकर आत्महत्या कर ली । सुबह ग्रामीणों को जानकारी होने पर हड़कम्प मच गया । मृतक पूर्वप्रधान के बेटे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जांचकर शव को कब्जे में लिया और फोरेंसिक टीम को सूचना दीमेड़ौली ग्राम पंचायत के पूर्वप्रधान जयकिशुन चौधरी (55) स्व0 देवतादीन चौधरी की बेटी पूजा चौधरी ने बताया कि उसके पिता ने पहली शादी उन्नाव के भदनांग गांव में की थी । उससे बड़ी बहन गीता के जन्म…
फर्रुखाबाद : कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से वाल्मीकि मेले का आयोजन रहा फीका
फर्रुखाबाद प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालु जाहरवीर गोगा जी महाराज की जयंती पर निशान लेकर पंहुचे| लेकिन अनुमति ना होनें पर पुलिस नें उन्हें कार्यक्रम स्थल से खदेड़ दिया| सोमवार दोपहर तकरीबन आधा सैकड़ा निशान ही दिखे जिनकी पूजा अर्चना कर रोंक के बाद भी प्रदर्शन किया गया|फतेहगढ़ कोतवाली के निकट प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग पवित्र निशान को लेकर एकत्रित होते है| वहीं उनकी भगत द्वारा पूजा अर्चना के बाद सीएमओ कार्यालय के निकट स्थित जाहरवीर गोगा जी महाराज मंदिर तक पवित्र निशान…
जौनपुर:समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के प्रदेश सचिव मनोज कुमार मौर्य को सम्राट अशोक क्लब ने किया सम्मानित
जौनपुर: सम्राट अशोक क्लब भारत की जनपद शाखा के लोगों ने सोमवार को नगर के मियांपुर मोहल्ले में पहुंचकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनाये गये मनोज मौर्य को सम्मानित किया। इस मौके पर शाखा परिवार ने अंगवस्त्रम् के साथ माल्यार्पण किया। साथ ही सम्राट अशोक की लाट देकर सम्मानित किया। साथ ही श्री मौर्य को बधाई देते हुये समाजवादी पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद मौर्य,पूर्व अध्यक्ष गणेश मौर्य महासचिव शत्रुघ्न मौर्य, राष्ट्रीय संयोजक राजेश मौर्य, प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी संजीव मौर्य, उपाध्यक्ष…
इटावा। डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी के डिब्बे उतरने से हुआ बड़ा हादसा
इटावा। डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी के डिब्बे उतरने से हुआ बड़ा हादसा मालगाड़ी के आधा दर्जन डिब्बे पटरी से उतरे बलरई थाना क्षेत्र के राजपुर की घटना रेल अधिकारियों ने मौके पर पहुच कर राहत कार्य शुरू किया सवांददाता: राहुल शाक्य
इटावा : डिप्टी जेलर एस0 एच0 जाफरी के आवास पर जान से मारने की नियत से फायर करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार जनपद में विशेष संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था । जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिग कर रहे थे। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 21.08.2021 की सुबह को डिप्टी जेलर पर फायरिंग करने वाला एक अभियुक्त एआरटीओ कार्यालय के पास कहीं जाने…
फर्रुखाबाद:कोल्ड स्टोरेज में छापा मारकर चार जुआरियों को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद: आईटीआई चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह ने रस्तोगी कोल्ड स्टोरेज ठंडी सड़क में छापा मारकर 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए लोगों में मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी अयोध्या कश्यप पुत्र सतीश, श्याम नगर निवासी गौरव पुत्र संतराम, मदारवाड़ी निवासी रामू पुत्र नन्हेलाल एवं आईटीआई कब्रिस्तान निवासी राजा बाबू पुत्र रवि शामिल है। पुलिस ने जुआरियों के पास 355 रुपए व 50 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह
आजमगढ़: बहनों ने भाई के कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, लिया संकल्प
आजमगढ़: भाई-बहन के पर्व रक्षा बंधन का जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगा और आरती उतार कर कलाई पर राखी बांधा, तो भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं रक्षा बंधन के पर्व पर सवारी वाहनों के न मिलने से पूरे दिन लोग परेशान रहे। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन रविवार को सुबह से ही बहनें शुभ मुहूर्त से पूर्व ही थाली में सजी चमचमाती राखी, रोली, मिष्ठान लेकर…
कोरबा: मॉल के भूत बंगला में अंधेरे का फायदा उठा युवती से छेड़छाड़
कोरबा । ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मॉल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब भूत बंगला से एक युवती चीखते चिल्लाते बाहर निकली। युवती ने एक लड़के पर छेड़खानी आरोप लगाते हुए रोना शुरू कर दिया। बड़ी बहन की शिकायत पर सीएसईबी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला है पॉम मॉल में संचालित भूत बंगला का, जहां अंधेरे और डरावनी आवाज का फायदा उठाते हुए एक युवक ने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। भूत बंगला में अंदर जाते ही अंधेरा छा जाता है।…
जौनपुर:अपना दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर किया सीबीआई जांच की मांग
जौनपुर-जिला मुख्यालय पर अपना दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन सौपने के दौरान जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि अपना दल के संस्थापक डॉक्टर सोने लाल पटेल के ऊपर 1999 में किए गए प्राण घातक हमले को लेकर अपना दल ने प्रथम क्रांति दिवस पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपने का कार्य किया गया इस दौरान मांग किया गया कि अपना दल के संस्थापक डॉक्टर सोनेलाल पटेल की विगत 17 अक्टूबर 2009 को हुई हत्या की सीबीआई जांच कराने…
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय ने थाना हज़ारा एवं चौकी कम्बोजनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण।
पीलीभीत :आज दिनांक 23.08.2021 को पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा थाना हजारा एवं चौकी कम्बोजनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, मैस व महिला हेल्प डेस्क को चैक किया गया। महोदय द्वारा थाने के अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया गया। थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के जल्द निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया साथ ही थाना परिसर की बाउंड्री बनाने के लिए कहा गया। थाना क्षेत्र…
फीबा एशिया कप : सऊदी अरब ने फिलीस्तीन को हराया, भारत फाइनल में पहुंचा
सऊदी अरब ने रविवार को फीबा एशिया कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट ग्रुप-एच में फिलिस्तीन को 96-72 से हरा दिया। इससे भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई क्योंकि इस साऊदी टीम की जीत ने भारत को जुलाई 2022 में जकार्ता में निर्धारित फाइनल के लिए क्वालीफाई करा दिया। भारत, जिसे शुक्रवार को अपने पहले मैच में सउदी से 80-61 से हार का सामना करना पड़ा, ने शनिवार को एक थ्रिलर में फिलिस्तीन को 79-77 से हराया था फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए मेजबानों को फिलिस्तीन को हराने या…
आजकल के बॉलर क्यों नहीं कर पा रहे 150-160 की रफ्तार से बॉलिंग ? शॉन टेट ने दिया जवाब
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट को हाल में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया बॉलिंग कोच बनाया गया है। सबसे तेज गति से गेंद फेंकने को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले टेट ने हाल के समय में मौजूदा तेज गेंदबाजों द्वारा 150 किमी या उससे ज्यादा की गति से गेंदबाजी करने में हो रही परेशानी के बारे में जिक्र किया है। टेट ने बताया कि क्यों मौजूदा समय के तेज गेंदबाज 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंदों को नहीं फेंक पा रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज…
शिल्पा शेट्टी को अचानक देख इमोशनल हुईं शमिता शेट्टी, बहन ने बताया घर का हाल
बहन शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बीच शमिता शेट्टी ने बिग बॉस ओटीटी में कदम रखा। शमिता ने बताया कि ये उनके लिए काफी मुश्किल फैसला था। शो में दो हफ्ते बिताते हुए शमिता को कई बार राज कुंद्रा के नाम का ताना भी मारा गया। इस सबके बीच रविवार को जब बहन शिल्पा ने उन्हें रक्षाबंधन का मैसेज भेजा तो शमिता बहुत इमोशनल हो गईं। भावुक हुईं शमिता रक्षाबंधन पर ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हिना खान नजर आईं और कंटेस्टेंट के भाई बहनों से मिलवाया। वीडियो…
महेश मांजरेकर को हुआ ब्लैडर कैंसर, ऑपरेशन के बाद 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहें
बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की हाल ही में सर्जरी हुई है , जिसके बाद उनके फैंस उनकी तबीयत को लेकर काफी चिंतित हैं। दरअसल महेश मांजरेकर यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित हैं और डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करने को कहा था। जिसके बाद बीते दिन मुंबई के सिर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (Mumbai’s H N Reliance Foundation Hospital) में महेश की सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक महेश अस्पताल में ही भर्ती रहे थे। वही हाल ही खबर आई है महेश मांजरेकर अब स्वस्थ होकर वापस…
