ऊँचाहार- अधेड़ की सरेआम गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, पूरे महावीर निवासी बताया जा रहा है मृतक शख्स। ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर पुल की घटना।
Day: August 11, 2021
रायबरेली: माँ बबेटों को बंधक बना लिया जिसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया
ऊंचाहार/ रायबरेली एनटीपीसी श्रमिक के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल असलहे के बल पर मां बेटों को बंधक बना लिया। जिसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।फरीदपुर गांव निवासी उमेश कुमार शुक्ल एनटीपीसी परियोजना में श्रमिक के रूप में कार्यरत है। सोमवार की रात वह ड्यूटी पर गया हुआ था। तभी घर के पीछे की दीवार फांद कर असलहे से लैस चार अज्ञात चोर कमरे में घुस…
प्रयागराज : श्रीमती छायादेवी सदस्य राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की प्रेस कांफ्रेंस
उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती छायादेवी ने बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि प्रयागराज नगर निगम को निर्देश दिया कि जो भी सफाई कर्मचारियों की मृत्यु हुई है, उसके परिवार के सदस्यों को नियुक्त किया जाये। उन्होंने महिला कर्मचारियों के स्थानान्तरण के संदर्भ में कहा कि उनकी नियुक्ति घर के आस-पास ही किया जाये। दूर कार्य करने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जो भी सफाई कर्मचारी है, उन्हें समसय 1 से 10 तारीख तक भुगतान सुनिश्चित किया जाये।…
फर्रुखाबाद :कलेक्ट्रेट सभागार में मेगा क्रेडिट कैंप के द्वारा 3.20 करोड़ का ऋण स्वीकृत
फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में मेगा क्रेडिट कैंप के अन्तर्गत 21 लाभार्थियों को दिया गया 3 करोड़ 20 लाख का ऋण।जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मोली ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में 21 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।जिलाधिकारी ने लाभान्वित लाभार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिस कार्य के लिए आपने ऋण लिया है उसका सदुपयोग करके जो भी कार्य करें वह पूरी मेहनत,लगन और ईमानदारी से करें जिससे आपको अपना मार्केट बना सकें और…
फर्रुखाबाद :कोर्ट के आदेश की अवहेलना में थानाध्यक्ष तलब
फर्रुखाबाद : एसीजेएम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करनें को लेकर कोर्ट सख्त हो गया है| कोर्ट नें सीओ को थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही करकें उन्हें कोर्ट में तलब करनें के आदेश दिये हैं| मामले की पैरवी अधिवक्ता डॉ० दीपक द्विवेदी नें की|दरअसल एसीजेएम न्यायालय में एक प्रकीर्ण वाद 420, 467, 468 लंबित है| इस मामले में बीते दिनो 29 जुलाई 2021 को सम्बन्धित थानें से प्रगति आख्या तलब की गयी थी| लेकिन चार अगस्त 21 को थानाध्यक्ष द्वारा दी गयी आख्या सही नही थी| जिसके बाद थानाध्यक्ष से जबाब-तलब…
पीलीभीत: सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नगर मजिस्ट्रेट द्वारा होटल मालिकों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
पीलीभीत: सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज नगर मजिस्ट्रेट श्री अरुण कुमार सिंह व सीओ सिटी द्वारा होटल मालिकों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने समस्त होटल मालिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को रूम उपलब्ध ना कराया जाए। उन्होंने कहा कि होटल के सीसीटीवी कैमरे रिकॉर्डिंग के साथ नियमित संचालित करना सुनिश्चित किया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। साथ ही साथ उन्होंने समस्त होटल मालिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि…
रायबरेली: आफत बनी मूसलादार बारिश दर्जनो गरीबों के गिरे घर
डलमऊ तहसील क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश तेलियानी गांव के ग्रामीणों के लिए मानो आफत लेकर आ गई है विकासखंड डलमऊ की ग्राम पंचायत संतपुर के गांव तेलियानी जहां पर लगभग 80% लोग गरीबी रेखा से नीचे निवास करते हैं जिनके पास रहने के लिए पक्के घर नहीं हैं दो दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश तेलियानी गांव के ग्रामीणों के लिए एक काल बनकर आ गई गांव में एक एक एक करके लगभग एक दर्जन से अधिक कच्चे घर गिर गए ग्रामीणों का…
रायबरेली: कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ा
ऊंचाहार। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ गया। पुलिस कर्मीयों ने आनन-फानन में एसआई को सीएचसी ले गए। जहां से जिला अस्पताल फिर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।शैलेश यादव कोतवाली में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। मंगलवार की शाम वह ड्यूटी पर तैनात थे तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। हालत बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद कोतवाल विनोद कुमार सिंह आनन-फानन उन्हें सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार ना होने पर…
रायबरेली: पैतृक भूमि पर कब्जे का आरोप
ऊंचाहार – पैतृक भूमि पर कुछ लोगो ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है । लेखपाल और राजस्व निरीक्षक आदेश के बावजूद जमीन की पैमाई स भी नहीं कर रहे है । परेशान महिला ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है ।मामला नगर पंचायत के मुहल्ले तकिया नुर शाह का है । मुहल्ले की रहने वाली सैयदा बेगम पत्नी रसीद का आरोप है कि उनकी मुहल्ले में पैतृक जमीन है । जिस पर कुछ लोगो ने जबरन कब्जा कर रखा है । इस मामले में उन्होंने राजस्व अधिकारियों…
रायबरेली: घर व कार पर गिरा जर्जर पेड़
ऊंचाहार (रायबरेली) एक घर व कार पर जर्जर पेड़ गिर गया है । जिससे कार , बाइक व घर क्षतिग्रस्त हुआ है । जबकि पीड़ित ने जर्जर पेड़ काटने का पहले से अनुरोध किया था ।मामला क्षेत्र के गांव भटिनिया का पुरवा मजरे कंद रावा का है । गांव के धीरेन्द्र कुमार का कहना है कि उनके घर के बगल में एक सूखा हुआ महुआ का पेड़ था । यह पेड़ गांव के ही कुछ लोगों के संयुक्त स्वामित्व में था ।पेड़ जर्जर होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी…
रायबरेली:आरेडिका में श्रमिकों के हितार्थ कार्यशाला का आयोजन
लालगंज।रायबरेली आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली में कार्यरत श्रमिकों के हितार्थ श्रम कल्याण परिषद, उ0प्र0 श्रम विभाग, रायबरेली द्वारा संचालित विभिन्न 08 योजनाओं-डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना, गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार राशि योजना, मृतक आश्रित सहायता योजना, ज्योतिबा फूले कन्यादान योजना, दत्तोपन्त ठेंगडी मृतक अन्तेष्टि सहायता योजना, चेतन चौहान क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, स्वामी विवेकानन्द धार्मिक एवं पर्यटन यात्रा योजना, महादेवी वर्मा पुस्तक क्रय धन योजना का लाभ श्रमिकों को प्रदान किये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 10.08.2021 को सायं 04ः00 बजे से टीटीसी ऑडीटोरियम में श्रम…
बरेली-अब ट्रेन में बिना टिकट यात्रा के साथ बिना बुक किये नही ले जा पाएंगे समान भी
बरेली 11 अगस्त, 2021ः बिना टिकट यात्रा अथवा अनियमित टिकट के साथ तथा बिना बुक सामान के साथ यात्रा की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर मथुरा-कानपुर रेल खंड पर सघन टिकट जांच अभियान 10 अगस्त, 2021 को चलाया गया। जिसमें इज्जतनगर मंडल को कुल 441 यात्रियों को बिना टिकट/अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ने में सफलता मिली। फलस्वरूप इन यात्रियों से किराए एवं जुर्माने के रूप में रुपए 2,87,815/- का रेल राजस्व वसूल किया गया। जाँच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक (मुख्यालय) श्री…
प्रयागराज:पीएम स्वानिधि योजना के अन्तर्गत योजना से लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत स्ट्रीट वेंडरों को कराये लाभान्वित
11 अगस्त, 2021 प्रयागराज: अपर मुख्य सचिव नगर विकास डाॅ0 रजनीश दूबे बुधवार को संगम सभागार में प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना ‘‘संकल्प से सिद्धि’’ के अन्तर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को योजना से लाभान्वित कराये जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पात्र स्ट्रीट वेंडरों को योजना से लाभान्वित करायें। संकल्प से सिद्धि के विशेष अभियान में कोई भी पात्र वेंडर योजना के लाभ से वंचित न होने पाये। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने कहा कि देश की उन्नति एवं जीडीपी में स्ट्रीट वेण्डरों…
बरेली-आंवला के पूर्व विधायक पुत्र ने किया पंचायत भवन का शिलान्यास
।रेली। बुधवार को ब्लाक रामनगर आज ग्राम पंचायत खड़कपुर में पंचायत भवन के शिलान्यास के उपलक्ष्य में सभी सम्मानित ग्राम वासियों के सहित चौधरी राजकुमार सिंह यादव ग्राम प्रधान के साथ पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव जी के पुत्र अमित राज सिंह एवं अन्य साथियों के साथ ईंट रखकर भूमि पूजन कर भवन का निर्माण शुरू करवाया गया जिसमें ग्राम प्रधान चौधरी राजकुमार सिंह यादव अमित राज सिंह अनिल सिंह,सोनू यदुवंशी,हरेन्द्र यादव,परमाल सिंह बड्डे प्रधान एवं अन्य सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।
मैनपुरी: आदर्श पाठ योजना में जिले के दो शिक्षक चयनित
मैनपुरी: कार्यालय निदेशक शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने चतुर्थ राज्य स्तरीय आदर्श पाठ योजना का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें बेसिक स्तर पर प्राथमिक स्तर हमारा परिवेश विषय से प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय विकास खंड घिरोर की प्रधानाध्यापिका सरिता और माध्यमिक स्तर पर डीएबी इंटर कालेज लखौरा कुरावली के सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र का गणित विषय से चयन किया गया है । यह पहला अवसर है जब राज्य स्तर पर मैनपुरी की पाठ योजना चयनित हुई है। दोनों चयनित अध्यापकों को निदेशक शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद अजय कुमार…
मैनपुरी: अहिरवा के तालाब का सुंदरीकरण कराएगा प्रशासन
भोगांव (मैनपुरी) : दबंगों के कब्जे से मुक्त कराए गए ग्राम समाज के तालाब का अब प्रशासन सुंदरीकरण कराएगा। पांच सौ बीघा से ज्यादा बड़े तालाब के सुंदरीकरण को लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। डीएम की पहल पर एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर लेखपालों की टीम के साथ तालाब का निरीक्षण किया। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहिरवा में ग्राम पंचायत के तालाब पर लंबे समय से दबंगों ने कब्जा कर रखा था। इस तालाब पर लोगों ने खेती करना शुरू कर दिया था। प्रशासन ने अभियान चलाकर…
पीलीभीत: कोतवाली पुलिस ने मेडिकल के बाद आरोपियों पर दर्ज की रिपोर्ट
पीलीभीत पूरनपुर।अलग-अलग हुई मारपीट की घटनाओं में महिला सहित आधा दर्जन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।पुलिस ने मेडिकल के बाद सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी नासिर खांं खाना खाकर आराम करने जा रहा था।इसी दौरान पड़ोस के ही गुड्डू,मकलूब,अनीश और वाजिद शराब के नशे में दरवाजे पर पहुंच गए और वाइक व स्कूटी में तोड़फोड़ करने लगे, जब उसने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसको लात…
पीलीभीत: घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में कराया गया भर्ती
पीलीभीत पूरनपुर।दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए।घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए सीएचीसी में भर्ती कराया गया।एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।नगर के मोहल्ला वमनपुरी निवासी सलमान अपने साथी कायस्थान निवासी शकील और खानकहा निवासी शाहिद के साथ अपने किसी काम से वह घुंघचाई क्षेत्र गए थे।वापस लौटने के दौरान बुधवार की देर शाम पूरनपुर बंडा हाईवे पर रम्मपुरा गांव के पास वाइक सड़क पर गिर गई।…
पीलीभीत: ट्रेंच विधि से किसान करें गन्ने की वुवाईःपुष्पेंद्र सिंह।
पीलीभीत /पूरनपुर। ग्राम जमुनिया में कृषक अखिलेश ने ट्रेंच विधि से गन्ने की वुवाई की।जिसमे सिंगल लाइन,सिंगल बड गन्ना प्रजाति सहज पांच की बुवाई की गई।लाइन से लाइन की दूरी 4 फीट,टुकड़े से टुकड़े की दूरी 10 इंच .बीज गन्ने का शोधन थायोफिनेट मिथाईल से किया गया।गन्ना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह के द्वारा कृषिको को सुझाव दिया गया कि टुकड़े से बुवाई करने पर एक एकड़ में लगभग 11000 टुकड़े लगते हैं।जिससे कुल 7 कुंतल गन्ना प्रति एकड़ खर्च होता है।इस विधि से कम बीज गन्ने से अधिक क्षेत्रफल में बुवाई…
पीलीभीत : राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जायेगा।
पीलीभीत : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में मा0 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/प्रभारी जनपद न्यायाधीश पीलीभीत के निर्देशानुसार दिनांक 11.09.2021 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक दीवानी न्यायालय प्रांगण पीलीभीत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त के सम्बन्ध में अभिनव तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत ने अवगत कराया गया कि आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक-अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जायेगा जिस हेतु बैंक एल0डी0एम0 के साथ एक बैठक आहूत कर…
