बसरेहर थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत संतोषपुर पचार उस वक्त गोलियों की आवाज से गूंज उठी, जब गांव के ग्रामीण शाम 6:00 बजे अपने खेतों में खेती किसानी का काम कर रहे थे,चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत गांव संतोषपुर पचार व मसनाई गांव के पास में बदमाशों का पीछा करते हुए आ रही पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई, बदमाश संतोषपुर पचार पर चौपला की तरफ भाग रहे थे, तभी पीछे से आ रही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की ,एक अपाचे बाइक पर तीन बदमाश सवार थे…
Day: August 4, 2021
भारत, अन्य देशों को वैक्सीन बनाने में मदद करने की कोशिश कर रहा अमेरिका: बाइडन
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत और अन्य देशों को स्वयं टीकों का उत्पादन करने में मदद कर रहा है। बाइडन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों के बीच कहा, ‘दुनिया भर में कई अरब डोज की आवश्यकता के साथ, अमेरिका आधा अरब प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हमने आधा अरब से अधिक डोज के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है।…और हम भारत जैसे देशों को वैक्सीन बनाने में सक्षम होने के लिए अधिक क्षमता प्रदान करने का…
ब्रिटेन: 17 मार्च के बाद फिर बढ़ा कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा, 24 घंटे में 138 की गई जान
दुनिया के कई देश एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। ब्रिटेन का भी नाम ऐसे देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है। यहां 138 नए संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। यह आंकड़ा इस साल मार्च के बाद सबसे अधिक है। स्थानीय समयानुसार मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक ब्रिटेन में 24 घंटे के दौरान ये आंकड़े सामने आए हैं। अब देश में कुल संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 129,881 हो गया। ब्रिटेन में डेल्टा वैरिएंट के कारण कोरोना संक्रमण का प्रकोप…
इंग्लैंड के खिलाफ ये बल्लेबाज कर सकता है डेब्यू, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद
भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बुधवार से खेलना है। टीम इंडिया को इस बेहद अहम सीरीज से पहले सबसे बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। नॉटिंघम टेस्ट में भारत के पास रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए कोई नियमित ओपनर नहीं है। अब तक इस बात का फैसला नहीं हो पाया है कि आखिरी उनका जोड़ीदार कौन होगा। 4 अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो…
चेतेश्वर पुजारा जैसे बल्लेबाजों को अकेले छोड़ देना चाहिए, जानिए विराट कोहली ने क्यों कहा ऐसा
भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि खेल में खामियों को परखने की जिम्मेदारी स्वयं खिलाड़ी की है और चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी के आलोचकों को उन्हें खुद इसका आकलन करने के लिए छोड़ देना चाहिए। मौजूदा भारतीय टीम में कोहली के बाद पुजारा टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 86 मैचों में 6267 रन बनाए हैं, लेकिन उन पर अक्सर जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक रवैया अपनाने के आरोप लगते रहे हैं। कोहली ने कहा, “इस बारे में पिछले कुछ समय से बात हो रही है…
आज से शुरू हो रही है नई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, जानिए किस-किस से भिड़ेगा भारत
टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने और इसको अधिक लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ICC World Test Championship का नया सीजन आज यानी 4 अगस्त से हो रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच अब से कुछ देर में नॉटिंघम में शुरू हो जाएगा और इसी के साथ WTC के नए सीजन का बिगुल भी बज जाएगा। दो साल के बाद फिर से इसका फाइनल होगा, जिस तरह 2021 में हुआ। 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच…
सारा अली बोलीं ‘नाक काट दी मैंने’, जानिए सैफ- अमृता से क्यों माफी मांग रही हैं उनकी बेटी
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सारा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में सारा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा अपने मम्मी पापा यानी कि सैफ अली खान और अमृता सिंह से माफी मांगी है। चलिए बताते हैं सारा ने आखिर ऐसा किया क्या है जो उन्हें अपने मम्मी- पापा से माफी मांगना पड़ रही है। दरअसल सारा अली खान की नाक कट गई है जिसके चलते…
फर्रुखाबाद :पूर्व सीएम कल्याण सिंह के शीघ्र स्वस्थ बा लंबी उम्र के लिए लोधी युवा महासभा ने किया हवन पूजन
फर्रुखाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की दीर्घायु के लिए लोधी युवा महासभा ने हवन पूजन किया। लोधी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ लल्ला वर्मा ने मोहल्ला तलैया फजल इमाम स्थित आवास पर हवन कार्यक्रम का आयोजन किया। समाज के दर्जनों लोगों ने हवन में आहुतियां भेंट कर बाबूजी के शीघ्र स्वस्थ होने व लम्बी उम्र के लिए कामना की।कार्यक्रम में लोधी युवा महासभा के ईश्वर दयाल राजपूत महामंत्री, महादेव राजपूत उपाध्यक्ष जोहरी लाल राजपूत महामंत्री,पुरुषोत्तम वर्मा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद, लज्जाराम वर्मा उपाध्यक्ष व पूर्व सभासद,राजन राय…
OBC वर्ग को तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, राज्यों में आरक्षण के बिल पर लगेगी मुहर
केंद्र सरकार ओबीसी की सूची पर राज्यों की शक्ति बहाल करने को लेकर कानून बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए संसद के मौजूदा सत्र में ही 127वां संविधान संशोधन विधेयक लाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल 5 मई को मराठा आरक्षण को लेकर दिए एक फैसले में राज्यों सरकारों से ओबीसी की पहचान करने और उन्हें अधिसूचित करने का अधिकार वापस ले लिया था। ईटी की खबर के मुताबिक, एक बार संसद संविधान के अनुच्छेद 342-ए और 366(26) सी के संशोधन पर मुहर लगा देगी…
वेंकैया नायडू की अपील से खत्म होगा राज्यसभा का हंगामा? सात विधेयकों पर चर्चा को तैयार विपक्ष
पेगासस स्पाइवेयर मुद्दे पर संसद में 11वें दिन भी जारी गतिरोध के बीच सरकार और विभिन्न विपक्षी दलों ने राज्यसभा में एक वैधानिक प्रस्ताव और सात विधेयकों को लिए जाने के संबंध में मंगलवार को सहमति व्यक्त की। सूत्रों ने बताया कि संसद के उच्च सदन में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के लिए हुई बैठक में इन विधेयकों पर चर्चा के लिए 17 घंटे का समय देने का फैसला किया गया।सूत्रों ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने की, जिन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट: फालतू याचिकाओं की बाढ़ से अदालत नाराज
हर मामले में फालतू याचिकाओं की बाढ़ पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। तुच्छ व फालतू याचिकाओं से परेशान सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि सामूहिक रूप से हम सभी न्यायिक प्रणाली का मजाक बना रहे हैं। इस तरह की याचिका की वजह से हमें उन मामलों के निपटारे में दिक्कत हो रही है, जिनका निपटान जरूरी है और लोग लंबे से न्याय का इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट ने कहा हर मामले में अपील दायर करने की के चलन को हतोत्साहित करना होगा। जस्टिस संजय किशन कौल…
मैनपुरी : दन्नाहर क्षेत्र में बिजली के करंट से पिता बेटा की मृत्यु चाचा घायल l
बाथरूम में नहाने गए पिता की करंट से मौत,पिता को बचाने पहुँचे पुत्र की भी मौत,भतीजे को करंट से बचाने पहुंचे चाचा घायल,परिवार में बड़ा हादसा होने से मचा कोहराम,थाना दन्नाहार के नगला बरी की घटना…। संवाददाता : बबलू शाक्य मैनपुरी
जौनपुर: अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में चार घायल
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच चले ने लाठी डंडे में इसरावती (50) पत्नी राधेश्याम उनका पुत्र बृजेश (23) घायल हो गए। मजडीहां गांव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने महेन्द्र (34) पुत्र भुलई को पीटकर घायल कर दिया। वहीं बड़ागांव में मामूली विवाद को लेकर जगदीश कुमार…
Chunky Pandey की बेटी अनन्या पांडे की बिकिनी तस्वीरों के बाद वायरल हुईं ये फोटोज, विंटेज कार के साथ दिए ऐसे-ऐसे पोज
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी और फिम्ल इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बेहद ही कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अनन्या ने अबतक के अपने करियर में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू करने वाली अनन्या सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को इंप्रेस करती नजर आती हैं। वहीं इन दिनों अनन्या बोल्ड फोटोशूट कराती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में उनका सीजलिंग पोज फैंस को कायल…
जौनपुर:सर्प के काटने से हुई महिला की मौत पसरा मातम का माहौल
जफराबाद उत्तरगावां, (हनुमान नगर) निवासी इंद्रजीत यादव उर्फ इनरू की 52 वर्षीय पत्नी शीला देवी सोमवार 2अगस्त को अपने घर के एक कमरे में दूध रखने गई थीं। कमरे में बैठे सांप ने डस लिया। उसने तुरंत स्वजन को इसकी जानकारी दी। स्वजन निजी वाहन से जिला मुख्यालय एक निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घर व रिश्तेदारों को सूचित करने के बाद महिला का यानी मंगलवार 03 अगस्त को दाह संस्कार किया गया । मृतक के घर में पसरा है मातम का…
मैनपुरी : खेत में बकरी जाने पर दबंगों ने किसान को पीटा
किशनी।मक्का के खेत में फसल खा रही बकरियों को रोकने पर दबंगों ने दलित किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।क्षेत्र के गांव अभय पुर निवासी राजू पुत्र तिलक सिंह ने बताया कि 1 सप्ताह पूर्व वह अपने खेत पर खड़ा था। इसी दौरान उसने देखा कि उसके खेत में बकरियां उसकी मक्का की फसल को खा रही हैं। इस पर उसने बकरियों को खेत से मार कर निकाल दिया। इस बात से…
पीलीभीत : पूरनपुर129 विधानसभा पूरनपुर में घुघचिहाई मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई।
पीलीभीत : भारतीय जनता पार्टी घुंघचिहाई मंडल जिसके मुख्य वक्ता बृज क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य रजनीश पान्डेय जी जिला मंत्री अनुराग अग्निहोत्री जीन ने भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाएं और विकास के बिल पर फिर कार्यकर्ताओं का सहयोग से 2022 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी ऋतुराज पासवान जी ने मंडल की कार्यसमिति संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी की बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही है और पासवान…
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य महिला जनसुनवाई में सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य महिला जनसुनवाई में सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषयक जागरूकता शिविर में होंगी शामिलजिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पंकज कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अनीता सचान द्वारा दिनांक 04 अगस्त, 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे सर्किट हाउस में उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषयक जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करेंगी।द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
मैनपुरी: बारिश से सड़क पर हुआ जल भराव
मैनपुरी/किशनी- ऊँचा इस्लामाबाद में बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे आने-जाने बालो को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पीलीभीत : कौशल विकास प्रशिक्षण से युवाओं को मिल रहा है, रोजगार।
पीलीभीत प्रदेश सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से लगा रही है। प्रदेश के युवक/युवतियों को प्रत्येक जिलो में विभिन्न ट्रेडर्स में प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त युवा स्वरोजगार स्थापित कर रहे हैं साथ ही विभिन्न निजी उद्योगों, फैक्टरियों व संस्थानों में रोजगार मेलों के माध्यम से नौकरियॉ दिलाई जा रही हैं। प्रदेश में अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 270 अतिरिक्त प्रशिक्षण प्रदाता अनुबंधित किये गये, जिनमें से 35 प्रशिक्षण प्रदाता विशेषकर दिव्यांगजनों को प्रशिक्षित करने के लिए चयनित किये गये…
