पीलीभीत :उच्चाधिकारियों के लाकडाउन का पालन सख्ती से कराने के निर्देश मिलने पर पुलिस ने थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम डगा पुल पर सख्ती से लाकडाउन का पालन कराया। पुलिस ने लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगो का चालान भी किया।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के वाईफरकेसन जाने वाले लोगों को लाकडाउन का पालन करा कर आगे न जाने की जानकारी दी वरिष्ठ उप निरीक्षक विशेष कुमार के नेतृत्व में डगा पुल पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए।और बिना मास्क आने वाले लोगों को फटकार लगाई तथा भगा दिया। पुलिस ने वाईफरकेशन में अनावश्यक भीड़ करने वाले वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया। लोग अपने वाहनों को वापस लौटा ले गए। साथ ही पुलिस लगातार गश्त करती रही।पुलिस बल के साथ रमनगरा चौकी इंचार्ज रोहित कुमार उप निरीक्षक रामगोपाल आर्य लेखपाल सिंह सोनू…

आजमगढ़: एक आवास और दो दुकानों से चोरों ने हजारों की चोरी की

आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात चोरी की घटनाएं हुई। कप्तानगंज थाना अंतर्गत सीएचसी कोयलसा परिसर स्थित वार्ड ब्वाय के आवास से चोरों ने जहां जेवरात पर हाथ साफ किया तो रानी की सराय में दो दुकानों का ताला तोड़ कर नकदी व सामान उड़ा दिए गए।सीएचसी कोयलसा पर तैनात वार्ड ब्वाय मुक्तेश्वर पुत्र देवनाथ गाजीपुर जिले का निवासी है। वह अस्पताल पर ड्यूटी करने के साथ ही परिसर में रहता भी है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोर उसके आवास में घुस गए और आलमारी…

पीलीभीत :राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा की बैठक का आयोजन मंगलम बैंकट हाल में संपन्न हुआ।

पीलीभीत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 01-08-2021 को मंगलम बैंकट हाल. पूरनपुर में राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा की बैठक श्री महेन्द्र सिंह राजपूत एड. की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तुलाराम लोधी , विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष ब्रहमस्वरूप वर्मा उपस्थित रहे।बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया व मजबूती से एक रहने का संकल्प लिया गया, बैठक में 16-08-21 को वीरांगना आबंती बाई लोधी जी के जन्मदिवस को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूम-धाम से मनाने का निर्णय…

आँवला/बरेली – अपनी ही जमीन पर कब्जा पाने के आधिकारीऔ के चक्कर लागते लागते थक गया कल्लू।

आँवला – बरेली की तहसील सदर के गांव विरिया नारायणपुर एक अनोखा मामला सामने आया है विरिया नारायणपुर के ही कल्लू पुत्र मुशी लाल ने बताया कि उसका गाटा संख्या 227 रकबा 0.0380 हैक्टेयर व गाटा सं० 328 रकबा 0.1610हेक्टेयर विरिया नारायण पुर मे स्थित हैं कल्लू कुछ दिनो के लिए काम करने बाहर चला गया था इस दौरान उसके गाटा संख्या के सह खातेदार तुलसी व तारावती का भान्जा हरीराम और हरीराम का दमाद नरेश कुमार निवासी मढीनाथ बरेली ने कल्लू के हिस्से की जमीन पर हेकड़ी और दबंगई…

आजमगढ़: कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

आजमगढ़: बूढ़नपुर तहसील पर कोटेदार पर अंगुठा लगवाकर कम राशन देने का आरोप लगाते हुुए शनिवार को अहिरौला ब्लाक के मडना के ग्रामीणों ने बूढ़नपुर तहसील में प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंप मामले की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार कार्ड धारकों का अंगूठा लगवा लेता हैै, लेकिन खाद्यान्न राशन कार्ड के हिसाब से नहीं देते हैं। जब इसकी शिकायत ग्रामीण करते हैं तो वह और उसका परिवार झगड़ा करने लगता है। लोग कोटेदार के इस रवैये से…

बरेली-जुआ खेलते हुए विवाद चली गोली,ह्यो गयी मौत

बरेली:बारादरी थाना क्षेत्र के पीली मिट्टी नई बस्ती मोहल्ले में रविवार की शाम खाली मैदान में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान जुआ खेलने वालों में नवादा शेखान निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामस्वरूप भी मौजूद था। जुए के दौरान किसी बात को लेकर साथी ज्वारी ने धर्मेंद्र के माथे में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही धर्मेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मौके पर सीओ थर्ड साद मियां पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे…

इटावा:बारिश में बरसती हैं कई बीमारियां डा.आनंद कुशवाहा

बारिश अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आती है। मौसम में होने वाले परिवर्तन का स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। ऐसे में यदि खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी बरती जाए।तो खुद को स्वस्थ भी रखा जा सकता है। इस मौसम में तापमान में बार-बार बदलाव और उमस के कारण बीमारियां फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं। इस कारण पाचन क्रिया ठीक नहीं रहती। उक्त बातें जिला पुलिस हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ आनंद कुशवाहा ने बताते हुए कहा कि बारिश के मौसम में इंफेक्शन, एलर्जी, सर्दी-जुकाम, डायरिया,…

इटावा : बारिश के चलते यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है .जिससे किसानों का नुकसान होने की संभावना हो गई है .कुछ किसानों के खेतों में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण किसानों के खेतों में चल यमुना का जल भर गया है. किसानों की फसलें नष्ट होती हुई नजर आ रही हैं . किसानों का कहना है कि अगर यमुना का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो हमारी ज्यादा फसलें नष्ट हो जाएंगे. किसानों का कहना है कि हमारी फसलें नष्ट होने की सरकार से…

फर्रुखाबाद :रोडवेज बस से कुचलकर बालक की दर्दनाक मौत

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महरूपुर सहजू निवासी अजय राजपूत का लगभग 6 वर्षीय पुत्र नैतिक रोडवेज बस से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। नैतिक सड़क पार कर सामान लेने जा रहा था तभी फतेहगढ़ की ओर से तेजी से आ रही औरैया रोडवेज बस के चालक ने नैतिक को रौंद दिया। नैतिक की मौके पर ही मौत हो जाने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया हादसे में अधेड़ धर्मेंद्र भी बस की चपेट में आकर घायल हो गया।उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क…

आजमगढ़: कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर नारी शक्ति का आह्वान किया

आजमगढ़। इनरव्हील क्लब ऑफ आजमगढ़ द्वारा रोडवेज स्थित एक होटल के सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह व समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्लब की चेयरमैन अर्चना वाजपेयी ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सिधारी निवासी सतनाम की 11 साल की दिव्यंग बेटी मनसिमर कौर को अध्यक्ष अलका सिंह ने गोद लिया। उन्होंने कहा कि मनसिमर की देखदेख संस्था करेगी। उसके बाद नगर के लछिरामपुर से महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसे चेयरमैन अर्चना वाजपेयी ने हरी झंडी दिखाई। महिला सशक्तिकरण, शक्ति…

आजमगढ़: वैक्सीन का दूसरा डोज लगते ही युवक की बिगड़ी हालत

आजमगढ: रानी की सराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को टीका लगते ही एक युवक की हालत बिगड़ गई और जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइेवट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजामाबाद कस्बा निवासी प्रेम प्रकाश (35) दूसरा डोज लगवाने के लिए पत्नी के साथ पीएचसी रानी की सराय पर पहुंचा था। टीका लगवाने के बाद कक्ष के बाहर ही निकला कि अचानक गिरकर बेहोश हो गया। सीएचसी की टीम ने तत्काल उसका मुुआयना किया तो पाया कि बीपी बढ़ा था।…

आजमगढ़:विवाहिता का शव मंदिर में रख मायके वालों का प्रदर्शन, ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मां, पति हिरासत में

आजमगढ़ : जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मीठीपट्टी गांव में शुक्रवार की रात विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई थी। भाई ने पति, जेठानी व सास पर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर रविवार की सुबह भाई शव लेकर मृतका के मायके भुवना बुजुर्ग चला गया। जहां मायके वाले शव को गांव के मंदिर में रख कर धरना प्रदर्शन कर रहे है । जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव निवासी मुन्नर राजभर ने अपनी पुत्री दुर्गासा(30) का विवाह 2010 में मीठीपट्टी गांव निवासी…

कोरबा : शहर हुआ पानी-पानी

जिलों में लगातार बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। बारिश के कारण जलभराव की समस्या खासकर निचले क्षेत्रों में उत्पन्न हुई है। नदी-नालों पर बने निचले पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बहने के कारण दोनों तरफ का आवागमन प्रभावित होने के साथ ही आवागमन के लिए इन मार्गों पर निर्भर ग्रामवासियों को फिलहाल अपने-अपने गांव में ही रुकना पड़ा है।इन दिनों लगातार बारिश की वजह से मांड नदी भी उफान पर है। रामपुर विधान सभा क्षेत्र के कुदमुरा-श्यांग मार्ग पर हुंकरा स्थित मांड नदी का पानी सड़क के…

योगी सरकार के मंत्री मौर्य का मायावती पर हमला

उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे सूबे के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी के ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर बड़ा बयान दिया. स्वामी प्रसाद मौर्य ने ब्राह्मणों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है, सभी पार्टियां ब्राह्मणों की जमकर तारीफ कर रही है. उनको लुभाने के लिए सभी पार्टियां तरह-तरह के लुभावने बातें कह रही है. शनिवार को अयोध्या पहुंचे श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि दलित मायावती का साथ छोड़ चुका है. बसपा को अब अपने दलित…

जल्द ही वकीलों के लिए तय होगी बहस की समयसीमा, अमेरिका में मिलते हैं 25 मिनट : सुप्रीम कोर्ट

लंबित मामलों के बोझ तले दबा सुप्रीम कोर्ट अब 20-20 के मूड में आ गया है। शीर्ष अदालत के कई जजों ने अब वकीलों को लिखित दस्तावेज संक्षिप्त में देने और बहस से लिए समय निर्धारित करने की कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही इसके लिए नियम बनाया जा सकता है। हाल के दिनों ने कई न्यायाधीशों ने वकीलों को दलीलों का संक्षिप्त सार, बहस से पूर्व देने के लिए कहना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि भारत…

हंगामे से 133 करोड़ रुपये से ज्यादा की बर्बादी, नहीं पारित हो पाए अधिकांश विधेयक

मानसून सत्र की शुरुआत के बाद से पेगासस जासूसी और अन्य मुद्दों पर विपक्षी दलों के विरोध के बीच संसद ने 107 घंटों के निर्धारित समय में से केवल 18 घंटे ही काम किया, जिसके कारण करदाताओं के 133 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को बताया, 19 जुलाई से शुरू हुए और 13 अगस्त को समाप्त होने वाले सत्र में अब तक 89 घंटे बर्बाद हो चुके हैं। राज्यसभा अपने निर्धारित समय से लगभग 21 प्रतिशत चली। वहीं लोकसभा निर्धारित समय के 13…

जौनपुर-व्यापारियों का सम्मान करती है सपा: ललई यादव

शाहगंज (जौनपुर): शाहगंज विधान सभा अंतर्गत समाजवादी व्यापार सभा की कमेटी की एवं क्षेत्रीय व्यापारियों को महत्वपूर्ण बैठक बारादरी रोड, एराकियाना स्थित ग्रैंड लॉन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेशव्यापी कार्यक्रम विधान सभा स्तर तक चलाई जा रही है, इसी क्रम में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में जनपद जौनपुर के शाहगंज विधान सभा की संगठनात्मक समीक्षा बैठक हुई।बैठक के मुख्य अतिथि एवं विधायक शैलेन्द्र यादव ललई,…

फर्रुखाबाद: पुरानी जमीनी रंजिश में मारपीट, फायरिंग से महिला, बालिका सहित पांच घायल

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जमीनी रंजिश को लेकर की गई फायरिंग में बालिका सहित 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए घायलों को अस्पताल भेजा गया। मोहम्दाबाद कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर रोहिला निवासी योगेंद्र का गांव के ही प्रदीप से जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। आज सुबह योगेंद्र खेतों की ओर से घर जा रहा था तभी रास्ते में प्रदीप ने घेर कर योगेंद्र की पिटाई कर दी।जिससे योगेंद्र चुपचाप अपने घर चला गया थोड़ी देर बाद प्रदीप अपने दो भाइयों के साथ…

आजमगढ़:लंबे इंतजार के बाद आया परिणाम, तो खिले चेहरे

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम के लिए परीक्षार्थियों को लंबा इंतजार तो करना पड़ा लेकिन अंत में सबका भला हुआ। सबकी जय-जय रही। शनिवार को बोर्ड ने परिणाम जारी किया तो जिले के लगभग 100 फीसदी छात्र पास थे।कोरोना संक्रमण के कारण यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का मूल्यांकन बोर्ड ने विशेष फार्मूले के आधार पर किया गया। लिहाजा इस बार यूपी बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की। हालांकि पास प्रतिशत…

आजमगढ़:पेट्रो पदार्थो के बढ़े मूल्य के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी

आजमगढ़: पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठेकमा बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते महंगाई चरम पर है। इसी के विरोध में शनिवार को कांग्रेस नेता उमेश सरोज के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ठेकमा बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान उमेश सरोज ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी से सभी…