मिशिगन की 25 वर्षीय वैदेही डोंगरे को मिस इंडिया यूएसए 2021 का ताज पहनाया गया है, तो वहीं जॉर्जिया की अर्शी लालानी दूसरे स्थान पर रहीं। डोंगरे ने अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में मिशिगन विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। इन्होंने बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर के तौर पर कई जगह काम किया है। वैदेही ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक में ‘मिस टैलेंटेड’ पुरस्कार भी जीता है। वैदेही ने कहा ‘मैं अपने समुदाय पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ना चाहती हूं और महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता और साक्षरता पर ध्यान देना चाहती हूं।’ प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि…
Month: July 2021
7 सितंबर से विदेशियों के लिए अपनी सीमाएं खोल देगा कनाडा, लेकिन भारतीय विमानों की एंट्री 21 अगस्त तक बैन
कनाडा 7 सितंबर से पूरी तरह से वैक्सीनेट लोगों के लिए अपना बोर्डर खोल देगा। कनाडा की सरकार की तरफ से सामने आए एक बयान में कहा गया है कि 7 सितंबर 2021 से देश की सीमाओं को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि, कनाडा ने 21 अगस्त तक के लिए भारत से आने वाले विमानों पर रोक लगा दी है। कनाडा ने कहा है कि वो अपनी सीमाओं को उन लोगों के लिए खोल देगा जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ली होंगी। बयान के मुताबिक कोरोना…
तबरेज शम्सी की शानदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 में आयरलैंड को 33 रनों से हराया
दुनिया के नंबर एक टी20 गेंदबाज तबरेज शम्सी की शानदार गेंदबाजी की मदद से सोमवार को दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 में आयरलैंड को 33 रनों से हरा दिया। उन्होंने 27 रन देकर चार विकेट लिए। इस जीत के साथ मेहमान टीम अब तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। मेजबान टीम के पास शम्सी और जॉर्ज लिंडे (2/26) के स्पिन गेंदबाजी के पास कोई जवाब नहीं था। इसके अलावा लुंगी एनगिडी ने अंतिम दो एकदिवसीय मैचों से आराम करने के बाद वापसी की और 2/18 की प्रभावशाली वापसी…
पहले मैच में श्रीलंका पर धमाकेदार जीत के बाद सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
भारत के युवा खिलाड़ी फिर से अपना दमदार प्रदर्शन करके श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को दूसरे वनडे मैच में ही सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेंगे।भारत की तरफ से पहले वनडे में कप्तान शिखर धवन ने एक छोर संभाले रखा, जबकि दूसरे छोर पर पृथ्वी शा, इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने आसानी से रन बटोरकर टीम को सात विकेट से एकतरफा जीत दिलाई। भारत टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए छोटे प्रारूप में आक्रामक अंदाज में खेलना चाहता है तथा शा, इशान और सूर्यकुमार इस मामले…
जब हरमनप्रीत ने 115 गेंदों पर जड़े नाबाद 171 रन, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था
चार साल पहले 2017 में आज ही के दिन हरमनप्रीत कौर ने महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में 171 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। कौर ने डर्बी के काउंटी ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में सिर्फ 115 गेंदों पर 171 रन बनाए थे। बारिश के कारण मैच 42 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने टॉस जीता था और मिताली राज की अगुवाई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एक समय भारत की स्थिति खराब थी। टीम का 10वें ओवर…
राज कुंद्रा का रहा है विवादों से पुराना नाता, कभी बिटकॉइन तो कभी IPL सट्टेबाजी में उछल चुका है नाम
मशहूर बिजनेसमैन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्राच ने गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा के ऊपर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एक पर प्रदर्शित करने का आरोप लगाया गया है। जिसके चलते उन्हें क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं पूछताछ के बाद राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब राज कुंद्रा किसी विवाद में घिरे हों। इससे पहले भी राज कुंद्रा कई विवादों में घिरे हुए नजर आ चुके हैं। राज कुंद्रा हमेशा…
विकिपीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण देख भड़कीं दिवंगत एक्टर की बहन, की इस बड़े बदलाव की मांग
पिछले साल बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में मिला। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने अभिनेता की मौत को आत्महत्या बताया था। हालांकि सीबीआई अभी तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह की जांच कर रही हैं, लेकिन दिवंगत अभिनेता के विकिपीडिया पेज पर उनकी मौत का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या बताया जा रहा है। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने विकिपीडिया पेज पर उनकी मौत के कारण पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। प्रियंका सिंह ने विकिपीडिया के फाउंडर जिमी वेल्स…
अश्लील फ़िल्म बनाने के आरोप में गिरफ़्तार हुए राज कुंद्रा हैं अरबों के मालिक, जानें- राज की पूरी कहानी
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का यूं तो विवादों से पुराना नाता है। लेकिन हाल ही में वो एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। जिसकी वजह से उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट कर लिया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें टेलीकास्ट करने का आरोप लगा है। जिसके बाद राज कुंद्रा का नाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। तो आइये आपको बताते हैं कौन हैं राज कुंद्रा? राज कुंद्रा का जन्म 9 सितंबर 1975 को…
जौनपुर : पुलिसअधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियो को गिरफ्तारी हेतु चलाये अभियान
थाना बदलापुर जनपद जौनपुर एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर मय हमराह के द्वारा मुखबिर खास द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त लवकुश यादव पुत्र रामभेज यादव ग्राम मोलनापुर थाना बदलापुर जौनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0-214/2021 धारा-302 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को मछलीगाँव प्राथमिक पाठशाला के पास से हिरासत…
जौनपुर :निःशुल्क मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण
जौनपुर : बदलापुर ब्लाक परिसर में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के द्वारा दिव्यांग जनो को विधायक निधि से 37 मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल और 62 ट्राईसाइकिल समेत अन्य दिव्यांग सहायतार्थ उपकरण वितरण किया। दिव्यांग उपकरण प्राप्त होने से दिव्यांगों को अपना जीवन यापन आसान बनाने में सहायता मिलेगी अन्य सामाजिक कार्यक्रमो में सम्मिलित होने में सहायता प्राप्त हो सकेगी दिव्यांगजनो के जरूरतों को ध्यान में रखते हुए माननीय विधायक श्री रमेशचंद्र मिश्र जी के द्वारा अपनी विधायक निधि से 37 दिव्यांगजनो को निःशुल्क मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण दिनाँक 19 जुलाई…
झटका: मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
संसद के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस पार्टी का तगड़ा झटका लगा है। मणिपुर में कांग्रेस के प्रदेश कमिटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि राज्य में कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मणिपुर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है। गोविंददास कोंथौजम कांग्रेस पार्टी से बिष्णुपर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक चुने गए और विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता…
गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने पहुंचा था शख्स, गांववालों ने पकड़कर करवा दी शादी
सहारनपुर के सूभरी ख्वाजा के ग्रामीणों ने बर्थ डे पर प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचे युवक की न सिर्फ शादी कराई, बल्कि दान दहेज और बारात की आवभगत का खर्च भी खुद वहन किया। बेहट रोड के गोपालपुरा निवासी एक युवक का सूभरी ख्वाजा निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब 10 दिन पूर्व युवक प्रेमिका से मिलने गांव पहुंच गया, जिन्हें कुछ युवकों ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक से नाम व पते आदि की जानकारी लेकर पुलिस और युवक के परिजनों को बुला लिया। गांव पहुंचे…
यूपी: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मायावती के ब्राह्मण समीकरण पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले ही सूबे के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हमला बोला है। उन्होंने मायावती के ब्राह्मण सम्मलेन को लेकर कहा कि वो पहले ही लोगों का विश्वास खो चुकी हैं। बता दें विधानसभा चुनाव को करीब देखते हुए बसपा प्रमुख राज्य में वोटरों को लुभाने में लग गई है। इसके साथ ही वो जातीय समीकरण भी…
क्या उपेंद्र कुशवाहा बन सकते हैं जदयू (JDU) के नए अध्यक्ष
उपेंद्र कुशवाहा का कद जनता दल यू में बढ़ता जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। रविवार को पदाधिकारियों की हुई बैठक में इसके संकेत मिले। इस बात पर तब और मुहर लग गई, जब सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कई बार उनके कामों की तारीफ की और कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है। पार्टी की स्वीकारोक्ति सभी वर्गों में बढ़ी है। नीतीश कुमार ने ये भी संकेत दिए है कि कुशवाहा को पार्टी…
फर्रुखाबाद: जनपद में लगी कोविड वैक्सीन 300000 के पार आप भी लगवाए ,कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ- डॉ प्रभात वर्मा
फर्रुखाबाद: जनपद में तीन लाख लोगों ने लगवाई कोविड वैक्सीन कोरोना वायरस अभी ख़त्म नहीं हुआ है, टीका जरुर लगवाएं डॉ प्रभात बर्मा फर्रुखाबाद संक्रमण को मात देने को अब जनपदवासियों ने पूरी तरह से ठान लिया है |अब 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग वैक्सीन लगवाने के लिए खुद ही केंद्रों पर पहुंच रहे हैं । इनमें बुजुर्ग और युवा खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। केंद्रों पर उनका उत्साह देखा जा सकता है क्योंकि वैक्सीन को लेकर समुदाय में काफी जागरूकता आ चुकी है। सरकारी अस्पताल में…
बरेली-पैनी नज़र संस्था ने जागरूकता अभियान चला,किया जागरूक
बरेली-:-आज दिनांक 19 /7/ 2021 भादपुरा ब्लॉक थाना कुलड़िया क्षेत्र में पैनी नजर सामाजिक संस्था उप्र का जागरूकता अभियान का आयोजन संपन्न हुआ संस्था ने लोगों को अपने संवैधानिक अधिकारों और मूल अधिकारों के बारे में ग्राम वासियों को जागरूक किया और इसके अतिरिक्त अपने वोट के अधिकारों के प्रति जागरूक किया सरकार चुनने के लिए लोकतंत्र में वोट प्रणाली अपनाई जाती है और वोट का क्या मूल्य है यह लोगों को बताया यह भी कहा संस्था अध्यक्ष ने की चुनाव प्रणाली में सभी को अधिक से अधिक मतदान करना…
फर्रुखाबाद :दहेज हत्या के आरोपियों का हुआ चालान
थाना मऊदरवाजा पुलिस ने दहेज़ हत्या के अभियुक्त मोहल्ला हाता मिन्डू खाँ निवासी राजेश कुमार प्रजापति बेटे विकास एवं पत्नी श्रीमती रेशमा का आज चालान कर दिया। मालूम हो कि परसों विकास की पत्नी कल्पना ने सास के द्वारा डांटे जाने पर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उसी दिन आरोपियों को हिरासत में लिया था। फर्रुखाबाद :संवाददाता धर्मवीर सिंह
फर्रुखाबाद : भाजपा व बसपा के तीन दर्जन कार्यकर्ता साइकिल पर हुए सवार
फर्रुखाबाद :जनता पार्टी व बहुजन समाज पार्टी छोड़कर लगभग तीन दर्जन युवक सपा में शामिल हो गये। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने सदस्यता ग्रहण करायी। पूर्व जिला सचिव युवजन सभा प्रताप सिंह यादव व रोहित यादव के प्रयास से सपा का कुनबा बढा है।बहुजन समाज पार्टी के सदस्य शैलेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार, धंनसुआ, करण गौतम महरुपुर, विजय सिंह गंगौरा, राजन भाऊपुर, राहुल कुमार याकूत गंज, प्रवीण कुमार राठौर, आनंद कुमार, करण कुमार, विकास दीक्षित, अंकुर शर्मा, अभिषेक सिंह, अरुण पाल, विजय सिंह, श्याम मोहन, राजन, संजीव कुमार,…
बरेली-सिंघम थाना प्रभारी ने किया फ्लैग मार्च
खबर जिला बरेली थाना भुता क्षेत्र में थाने के समस्त स्टाफ व पीएसी को साथ लेकर आगामी त्यौहार ईद तथा श्रावण मास व आगामी मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम कहानी ग्राम केशवपुर ग्राम डांडिया नवाजिश कस्बा भुता तथा मल्लापुर ग्राम फेज नगर ग्राम परेवा कुईया ग्राम रूपापुर में फ्लैग मार्च किया गया तथा सभी से कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए तथा जारी आदेशों के अनुरूप ही त्यौहार मनाने की अपील की गई थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सभी गांव में जाकर फ्लैग मार्च किया और सभी लोगों को सूचित किया सभी…
बरेली-3 दिन में नही हुआ मर्डर का खुलासा, तो पार्टी करेगी आंदोलन
बरेली-:-आज तारीख 19 को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर कांग्रेस का एक शिष्टमंडल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में ग्राम सिजौलिया में पहुंचे आपको ज्ञात हो2 दिन पूर्व ग्राम सिजौलिया में इद्रीशन नाम की अधेड़ महिला पशुओं के लिए चारा लेने गांव की ही तीन औरतों के साथ जंगल गई थी लेकिन तीन औरतों तो घर वापस आ गई लेकिन इदरीशन की घर वापसी नहीं हुई घर पर बेचैनी हुई परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया लेकिन इदरीशन…
