फर्रुखाबाद: रेलवे स्टेशन हुई बेवड़ो का अड्डा

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग में कभी यात्रियों के लिए अच्छी व्यवस्था थी. वही आज के समय में बेवड़ो शराबियों ने अपना अड्डा बना रखा है. लोग आजकल पुरानी रेलवे स्टेशन को टॉयलेट घर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं .रेलवे प्रशासन नजरअंदाज करते हुए दिख रहा है.अजीत शाक्य ब्यूरो रिपोर्ट

बरेली-कोरोना संक्रमित को 90 हजार में बेच दिया इंजेक्शन

बरेली: कोरोना संक्रमित को 90 हजार में बेच दिया नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन, मरीज की मौत के बाद नकली होने का पता चला केस दर्ज । (मृतक के घर वाले इंसाफ को अधिकारियों के चक्कर लगा लगा कर थक चुके है , लेकिन निराशा के सिवा कुछ हासिल नही ) बरेली -बरेली में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाए जाने के बाद एक कारोबारी की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच अभी की जा रही है.कोरोना की दूसरी लहर में कई दवा व्यापारियों ने आपदा…

बरेली-दबंगो से परेशान परिवार ने लगाई न्याय की दरकार

बरेली-थाना कोतवाली क्षेत्र के चौपला मोहल्ले की निवासी युवक ने अपने ही मोहल्ले के दबंगो से परेशान होकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई युवक का कहना है जिस दुकान में युवक अपनी परचून की दुकान चलाता है जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है मोहल्ले के कुछ दबंगो ने कब्जे की नीयत से रात में युवक से दुकान की चाबी छीन ली और अपशब्द कहकर गंदी गंदी गालियां दी युवक का कहना है दबंगो ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की जिससे डरकर युवक ने 112 पर कॉल करके…

बरेली-नबावगंज में बिजली के तार के कारण हुई 10 वर्षीय लड़के की मौत के सन्दर्भ में ज्ञापन

बरेली-तहसील नवाबगंज के ग्राम ज्योत जागीर में बिजली की लाइन के तार टूट कर गिर जाने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत के संबंध में आज पैनी नजर सामाजिक संस्था ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बिजली विभाग के प्रति कड़ी कार्यवाही की मांग की। 25 जुलाई को 10 वर्षीय बच्चे की ग्राम ज्योति जागीर में मौत हो जाने से पूरे गांव में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश भरा हुआ है और उसको बचाने में उस बच्चे की चाची भी गंभीर रूप से घायल है जिसको लेकर पैनी नजर सामाजिक…

बरेली-पंचायत ऑपरेटर भर्ती में दी जाए सीएससी बीएलई को दी जाए प्राथमिकता

बरेली-:-आंवला तहसील के सीएससी बीएलईयो ने वीएलई सौरव यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आंवला उप जिलाधिकारी महोदया पारुल तरार को सौंपाजिसमें मांग की गई की ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत ऑपरेटर भर्ती में जन सुविधा केंद्र ग्राम स्तरीय उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाए बी एल ई यूनियन के सौरव यादव ने बताया की उत्तर प्रदेश के छोटे-छोटे ग्राम पंचायत स्तर पर स्थित सभी सीएससी बी एल ई की सामूहिक मांग है कि ग्राम पंचायत ऑपरेटर भर्ती में जो सी एस टी बी एल ई पूर्व से ही…

बरेली-महिलाओं को उनका हक दिलाएंगी स्वप्निलशर्मा

बरेली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा का बरेली पहुंचने पर स्वागत किया गया उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओ की है देश की तरक्की बिना महिलाओं की तररक्की के बिना नही हो सकती महिला कोंग्रेस के ऊपर होरहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी आये दिन ब्लात्कार जैसी शर्मनाक और दर्दनाक सुनने की मिलते है उत्तर प्रदेश में महिला खुद को सुरक्षित महसूस नही कररही है हमारा दूसरा मुद्दा महँगाई और तीसरा मुद्दा बेरोज़गारी है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भाजपा सरकार…

फर्रुखाबाद :रामगंगा की उफान से तराई क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत -कटान जारी

फर्रुखाबाद :अमृतपुर गंगा का जल स्तर मंगलवार को धड़ाम हो गया| जबकि रामगंगा उफान पर आ गयीं हैं| जिससे तराई क्षेत्र में आने वाले गाँव में दहशत है|मंगलवार को भी रामगंगा लगभग 10 सेंटीमीटर उफान मार गयीं| दोनों ही नदियों में अलग-अलग बांधों से पानी छोड़े जाने का सिलसिला अभी भी जारी है।जिले में हर वर्ष बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर तराई क्षेत्र में नुकसान होता है। रामगंगा का जलस्तर थोड़ा सा ही बढ़ने पर तटवर्ती गांवों के खेत नदी में समान लगने लगते हैं। इससे नदी के किनारे…

पीलीभीत : विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री को सौंपे विकास कार्यो के प्रस्ताव

पूरनपुर। अपने कार्यकाल में तीन बार पीलीभीत का दौरा कर चुके प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोमती उद्गम तीर्थ पर बुलाने के लिए विधायक बाबूराम पासवान व पत्रकार सतीश मिश्र ने उनसे मिलकर आमंत्रण दिया। विधायक ने कई विकास कार्य कराए जाने हेतु मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा। सतीश मिश्र द्वारा अपनी पुस्तकें व पीलीभीत आगमन का काव्यमय आमंत्रण पत्र भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। आगमन के प्रस्तव पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र विचार करने का आश्वासन दिया है।मंगलवार शाम को पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान और…

प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गंगा सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्नगंगा ग्रामों में फलदार वृक्षों को लगाये जाने के जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने गंगा किनारे स्थित प्रत्येक नगर में नगर गंगा समिति एवं ग्राम गंगा समिति के गठन की जानकारी ली। उन्होंने शहर में कितने बड़े नाले है तथा उसके ट्रीटमेंट की व्यवस्था के बारे में भी सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नालों में ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाये, जिससे नालों का गंदा पानी सीधे गंगा जी में न प्रवेश करें।…

फर्रुखाबाद :दूसरा विवाह करनें में फंसे दारोगा जी, हुआ मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद: पहली पत्नी होनें के बाद भी दूसरा विवाह करनें के मामले में दारोगा जी फंस गये| उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|जनपद लखमीपुर खीरी गोला व हाल निवासी पुलिस लाइन के पीछे फतेहगढ़ अंजू शुक्ला नें बीते 1 जुलाई 2021 को शिकायत की थी कि उनके पति दारोगा जितेन्द्र कुमार शुक्ला से हिन्दू रीति रिबाज के तहत विवाह किया था| जिसके बाद उनके दो पुत्री और एक पुत्र हैं| अंजू नें आरोप लगाया कि जितेन्द्र कुमार नें झूठ बोलकर पहली पत्नी होनें के बाद भी दूसरी शादी कर…

फर्रुखाबाद: एंबुलेंस चालकों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी ,जिला अध्यक्ष की हालत बिगड़ी

फर्रुखाबाद: तीसरे दिन बुधवार को भी जिले भर के एंबुलेंसकर्मी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने लोहिया अस्पताल के बाहर एबुलेंस खड़ी कर धरना प्रदर्शन किया। तीन दिनों से एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों, गर्भवती को अस्पताल लाने में काफी दिक्कतें हुई। लोग प्राइवेट एंबुलेंस, टेम्पों, बाइक आदि से मरीजों को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं एंबुलेंस कर्मियों से चाबी जमा करानें पंहुचे अधिकारीयों नें उन्हें जेल भेजने की धमकी दे डाली| जिससे मामला और बिगड़ गया| जिससे जमकर हंगामे के बीच संगठन के जिलाध्यक्ष कश्मीर कनौजिया की हालत बिगड़ गयी|…

आँवला/बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बरसेर सिकंदरपुर का युवक 15 दिन से लापता नहीं लगा कोई सुराग परिजन परेशान।

आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर का रहने वाला धीरज उर्फ राजकुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र सूखे लाल जो कि अपने घर से दिनांक 16/7/ 2021 को शाम मुंबई के लिए कहकर घर से निकला था जो कि आज 15 दिन बीत जाने के बाद भी मुम्बई नहीं पहुंचा है व कोई सुराग नहीं मिल रहा है परिजनों ने परिचितों और रिश्तेदारों में हर जगह मालूमात किया पर कहीं भी धीरज उर्फ राजकुमार का पता नहीं लगा धीरज उर्फ राजकुमार मुंबई को घर से जब निकला था तब…

मैनपुरी : पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो सगे भाईयो की मौत

मैनपुरी : पानी से भरे गड्ढों में दो बच्चों के गिरने से हुई दर्दनाक मौत तैरते मिले दोनों शव मिट्टी खनन से बने गड्ढे दोनों बच्चों के बने मौत के कारण दोनों बच्चों की मौत से गांव में छाया मातम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश खनन माफिया प्रशासन को दे रहे हैं खुली चुनौती पिता के साथ खेत से लौटते समय हुआ हादसा परिजनों में मचा कोहराम सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार व पुलिस अधिकारी पुलिस ने दोनों के…

पीलीभीत : पिता की विरासत संभाल लेंगे ध्रुव चौधरी।

पीलीभीत: 129 विधानसभा पूरनपुर में पूर्व विधायक सुखलाल के पुत्र ध्रुव चौधरी ने क्षेत्र मैं नुक्कड़ सभाएं की केशवपुर जितौरिया सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया इस दौरान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से ग्रामीणों को रूबरू करवाया क्षेत्र में गांव के लोग ने ध्रुव चौधरी को बहुत सम्मान दे रहे हैं 129 विधानसभा पूरनपुर समाजवादी पार्टी से संभावित प्रत्याशी ध्रुव चौधरी ने बीजेपी की गलत नीतियों जनता को अवगत कराते हुए जनता के बीच में जाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा…

फर्रुखाबाद: सरल फिलिंग स्टेशन पर कोविड टीकाकरण में दिखा उत्साह

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के सरल फिलिंग स्टेशन हाथीपुर में कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया| जिसमे लोगों नें उत्साह के साथ भाग लिया|समाजवादी नेता सरल दुबे के फिलिंग स्टेशन हाथीपुर पर आयोजित टीकाकरण शिविर में पंहुचे वरिष्ठ बिक्री अधिकारी एचपीसीएल अनुराग सिन्हा के द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया| जिसमे सभी सेल्समैंन एवं क्षेत्रीय लोगों नें उत्साह के साथटीकाकरण में सहभागिता दिखाएं |कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता सरल दुबे, प्राँशु दुबे व अंश दुबे ने सभी का स्वागत एवं सम्मान किया।सुनील वाजपेयी, भइयन मिश्रा, नवनीत…

अश्लील फिल्म मामले में अब गहना वशिष्ठ की भी बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुआ केस

अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल में हैं। उनपर अश्लील फिल्में बनाने और उसका कारोबार चलाने का आरोप है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार जांच कर रहा है। साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। अब क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा की अश्लील फिल्में बनाने वाली कंपनी के 3-4 प्रोड्यूसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का भी नाम शामिल है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया है कि बिजनेसमैन राज…

8 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित क्रुणाल के संपर्क में आए थे सभी निगेटिव, आज नहीं टलेगा मैच?

इंडिया और श्रीलंका के बीच (India vs Sri Lanka) के बीच बुधवार को तय वक्त पर टी-20 मैच शुरू हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इंडिया और श्रीलंका दोनों ही टीम के सभी खिलाड़ियों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है. पहले मंगलवार को ये टी-20 मैच होना था, लेकिन टॉस से कुछ घंटे पहले ही टीम इंडिया के क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद मैच को एक दिन के लिए टाल दिया गया था. बीसीसीआई (BCCI) ने बाद में जानकारी दी कि 8 खिलाड़ी ऐसे…

मेडल लाने पर डीएम की तरफ से मिलेगा यह तोहफा, बुलंदशहर के 3 खिलाड़ी दिखा रहे अपना दम,

इस बार Tokyo Olympics-2020 में भारत के जांबाज खिलाड़ी अपना दम दिखाने पहुंचे हैं और देश के लिए मेडल लाने की शुरुआत भी हो गई है. मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल लाकर भारत का नाम रोशन कर दिया है. इसी तरह हमें अपने देश के युवाओं का मनोबल बढ़ाना है ताकि वह पूरी दृढ़ता के साथ खेलें और मेडल्स के साथ देश वापसी करें. इसी तरह बुलंदशहर के डीएम रवींद्र कुमार ने अपने जिले को आगे बढ़ाने और वहां के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक बड़ा…

महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी हार, सिंधु तीसरे दौर में, तीरंदाजी में तरुणदीप बाहर,

टोक्यो ओलंपिक का आज छठा दिन है जो भारत के दृष्टिकोण से काफी खास है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु और साई प्रणीत आज अपने सफर की शुरुआत करेंगे। बॉक्सर पूजा रानी पहली बार ओलंपिक में रिंग में उतरेंगी। वहीं तरुणदीप राय, दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। जबकि रोइंग में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह अपना दमखम दिखाएंगे। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन के खिलाफ अपना मुकाबला खेल रही है। पांचवें दिन हॉकी और बॉक्सिंग में भारत ने जीत दर्ज कर कुछ…

दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, PM मोदी और जयशंकर से होगी मुलाकात, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) दो दिवसीय भारत यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे. इस दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और अफगानिस्तान (Afghanistan) में तेजी से बदल रही सुरक्षा स्थिति पर विमर्श और क्वाड तंत्र के तहत हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को विस्तारित करने जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे. ब्लिंकन की नयी दिल्ली यात्रा के साथ ही वाशिंगटन ने भारत को एक ”अग्रणी वैश्विक शक्ति और अमेरिका का महत्वपूर्ण साझेदार” करार दिया. बुधवार को ब्लिंकन विदेश मंत्री एस जयशंकर (Dr S Jaishankar) के साथ गहन…