फर्रुखाबाद::बर्खास्त सिपाही के परिजनों ने फतेहगढ़ कोतवाली के सिपाही की पिटाई कर फाड़ दी वर्दी

फर्रुखाबाद: गेस्ट हाउस के मालिकों को नोटिस तामिल करानें गये कोतवाली फतेहगढ़ के पुलिस कर्मी को बाइक खड़ी करनें के विवाद में बर्खास्त सिपाही ब उसके परिजनों नें मारपीट कर बर्दी फाड़ दी| सिपाही नें घटना के सम्बन्ध में बर्खास्त सिपाही व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|कोतवाली फतेहगढ़ में तैंनात सिपाही गौरव कुमार नें दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि वह थाना कार्यलय द्वारा डीएम की बैठक के लिए सभी गेस्ट हाउस मालिकों की सूची लेकर उन्हें नोटिस तामिल करानें गया था|…

फर्रुखाबाद:नशेड़ी भतीजे ने शराब के लिए पैसे ना देने पर मौत के घाट उतारा

फर्रुखाबाद :मोहम्मदाबाद नशेड़ी भतीजे ने शराब के लिए रुपए न देने की खुन्नस में अधेड़ ग्रामीण की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने नशेड़ी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव उगरपुर निवासी लगभग 55 वर्षीय दिवारी लाल राजमिस्त्री का कार्य करते थे दिवारी लाल के एकमात्र पुत्र गोलू तथा पुत्री शोभा है दोनों का विवाह हो चुका है।गोलू दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है और उसकी पत्नी साथ रहती है। और दिवारी लाल गांव में अकेले रहते थे बीती रात्रि लगभग 9:00 बजे दिवारी…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर के निर्देशन में ईद-उल-अज़हा(बक़रीद) का त्यौहार सकुशल संपन्न।

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर के निर्देशन में आज दिनांक 21-07-21 को जनपद पीलीभीत में ईदउलअज़हा(बक़रीद) का त्यौहार सकुशल संपन्न हुआ। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ईदउलअज़हा(बक़रीद) पर्व के दृष्टिगत निरंतर भ्रमणशील रहकर धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करते हुये सभी को #COVID19 गाइडलाइन का पालन करते हुए त्यौहार को सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा

बरेली-भुता पुलिस के आगे अपराधियों के हौंसले पस्त

बरेली/यूपी-पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली व श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय बरेली के दिशा निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी फरीदपुर महोदय तथा थाना अध्यक्ष भुता के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 20 जुलाई 2021 को समय करीब 23.50 बजे थाना भुता पुलिस द्वारा अभियुक्त रियाज पुत्र गफ्फार खाँ निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना भुता जिला बरेली को ग्राम मिर्जापुर से गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 45 किलोग्राम गौवंशीय पशु का माँस व दो छुरी, एक बाँका, लकडी का गट्टा बरामद हुए तथा अभियुक्तगण 1. साविर उर्फ घुटाला पुत्र नवीशेर 2.पप्पू पुत्र शेर…

प्रयागराज : SHO थाना मांडा द्वारा बकरीद पर्व को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाने की अपील

कोरांव प्रयागराज – के थाना मांडा प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित ने संम्पूर्ण थाना क्षेत्र का भ्रमण करते हुए उपरौध क्षेत्र के सभी मुसलमान भाईयों से बकरीद पर्व को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए गाइड लाइन के अनुसार एक बार में 50 ब्यक्तियो को सिर्फ नमाज अदा करने को कहा जिससे गाइड लाइन का पालन होता रहे और इसी प्रकार हिंदू भाईयो से भी कहा कि त्योहार चाहे हिंदू या मुसलमान किसी का भी हो हम सब को सांथ मिलकर मानना चाहिए जिससे आपसी भाई चारा व सौहार्द…

लखनऊ: यूपीएमएलटी प्रोफेशनल द्वारा वृक्षारोपण

आज दिनांक 21-07-2021 को मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह (17-23, जुलाई,2021) के अंतर्गत पौधारोपण का कार्यक्रम कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया|एन.एम.एल.पी.डब्ल्यू-2021 के यूपी संयोजक डॉ अनिल मौर्य ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रम को आज तुलसी के पौधे से जोकि औेषधिय और आध्यात्मिक पौधा है उसको रोपित करके दिन का शुभारंभ किया गया, और इस पौधारोपण में प्रदेश के सभी हिस्सों से मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट ने उत्साह के साथ हिस्सा लिए, कार्यक्रम के लिए डा चंद्रप्रकाश पांडे जी का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लगभग सभी…

जौनपुर : खुटहन ब्लाक प्रमुख ने किया शपथ ग्रहण मौके पर मौजूद रहे राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं विधायक रमेश चन्द्र

खुटहन /जौनपुर : खुटहन से नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने २० जुलाई को शपथ ग्रहण कर ब्लाक का पदभार ग्रहण किया, इस मौके पर जौनपुर सदर से विधायक एवं वर्तमान राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं बदलापुर से विधायक रमेश चंद्र मिस्रा मौके पर मौजूद रहे, बृजेश यादव ने पदभार ग्रहण करते हुए समस्त ब्लाक की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि खुटहन ब्लाक क्षेत्र की सभी समस्याओं का निराकरण हम आप सभी के सहयोग निस्तारण करंगे। शपथ ग्रहण के दौरान खुटहन थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह द्वारा शांति…

जौनपुर : नगर पालिका परिषद जौनपुर के मोहल्ला लखनपुर रास्ते पर चलना हुआ दुसवार।

जनपद जौनपुर नगर पालिका परिषद् जौनपुर क्वार्ड न० 32 देवचंदपुर के मोहल्ला लखनपुर में लालजी मौर्य के घर से शोभनाथ चौधरी जी के घर तक रस्ते में पानी सभी मौसमो में डूबा रहता है जिससे आने -जाने वाले राहगीरों अवं स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का समना करना पड़ता है स्थानीय निवासी अतुल मौर्य से पूछने पर अतुल जी ने बताया की यहाँ हर समय रास्ता गड़बड़ रहता है कुछ क्षेत्र वासियों ने जब से पुलिया सड़क पे लगवा दिया तब से और पानी डूबा रहता है राजेन्द्र प्रसाद ने…

फर्रुखाबाद : तंबाकू गोदाम के बाहर सो रहे ग्रामीण की पेट में गोली लगने से हुई मौत

फर्रुखाबाद: कायमगंज कोतवाली के अंतर्गत बीती रात तम्बाकू गोदाम के बाहर चारपाई पर सो रहे ग्रामीण के पेट में गोली लगनें से मौत हो गयी| पुलिस नें मौके से एक तमंचा भी बरामद कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम अताईपुर जदीद बरी निवासी 45 वर्षीय जगराम पुत्र रामकृष्ण राजपूत अपने बड़े भाई मोतीलाल की घर से लगभग दो सौ मीटर दूर तम्बाकू की गोदाम के बाहर बीती रात सो रहे थे| सुबह उसके भाई सुखराम नें ग्राम प्रधान पति मानिक राम शाक्य…

जौनपुर:जाफराबाद विधायक डॉ हरेंद्र सिंह ने ऑक्सिजन प्लांट का किया उदघाटन ।

माननीय ड्रा. हरेन्द्र सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकत्सक संग स्टाप के सभी छोटे–बड़े कार्यकर्ता शामिल हुए ।माननीय विधायक जी का कहना है कि मरीजों को अब ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी और न ही ऑक्सीजन के कारण मौत होगी ।उन्होंने बताया कि इस प्लांट की क्षमता 80 लीटर प्रति मिनट है इससे स्त्रह जंबो सिलेंडर प्रति दिन भरे जा सकेंगे।

फर्रुखाबाद:जुआ खेलते समय सात जुआरी हुए गिरफ्तार ,मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद: जुआ खेल रहे सात जुआरियों को पुलिस नें गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी और तास के पत्ते बरामद किये|शहर कोतवाली के आईटीआई चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह नें ग्राम नरायनपुर में आम के बाग में जुआ खेल रहे शिवम कुमार पुत्र किशन पाल, रिषी यादव पुत्र रामयादव, सुमित कटियार पुत्र आशीष, विशाल वाथम पुत्र प्रदीप कुमार निवासी नरायनपुर, सुमित यादव पुत्र हिरेन्द्र यादव निवासी विजाधरपुर सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़, सुमित पुत्र जयनारायन व अजीत पुत्र दिनेश चन्द्र निवासी जयनारायण वर्मा रोड़ फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी…

जौनपुर: भव्य रूप में हुआ सोंधी शाहगंज ब्लाक का शपथ ग्रहण समारोह

शाहगंज(जौनपुर): जिले के सबसे बड़े विकास खंड शाहगंज सोंधी के नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख श्रीमती मंजू सिंह का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को ब्लाक परिसर में भव्य कार्यक्रम में मनाया गया ।शाहगंज के एसडीएम राजेश वर्मा ने मंजू सिंह पत्नी अजय सिंह को शपथ दिलाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि जिले के इतिहास में चार दशक बाद शाहगंज के इस ब्लॉक में बड़ा बदलाव हुआ है। इस ब्लॉक को भ्रष्टाचार मुक्त बनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का सपना सबका साथ, सबका विकास…

जौनपुर: खेतासराय पुलिस ने दो शातिर चोर को किया गिरफ्तार

खेतासराय(जौनपुर): पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के आदेश निर्देश के बाबत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अनुपालन के क्रम में एसपी सिटी डॉ संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के मार्ग दर्शन उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह, हे. का. जयाराम यादव,का. संदीप यादव के साथ गस्त पर थे वही मुखबीर की सूचना मिलते हरकत में आई खेतासराय पुलिस सुबह 8 बजे सोंगर पुलिया के पास दो शातिर…

जौनपुर :महाराजगंज ब्लाक प्रमुख पद और गोपनीयता की लिया शपथ

जौनपुर /महराजगंज: ब्लाक की दूसरी बार नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख माण्डवी विनय सिंह ने मंगलवार को ब्लाक सभागार में लेखाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाया ।प्रमुख ने क्षेत्रीय लोगों को आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र के हर सुख दुख में हमेशा तत्तपर रहूँगी क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता होगी ।क्षेत्र का विकास में कोई भेद भाव नही होगा ।कार्यक्रम अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद मिश्र ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख,क्षेत्र पंचायत सदस्यो को बधाई दिया और क्षेत्र पंचायत के विकास में जो धन की जरूरत पड़ेगी…

मौर्य का तंज- ‘बीजेपी कर रही चुनाव की असली तैयारी, बाकी सब पर्यटक हैं’

यूपी में अगले साल होने वाले वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग तेज हो गई है. प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधी दलों पर तंज कसा है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी ही विधानसभा चुनाव की असली तैयारी कर रही है. बाकी सब तो यहां पर्यटक के रूप में आते जाते हैं. उनका जनता से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी नेता ना कोरोना वायरस संकट के दौरान दिखे और ना ही बाढ़ के दौरान. इनका किसी…

राज्यसभा में सदन चलने की जगी उम्मीद, लोकसभा में गतिरोध दूर करने की पहल करेगी सरकार

मानसून सत्र में संसद की कार्यवाही पर छाए विपक्ष के विरोध के बादल बृहस्पतिवार को छटने के आसार हैं। राज्यसभा में शाम को सदन चलने से जगी उम्मीद को लेकर सरकार लोकसभा में भी गतिरोध खत्म करने की पहल करेगी। इसके लिए सरकार ने अपने और स्पीकर के स्तर पर विपक्ष को साधने की रणनीति बनाई है। सरकार बृहस्पतिवार को विपक्ष के नेताओं से संपर्क साध सकती है। सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के पास मुद्दों की भरमार है। पेगासस जासूसी कांड, कोरोना की दूसरी…

संसद के जिस कमरे में कभी बैठे थे अटल बिहारी वाजपेयी अब वहां बैठैंगे नड्डा

संसद भवन के जिस कमरे में कभी भाजपा के दिग्गज नेता और देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बैठते थे, उस कमरे में अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठेंगे। यह कमरा अब जेपी नड्डा को आवंटित कर दिया गया है। इस कक्ष का इस्तेमाल लालकृष्ण आडवाणी भी कर चुके हैं। इस कमरे से आडवाणी और वाजपेयी की नेम प्लेट हटा ली गई है। उल्लेखनीय है कि वाजपेयी पीएम पद से हटने के बाद राजग के अध्यक्ष के नाते 2004 से इस कमरे में बैठते थे। उनके बाद इस कमरे में…

कोरबा आज की मुख्य ख़बरें

“कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत प्रशंसनीय कार्य ➡️कोरबा पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत की गयी त्वरित और सक्रिय कार्य से मिली उल्लेखनीय सफलता ➡️कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सर के विशेष दिशा निर्देश पर जिले के गुम बालक- बालिकाओं को विशेष अभियान चलाकर की जा रही दस्तयाब ➡️माह जुलाई को 12 गुम बालक बालिकाओं को दीगर राज्य और राज्य के विभिन्न जिलों में टीम भेज कर की गई दस्तयाब ➡️कोरबा पुलिस के थाने के टीम द्वारा गुम बालको में 02 बालक और 10 बालिका किये…

प्रयागराज: आईडीएमआई योजनान्तर्गत 50 लाख की आर्थिक सहायता हेतु अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थायें छात्रावास/विद्यालय भवन निर्माण सम्बन्धी प्रस्ताव उपलब्ध करायें

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री शिव प्रकाश तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि जनपद में संचालित अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा संचालित इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट इन माइनारिटी इंस्टीटयुशन (IDMI) योजनान्तर्गत छात्रावास/विद्यालय भवन निर्माण सम्बन्धी प्रस्ताव अतिशीघ्र उपलब्ध कराये। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित उक्त योजना के अन्तर्गत ऐसी शिक्षण संस्थाये जिनके पास अपनी भूमि हो तथा अल्पसंख्यक संस्था सम्बन्धी प्रमाण पत्र हो उन्हे 50 लाख तक की सहायता प्रदान किये जाने का प्रावधान है, जिसका 25 प्रतिशत संस्था…

पीलीभीत :कोरोना कर्फ्यू का पालन करते हुए बकरीद का पर्व मनाने के लिए कहा गया।

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय के निर्देशन में जनपद पीलीभीत के समस्त थानों की पुलिस द्वारा कस्बा व मार्केट में पैदल गश्त की गई तथा रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू का प्रभावी अनुपालन कराने के साथ साथ आगामी त्यौहार बक़रीद के सम्बन्ध में अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर लाउड हैलर एवं पी. ए. सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोराना कर्फ्यू का पालन करते हुए बक़रीद का पर्व मनाने के लिए कहा गया। शासन द्वारा दी गई गाइडलाइंस के अनुसार मास्क की चेकिंग की गई। कोविड-19 के…