इटावा/भरथना:महिला ने लगाया छेड़छाड़ के आरोप

इटावा/भरथना: महिला ने घर मे कूदकर छेड़छाड़ करने व मारपीट का आरोप लगाते हुए नामजद पिता व उसके दो पुत्रों के खिलाफ क्षेत्रीय सांसद व पुलिस से कार्यवाई की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रम्पुरा सरावा की पीड़ित महिला के अनुसार शनिवार की रात करीब 8 बजे जब मैं घर के अंदर सो रही थी,पति घर पर नही थे और ससुर गाँव के बाहर स्थित मकान पर गए थे,उसी दौरान गांव का ही एक नामजद छत के रास्ते आंगन में कूदकर मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा,चीखने-चिल्लाने पर घर के…

प्रयागराज- थाना मांडा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 4400 रू 0 नकद व 52 पत्ते तास के सांथ 05 गिरफ्तार ,

प्रयागराज- पुलिस उपमहानीरिक्षक/बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के द्वारा अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार दिये जा रहे निर्देश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक यमुनापार, क्षेत्राधिकारी मेजा पर्यवेक्षण मे थाना मांडा प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार के नेतृत्व् मे गठित टीम चौकी प्रभारी दीघिया उ0नि0 रामबहादुर अपने सहयोगी साथियों का0 हरेराम राय , रि0 का0 इस्ट देव यादव के सांथ मिलकर सघन चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर दि 0 , 04/07/2021 को समय 17 बजे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए जुआ खेलने वाले 05 05 बैक्तियों को…

पीलीभीत :वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर पौधों का किया गया रोपण।

पीलीभीत : आज दिनांक 04-07-21 को वृक्षारोपण महाअभियान 2021 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय के निर्देशन में जनपद पीलीभीत के समस्त थानों पर पौधों का रोपण किया गया। पुलिसकर्मियों द्वारा माल श्री, कचनार, पीपल, सहजन, बरगद, आम सहित कई लाभाकारी पौधों का वृहद स्तर पर रोपण किया गया। रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

पीलीभीत: भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर दी बधाई

पीलीभीत /पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कहा है की खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी अब मुख्यमंत्री बन गए हैं इससे हम सब को फायदा होगा क्योंकि वह उत्तर प्रदेश व पीलीभीत के निवासियों के लिए अच्छी सोच रखते हैं। विधायक ने फोन पर उन्हें बधाई दी है और इस बात पर काफी प्रसन्नता भी जताई है। पूरनपुर विधानसभा से सटा विधानसभा क्षेत्र खटीमा उत्तराखंड में पड़ता है इसके विधायक पुष्कर सिंह धामी को 1 दिन पूर्व उत्तराखंड का मुख्यमंत्री घोषित किया गया और आज शपथ ग्रहण कराया गया है।उन्होंने…

सीतापुर : दुष्कर्म के अभियुक्त पर रा.सु.का (N.S.A.) की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह के द्वारा जनपद में घटित गम्भीर अपराधों में कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में थाना नैमिषारण्य पुलिस द्वारा दुष्कर्म की घटना कारित कर लोक व्यवस्था प्रभावित करने वाले अभियुक्त रामकिशुन पुत्र कढिले नि0 श्रीनगर मजरा मरेली थाना नैमिषारण्य जनपद सीतापुर के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (N.S.A.) 1980 की कार्यवाही की गयी है।थाना नैमिषारण्य पुलिस द्वारा दिनांक 26.02.21 को अभियुक्त रामकिशुन पुत्र कढिले नि0 श्रीनगर मजरा मरेली थाना नैमिषारण्य जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त द्वारा दिनांक 25/26.02.21 को…

सीतापुर: 230 लीटर अवैध शराब सहित 14 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 कार जब्त

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री एवम् परिवहन की रोकथाम हेतु कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में दिनांक 03/04.07.21 को पुलिस टीमों द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान कुल 230 लीटर अवैध शराब व परिवहन में प्रयुक्त ओमनी मारुति वाहन सहित 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर

सीतापुर:अवैध शराब के अपराध में लिप्त, गैंगेस्टर एक्ट में वांछित पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये के तीन इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री आर. पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अवैध शराब निष्कर्षण/परिवहन/बिक्री में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 156/2021 धारा 2ख(11) गैंगेस्टर एक्ट थाना इमलिया सुल्तानपुर, सीतापुर में वांछित पंद्रह-पंद्रह हजार रूपये के तीन इनामिया अभियुक्तो 1.रन्नू पुत्र लालजी 2.कल्लू पुत्र छोटू 3.चिरंजू पुत्र सकटू सर्व नि0गण ग्राम जगना थाना इमलिया सुल्तानपुर को डल्लूपुर मार्ग तिराहे के पास से गिफ्तार…

सीतापुर: चोरी की दो मोटर साइकिल सहित दो आटोलिफ्टर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण हेतु जनपद पुलिस को सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है।उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामपुर मथुरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1.नरेंद्र कुमार पुत्र हंसराज नि0 मुरलीपुरवा सेक्ट कोयला थाना चिन्हट लखनऊ 2.विजय कुमार पुत्र रामनाथ नि0 मल्लाहनपुरवा मजरा गोंडा देवरिया थाना रामपुर मथुरा को ग्राम गोंडा देवरिया के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से जनपद लखनऊ…

सीतापुर: मासूम नाबालिग के साथ बलात्कार अभियुक्त गिरफ्तार

सीतापुर/नैमिषारण्य – एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो दूसरी तरफ बेटियां हो रही हवस का शिकार एक नया मामला थाना नैमिषारण्य क्षेत्र के एक गांव का आया है जिसमें मासूम अपने घर में खेल रही थी माता पिता उसके खेतों में काम करने गए थे गांव के ही दो युवक मासूम को अपना हवस का शिकार कर लेते हैं, जब घर पर मां-बाप आते हैं तब बेटी बदहवास और बेहोशी की हालत में मिलती है,थाना नैमिषारण्य में शिकायत दर्ज कराई जाती है, थाना नैमिषारण्य पुलिस दोनों अभियुक्त…

कोरबा: मल्टी एक्टिविटी सेंटर महोरा गौठान का किया औचक निरीक्षण,महिला सशक्तिकरण महत्वपूर्ण-रानू साहू

छत्तीसगढ़ /कोरबा -:कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित आदर्श गौठान महोरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गौठान में महिला स्वसहायता समूह के महिलाओं से उनके द्वारा किए जा रहे आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती साहू ने गौठान में आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। गौठान में महिलाओ द्वारा किए जा रहे मुर्गी पालन, अगरबत्ती निर्माण, दीया-बाती निर्माण, गोबर से लकड़ी निर्माण, गोबर के गमले एवं टिकिया निर्माण का अवलोकन किया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा…

प्रयागराज: बृक्षारोपण जन आंदोलन 2021

बृक्षारोपण जन आंदोलन 2021 के तहत मुख्य अतिथि श्रीमती केशरी देवी पटेल मा0 सांसद फूलपुर, व विशिष्ट अतिथि नरेंद्र देव सिंह पटेल सचिव/नोडल अधिकारी की उपस्थिति में पुलिस महानीरिक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज व DIG/SSP द्वारा बृक्षारोपण किया गया lद दस्तक 24 प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

बरेली – प्रधान बनी दुल्हन हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची

आँवला – ब्लाक रामनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत आलमपुरकोट में हाल में ही कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत के चुनाव हुए थे उसी समय सुनीता का रिश्ता पक्का हो गया था मगर शादी नहीं हुई थी सुनीता ने ग्राम प्रधान के चुनाव मैं शादी से पहले अपना पर्चा भरा था जिसमें सुनीता ने अच्छे वोटों से जीत हासिल की थी और ग्राम प्रधान का पद अपने नाम किया ससुराल वालों ने शादी से पहले ही दुल्हन को वोट दिए थे 3जुलाई को सुनीता की शादी ओमेंद्र के साथ हुई और…

उत्तर प्रदेश: दो साल की बेटी ने बचाई मां की जान

मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन पर उस वक्त नजारा बदल गया जब एक महिला प्लेटफार्म पर बेहोश हो गई। यह देख उसकी दो साल की बच्ची रोने लगी। उसने मां को झकझोरा कि शायद अब वह उठ जाए। महिला बेसुध पड़ी रही। थोड़ी देर बाद बच्ची की नजर कुछ दूरी पर खड़ी RPF की महिला कांस्टेबल पर पड़ी। उसने अपने नन्हे कदमों को आगे बढ़ाते हुए कांस्टेबल की अंगुली को पकड़ लिया। यह देख RPF कर्मी हैरान रह गए। कुछ देर के लिए उन्हें समझ में नहीं आया कि बच्ची क्या कहना…

फर्रुखाबाद :तालाब में डूबने से युवक की मौत

फर्रुखाबाद : मोहम्मदाबाद मंदिर की देखभाल करने वाले ग्रामीण प्रमोद शाक्य की तालाब में डूबकर मौत हो गई। कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव जाजपुर बंजारा निवासी 46 वर्षीय प्रमोद शाक्य गांव के तालाब के किनारे बने गमादेवी मंदिर की सफाई कर पूजा पाठ करते थे। रात में मंदिर पर ही सोते थे बीती शाम प्रमोद मंदिर गए तो पडोस के तालाब में पैर फिसल गया जिससे प्रमोद तालाब में गिर गये।तालाब अधिक गहरा होने से प्रमोद तालाब से नही निकल पाये बच्चों ने प्रमोद को तालाब में डूबते देखा और शोर…

साख बचाने में सफल हुई डिप्टी सीएम केशव मौर्या की टीम

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मिली सफलता से सत्ताधारी दल भाजपा ने जिले की सियासत में रणनीतिक बढ़त बना ली है। शनिवार को हुए मतदान में पार्टी की तरफ से सांसद विनोद सोनकर का कुशल चुनावी प्रबंधन और बेहतर रणनीति का समन्वय दिखा। इसमें संगठन के साथ ही विधायकों ने भी पूरे मनोयोग से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाई। नतीजतन चुनाव में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज पर डिप्टी सीएम की टीम भारी पड़ गई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का गृह जनपद होने के कारण जिला…

ओम प्रकाश राजभर बोले- असदुद्दीन ओवैसी बन सकते हैं यूपी के मुख्यमंत्री

बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जायें तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मुसलमान करीब 20 फीसदी हैं. उनकी हिस्सेदारी है तो सत्ता में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए, उनका अधिकार है, मुसलमानों का भी हिस्सा है. बीजेपी की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर…

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बेचैनी के बाद शनिवार देर रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। आरएमएल इंस्टिट्यूट के सूत्रों के मुताबिक चिकित्सकों की टीम ने पूर्व सीएम की जांच की। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिला है कि सिंह का ब्लड यूरिया और सीरम क्रिएटिनिन सामान्य से ऊपर था। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी…

जौनपुर :ज़मीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे ईंट पत्थर

शाहगंज(जौनपुर): शनिवार की रात लगभग आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ जिसमें कुल आठ लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताखा पूरब में शनिवार की रात कई दिनों से चली आरही ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए।जिसमे जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले।जिसमे एक पक्ष से 45 वर्षीय रामदयाल यादव पुत्र रामबुझावन एवं 60 वर्षीय बुज्झन पुत्र अज्ञात और दूसरे पक्ष से 40 वर्षीय इन्द्र बहादुर पुत्र शंकर बहादुर,14 वर्षीय शुभम यादव…

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस से पहले सशस्त्र मिलीशिया के 11 लोग गिरफ्तार, भारी हथियारों से थे लैस

अमेरिका में स्वाधीनता दिवस (चार जुलाई) से पहले बोस्टन के नजदीक देश के बड़े इंटरस्टेट पर पुलिस ने रातभर चले गतिरोध के बाद शनिवार सुबह स्वयंभू मिलीशिया के भारी हथियारों से लैस 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। डब्ल्यूबीजेड बोस्टन समेत कई मीडिया समूहों ने इस मिलीशिया की पहचान ‘राइज आफ द मूर्स’ के सदस्यों के रूप में की है। यह समूह अमेरिकी कानूनों को मान्यता नहीं देता, लेकिन शांतिपूर्ण होने का दावा करता है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि आत्मसमर्पण के लिए समूह के नेताओं से वार्ता…

चीनी विदेश मंत्री ने अमेरिका व उसके कुछ सहयोगियों की ‘पुरानी शीत युद्ध मानसिकता’ के लिए आलोचना की

चीन और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका और उसके कुछ सहयोगियों की ‘पुरानी शीत युद्ध मानसिकता’ के लिए आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि शीत युद्ध के नेतृत्व का पुराना सपना एक आशाजनक भविष्य बनाने में मदद नहीं करेगा। बेहतर दुनिया के निर्माण की तो बात ही मत कीजिए।चीनी विदेश मंत्री ने शनिवार को बीजिंग में 9वें विश्व शांति मंच (9th World Peace Forum in Beijing) के उद्घाटन समारोह में यह बात कही। ताइवान के सवाल पर भी वांग ने अमेरिका की…