सपा सरंक्षक मुलायम सिंह की तबीयत खराब, चिंतित हुए नेता

कोरोना वैक्सीन की 23 दिन पहले एक डोज लेने वाले समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत गुरुवार को अचानक ही बिगड़ गई है। इस दौरान उनको बेचैनी होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी जांच चल रही है। यहीं पर उन्होंने 23 दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन कर 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। उत्तर प्रदेश…

बरेली – मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा सिमित की बैठक ब्लाक मीरगंज में अध्यक्ष नेता राम सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में मंगलपुरी इंटर कॉलेज मीरगंज में सम्पन्न हुई।

आँवला – मान्यता प्राप्त स्कूलोँ के संगठन बेसिक शिक्षा समिति की एक बैठक ब्लॉक मीरगंज अध्यक्ष नेता राम सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज मीरगंज में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने कोविड 19 वैश्विक महामारी के कारण 15 माह से विद्यालय बन्द होने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि खासतौर पर ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्र में स्थित विद्यालयों की हालत ज्यादा लचर हो गयी है। विद्यालयों से जुड़े शिक्षकों व कर्मचारियों का जीवन विद्यालयों में फीस जमा न होने के…

बरेली – मझगवां ब्लाक क्षेत्र में वर्षों से कच्चे मकान मे रह रही महिला को प्रधान सचिव की मिलीभगत से बना दिया अपात्र।

आँवला – आवासहीन उषारानी का कच्चा मकान न दिखा करके किसी अन्य उषा का बना हुआ मकान दिखा कर कर दिया जाता है अपात्र सरकार का लक्ष्य हर गरीब को छत मुहैया कराने का है लेकिन सिस्टम मे बैठे कुछ भ्रष्ट लोगों की वजह से वास्तविक पात्र लोगो को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है मिलने की दशा मे बंदरवांट की शर्तें दलालों के द्वारा पात्रता सूची मे आने वाले लोगों के सामने रख दी जाती हैं चलिए आज एक ऐसे ही मामले से आज आपको…

मैनपुरी: नाहिली के अध्यापकों के प्रयास से खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में , वैक्सीन जागरूकता अभियान की शुरुआत

आज प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय की प्रधानाध्यापिका सरिता ने महेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक के सहयोग से खण्ड शिक्षा अधिकारी घिरोर कौशल कुमार के नेतृत्व में वैक्सीन जागरूकता अभियान की शुरुआत की जिसके तहत थानाप्रभारी घिरोर पहलवान सिंह व खण्ड शिक्षा अधिकारी ने आकर लोगों को अपने अनुभव बताये व वैक्सीन लगवाने के अनुरोध किया , प्रधानाध्यापिका सरिता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा यह पूर्ण सुरक्षित है व मैं स्वमं लगवा चुकी हूं , महेंद्र प्रताप सिंह ने वैक्सीन न लगवाने से भविष्य में संभावित खतरे से आगाह किया…

जौनपुर:संचारी रोग रोकथाम की निकाली गई जागरूकता रैली

जौनपुर:आज एक जुलाई को संचारी रोग नियंत्रण अभियान जागरूकता रैली निकाली गई।रैली को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में लोगो को संचारी रोग के रोकथाम के लिए तख्तियों और स्पीकर द्वारा लोगो को जागरूक किया जा रहा था।

जौनपुर :पत्रकारों के मान सम्मान के साथ समझौता नहीं, राष्ट्रीय खेल हाकी को जन जन तक पहुचाना हैं: अनिल दूबे आजाद

शाहगंज/जौनपुर : क्रांतिकारी पत्रकार परिषद शाहगंज तहसील सोंधी ब्लाक कमेटी को लेकर आवश्यक बैठक मानी कला में महर्षि दयानन्द इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुई । बैठक में जय प्रकाश साहु ने कहा कि अनिल दूबे आजाद के नेतृत्व में क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद पत्रकारों की सुरक्षा संबंधी कानून, अन्याय अत्याचार हत्या उत्पीड़न सहित तमाम अधिकारो और जरुरतो को ध्यान में रखते हुए पुरी उर्जा के साथ कार्य कर रहा है।इसके लिए संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियोंने पत्रकारों के अधिकार की लडाई के कमर कस लिया है। बैठक को सम्बोधित करते हुए…

चीन की हिमायती हांगकांग सरकार ने ड्रैगन के थोपे सिक्‍योरिटी कानून को बताया सही, कहा- देता है आजादी

हांगकांग के चीफ सेक्रेट्री जॉन ली ने कहा है कि हांगकांग में लागू सिक्‍योरिटी लॉ यहां के लोगों को पूरी आजादी देता है। उन्‍होंने कहा कि प्रेस समेत यहां पर रहने वाले सभी लोगों को नियमों के दायरे में ही रहकर आजादी का सम्‍मान करना चाहिए और उसके मजे लेने चाहिए। ली ने ये भी कहा कि आने वाले समय में इस कानून का इस्‍तेमाल यहां की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा। गौरतलब है कि हांगकांग पर बढ़ते चीन के शिकंजे के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के चलते…

विरोधियों के सिर काट दिए जाएंगे, विदेशी ताकत का दबाव बर्दाश्‍त नहीं करेगा चीन- चिनफिंग की दुनिया को धमकी

कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी ऑफ चाईना के शताब्‍दी समारोह के मौके पर दिए गए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देशवासियों को चीन की तरक्‍की के लिए जहां शुभकामनाएं दी हैं वहीं विरोधियों के सिर काट देने की बात कही है। थ्येनआनमन चौक पर दिए गए अपने भाषण में उन्‍होंने देश के लोगों द्वारा बनाई गई एक नई दुनिया की सराहना की। वहीं उन्‍होंने अपने विरोधी देशों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि देश को धमकाने की कोशिश करने वाली विदेशी ताकतों के सिर काट दिए जाएंगे। उनका ये भाषण लाइव प्रसारित किया…

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हारी भारतीय टीम, दूसरे मैच में मिली करारी हार

इंग्लैंड की महिला गेंदबाज कैट क्रॉस ने भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजों को बुधवार को दूसरे वनडे मैच में अपनी गेंदबाजी से परेशान कर दिया। क्रॉस ने अपनी सटीक लाइन लेंथ से मेहमान टीम को टिकने नहीं दिया और उनके पांच विकेट उखाड़कर सस्ते स्कोर में समेट दिया। भारतीय महिला टीम 50 ओवर में 221 रनों पर ढेर सोफिया डंकली ने 81 गेंदों में 73 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कैथरीन ब्रंट ने 46 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 42…

IPL 2021 के बाकी बचे सीजन से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जानिए कारण

इस साल सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के बाकी बचे मैच फिर से शुरू होने वाले हैं। इन मैचों में ऑस्ट्रेलिया के कुछ शीर्ष टी20 सितारे भी खेलते नजर आ सकते हैं। इससे पहले सामने आया था कि आइपीएल 2021 के बाकी के हिस्से के मैचों में कंगारू क्रिकेट हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी उपलब्धता की बात कही जा रही है। यह खबर आइपीएल फ्रेंचाइजी के लिए एक राहत के रूप में आई है। हाल…

इस देश का सपना होगा पूरा, मिली T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी

ओमान अगले तीन महीनों में आगामी टी20 विश्व कप आयोजित करने की अपनी तैयारी पूरी कर लेगा, क्योंकि इसे टूर्नामेंट के लिए संयुक्त स्थल भागीदार के रूप में मौका मिला है।17 अक्टूबर से 14 नवंबर, 2021 तक आयोजित होने वाला, यह आयोजन ओमान और पड़ोसी संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आइसीसी ने इसका ऐलान कर दिया है, क्योंकि भारत में कोरोना वायरस के कारण इसे शिफ्ट किया गया है। एक तरह ओमान का सपना साकार हो गया है। ओमान और यूएई के लिए टी20…

Happy Birthday Rhea Chakraborty: 8 साल पहले सुशांत सिंह राजपूत से ऐसे मिले थीं रिया, एक्टर की मौत ने बदल डाली जिंदगी

रिया चक्रवर्ती, बॉलीवुड का ऐसा नाम जिसने पिछले साल अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। बीते साल रिया चक्रवर्ती का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आया था। रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थी ऐसे में उन्हें कई आरोपों को सामना करना पड़ा था, लेकिन रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी बेहद खास थी। रिया चक्रवर्ती की सुशांत सिंह राजपूत से मुलाकात साल 2013 में हुई थी। उस समय दिवंगत अभिनेता फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ कर रहे थे। वहीं रिया चक्रवर्ती फिल्म ‘अपने…

Amitabh Bachchan ने हार्ले डेविडसन चलाते हुए शेयर की ये कूल फोटो, नव्या ने नाना की फोटो पर किया ये कमेंट

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन उन स्टार्स में से एक हैं जो चाहें जितनी ही बिज़ी क्यों न हो, लेकिन सोशल मीडिया पर फिर भी वो अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अमिताभ इन दिनों अपनी अपमिंग फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग कर रहे हैं। और इस दौरान बिग बी सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव हैं। कभी वो अपनी थ्रोबेक तस्वीरें इंस्टा पर शेयर कर रहे हैं तो कभी शूटिंग से जुड़ी। हाल ही में अपने एक को स्टार (डॉग) के साथ फोटो शेयर की…

Bell Bottom को ओटीटी पर जल्दी रिलीज़ करने के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो ने दिया करोड़ों का ऑफर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ 27 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। महाराष्ट्र में अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद अक्षय की ‘बेल बॉटम’ वो पहली फिल्म होगी जिसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा। इसी बीच अब फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबर है कि ‘बेल बॉटम’ को थिएटर में रिलीज़ होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्दी रिलीज़ करने के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो ने 30 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की खबर के…

डिप्टी सीएम केशव को क्या ओमप्रकाश राजभर का ऑफर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष विधायक ओम प्रकाश राजभर ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर ट्वीटर के माध्यम से खुला ऑफर दिया है। राजभर ने ट्वीट में लिखा है कि “2017 में खूब भाषण दिए थे, पिछड़ों के बीच जाकर बताएं कि साढ़े चार वर्ष में पिछड़े सड़क पर आने को मजबूर क्यों हुए, और मौर्या जी बात अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने की कर रहे हैं। जहां हैं वहां मुख्यमंत्री बनने का भी नंबर नहीं आएगा।” आगे लिखा है कि “मेरे भागीदारी संकल्प मोर्चा में आएं इनको मुख्यमंत्री…

बसपा शासन के 1400 करोड़ स्मारक घोटाले में बाबू सिंह कुशवाहा और नसीमुद्दीन विजिलेंस भेजेगी नोटिस

बसपा सरकार में हुए 1400 करोड़ रुपए के स्मारक घोटाले में तत्कालीन मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर शिकंजा कसने की तैयारी विजिलेंस ने कर ली है। पिछले महीने से अब तक हुई 4 अधिकारियों और दो पट्टाधारकों की गिरफ्तारी के बाद मिले साक्ष्य के आधार पर विजिलेंस दोनों पूर्व मंत्रियों को बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस भेजने वाली है। मामले में एक जनवरी 2014 को दर्ज हुए मुकदमें में दोनों पूर्व मंत्री आरोपी बनाए गए थे। मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है।…

पीलीभीत :शासन द्वारा निर्धारित तिथि से पूर्व कर ली जाये समस्त पूर्ण तैयारियां-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आगामी जुलाई माह में वृक्षारोपण की तैयारियों को सम्बन्ध में सम्बन्धित 27 विभागों की समीक्षा करते हुये विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि अपने विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण कराने हेतु गढ्ढों की खुदाई का अवशेष कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि माह जुलाई के प्रथम सप्ताह में अभियान हेतु शासन द्वारा तिथि निर्धारित की जायेगी। उसी तिथि को विभागों को दिये गये लक्ष्य के…

चारधाम यात्रा पर रोक के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची उत्तराखंड सरकार

उत्तराखंड सरकार के 1 जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करने के फैसले पर उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हाईकोर्ट ने सोमवार को चारधाम यात्रा पर रोक लगाते हुए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का आदेश दिया था। हाईकोर्ट इस मामले में 7 जुलाई को अगली सुनवाई करने वाला है।

देश में कोई तहसीलदार या पटवारी ईमानदार नहीं, सब लेते हैं घूस: राजस्थान के उद्योग मंत्री

राजस्थान के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा है कि देश में कोई तहसीलदार या पटवारी ईमानदार नहीं है और जो भी हैं वो थोड़ी बहुत रिश्वत लेते हैं। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य सत्येश शर्मा द्वारा एक तहसीलदार को प्रतीक्षित तैनाती आदेश (एपीओ) मिलने का मुद्दा उठाए जाने के बाद मंत्री ने यह बयान दिया है।

बंगाल की तुलना में छोटे राज्यों को वैक्सीन की अधिक खुराक मिली: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा, “वे राज्य जो पश्चिम बंगाल की तुलना में छोटे हैं उन्हें हम से ज़्यादा वैक्सीन मिली है।” बकौल ममता, “हमें 1.99 करोड़ वैक्सीन की डोज़ मिली…इसमें से हम 1.90 करोड़ लगा चुके हैं।” उन्होंने कहा कि वैक्सीन की कमी के चलते कोलकाता में बुधवार को सिर्फ सेकेंड डोज़ लगाए गए।