बरेली-टूटी सड़क बन रही आफत, हो रही दुर्घटनाएँ

बरेली की तहसील बहेड़ी वार्ड नंबर 10 शेखुपुर कब्रिस्तान गूल के किनारे एक रोड जो काफी समय से टूटा हुआ है ना रोड के किनारे कोई बाउंड्री नगर पालिका ने अब तक लगवाई है आए दिन इस रोड पर घटना होती रहती हैं अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है कब तक नगर पालिका हाथ पर हाथ धरे बैठी रहेगी जब तक किसी की जान चली जाएगी सभासद नसीम अहमद वार्ड नंबर 10 ने मीडिया को बताया इस रोड की शिकायत काफी समय से मैं बहेड़ी नगर पालिका से…

मैनपुरी :अर्टिगा कार का पिछला टायर फटने से हुआ बड़ा हादसा

मैनपुरी ब्रेकिंग कार का पिछला टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी कार कुल नौ लोग सवार थे, हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी बेवर भिजवाया कार पलट जाने से कार में बैठे लोगों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका आर्टिका कार में 9 लोग सवार थे जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

पीलीभीत : दिनांक 04.06.21 को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री किरीट सिंह राठौर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्वप्रथम राजकीय सम्पत्ति स्टोर को चैक किया तथा रजिस्टरों व सरकारी सम्पत्ति के रखरखाव को गुणवत्ता पूर्वक रखने हेतु स्टोर इंचार्ज को आवश्यक दिशा निर्देश दिये, तत्पश्चात पुलिस वस्त्र भण्डार का निरीक्षण कर दंगा नियंत्रण उपकरणों के सही रखरखाव व पुराने हो चुके उपकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिये, महोदय द्वारा मीटिंग हॉल का निरीक्षण कर मीटिंग हाल में लगे माइक,टेबल,फर्नीचर आदि…

बरेली-पुलिस की सह या दबंगई का खौफ

आंवला/बरेली । बृहस्पति को अखिल भारतीय पाल महासभा ने क्षेत्राधिकारी आंवला को ज्ञापन सौंपा जिसमे बताया गया कि क्षेत्र के तिगरा खानपुर गांव मे बीते दिनों रात्रि के समय ओमप्रकाश नाम के व्यक्ति को गांव के कुछ लोगों ने रंजिश मानते हुये गोली मार दी थी गोली दाहिने हाथ मे लगकर पार होती हुई निकल गई जिससे ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज लखनऊ के अस्पताल मे चल रहा है और व्यक्ति जिंदगी मौत से लड़ रहा है जिसके सम्बंध मे ओमप्रकाश की तरफ से आंवला कोतवाली…

कटिहार: अज्ञात अपराधियों ने किराना व्यवसायी को गोली मारी

आजमनगर थाना क्षेत्र के बघोड़ा पंचायत अंतर्गत पसतिया गांव में अज्ञात अपराधियों ने किराना व्यवसायी को गोली मार दी।गोली लगने से किराना व्यवसायी लोबिन विश्वास उम्र करीब 58 वर्ष पिता खेरू विश्वास गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति को देखते हुए तत्काल घायल व्यवसायी को सालमारी इलाज हेतु भेजा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार किराना दुकानदार लोबिन विश्वास अपने निवास स्थित किराना दुकान के सामने बैठे थे।इसी दौरान 1 बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों नें उनपर फायरिंग शुरू कर दी और उनको घसीटकर ले जाने का प्रयास भी किया…

मन भरते ही पार्टी से दूर करने में देर नहीं लगातीं बसपा प्रमुख मायावती

वक्त चाहे जैसा हो, सत्ता में रहें या न रहें पर बसपा प्रमुख मायावती पार्टी अपने तरीके से ही चलाती हैं। चुनाव करीब हैं और पार्टी में अपने-पराए की पहचान करने, किसी को अर्श से फर्श पर तो किसी को फर्श से अर्श तक ले जाने की उनकी चिर परिचित शैली सबको याद आ रही है। मायावती अपनी रणनीति बनाने में लगी हैं। एक बार फिर उनके कुछ विश्वस्त सिपहसालारों के दिन लदने लगे हैं। चाहे वो राम अचल राजभर हों या फिर लालजी वर्मा। पुराने पन्ने पलटें तो स्वामी…

दिल्ली में तैयार हो रही योगी सरकार की छवि सुधारने की रणनीति: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को दिल्ली पहुंचे हैं। उनका दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब यूपी में संगठन और सरकार में बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पहले दिन संघ की बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले समेत 7 वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। सूत्रों की माने तों RSS चीफ की बैठक में होसबोले ने लखनऊ से जुटाया गया अपना फीडबैक साझा किया। वह हाल ही में यूपी के चार दिवसीय दौरे से लौटे हैं। लखनऊ में उन्होंने कई…

गंभीर फाउंडेशन कोविड-19 दवा की अनधिकृत जमाखोरी, वितरण की दोषी, कार्रवाई करेंगे

दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रक ने गुरुवार को हाईकोर्ट को बताया कि ‘गौतम गंभीर फाउंडेशन’ कोविड-19 मरीजों के उपचार में होने वाली दवा फैबीफ्लू की अनधिकृत तरीके से जमाखोरी करने, खरीदने और उसका वितरण करने का दोषी पाया गया है. औषधि नियंत्रक ने कहा कि फाउंडेशन, दवा डीलरों के खिलाफ बिना किसी देरी के कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अदालत को बताया कि आम आदमी पार्टी के विधायक प्रवीण कुमार को भी ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स कानून के तहत ऐसी ही अपराधों में दोषी पाया गया है. अदालत ने औषधि नियंत्रक से…

इटावा:सैफई में अधिकाधिक बैक्सीनेशन पर रहेगा जोर- एसडीएम

सैफई: प्रदेश सरकार के राजस्व परिषद द्वारा सदर तहसीलदार के तौर पर तैनात एनराम को प्रमोट करके उपजिलाधिकारी बनाये जाने के बाद जिलाधिकारी ने जिले में ही उनकी बतौर उपजिलाधिकारी के तौर पर सैफई में पोस्टिंग कर दी है। और गुरुवार की सुबह ठीक नौ बजे उन्हों ने विधिवत चार्ज ग्रहण करने के बाद स्टाफ से मुलाकात करके अपनी प्राथमिकतायें उन्हें समझायीं इसके उपरांत मीडिया से बात चीत करके साफ किया कि वह तहसीलक्षेत्र में सौ फीसदी कोरोना मुक्त अभियान के तौर पर बैक्सीनेशन को प्राथमिकता देंगे। इसके लिये गांव…

रायबरेली: एसडीएम का भी कहना नही मानते राजस्व कर्मी

डलमऊ/ रायबरेली: डलमऊ तहसील में तैनात राजस्व कर्मी उपजिलाधिकारी के आदेश को भी ठेका दिखा रहे हैं शिकायत पर जांच करने के लिए निर्देशित करने के बाद भी राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं जिससे शासन की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है मामला डलमऊ तहसील क्षेत्र के मखदूमपुर का है जहां के शिव प्रसाद पुत्र भगवानदीन ने फरवरी माह में उपजिलाधिकारी डलमऊ को शिकायती पत्र देते हुए संक्रमणीय भूमि की पैमाइश हेतु शिकायती पत्र दिया था दिए गए शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता ने भूमि धरी…

रायबरेली: न भंडारण की जगह , न बोरियां , कैसे हो खरीद

ऊंचाहार – सरकार धान खरीद को लेकर कितने भी दावे करे , लेकिन उसकी हकीकत दावों की हवा निकाल देती है । क्रय केंद्र के पास अनाज भंडारण के लिए जगह नहीं है और न उनके पास बोरियां है । ऐसी दशा में खरीद की स्थिति का अंदाजा स्वतः लगाया जा सकता है । ऊंचाहार क्षेत्र के गांव किशुनदासपुर में पीसीएफ का धान खरीद केंद्र है । इस केंद्र के पास अनाज रखने के लिए मात्र दो कमरे है । जिसमे बमुश्किल ढाई सौ कुंतल अनाज का ही भंडारण हो…

प्रयागराज: प्रदेश सरकार का चौथे स्तम्भ के लिए कोविड काल में अतुलनीय कदम

कोविड-19 संक्रमण के कारण दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है। सूचना निदेशक श्री शिशिर ने इस आशय के निर्देश जारी किये हैै। उन्हांेने कहा कि राज्य मुख्यालय अथवा जनपद मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त पत्रकार होने की पुष्टि के साथ कोविड से हुई मृत्यु का प्रमाण-पत्र के साथ प्रेस कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के संबंध में संस्थान द्वारा निर्गत प्रेस कार्ड एवं नियुक्ति पत्र, संस्थान द्वारा पीएफ, ईपीएफ या…

रायबरेली: सिल्ट सफाई कार्य का विधायक ने किया उद्घाटन

लालगंज रायबरेली: सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा संचालित उन्नाव खंड शारदा नहर उन्नाव की लालगंज ड्रेन की सफाई के कार्य का सरेनी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने स्वयं फावड़े से खुदाई कार्य कर उद्घाटन किया है। इस ड्रेन की साफ सफाई का कार्य जयंती नगर मजरे गोविंदपुर बलौली के पानी के निकास के लिए किया जा रहा है जिससे लोगों को जलभराव से छुटकारा मिल सकेगा ।ड्रेन की साफ सफाई का कार्य देख रहे जूनियर इंजीनियर रामेंद्र कुमार साहू ने बताया कि जयंती…

रायबरेली: करंट की चपेट में आकर महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती।

ऊंचाहार। क्षेत्र के पूरे कुर्मिन मजरे पुरबारा गांव में लोहे के दरवाजे में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आकर एक युवती गंभीर रूप से झुलस गयी। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उक्त गांव निवासी प्रेमलाल ने रात मे सोते समय हवा लेने के लिए फर्राटा पंखा लगा रखा था। लोहे के दरवाजे के ऊपर से गुजरा बिजली का तार कटा होने के कारण दरवाजे में करंट उतर आया। उनकी बेटी संगीता 25 वर्ष सुबह सो कर उठी तो दरवाजा खोला। दरवाजा…

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत

ऊंचाहार।कोतवाली क्षेत्र के मोखरा गांव में एक युवक ने बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में दरवाजे पर रखे छप्पर में लगी बल्ली में रस्सी के सहारे गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मोखरा गांव निवासी बद्री प्रसाद का 30 वर्षीय बेटा श्यामू कुमार बुधवार की शाम परिजनों के साथ खा पीकर सो गया। जिसके बाद रात में घर के दरवाजे पर रखे घास फूस…

रायबरेली: महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट का लगाया आरोप

ऊंचाहार। क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी महिला ने पड़ोसियों पर बच्चे के साथ मारपीट, तथा लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उक्त गांव निवासी श्याम लाल की पत्नी मंजू देवी का आरोप है कि बुधवार की देर शाम उसका छह वर्षीय बेटा दरवाजे पर खेल रहा था। तभी पड़ोसियों ने डंडे से उसको मारना शुरू कर दिया। बच्चे के चीखने चिल्लाने पर वह घर से छुडाने दौड़ी तो उसे भी धक्का मार कर गिरा दिया जिससे उसके शरीर के…

रायबरेली: कंप्यूटर शॉप में हुई चोरी की वारदात

लालगंज /रायबरेली: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डिहवा पर मजरे दतौली गांव की एक कंप्यूटर की दुकान में बुधवार की रात चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने सटर को लोहे के जैक से उठाकर अंदर घुस कर चोरी की घटना की है ।दुकान मालिक सत्येंद्र सविता ने बताया कि बदमाशों ने उनकी दुकान से एक कंप्यूटर सहित 9000 रुपए नगद पार कर दिया है।

ऑक्सीजन रिलीफ के लिए विवेक ओबेरॉय ने दिए 25 लाख रुपए, पढ़ें पूरी खबर

अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय ने 25 लाख रुपए कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों की सहायता निधि के तौर पर दिए हैंl उन्होंने आई एम ऑक्सीजन नामक इनिशिएटिव को सपोर्ट करते हुए 25 लाख रुपए की राशि समर्पित की हैl विवेक आनंद ओबरॉय कहते है, ‘हम सभी देख रहे है कि दुनिया किस चीज से गुजर रही हैl कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन इनिशिएटिव के माध्यम से हम लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैंl हम पहले ही 200 बेड का कोविड-19 अस्पताल दिल्ली में चला…

मनोज बाजपेयी ने रिलीज़ से पहले लिखा इमोशनल नोट- ‘हम में से कोई ऐसा नहीं, जिसने…’

अमेज़न प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज़ द फैमिली मैन का दूसरा सीज़न आज (3 जून) मध्यरात्रि को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा। लगभग डेढ़ साल से अधिक इंतज़ार के बाद दूसरा सीज़न रिलीज़ किया जा रहा है। दूसरे सीज़न का दर्शकों को शिद्दत से इंतज़ार था, जो आज रात को ख़त्म हो जाएगा। सीरीज़ के आने से पहले शो में श्रीकांत तिवारी का मुख्य किरदार निभाने वाले मनोज बाजपेयी ने एक इमोशनल नोट सोशल मीडिया के ज़रिए साझा किया है। मनोज ने लिखा- आख़िरकार, दिन आ ही…

सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बिज़नेस करने वालों पर भड़कीं बड़ी बहन मीतू सिंह, दी यह चेतावनी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 14 जून को एक साल पूरा हो जाएगा। एक्टर के निधन की पहली बरसी से पहले परिवार ने उनके नाम पर धंधा चमकाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। सुशांत की बड़ी बहन मीतू सिंह ने साफ़ कहा कि सुशांत के नाम पर फ़िल्म, किताब या किसी तरह की व्यावसायिक गतिविध की इजाज़त परिवार ने नहीं दी है। ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें, पिछले साल 14 जून को सुशांत का मृत शरीर उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला…