विकासखंड क्षेत्र की बछरावां ग्राम सभा चुरुआ में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रोशनी त्रिवेदी पत्नी अनिरुद्ध त्रिवेदी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। जानकारी के अनुसार बताते चलें कि पूर्व में इसी ग्राम सभा से आशा त्रिवेदी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थी l परंतु मतगणना से पहले ही उनके आकस्मिक निधन होने के कारण जरुआ ग्राम सभा की प्रधान पद की सीट रिक्त हो गई थी l जिसके बाद पुनः हुए चुनाव में आशा त्रिवेदी की बहू रोशनी त्रिवेदी ने भारी मतों के अंतराल से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराकर…
Month: June 2021
फ़ैजाबाद : गोबर फेंकने गई नाबालिग बालिका से दुराचार
कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में गोबर फेंकने गई एक नाबालिक बालिका से गांव के ही एक युवक द्वारा जबरिया दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर थानाध्यक्ष कुमारगंज ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुराचार एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौंजा ग्राम पंचायत निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देकर…
प्रयागराज : थाना खीरी पुलिस व एसओजी की सयुक्त टीम ने लेडियारी तिराहे से तीन हत्यारोपितो को किया गिरफ्तार
प्रयागराज : थाना खीरी क्षेत्र के सेमरा बिहसड़ा निवासी रामजी के द्वारा दिये गये हत्या के सम्बन्ध मे नामजद तहरीर र दर्ज मुकदमा के आधार पर एसएसपी शर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी अपने सहयोगी सयुक्त एसओजी टीम यमुनापार के सांथ आरोपियों की तलास मे जुट गये सूचना के आधार पर हत्यारोपितो को लेडियारी तिराहे से घेरा बंदी कर मु0अ0स0 118/2021 धारा 302/34 भा0द0वि0 से संबंधित तीनों अभियुक्तों अनिल कुमार, राधेश्याम व कविता (बदला नाम) को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद…
कोरबा : दर्री मार्ग हुआ जर्जर
कोरबा. बरसात में जर्जर सड़क पर चलना गाडिय़ों के लिए मुश्किल हो रहा है। गाडिय़ां हिचकोला खा रही हैं। ये सड़क किसी गांव नहीं बल्कि कोरबा को दर्री से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है । कोरबा टापू में तब्दील हो चुका है मार्ग की हालत काफी जर्जर है। इसपर सैकड़ों गड्ढ़े बन गए हैं। सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोग कई बार आंदोलन कर चुके हैं। इसे बनाने को लेकर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती है। इससे लोगों का गुस्सा सड़क…
कोरबा : निगम के लेखाधिकारी को नोटिस
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने महानदी भवन के सभाकक्ष में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत नगर पालिक निगम एवं नगर पालिका परिषद में संचालित योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के सभी निकायों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बरसात में मौसमी बीमारियों, डेंगू व मलेरिया के रोकथाम के साथ लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और जल-जनित बीमारी से बचाव के लिए पानी टंकी की सफाई, पानी आपूर्ति वाले लीकेज पाइप लाइन की जांच और मरम्मत,…
कोरबा : बिजली खंभे पर गिरा पेड़
कोरबा : दर्री क्षेत्र में थाना के सामने बिजली खंभे में पीपल का विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे खंभा टूट गया। लेकिन दो पहले हुए हादसे के बाद संबंधित विभाग मरम्मत के।लेकर उदासीन बना हुआ है। लोगो का कहना है को जानकारी के बाद भी सुधार कार्य नही होना समझ से परे है । (ज़िला संवाददाता उत्सव कुमार यादव कोरबा छत्तीसगढ़)
बरेली-प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को स्थानीय तौर पर दिलाई गई शपथ
बरेली…प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य गांव के प्राथमिक स्कूल व सामुदायिक भवनों पर ग्राम पंचायत सचिव की मौजूदगी में एकत्र हुए। उन्हें कोविड नियमों का पालन करते हुए शपथ दिलाई गई , ब्योधन खुर्द से देवेंद्र ,पृथ्वीपुर से योगेंद्र , गुलड़िया अरिल से चमन बेगम ,ब्योधन बुजुर्ग से मुन्नी देवी ,नवाबपुरा से लोकपाल, खरगपुर से राजकुमार सिंह यादव ,किटौना से नंदकिशोर ,मऊचंदपुर से कैशर हुसैन , हरदासपुर से लल्ला बाबू ,रम्पुरा भौपत नगर से अनोखी देवी , अटा फुन्दापुर से सोनू शर्मा , जंगबाज पुर से फराज खान , चकरपुर…
सीतापुर: अवैध शराब के अपराध में लिप्त पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये के दो इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्री आर. पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अवैध शराब निष्कर्षण/परिवहन/बिक्री में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गयाइस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामकोट पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 198/20 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना रामकोट सीतापुर में वांछित 25,000-25,000/- रूपये के दो इनामिया अभियुक्तों 1.प्रेम पुत्र सुधाकर नि0 गद्दीपुर थाना रामकोट 2.शिवनंदन पुत्र रूपन नि0 खपूरा थाना रामकोट सीतापुर को मधवापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तगण शातिर शराब…
सीतापुर: धोखाधड़ी करने वाला 15,000/- रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामकोट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 59/21 धारा 420/467/468/471 भादवि के अभियोग में वांछित 15,000/- रुपये का इनामिया अभियुक्त रामगोपाल पुत्र रामसहाय नि0 बिलरिया थाना रामकोट को ग्राम अंगदपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त रामगोपाल उपरोक्त द्वारा अपने सहयोगी श्याम किशोर पाण्डेय के साथ मिलकर रामकोट उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम डिपो के कुल 360 व्यक्तियों…
सीतापुर: चोरी की छः मोटर साइकिले बरामद
अधीक्षक श्री आर. पी. सिंह द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए टीम का गठन कर क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारी गण को घटनाओं को रोकनें व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।उपरोक्त दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री एन.पी.सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद के कुशल नेतृत्व में गठित थाना महमूदाबाद पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान दिनांक 18.06.21 को सिरौली के पास से अंतर्जनपदीय ऑटोलिफ्टर गैंग के दो अभियुक्तो 1.विशाल पुत्र पुत्तीलाल 2.अमर…
सीतापुर: जामुन की महक से मछरेहटा खैराबाद रोड की सड़के गुलजार
सीतापुर/मछरेहटा – प्रकृति का मनमोहक दृश्य मन को शांत करने वाला वातावरण एक और तो वहीं दूसरी ओर जामुन के पेड़ों में लाल और काले रंग के फल देख कर मुंह में जरूर पानी आ जाएगा lइसे वन विभाग की कामयाबी कहीं तो कम है, वहां के लोगों की जितनी तारीफ की जाए कम है जिन के सहयोग से आज मछरेहटा से खैराबाद रोड के किनारे जामुन के हरे हरे पेड़ जो पूर्ण रूप से तैयार हो गए हैं आज उनमें फल आ रहे है । एक और जहां प्रकृति…
सीतापुर: डॉ अजयपाल हुए सपा में शामिल
मिश्रिख (सीतापुर) मिश्रिख क्षेत्र के जरीगवां निवासी डॉक्टर अजयपाल पुत्र विष्णु पाल को समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से सीतापुर जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव के द्वारा समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव नियुक्त किया गया।डॉक्टर अजय पाल को समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर क्षेत्र के लोगो मे खुसी की लहर दौड़ गई।लोगो ने अब क्षेत्र में विकास और चिकित्सा सेवा की समस्या से निजात पाने की उम्मीद जागी है। ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर
न अभियान परिषद मध्य प्रदेश जिला उमरिया के पंजीकृत कोरोना वॉलिंटियर के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा
उमरिया 18 जून -जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश जिला उमरिया के पंजीकृत कोरोना वॉलिंटियर के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं । पिछले 4 दिनों से उमरिया जिले में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं आया है और आगे भी यही स्थिति बनी रहे इसके लिए जन अभियान परिषद के जिला समंवयक शिवशंकर शर्मा व ब्लॉक पाली ब्लॉक समंवयक महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन पर जिले भर के कोरोना वालंटियर्स के द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है व लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे है।अभियान…
उमरिया: महिलाओ को हल्के मोटर वाहन चालन का दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन परिवहन विभाग द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए औदयोगिक प्रशिक्षण संस्थान उमरिया के माध्यम से हल्के वाहन चालन का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक दृष्टि से कमजोर एवं कोविड प्रभावित परिवारों की महिलाओं को उक्त प्रशिक्षण चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 दिवस का होगा, जिसमें 155 घण्टों का व्यावहारिक प्रशिक्षण (थ्योरी और पायोगिक) सम्मिलित होगा। प्रशिक्षित महिलाओं को औदयोगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रमाण पत्र…
बरेली-4 साल की शर्मिंली बाघिन से एक्सपर्ट भी हैरान
बरेली: चार साल की बाघिन शर्मिली ने एक्सपर्ट को जमकर छकाया जिसके चलते पांच बार आपरेशन टाइगर फेल हुआ। दरअसल, बाघिन ने फैक्ट्री में जिस जगह को बेडरूम बनाया वहां आने और जाने का केवल एक रास्ता था। यही नहीं, कैमरे की फुटेज से पता चला कि वह आरामगाह तक आने-जाने के रास्ते अलग-अलग चुनती थी। बाघिन की पुख्ता लोकेशन मिलने पर टीम ने मुख्य मूवमेंट वाले रास्तों को जाल, रस्सी और लोहे के तारों से बंद किया। टैंक में बाघिन को टॉर्च की मदद से खोजा।
बरेली-मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जांच के लिए हुई वार्ता
बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मियों से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जांच के लिए गठित जांच समिति ने आज 11 बजे बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा और सचिव हरीश मौर्य से बात की , प्राचार्य कक्ष में अंदर अकेले में जांच समिति ने कर्मियों का पक्ष जाना जिसमें कर्मियों किंसमस्याओं और प्रमुख रूप से विनियमितीकरण के सम्बंध में कई प्रपत्र भी कर्मियों ने समिति को सौंपे , जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि 15 / 20 वर्षों से कार्यरत कर्मियों को विनियमित किया जाना ही चाहिए…
रायबरेली: व्यापार मंडल ने कोरोना योद्धाओं के रूप में पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
डलमऊ /रायबरेली : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपने समर्पण और सेवा के लिए कोरोना योद्धा के रूप में पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल डलमऊ इकाई के अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य अपने पदाधिकारियों के साथ कोतवाली डलमऊ पहुंचकर कोरोना योद्धा के रूप में समाज की सेवा करने वाले थाना प्रभारी राजेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को प्रसारित पत्र देकर सम्मानित किया व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य ने कहा कि कोरोना के संकट काल में हम लोगों…
बरेली-कन्फैक्शनर ने अस्पताल की छत से बेटे संग लगाई छलांग,मौत
बरेली महानगर में डीडीपुरम स्थित गंगाशील अस्पताल की चौथी मंजिल से मासूम बेटे को नीचे फेंककर नशे के आदी कन्फेक्शनरी दीपक कश्यप ने कारोबारी ने छलांग लगा ली। इस घटना में पिता और बच्चे दोनों की मौत हो गई। शराब के नशे का इलाज चलते हुए,पास बैठे बेटे के साथ वयस्क ने लगा ली छलांग एसएसपी रोहित सिंंह सजवाण ने मीडिया को बताया कि सुसाइड करने वाले शख्स का एल्कोहल एडिक्शन को लेकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक दीपक शराब का आदि हो गया…
बिहार पंचायत चुनाव: दो-तीन महीने में हो सकते हैं इलेक्शन, आयोग ने उठाए ये कदम
बिहार में कोरोना संक्रमण की वजह से बिगड़े हालात अब सुधरने लगे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार में जल्द ही पंचायत चुनाव हो सकते हैं। बिहार के अधिकतर विभागों में सामान्य कामकाज होने लगा है। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयोग आगामी दो से तीन महीनों में पंचायत चुनाव करवा सकता है। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। बाढ़ की आशंका के बीच आपदा प्रबंधन विभाग से समन्वय स्थापित करने की कवायद करते हुए पर्याप्त…
प्रयागराज- सम्यक पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न
प्रयागराज: सम्यक पार्टी” बहुसंख्यकों के द्वारा बहुसंख्यकों के लिए बनाई गई एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी है। पार्टी ने अपने 3 साल के कार्यकाल को सफलता पूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आयोजित “सम्यक पार्टी” का राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुवार को मांडा, प्रयागराज में संपन्न हुआ। पार्टी के संस्थापक पूर्व आईएएस एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय तपेंद्र प्रसाद , जो कि वतर्मान समय में “सम्यक पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे, आपने पार्टी संविधान के अनुसार स्वेच्छा से यह पद छोड़ने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आपने यह आश्वासन भी दिया…
