रायबरेली: दुकान आवंटन में लगाया मनमानी का आरोप

डलमऊ /रायबरेली:नगर पंचायत डलमऊ के विकास और नगर वासियों को रोजगार के लिए नगर पंचायत द्वारा मुराई बाग मुख्य चौराहे पर सुलभ शौचालय परिसर के साथ डलमऊ रोड पड़वा नाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के पास बनवाई गई लगभग दो दर्जन दुकानों के आवंटन से लेकर उनके रखरखाव और आवंटन के नियमों की धज्जियां उड़ने की अनदेखी करने वाले अधिशासी अधिकारी तथा नगर पंचायत के अन्य मातहाथों के रहमों करम पर जहां एक और एक ही परिवार के कई लोगों के नाम दुकान का आवंटन किया गया तो वहीं दूसरी…

रायबरेली:बियर शॉप की दुकान पर सोशल डिस्टेंस की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां

डलमऊ,रायबरेली: जिला आबकारी अधिकारी और पुलिस की कृपा आप पर हो तो आप शासन के आदेश की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाकर अपनी जेब भर सकते है इस शर्त के साथ कि उसमें उक्त विभागों का हिस्सा भी लगना चाहिए तभी तो शासन के आदेश की धज्जियां व मूल्य से अधिक दाम पर बेंची जा रही शराब पर कोई कार्यवाही करने की जहमत नही उठाते मामला मुराई बाग पुलिस चौकी के बगल स्थिति बीयर शॉप की सरकारी दुकान से सात बजे के बाद नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए मूल्य से कहीं अधिक…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कर उपजिला अधिकारी आँवला को सौंपा ज्ञापन।

आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर बाजार में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया प्रदर्शन कर कृषि कानून के 3 बिल जो पास हुए हैं उनकी तीनों कापी उप जिला अधिकारी आँवला के सामने जलाई महामहिम राष्ट्रपति के नाम उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिशु पाल सिंहतीनों बिलों का विरोध किया इस बिल में कोई भी कानून किसान हित में नहीं हैं । इस मुद्दे पर भारत के के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं इन्हें रद्द किया जाये तथा…

पीलीभीत : भाजपा नेता व विधायक पुत्र रितुराज पासवान ने लोगों को टीकाकरण हेतु किया जागरूक

पीलीभीत /पूरनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज कई गांवों में पौधारोपण किया गया और लोगों की समस्याएं सुनी गईं। कोविड-19 टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया।भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के निर्देश पर भाजपा नेता रितुराज़ पासवान ने आज ग्राम केशवपुर, कढ़ईया कनपारा व लुकटिहाई आदि गांवों में जनता के बीच पहुंचकर सभी लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। सभी समस्याओं का निपटारा विधायक जी के संज्ञान में लाकर कराने का आश्वासन दिया। कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों से आग्रह किया और विश्व…

सीतापुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने आयोजित किया बृक्षा रोंपड़ कार्यक्रम

मिश्रित /सीतापुर : विश्व पार्यावरण दिवस के अवसर पर आज तहसील मिश्रित वन रेंज क्षेत्र के ग्राम गधेंरिया वन खण्ड में वन विभाग की टीम द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । आयोजिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव उपस्थित रहे । रेंजर लईक अहमद ने विधायक से हरिशंकरी के पौधों को रोपित कराया। पीपल, पाकड़ , बरगद तीन पौधे एक साथ लगाने को हरिशंकरी कहा जाता है ।विधायक रामकृष्ण भार्गव ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़ों के बिना मनुष्य का…

मैनपुरी: बाजार बंद पर पुलिस की सख्ती तेज

मैनपुरी : कोतवाली भोगांव में शनिवार के दिन बंदी के समय बाजारों का जायजा लेते हुए भोगांव थाना पुलिस टीम नगर के मुख्य बाजार में भ्रमण करती हुई ,कस्बे की वयवस्था का जायजा लेती दिखी. इस भ्रमण अभियान के दौरान लोगों को हिदायत दी गई की गैर जरूरी अपनी-अपनी दुकानें बंद रखें. अनावश्यक स्थिति में दुकानों का चालान काट दिया जाएगा. जरूरी हो तभी घरों से बहार निकलें ,लापरवाही बिल्कुल भी बख्सी नहीं जाएगी. रिपोर्ट अर्पित शर्मा मैनपुरी

उमरिया : विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपित किये पौधे

जिला उमरिया : तहसील चंदिया वार्ड नंबर 2 में आंगनवाड़ी अंकित चौधरी, आनंद चौधरी, विकास चौधरी, संदीप चौधरी, कुलदीप चौधरी के द्वारा वृक्ष रोपण किया गया.विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को ज्यादातर 7 छात्र सक्रिय हो जाते हैं और यह अच्छा अवसर भी होता है कि उनमें एक जागरूकता लाई जाए और पेड़ पौधे लगाने के लिए उन्हें एक प्लेटफार्म दिया जाए. जिसमें वह अपने द्वारा इस तरह के कार्य को करके रिपोर्ट कर सकें.यह काफी लाभदायक भी साबित होता है क्योंकि यदि इस मुहिम से एक व्यक्ति भी पूरी…

मिश्रिख/सीतापुर : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मनाया विदाई समारोह

जनपद सीतापुर के तहसील मिश्रिख में आदरणीय तहसीलदार साहब श्री चन्द्रकान्त त्रिपाठी जी का तहसील मिश्रिख से महोली ट्रांसफर होने के पश्चात विदाई/सम्मान समारोह उ0 प्र0 लेखपाल संघ के द्वारा तहसील सभागार में किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी महोदय मिश्रिख गिरीश कुम झा जी ,नवनियुक्त तहसीलदार श्री राजकुमार गुप्ता जी,नायब तहसीलदार विदेह सिंह जी, रजिस्ट्रार कानूनगो रामनरेश श्रीवास्तव, ताजवर अफसर ,गिरजा शंकर यादव, एवम कानूनगो सम्बर्ग से श्री अजय दीक्षित जी ,गोपाल जी शुक्ला, आदि के द्वारा माल्यार्पण व सम्मान किया गया ।तथा उ0 प्र0 लेखपाल संघ से अध्यक्ष…

रायबरेली:किसान विरोधी कानून को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डलमऊ /रायबरेली: भारतीय किसान यूनियन टिकैत तथा समस्त किसान संगठनों के आवाहन पर आयोजित काला दिवस मनाया गया तथा धरना प्रदर्शन करके सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को संबोधित उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार को सौंपा शुक्रवार को मुराई बाग कस्बे से तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल व मनोज कुमार यादव की अगुवाई में कई दर्जन किसान नेताओं ने किसान विरोधी कानून के विरोध में प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाया और एक ज्ञापन एसडीएम डलमऊ को सौंपा दिए गए ज्ञापन में किसानों ने मांग की कि केंद्र…

इटावा : जिला महिला चिकित्सालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

आज दिनांक 05 जून 2021 को अपरान्हः 01ः30 पर जिला महिला चिकित्सालय इटावा में अन्र्तराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के शुभअवसर पर यू0पी0 मिनिस्टीरियल एशोसियशन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि डाॅ0 अशोक कुमार साहब मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय इटावा ,डाॅ0 सिद्वार्थ कुमार, निश्चेतक, डाॅ0 एम0एस0 शर्मा, रेडियोलाजिस्ट के द्वारा औषधि पौधो का वृक्षारोपण कराया गया उक्त कार्यक्रम में श्री रिजवान अहमद, जिलाध्यक्ष, श्री कुश कुमार गुप्ता, महामंत्री मिनिस्टीरियल एशोसियशन स्वास्थ्य विभाग तथा उक्त कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय में तैनात श्री सुनील कुमार,…

मैनपुरी : तीस दिन में रोपे जाएँगे एक हज़ार पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया संकल्प

मैनपुरी : ब्लॉक सुल्तानगंज की ग्राम सभा रजवाना पर स्थित प्राथमिक विद्यालय रजवाना के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इशरत अली (राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक) ने ग्राम प्रधान राजवीर सिंह उर्फ़ राजा के साथ मिलकर समस्त ग्राम सभा में 1000 पौधे रोपने का संकल्प लिया जिसके अंतर्गत विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों के घर एक एक पौधा लगाने के लिए मुफ्त प्रदान किया जायेगा जिसकी देख रेख की पूरी जिम्मेवारी छात्र और उसके परिवार की होगी इस योजना को हर घर आँगन एक पौधा का नाम दिया गया है जिसमें ग्राम सभा…

जौनपुर/सिरकोनी: मानव जीवन के लिए संजीवनी हैं पेड़ पौधे-अरविंद पटेल

जौनपुर- वृक्ष मानव जीवन के लिए संजीवनी है।सदियों से ऋषि-मुनियों ने मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों के लिए पेड़-पौधों को लगाकर उनकी पूजा-अर्चना शुरू की।उक्त बातें सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगाँव में सरदार सेना के जिलाध्यक्ष के द्वारा सरदार सेना के बैनर तले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कही।उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म में पीपल,नीम आदि पेड़ों की पूजा इस लिए की जाती है कि यह पेड़ मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों के जीवन को प्रति दिन आॅक्‍सीजन…

प्रयागराज: मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना से लाभान्वित होने के लिए इच्छुक उद्यमी 25 जून तक जमा कर सकते आवेदन-पत्र

श्री राम औतार यादव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष-2021-22 मे मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज को 12 इकाईयों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत अधिकतम रू0 10.00 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से दिये जाने का प्राविधान है। टर्म लोन (पूँजीगत ऋण) पर 4 प्रतिशत ब्याज सामान्य वर्ग के उद्यमियों द्वारा वहन किया जाएगा उससे ऊपर का ब्याज, ब्याज उपादान के रूप में शासन से टर्म लोन (पूँजीगत ऋण) पर अनुमन्य है। आरक्षित…

मैनपुरी: शादी के बाद लड़की को विदा कराने आ रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत

कार सवार लोनार हरदोई के हैं। सभी मैनपुरी के चित्तरपुर गांव में लड़की की चौथी चलाने जा रहे थे। लड़की की शादी 24 मई को हुई थी। मैनपुरी में हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत –मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हादसा घटित हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कार सवार मैनपुरी जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। बताया गया है कि जनपद हरदोई के गांव लोनार निवासी जुगराज सिंह की पुत्री सन्नो की शादी…

मैनपुरी: पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए घरों में किया गया शुद्धीकरण यज्ञ।

मैनपुरी: नगर भोगांव में लोगों के घर आज पर्यावरण के अवसर पर वातावरण को शुद्ध रखने के लिए हवन यज्ञ किया गया जिसमें नगर के समाजसेवी सच्चिदानंद तिवारी ने अपने परिवार सहित हवन पूजन किया उन्होंने कहा की वातावरण में फैली विषैली गैसों तथा अशुद्धियों को मिटाने के लिए सिर्फ और सिर्फ एक ही इलाज है कि हर घरों में शुद्धिकरण के लिए वातावरण को साफ रखने के लिए हवन किया जाए तथा दीपक प्रज्वलित किए जाएं। इस प्रक्रिया को अपनाने से हमारे आसपास का वातावरण बहुत ही शुद्ध व…

मैनपुरी: मोहब्बत के प्रतीक सारस को नया जीवन देगा समान पक्षी विहार

मैनपुरी: दुनियाभर में मोहब्बत के प्रतीक सारस का जीवन संकट में है। लेकिन, एक खुशखबर भी है। यूपी के मैनपुरी में 526 हेक्टेयर में फैले समान पक्षी विहार में इन दिनों सारस पक्षियों ने जगह-जगह अंडे दिए हैं। गर्मी के दिनों में भी यहां के वेटलैंड गुलजार हैं। वन विभाग नन्हें सारसों के संरक्षण में जुटा है। कोविड काल खत्म होते ही समान पक्षी विहार को देश का सबसे बड़ा सारस सर्किट घोषित करवाने की कवायद शुरू की जाएगी। सारस सर्किट में 2866 दुलर्भ प्रजाति के सारस की गणना की…

मैनपुरी: कोरोना माहमारी मानवता पर पड़ रही भारी ,प्रकृति के संरक्षण की ज़िम्मेदारी आपकीं और हमारी

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महेंद्र प्रताप सिंह , सरिता सिंह नाहिली विद्यालय परिवार , महेश सिंह राना विद्यालय परिवार सिरौलिया एवं दुर्गेश चन्द्रा चन्द्रा क्लासेज के सौजन्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आम जनता को जागरूक कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए लगभग 200 से अधिक पौधे जिसमें फलदार वृक्ष के पौधे , छायादार के पौधे , निःशुल्क वितरित किये गए । कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ एस एन सिंह ज़िला मलेरिया अधिकारी मैनपुरी एवं भारत सिंह पूर्व विशेष अभिसूचना अधिकारी औरैया द्वारा सिंधिया…

अपराधी को खुले में सांस नही लेने दी जाएगी- अशोक कुमार राय एसपी मैनपुरी

मैनपुरी। स्थानांतरित होकर मुरादावाद से आए जिला के नयें एसपी अशोक कुमार राय ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि वह शासन की प्रतिवद्धता के उद्देश्य को लेकर कार्य करेगें। शिकायत लेकर आने वाले पीड़ितो को न्याय दिलाया जाएगा।एसपी ने आगे बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था को माहौल बनाया जाएगा। जनता का विश्वास जीतने का कार्य किया जाएगा। पीड़ितो की शिकायत को सुना जाएगा। उन्हे हरसंभव न्याय दिलाया जाएगा। शासन की प्राथमिकता के अनुसार कार्य किया जाएगा।…

मैनपुरी: संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

भोगांव : पेड़ पर लटका हुआ मिला शव, रसूलाबाद रोड राधा मोहन इंटर कॉलेज के पीछे पेड़ पर लटका मिला शव, बकरी चराते लोगों ने देखा, इसकी सूचना परिवार जनों को दी .सूचना मिलने पर परिवारी जन मौके पर पहुंचे. परिवार जनों द्वारा हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया गया. मृतक का नाम राजू पिता का नाम भजनलाल निवासी जयतूलपुर के हैं. जांच पड़ताल पर है. ब्यूरो रिपोर्ट अर्पित शर्मा मैनपुरी

शहडोल: कुपोषण दूर करने के लिए रणनीति पर अपेक्षित कार्य नही होने पर कमिश्नर ने व्यक्त की कडी नाराजगी, अधिकारियों को दी चेतावनी

शहडोल । कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी आॅगवाडी केन्द्रो के माध्यम से पोषण आहार का नियमित वितरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। आॅगनवाडी केन्द्रो के माध्यम से पोषण आहार वितरण कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न न हो। सभी आॅगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों को नियमित पोषण आहार का वितरण सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि वे सतत रूप से अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व के माध्यम से पोषण आहार वितरण कार्यक्रम की सतत माॅनिटरिंग कराएं। कमिश्नर…