रायबरेली: सरायं भोजपुर सम्पर्क मार्ग के चैडीकरण कार्य का विधायक ने किया भूमि पूजन

लालगंज रायबरेली।सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने सरायं बैरियाखेडा भोजपुर सम्पर्क मार्ग के चैडीकरण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ कर दिया है।इस सडक का निर्माण 30 करोड की लागत से होगा।सरेनी क्षेत्र की जनता वर्षाें से इस सडक के चैडीकरण की मांग कर रही थी।क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुये विधायक ने विकास के रूप मे वहां के लोगों को एक और सौगात भेंट की है।षुक्रवार को दो बजे पूरे पाण्डेय मे प्रसिद्ध विद्वानों के द्वारा धार्मिक विधि विधान से पूजन अर्चन कराकर विधायक के द्वारा…

रायबरेली: करंट की चपेट में आकर महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

ऊंचाहार। क्षेत्र के पूरे कुर्मिन मजरे पुरबारा गांव में लोहे के दरवाजे में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आकर एक युवती गंभीर रूप से झुलस गयी। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उक्त गांव निवासी प्रेमलाल ने रात मे सोते समय हवा लेने के लिए फर्राटा पंखा लगा रखा था। लोहे के दरवाजे के ऊपर से गुजरा बिजली का तार कटा होने के कारण दरवाजे में करंट उतर आया। उनकी बेटी संगीता 25 वर्ष सुबह सो कर उठी तो दरवाजा खोला। दरवाजा…

बरेली – रामनगर ब्लाक क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों को विधायक ने किया सम्मानित

आँवला – आँवला विधायक धर्मपाल सिंह ने ब्लाक रामनगर क्षेत्र के नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को शाल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही विकास कार्यों में सरकार का सहयोग करने की अपील की।शुक्रवार को हरदासपुर के देव गार्डन में नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल सिंह ने विजय प्राप्त कर आए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को माला पहना स्वागत किया। साथ ही एक एक शाल भेंट की। कार्यक्रम में विधायक ने सभी सदस्यों से कहा भाजपा की सरकार है वह रामनगर…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा नदी द्वारा कटान रोकने हेतु किये जा रहे कार्यों का मौके पर जाकर किया निरीक्षण।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज देवहा नदी पर स्थित तुर्कपुर गांव के पास निर्माणाधीन बाढ़ परियोजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट में स्वीकृत किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई तथा मैप के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त परियोजना शासन द्वारा तुर्कपुर, बाड़वार, निवाड़, व ऐडपुर, गांवो को कटान से सुरक्षित करने हेतु स्वीकृति की गई है परियोजना की लागत 262.74 लाख है जिसके अंतर्गत…

रायबरेली: छत से घुसे चोरों ने घर के अंदर से पार किए मोबाइल और पैसे

ऊंचाहार, रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के ऊंचाहार से सलोन रोड पर मनिरामपुर सरकारी स्कूल मेन रोड स्थित प्रेमचंद्र गुप्ता के घर पर बीती रात हुई चोरी जिसमें दो मोबाइल व पैसे, अन्य समान चोरी किए गए जिसमें घर की छत से घर के अंदर कूद कर चोरी हुई ।मनिरामपुर नहर के निकट मनिरामपुर सरकारी स्कूल के पास स्थित प्रेमचंद्र गुप्ता की ऋषभ किराना स्टोर के नाम से दुकान है ।रात में चोरी की घटनाएं आम होती जा रही है।इस तरह की छोटी छोटी घटनाओं से चोरों के हौसले और भी बुलंद…

रायबरेली: महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट का लगाया आरोप।

ऊंचाहार। क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी महिला ने पड़ोसियों पर बच्चे के साथ मारपीट, तथा लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उक्त गांव निवासी श्याम लाल की पत्नी मंजू देवी का आरोप है कि बुधवार की देर शाम उसका छह वर्षीय बेटा दरवाजे पर खेल रहा था। तभी पड़ोसियों ने डंडे से उसको मारना शुरू कर दिया। बच्चे के चीखने चिल्लाने पर वह घर से छुडाने दौड़ी तो उसे भी धक्का मार कर गिरा दिया जिससे उसके शरीर के…

रायबरेली: गोशाला में तड़प तड़प पर कर मर गई एक दर्जन गाएं , जिम्मेदारों को खबर नहीं

ऊंचाहार (रायबरेली) सरकार ने गोरक्षा की प्राथमिकता तय की तो जिम्मेदार अधिकारियों में ऐसी गोभक्ति जागी कि लगता था अब गोमाता के दिन भी बहुरेंगे । लेकिन दुर्व्यवस्था ऐसी पैदा हुई कि गाय माता तड़प तड़प कर मर रही है और जिम्मेदार गोभक्त बेखबर है । ऊंचाहार के गोकर्ण ऋषि गोशाला में दो दिन के अंदर दस गायों ने तड़प कर जान दे दी । गांव के लोग बेबसी का हवाला देते है तो अधिकारी पूरी जिम्मेदारी का सरकारी दस्तावेज पेश कर रहें है। लेकिन यहां आस्था को धक्का लगा…

रायबरेली: दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए,

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर स्थित बाबूगंज बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए,जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की दोपहर प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे शिवबख्श छिनौरा गांव निवासी पुनीत सिंह 26 वर्ष व सौरभ सिंह 22 वर्ष बाइक से रायबरेली से वापस लौट रहे थे तभी बाबूगंज बाजार में सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप…

रायबरेली: युवक पर धारदार हथियार से हमला केस दर्ज।

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के पूरे लोधन मजरे अकोढ़ियया गांव निवासी युवक ने पड़ोसी गांव के युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मामले की तहरीर दी है, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी श्यामबाबू का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह वह किसी कार्य से ऊंचाहार आ रहा था। तभी पड़ोसी गांव अकोढ़िया निवासी युवक ने मौका देख कर उस पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। और ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। जिससे उसके बाएं हाथ के बाजू में गंभीर…

रायबरेली: अज्ञात युवक का शव बरामद

लालगंज-रायबरेली। लालगंज कोतवाली के पूरे बढ़इन मजरे शोभवापुर गांव के सामने अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद खेतों में मिले शव शव को ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिलाचिकित्सालय भेज दिया है। अज्ञात युवक का शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात युवक अर्द्धविच्छप्त जैसा लग रहा है।

रायबरेली: पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जोगापुर गाव में वृक्षारोपण करते पर्यावरणविद

लालगंज-रायबरेली। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व सन्ध्या पर ग्राम चित्ताखेड़ा, मजरे जोगापुर में ग्लोबल ग्रीन्स के संस्थापक अध्यक्ष प्रसिद्ध पर्यावरण विद स्व. मनोज श्रीवास्तव की स्मृति में सहयोगी दहव पंचवटी विकास समिति लालगंज ने पाकर, वट, विल्व, पीपल, नीम के पौधों का रोपण किया गया। जिसके संरक्षक स्वामी ब्रह्मात्मानन्द जी सरस्वती व राजबख्श सिंह ने वृक्ष महिमा पर सविस्तार प्रकाश डाला और कहा भारत ऋषि व कृषि प्रधान देश है जहाँ के प्रबुद्ध जनों ने प्रकृति उपासना व आयुर्वेद के द्वारा सौ वर्षों तक जीवन जीने का मंत्र समूचे विश्व…

रायबरेली: कार्यवाही से क्षेत्र के भूमाफियाओं में हड़कम्प

खीरों (रायबरेली) – थाना क्षेत्र के कस्बा खीरों में राजस्व विभाग द्वारा ग्राम पंचायत की तालाबी भूमि पर किये गए अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलवाकर गिरवा दिया गया । राजस्व विभाग द्वारा यह कार्य भारी पुलिसबल के सहयोग से किया गया । इस प्रशानिक कार्यवाही से क्षेत्र के भूमाफियाओं में हड़कम्प मच गया है । जानकारी के अनुसार कस्बा खीरों में गाटा संख्या 1404 राजस्व विभाग के अभिलेखों में सुरक्षित भूमि तालाब दर्ज है । इस जमीन के आंशिक भाग में कस्बा खीरों निवासी बिरजिश खान ने अवैध रूप से…

रायबरेली: उधारी मांगने पर महिला दुकानदार को बुरी तरह पीटा

खीरों (रायबरेली) – थाना क्षेत्र के गाँव बीजेमऊ खपुरा एक महिला दुकानदार द्वारा अपने गाँव के लोगों को उधार सामान देने से मना करना और पुरानी उधारी का पैसा माँगना महँगा पड़ गया । इसी बात से नाराज होकर चार लोगों ने महिला दुकानदार की पिटाई कर दी । पुलिस ने घटना के दूसरे दिन पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है । बीजेमऊ खपुरा निवासिनी लक्ष्मीदेवी पत्नी राकेश कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मेरे…

अर्जक संघ और रामस्वरूप वर्मा: उपेन्द्र पथिक

आज़ादी के बाद भारत में समाज सुधार की आवश्यकता थी जिसे जाने माने समाज सुधारक और मानववादी दार्शनिक रामस्वरूप वर्मा जी ने अर्जक संघ की स्थापना करके पूरा किया. भारतीय समाज में पुनर्जन्म, भाग्यवाद, जातिगत भेदभाव, छुआछूत, कर्मकांड, धर्मांधता, कुरीतियां, सामंतवाद, विषमता, निरादर और दरिद्रता समेत कई प्रकार की समस्याएं व्याप्त थी.और आज भी हैं. इसके ख़िलाफ़ बहुजन/अर्जक समाज में समय समय पर अलग-अलग नायकों के आह्वान पर आवाजें उठती रही हैं. इन्हीं नायकों में जाने माने समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ, विद्वान लेखक, कुशल पत्रकार, वैज्ञानिक चेतना के वाहक, क्रांतिकारी, आंदोलनकारी…

रायबरेली:बारिश में टूटे छप्पर के नीचे रह रहा परिवार नही मिला आवास ।

डलमऊ रायबरेली – जहां देश के प्रधान मंत्री व सूबे के मुख्यमंत्री गरीब असहाय लोगो को रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास जैसी कई योजनाओं पर जोर देते हुए पात्र लोगो तक योजना पहुंचे इसके लिए अरबो रुपये खर्च कर रहे है वही अधिकारी व कर्मचारी उनके सपनों पर पानी फेरने में लगे है चंद कुछ पैसो के लालच में अपात्रो को आवास दे देते है और पात्रो तक आवास नही पहुंचते पात्र आवास के लिए दरदर भटकते रहते हैं और टूटे फूटे झोपड़ियों में रहने के लिए…

रायबरेली: जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर मौत को दे रहा दावत ।

डलमऊ /रायबरेली – डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कसियापुर गांव में पिछले लगभग छः माह से जमीन पर रखा बिजली का ट्रांसफार्मर मौत का दावत दे रहा है जमीन में रखे ट्रांसफार्मर में न तो कोई बचाव के लिए जाली लगाई गई और न ही ट्रांसफार्मर को ऊपर रखा गया ट्रांसफार्मर से पूरे गांव में बिजली की सप्लाई दी जाती है ग्रामीणों ने बताया कि जब ट्रांसफार्मर रखा जा रहा था तभी बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा गया कि ट्रांसफार्मर को ऊपर रखो या फिर ट्रांसफार्मर के चारो ओर से…

रायबरेली:ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल

डलमऊ कोतवाली : क्षेत्र के ज्योतियामऊ रेलवे लाइन के पास शुक्रवार को रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया पूरे जनवारन कंधरपुर निवासी ग्राम रामसेवक का 20 वर्षीय पुत्र सूरज जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था शुक्रवार को डलमऊ दरियापुर रेल खंड पर ज्योतिया मऊ के पास लाइन पार कर रहा था तभी आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया और घायल हो गए लोगों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई मौके…

रायबरेली:चाकू के बल पर विवाहिता से दुराचार

डलमऊ /रायबरेली : डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने एक व्यक्ति पर चाकू के बल पर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी डलमऊ से शिकायत की है नाथखेडा निवासिनी सोनी पत्नी दिनेश ने क्षेत्राधिकारी डलमऊ को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 3 जून को अपनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रही थी तभी अचानक गांव का ही राहुल पुत्र राम लखन चाकू लेकर आ गए और जबरन उठा ले गया पहने हुए सारे कपड़े फाड़ दिए और जबरन उसके साथ दुराचार किया जिससे उसके शरीर…

जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में रेल ट्रैक पर मिला अज्ञात वृद्ध का शव

शाहगंज(जौनपुर): नगर के पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग के समीप शाहगंज जौनपुर रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध शव मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नही हो सकी। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे नगर के पक्का पोखरा स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर एक 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक के…

जौनपुर: कोतवाली पुलिस ने युवक को तमंचा संग किया गिरफ्तार

शाहगंज नगर के रोडवेज के समीप बुधवार की रात कोतवाली पुलिस ने एक युवक को एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने नगर के रोडवेज के समीप बुधवार की रात करीब दस बजे संदिग्ध अवस्था में टहल रहे सत्य प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र योगेश निवासी बनगांव थाना बदलापुर को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।