जौनपुर: विकासखंड शाहगंज ( सोधी ) पर नाम वापसी वह चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ देखी गई। कितने पर्चे वापस हुए कितने बजे इसकी सूची देर रात तक उपलब्ध नहीं हो पाई। लेकिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित किए गए। किसी को आम किसी को ईमली किसी को अनार तो किसी को ओखली किसी को गले का हार तो कोई कार पर सवार। चुनाव चिन्ह में अनाज ओसात किसान, ओखली फरसा , बंदुक, तोप, जहाज,अंगूठी आदि रहे। ऐसे चुनाव चिन्ह प्राप्त कर प्रत्याशियों के खिले चेहरे…
Day: April 8, 2021
मैनपुरी : बीजेपी ने मुलायम सिंह यादव के घर में लगाई सेंध, भतीजी संध्या यादव को दिया टिकट
उत्तर प्रदेश की राजनीति में ताकतवर कहा जाने वाला मुलायम सिंह यादव का परिवार अब बिखराव की ओर चला जा रहा है। दरअसल, यूपी पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य के रूप में बीजेपी ने मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव को टिकट देकर राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। बीजेपी ने सैफई कुनबे में बड़ी सेंधमारी कर दी है। बीजेपी ने जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें मुलायम सिंह यादव की भतीजी को बीजेपी ने वार्ड नंबर-18 से जिला पंचायत…
जालौन: नाले में गिरी गाय , तड़पती रही
कदौरा: ब्यासपुरा वार्ड नंबर 8 में नगर पंचायत की लापरवाही फिर से देखने को मिली.यहां नाले में तड़पती हुई गाय मिली. इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं. एक तरफ सूबे की योगी सरकार गाय की सुरक्षा की बात करती है .वहीं दूसरी ओर कदौरा नगर पंचायत में इसकी धज्जियाँ उड़ाई जाती हैं. योगी जी के आदेश की धज्जियां आखिर किसकी सह पर हो रही हैं. इस तरह की लापरवाही इससे पहले भी कई सामने आये है. लेकिन ना तो उस गंदगी को हटाया गया और…
बाराबंकी :बाबासाहेब ने स्वतंत्र भारत को नयी रोशनी दी थी- शैलेश यादव
बाराबंकी ; लखनऊ भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 130वी जयंती पर समाजवादी पार्टी 14 अप्रैल को देशव्यापी ‘दलित दीवाली‘ मनाएगी। प्रदेश के प्रत्येक जनपद और देशभर में कार्यकर्ता सायं समाजवादी पार्टी कार्यालय, अपने घरों पर, सार्वजनिक स्थल अथवा डॉ0 अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर दीपक जलाकर बाबा साहेेब को श्रद्धा के साथ नमन करेंगे। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश प्रवक्ता श्री शैलेश यादव ने कहा की भाजपा के राजनीतिक अमावस्या के काल में वह संविधान खतरे में है, जिससे बाबा साहेब ने स्वतंत्र भारत…
रायबरेली :बिजली विभाग की लापरवाही से लगी आग 4 बिस्सा गेहू जलकर खाख
रायबरेली : ग्राम पोस्ट अम्बारा में काफी समय से पुराने तारो को लेकर लोग शिकायत कर रहे थे लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने नही सुनी. जिसका खामयाजा किसान को भुगतना पड़ा. पुराने तारो के कारण तार पूरी तरह से कमजोर हो गए थे. जिसके कारण टार टूट कर खड़ी गेहूँ की फसल में गिर गया. जिसके कारण अमित सिंह स्वर्गीय केशव सिंह के खेत मे आग लग गयी. जब तक लोग वहाँ पहुचे तब तक 4 बिस्सा फसल जल कर खाख हो गयी.
फर्रुखाबाद :कलेक्टर कार्यालय पर युवक ने खुद को जलाने की की कोशिश
फर्रुखाबाद: ढिलावर गढ़िया के रहने वाले विक्रांत सिंह पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह का आरोप है कि हमारी बघार नाला के पास 2 बीघा जमीन है . जो लेखपाल आशुतोष पांडेय अवैध तरीके से नाप कर मेरी जमीन पर कब्जा कराने का प्रयास कर रहा रहे हैं. जिस को रोकने पर मेरी हत्या करने की धमकी दी गई .पीड़िता ने डीएम के कार्यालय पर आग लगाकर अपनी आत्महत्या करने की कोशिश .वहीं जिलाधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह जी ने तत्कालीन जांच कराकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए .अजीत सिंह शाक्य संवाददाता
मुलायम सिंह यादव की भतीजी बनीं बीजेपी उम्मीदवार, सपा में फिर एक बार आयी दरार
उत्तर प्रदेश में दिग्गज राजनीतिक परिवार में एक बार फिर दरार देखने को मिल रही है|टाइम्स ऑफ़ इंडिया की ख़बर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं|साथ ही बीजेपी ने उन्हें मैनपुरी में घिरूर के वार्ड संख्या 18 से पंचायत चुनाव का टिकट दिया है. संध्या ने बुधवार को यहाँ से अपना नामांकन भी भर दिया है|संध्या मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई अभय राम यादव की बेटी और बदायूं…
लखनऊ, वाराणसी और कानपुर के बाद अब इस शहर में लगा नाइट कर्फ्यू
यूपी में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए लखनऊ, वाराणसी और कानपुर में गुरुवार रात से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है। इसको देखते हुए प्रयागराज जिला प्रशासन ने शहर में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को प्रशासन ने रात में भी बहाल रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान बेवजह किसी को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोरोना संक्रमण पूरे प्रदेश में बढ़ रहा है।…
जौनपुर:बाईक की आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
खेतासराय: क्षेत्र के खेतासराय खुटहन मार्ग पर बड़नपुर गांव के निकट बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत दो घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल से उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया।बताते हैं कि खेतासराय थाना क्षेत्र के यूनुसपुर गांव निवासी मो.जैद 23 पुत्र मो.आमिर अपने एक रिश्तेदार नुसरत 35 पत्नी खुर्शीद की दवा के लिए बाइक से खुटहन थाना क्षेत्र के गौसपुर जा रहा था। खेतासराय खुटहन थाना…
जौनपुर: ललई यादव के परिवार से तीन लोग निर्विरोध चुने गए B D C
शाहगंज(जौनपुर): पंचायत चुनाव में कई इलाकों में प्रदेश में पूर्व समाजवादी पार्टी की ताकत और हनक साफ देखने को मिल रही है. इसे पार्टी और विधायक की लोकप्रियता कहा जाए या फिर ताकत ललई यादव के परिवार के सदस्य निर्विरोध चुने जा रहे हैं।इसी कड़ी में शाहगंज के विधायक व पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के परिवार के तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य जौनपुर जनपद में सोंधी ब्लॉक से निर्विरोध चुने गए हैं. निवर्तमान प्रमुख समेत तीन लोग क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। सोंधी के ब्लॉक प्रमुख पद…
शहडोल:कलेक्टर ने एलआईसी कार्यालय न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शहडोल में वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण
शहडोल: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जिला मुख्यालय के एलआईसी कार्यालय न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शहडोल में बनाए गए कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एलआईसी ऑफिस के सभी कर्मचारियों को वैक्सीनेशन लगवाए जाने की जानकारी ली तथा उनके परिवार के लोगों को भी वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए वरिष्ठ मंडल प्रबंधक को दिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन संबंधी जानकारियों से युक्त ब्राऊसर भी छपवाए तथा कार्यालय में आने वाले हितग्राहियों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कोरोना से बचाव संबंधी फ्लेक्स भी लगवाने के…
उमरिया:जिले की राजस्व सीमाओं में धारा 144 लागू
उमरिया: जिले में कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए साथ ही लगातार बढ़ रहे संक्रमण को नजर में रखते हुए जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजीव श्रीवास्तव एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए जिले में धारा 144 लागू किया. कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी को एक साथ सुन पाना संभव न होने के कारण एक पक्षीय फैसला लेना पड़ा. दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए जिले की राजस्व सीमाओं में धारा 144 लागू की गई है. कोरोना के लगातार बढ़ते हुए…
प्रयागराज – थाना मांडा पुलिस द्वारा 02 चोरी की बाइक, 01 देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस, सहित दो गिरफ्तार,
प्रयागराज – बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान मे पुलिस अधीक्षक यमुनापर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण में थाना मांडा प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम चौकी प्रभारी भारतगंज व उपनिरीक्षक आशीष कुमार राय अपने सहयोगी टीम द्वारा दि0, 07/02/2021 को सधन वाहन चेकिंग के दौरान मस्तान शाह बाबा तिराहा मोड़ ग्राम भरारी मांडा खास से समय करीब 03,30 बजे सुबह राज कुमार पुत्र दशवंत उम्र करीब 22 वर्ष, शिवाकांत पुत्र राम खेलवान उम्र करीब 26…
Katrina Kaif के कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी नहीं रुकेगी ‘टाइगर 3’ की शूटिंग, ये है वजहv
एक्ट्रेस कटरीना कैफ कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में ख़ुद इस बात की जानकारी दी कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद वो घर पर क्वारंटाइन हो गई हैं। कटरीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर रही थीं। अब क्योंकि एक्ट्रेस कोविड का शिकार हो गई हैं तो माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पर इसक असर पड़ सकता है। लेकिन फिल्म की शूटिंग को लेकर सामने आई ताज़ा रिपोर्ट तो कुछ और ही कहती…
जो बाइडन ने कहा, अमेरिका में 19 अप्रैल से हर वयस्क को लगेगा कोरोना टीका; अब तक 5.54 लाख लोगों ने तोड़ा दम
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने कहा है कि उनके प्रशासन ने महज 75 दिन के भीतर रिकॉर्ड 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया है और देश में 19 अप्रैल से हर वयस्क टीकाकरण के लिए पात्र होगा. राष्ट्रपति ने मंगलवार को अपनी घोषणा की कि 19 अप्रैल से हर वयस्क टीका लगवा सकेगा और टीकाकरण अभियान का विस्तार होगा. बाइडन ने अपने प्रशासन के शुरुआती 100 दिन के भीतर 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था, लेकिन उन्होंने महज 75 दिन के भीतर…
क्वाड गठबंधन पर भारत ने दूर की रूस की चिंता, रूस-चीन के बीच सैन्य गठबंधन नहीं, लावरोव पहुंचे पाक
अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया के साथ मिल कर भारत के क्वाड संगठन बनाने को लेकर रूस की तरफ से बार-बार चिंता जताए जाने के बाद मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के सामने अपना पक्ष पूरी साफगोई से रखा। दूसरी तरफ, लावरोव ने भारत को यह आश्वस्त किया है कि रूस और चीन के बीच किसी तरह का सैन्य गठबंधन नहीं हुआ है और इस बारे में सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच एस-400 सौदे को लेकर कोई चर्चा नहीं…
100 करोड़ की वसूली मामला: CBI ने अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज की FIR, जांच शुरू
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए मंगलवार को एक प्राथमिक जांच दर्ज की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। केंद्रीय जांच एजेंसी की एक टीम मंगलवार दोपहर मुंबई पहुंची और सभी संबंधित दस्तावेज एकत्र किए। एजेंसी ने बांबे हाई कोर्ट (Bombay High Court) के आदेश के अनुपालन में प्राथमिक जांच शुरू कर दी। सीबीआइ के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि सीबीआइ ने 5 अप्रैल, 2021 के बांबे हाई कोर्ट के आदेश…
Anushka Sharma ने विराट कोहली को सबके सामने किया लिफ्ट, क्रिकेटर के मुंह से निकला ‘ओ तेरी..दोबारा करना’
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लोगों के फेवरेट कपल में से एक हैं। अनुष्का-विराट की हर एक्टिविटी पर लोगों की ख़ास नज़र रहती है। यही वजह है कि अनुष्का-विराट के पोस्ट सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस से इंटरेक्शन के लिए नए-नए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने फैंस के साथ अपना और विराट का एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…
IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स से, जानें टीम की ताकत और कमजोरी
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम नई विरासत तैयार करने के लक्ष्य के साथ आईपीएल 2021 उतरेगी. हालांकि कमजोर भारतीय दल और विदेशी खिलाड़ियों पर अधिक निर्भरता से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टूर्नामेंट के विजेता की आगामी आईपीएल में संभावनाओं को नुकसान हो सकता है. पिछले सत्र में अंतिम स्थान पर रहे रॉयल्स ने नए सत्र के लिए प्रबंधन और टीम दोनों में बदलाव किए हैं. टीम से रिलीज किए गए स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की जगह संजू सैमसन (Sanju Samson) को कप्तान बनाया गया है जबकि कोच एंड्रयू…
पीएम मोदी ने किया सावधान, कहा- अस्थिरता पैदा करने के लिए सीएए और कृषि कानूनों का सहारा ले रहा विपक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के खिलाफ पूरे देश में संयोजित तरीके से फैलाए जा रहे झूठ और दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं को सावधान किया है। पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने अस्थिरता पैदा करने के लिए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), कृषि सुधार कानूनों और श्रम कानूनों का सहारा लिया। सीएए को लेकर यह भ्रम फैलाया गया कि कुछ लोगों की नागरिकता चली जाएगी तो कृषि कानूनों को लेकर खेतों पर कारपोरेट के कब्जे का भ्रम फैलाया गया। …
