कर्नाटक में दक्षिणपंथी समूह बजरंग दल के चार सदस्यों को दूसरे समुदाय की महिला के साथ जा रहे मुस्लिम युवक की पिटाई करने और उस पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 23 साल का मुस्लिम युवक अपनी हमउम्र दोस्त के साथ मंगलुरु से बेंगलुरु जा रहा था कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे कंकनाडी में बस से खींचकर बाहर निकाला और उसकी बर्बर पिटाई की. उस पर चाकू से भी हमला किया गया.यह हमला इसलिए हुआ क्योंकि युवक और युवती अलग-अलग समुदायों से…
Day: April 5, 2021
UP में सार्वजनिक कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक
यूपी में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सख्ती बरतने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। योगी सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक लगा दी है। इस बाबत सोमवार को गाइड लाइन जारी करते हुए इसका सख्ती से पालन करने को कहा गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारी बढ़ रहे संक्रमण के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती कर कड़ी कार्रवाई करें। इसके साथ ही कोविड…
रायबरेली- 261 वार्ड सदस्यों के लिए नहीं किया नामांकन
डलमऊ/ रायबरेली- डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के 76 ग्राम सभाओं में कुल 934 वार्ड हैं. जिसने प्रत्येक वार्ड से सदस्यों के लिए नामांकन किया जाता है .जिससे ग्राम सभा में विकास के लिए प्रत्येक वार्ड के सदस्य ग्राम प्रधान से प्रस्ताव रखतें हैं .जिससे उस गली मोहल्ले में विकास का कार्य ग्राम प्रधान द्वारा किया जाता है. वैसे जानकारों की माने तो ग्राम प्रधान अपने हिसाब से ग्राम सभा में विकास करता है. जिसमें वार्ड सदस्यों की कोई अहम भूमिका नहीं रहती है. जिससे लोगों का वार्ड सदस्यों से मोह भंग…
बाराबंकी:बनीकोडर ब्लाक में अधिकारियों की मनमानी के चलते नामांकन पत्र की निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूला गया,शिकायत
बाराबंकी: जनपद अंतर्गत बनीकोडर ब्लाक परिसर में मुख्यविकास अधिकारी व डीडीओ एवं खंड विकास अधिकारी की चलती रही मीटिंग अधिक मूल्य पर विकता रहा नामांकन पत्र बनीकोडर के ब्लाक अधिकारियों व कर्मचारियों के मनमानी के चलते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन पत्र में निर्धारित शुल्क से ज्यादा रकम वसूली जा रही है।जिसकी शिकायत सोमवार एक प्रत्याशी ने सशपथ शिकायत सीडीओ से की है।मामला बनीकोड़र ब्लाक क्षेत्र के 92 पंचायतों से जुड़ा है।जिसमे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के डीडीसी, बीडीसी व प्रधान पदों के नामांकन पत्रों की बिकी बीडीओ के नेतृत्व में…
कालपी (जालौन):वरदोली तथा काशीरामपुर मे जन चौपाल आयोजित
कालपी (जालौन): बीती शाम को कदौरा विकास खंड के अलग – अलग ग्रामो मे उपजिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता मे जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर आगामी पंचायत चुनाव ने निर्भीकता एवं शांति पूर्वक ढंग से मतदान मे हिस्सा लेने का आव्हान किया है। ग्राम वरदोली तथा काशीरामपुर मे आयोजित चौपाल मे बोलते हुये उपजिलाधिकारी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को मद्देनज़र रखकर पुख्ता प्रबंध किये गये है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान नियमनुसार तरीके से अपने – अपने असलहो को जमा करा दे।…
कालपी (जालौन):पूर्व मंत्री का सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत
कालपी (जालौन): समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा का नगर के बिजलीघर रोड बाईपास ने फूल-मालाओं से लाद कर समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुये उनका भव्य स्वागत किया। समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा के जालौन कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। इसी क्रम में बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार कालपी में बिजलीघर बाईपास स्थित इं. पुष्पेंद्र सिंह सेंगर (विशेष आमंत्रित प्रदेश सदस्य युवजन सभा) के नेतृत्व में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वहीं अभिषेक मिश्रा ने…
कालपी (जालौन): दरगाह परिसर मे प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
कालपी (जालौन):शनिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर. के. सिंह की मौजूदगी मे खानकाह मुहम्मदिया प्रबंध समित के सदस्यो की मीटिंग आयोजित की गयी। जिसमे आगामी दिनों मे होने वाले उर्स को लेकर चर्चा की गयी।दरगाह परिसर मे आयोजित हुई बैठक मे संस्था के अध्यक्ष हाजी मदे खान, सेक्रेटरी कल्लू खा चाचा, कोषाध्यक्ष शौकत खा प्रबंधक तौकीर खान रज़ा आदि ने हिस्सा लिया। इस मौके पर संस्था के सदस्यो ने अवगत कराया कि बीते दिनों संपन्न हुई प्रबंध समिति की बैठक मे निर्णय लिया जा चुका है कि कोरोना महामारी की…
पीलीभीत: ‘कैच द रेन’’ के अन्तर्गत जनपद में जल संरक्षण हेतु संचालित होगा विशेष अभियान-जिलाधिकारी।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जल संरक्षण एवं बर्षा का जल संचयन (रूफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली) हेतु जल शक्ति अभियान-2021 की तैयारियों की समीक्षा बैठक गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी के ‘‘कैच द रेन’’ के अन्तर्गत समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि अभियान अवधि में सरकारी इमारतों यथा पंचायत भवनों, आंगनबाडी केन्द्रों, स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, समस्त प्राइवेट एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों, प्राइवेट अस्पतालों एवं नर्सिंग में रूफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित किये जाये। इसके साथ…
पीलीभीत :जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विकासखण्ड ललौरीखेड़ा का नामाकंन प्रपत्र विक्रय व कोविड-19 का अनुपालन कराने हेतु किया औचक निरीक्षण।
पीलीभीत: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा विकास खण्ड ललौरीखेड़ा में नामांकन प्रपत्र विक्रय व कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य हेतु बिक्री किये जा रहे नामांकन प्रपत्र के सम्बन्ध में आ0ओ0/ए0आर0ओ0 से जानकारी ली गई तथा निर्देशित किया गया कि कोविड प्रोटोकाल का पूर्णतया पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 13 अप्रैल को होने वाली नामाकंन प्रक्रिया की तैयारियों से सम्बन्धित जानकारी…
कासगंज: सिढपुरा मैं किसानों ने किया प्रदर्शन
कासगंज: सिढपुरा प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किया गया प्रदर्शन . जानकारी के मुताबिक सिढ़पुरा में किसानों ने जमकर किया प्रदर्शन और बताया डीएपी खाद के बढ़ते हुए दाम और पेट्रोल डीजल बढ़ते हुए दाम से सरकार हमारी जान निकाल रही है. जब तक हमारी सरकार मांगे पूरी नहीं करती है तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. सवांददाता: गौरव शाक्य
लेखक का पैसा : प्रफुल्ल सिंह “बेचैन कलम”
साहित्य के सब नहीं तो बहुतेरे आयोजन आज भी स्नेह-भाव से ही होते हैं। उसमें आयोजक कोई लाभ नहीं कमाता। उलटे खीसे की गांठ ढीली करके बंदोबस्त-तमाम करता है। मंच, माइक और माला का पैसा जेब से देता है। हिन्दी का लेखक भी कोई वैसा नक्षत्र नहीं, जिसे सुनने के लिए कोई टिकट ख़रीदकर सभागार में आता हो, जिस पर फिर यवनिका-पतन के बाद लेखक अपना दावा पेश करे और मुनाफ़े में हिस्सेदारी की मांग करे। बहुधा तो ये आयोजन साहित्यानुरागियों के द्वारा उत्साह और प्रेमवश करवाए जाते हैं, कुछ…
रायबरेली :लापरवाही से लगी फसल में आग
रायबरेली/डलमऊ- क्षेत्र के अंतर्गत मधकरपुर ग्राम सभा के रायपुर तप्पाहवेली गांव में सोमवार को प्रसाशन की लापरवाही व किसानों के खेतों के ऊपर लटक रहे तारो की सार्ट सर्किट से आग लग गई । जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण राजेंद्र यादव पुत्र जग्गानाथ , जितेंद्र पुत्र रामसजीवन ,चौहान पुत्र जग्गानाथ, राजेश यादव पुत्र जग्गानाथ इन सभी किसानों के खेतो में आग लगने से खड़ी 2 बीघे गेहू की फसल जलकर राख हो गई । घटना को लेकर ग्रामीण और किसान जिम्मेदार लोगों को फोन कर रहे थे लेकिन फोन नही…
प्रयागराज: लाडले बेटे ने दारू के नशे में धुत होकर किया लाठी से मा पर जान लेवा हमला
कोरांव/प्रयागराज- जनपद के परताल गाँव के निवासी सुनील कुमार पांडे पुत्र श्यामसुंदर ने अपने ही जन्म देने वाली माँ पर दिनांक, 04/04/2021 को समय करीब ग्यारह बजे दिन मे दारू के नशे में धुत होकर कातिलाना हमला कर दिया.इस हमले में उसकी माँ को काफी चोट आई . जिनका इलाज कोरांव मार्केट के अलीक्लिनिक हास्पिटल मे चल रहा है. ज्ञात रहे कि सुनील कुमार पांडे उनका छोटा बेटा है . प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा
ग़ाज़ीपुर/जन अधिकार पार्टी के द्वारा केंद्र सरकार के नीतियों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन।
ग़ाज़ीपुर/नन सरकार द्वारा पारित कृषि काला कानून नई शिक्षा नीति व श्रम नीति की खामियां व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने एवं सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त किए जाने एवं क्रीमी लेयर व्यवस्था लागू करने के विरोध में ज्ञापन व धरना प्रदर्शनइस संबंध में जन अधिकार पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा पिछले 1 जून से 7 जून तक लगातार धरना प्रदर्शन किया गया इसके बाद भी लगातार प्रत्येक सोमवार को प्रदर्शन किया जा रहा है l आज…
उमरिया : RSS कार्यकर्ता एक माह से नदी साफ़ करने में लगे
उमरिया : तहसील चंदिया की पवित्र कथरी नदी का उद्गम बरम बाबा लगभग 5 किलोमीटर की दूरी से विलायत फुल तक RSS के कार्यकर्ता एकजुट होकर करीब एक माह से साफ सफाई कर रहे हैं. नदी के आजू बाजू पेड़ की लटकी हुई टहनियों को भी व्यवस्थित किया जा रहा है. पत्रकार: कंचन साहू
फर्रुखाबाद :नगर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के होली मिलन समारोह में समर्थकों की उमड़ी भारी भीड़
फर्रुखाबाद: नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के होली मिलन समारोह में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी . विधायक ने अपने समर्थकों को गुलाल लगाकर अभिवादन किया .और गेस्ट हाउस में समर्थकों को घुसते ही ढोल नगाड़े ,पुष्प वर्षा एवं गुलाल लगाकर समर्थकों का स्वागत किया गया .गेट पर ही करोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर लगाया गया व मास्क भी वितरित किए गए .स्टेज पर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया .जब समर्थक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी से मिलने उनके पास गए तो द्विवेदी ने चेहरे पर गुलाल लगाया…
उमरिया:गांवों में पसर रहा कोरोना
उमरिया: ग्राम कौड़िया में 2 लोगों को कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया है. गाँव के राम प्रसाद सेन उम्र 48 वर्ष एवम उनकी 13 वर्षीय पुत्री भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट की गईं हैं।आशा कार्यकर्ता मालती गुप्ता ने सूचना दी कि उक्त व्यक्ति के घर जाकर जानकारी ली गई तो उनकी पत्नी व पुत्र ने बताया कि वह आराम कर रहे हैं. जानकारी के आधार पर दोनों व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है.उन्होंने बताया कि रामप्रसाद ने कोरोना की वैक्सीन ली या नहीं क्योंकि वह 48 वर्षीय हैं, तो…
उमरिया:स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर में कोविड-19 का सफलता पूर्वक टीकाकरण किया
उमरिया: जिले के चंदिया तहसील के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर में कोविड-19 के टीकाकरण को सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है.नए आदेश अनुसार सप्ताह के सातों दिन टीकाकरण का प्रावधान किया गया है. उपस्वास्थ्य केंद्र में मौजूद कोल्ड चैन हेल्पर विनीत त्रिपाठी द्वारा जानकारी दी गई कि रोजाना सुबह 09 से शाम 06 बजे तक 45 साल से अधिक उम्र वालों को कोविशिल्ड कोविड 19 का टीका दिया जा रहा है. टीकाकरण हेतु स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद ANM याशमीन रज़ा मंसूरी और उमा पटेल स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले सभी…
उमरिया: खबर प्रकाशित होने से पहले ही आग बुझाई गई
उमरिया: जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर ग्राम चांदपुर के वन विकास निगम के सागौन प्लांटेशन में आग लग गई. उपलब्ध तस्वीरों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आग सुबह से लगी होगी किन्तु मौके पर किसी भी निरीक्षक या चौकीदार के मौजूद न होने पर यह ज्ञात कर स्पष्ट नहीं है.गाँव से लगे 6 Km दूर वन नाका अखडार में मौजूद फारेस्ट रेजर रवि पांडेय ने बताया कि वन विकास निगम के वनों का दायित्व उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता इसलिए उनके द्वारा कोई भी कदम उठा…
पीलीभीत :बीसलपुर कई घरों में लगी आग लाखों रुपए का हुआ नुकसान।
पीलीभीत :बीसलपुर क्षेत्रान्तर्गत गांव सुकटिया जसकरनपुर भोगपुर में घर में आग लगने की सूचना पर पीआरवी0 नं0 2058 यूपी0-112 के कर्मचारी हेड0का0133- ईसार अमहद, का0 567- जितेन्द्र सिंह व का0 पीएसी चालक कृष्ण कुमार द्वारा तत्परता दिखाते हुये प्रभारी निरीक्षक थाना बीसलपुर, तथा फायर सर्विस को तत्काल अवगत कराते हुये मौके पर पहुंचे तो पाया कि कई घरों में भीषण आग लगी हुयी है और घरों में महिलायें बच्चे व जानवर फंसे है। पीआरवी कर्मचारीगण द्वारा तत्परता दिखाते हुये गांव के लोगों की मदद से घरों में फसे महिलाओं, बच्चों…
