नक्सल वार्ता पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बोले, नहीं थोप सकते शर्त, हिंसा छोड़ें फिर होगी बात

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की सरकार से सशर्त वार्ता पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा रख अपनाया है। रविवार को मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों को दो टूक कहा कि वे शर्त नहीं थोप सकते हैं। नक्सलियों को पहले हथियार का रास्ता छोड़ना होगा तभी उनसे बात संभव हो सकती है। दरअसल, मुख्यमंत्री का यह कड़ा बयान उस पत्र के बाद आया, जिसमें नक्सलियों ने कहा कि सरकार जंगल से फोर्स हटाए, जेल में बंद नक्सलियों को रिहा करे तो शांति वार्ता होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने…

असम: CAA नुकसानदेह नहीं, किया जाएगा लागू- BJP प्रदेश अध्यक्ष

असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly elections) के पहले प्रदेश के  BJP प्रमुख रणजीत कुमार दास ने कहा कि पार्टी जल्द ही नागरिकता संशोधन कानून को राज्य में लागू करेगी। असम के भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रमुख रणजीत कुमार दास ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं है।  इसे संसद से पारित किया गया है। इसे वापस लेने का कोई सवाल नहीं। CAA से किसी तरह का नुकसान नहीं होने जा रहा है। हम निश्चित तौर पर इसे लागू करने जा रहे हैं,…

रोड सेफ्टी विश्व सीरीज : इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका को हराकर जीता खिताब

भारतीय लीजेंड्स ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 टूर्नामेंट का खिताब जीता। ऑलराउंडर यूसुफ पठान भारतीय जीत के नायक रहे। उन्होंने नाबाद 62 रन बनाने के अलावा 26 रन देकर दो विकेट भी लिए। श्रीलंका की टीम रविवार की रात खेले गये मैच में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 167 रन ही बना पाई। सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 43 जबकि चिंताका जयसिंघे ने 40 रन बनाए जबकि कप्तान तिलकरत्ने दिलशान 21 रन का योगदान…

गंभीर का बड़ा बयान, भारत के पास सिर्फ एक रास्ता था कि वह केएल राहुल को ड्रॉप करें

स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में हराकर भारत ने टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। पांचवें मैच में केएल राहुल को टीम में जगह नहीं दी गई और कप्तान विराट कोहली उनकी जगह बल्लेबाजी करने उतरे थे। इस बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा, भारत छह गेंदबाजों के साथ उतरा और ऐसा करने के लिए उसे केएल राहुल को ड्राॅप करने का विकल्प था। लेकिन उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए था। इंग्लैंड के…

आतंकवाद के खिलाफ एक साथ आएंगे भारत-चीन व पाक ! SCO में करेंगे संयुक्त अभ्यास

भारत, पाकिस्तान और चीन समेत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अन्य सदस्य इस वर्ष संयुक्त आतंकवाद निरोधी अभ्यास करेंगे। 8 सदस्यीय संगठन SCO ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 18 मार्च को क्षेत्रीय आतंकवाद निरोधक ढांचे की परिषद (आरएटीएस) की 36वीं बैठक में संयुक्त अभ्यास ‘पब्बी-एंटी टेरर-2021’ करने का फैसला किया । SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने बैठक में आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से लड़ने के लिए 2022-24 के लिहाज से सहयोग के कार्यक्रम के मसौदे को मंजूरी भी दी। चीन की सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने आरएटीएस के एक…

जालौन : प्रदेश सरकार ने पात्र लाखों बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से किया लाभान्वित

मानव सभ्यता के आरम्भ से लेकर आज तक महिलाओं ने पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार, समाज, राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। आज महिलायें जीवन के हर क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नही है बल्कि अनेक क्षेत्रों में वे पुरूषों को चुनौतियांभी दे रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य व लिंगानुपात की समस्या को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री कन्यासुमंगला योजना संचालित की है। बालिकाओं के प्रति आमजनमानस में सकारात्मक सोच का…

जल दिवस के अवसर पर जनपद जालौन में ग्राम कुकरगांव विकास खण्ड डकोर में स्थित नून नदी के पुनरोद्धार कार्य का शुभारम्भ

विश्व जल दिवस के अवसर पर जनपद जालौन में ग्राम कुकरगांव विकास खण्ड डकोर में स्थित नून नदी के पुनरोद्धार कार्य का शुभारम्भ मा0 विधायकगण एवं जिलाधिकारी महोदया के कर कमलों द्वारा शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का आरम्भ मा0 विधायक कालपी नरेन्द्र पाल सिंह जादौन द्वारा विश्व जल दिवस के संबंध में अपने विचार प्रकट करते हुये कहा कि सभी को पानी की एक-एक बूंद का संरक्षण करना चाहिये क्योकि आज जो पानी बचा हुआ है वह कल इसका उपयोग होगा। उन्होने कहा कि लोग थोड़ी सी आवश्यकता के…

कासगंज: अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कासगंज पुलिस का अभियान निरन्तर जारी, 6 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 75 लीटर कच्ची शराब एवं 45 पव्वा देशी बरामद

पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री मनोज कुमार सोनकर के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में जनपद के सभी थानों में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाँक 22.03.2021 को थाना अमांपुर, थाना सिकन्दरपुर वैश्य, एवं थाना सोरों पुलिस ने कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 75 लीटर कच्ची शराब एवं 45 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी है ।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- रूप किशोर पुत्र चन्द्रपाल…

जालौन:लापरवाही के चलते जर्जर झूले के खुले नट बोल्ट, बड़ा हादसा होने से बचा

उरई/जालौन:स्टेशन रोड नगर पालिका के सामने बाबा ट्राली के पीछे लगी प्रदर्शनी में जर्जर झूले अपनी वहवाही बटोर रहे। वहीं देर रात चलते झूले की पलकिया खुल गईं एक बड़ा हादसा होता हुआ बच गया जिसमें सैकड़ों लोग हादसे का शिकार हो सकते थे। दोबारा नट बोल्ट सही करके फिर से झूला चलाया गया। किन मानकों के तहत झूला संचालक को परमिशन दी गई क्या परमिशन देने वाले कभी झूला चेक करने नहीं आते या फिर फ्री का झूला झूलने के लिए अपने विभाग के लोगों के साथ चले आते…

जालौन : सुरेन्द्र सरसेला संरक्षक, बीरेन्द्र सिंह चौहान किसान यूनियन लोकशक्ति के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

कालपी/जालौन: भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक बैठक सुरेन्द्र सिंह सरसेला पूर्व विधायक प्रतिनिधि को जिला संरक्षक तथा वीरेन्द्र सिंह बैरई को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक बैठक बीरेन्द्र सिंह चौहान के कागजीपुरा स्थित आवास में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति जिला संयोजक हिमांशु सिंह सेंगर की अध्यक्षता में समपन्न हुई | जिसमे संगठन विस्तार करते हुये सुरेन्द्र सिंह सरसेला ( पूर्व विधायक प्रतिनिधि ) को जिला संरक्षक बीरेन्द्र सिंह चौहान बैरई को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर…

जौनपुर: त्रिस्तरीय पंचायत के 83 जिला पंचायत की अंतरिम आरक्षण सूची जारी।

जौनपुर /उत्तर प्रदेश – शासन द्वारा जिला पंचायत जौनपुर के 83 वार्डों की अंतिम सूची मामूली बदलाव के बाद जारी कर दी है। जिसमें से की 7 सीटें अनुसूचित जाति महिला ,12 सीटें अनुसूचित जाति, 8 सीटें पिछड़ी जाति महिला, 14 पिछड़ी जाति , 13 सीटें महिला, एवं 29 सीटें अनारक्षित (जनरल ) है । नई लिस्ट के हिसाब से आरक्षण निम्न है। अनुसूचित जाति महिला— वार्ड संख्या : 83 , 81 डोभी 58 रामपुर ,12 , 13 सुईथाकला 77, 78 केराकत। अनुसूचित जाति — वार्ड संख्या: 40 ,41 ,42…

जालौन :अंतरराष्ट्रीय वन दिवस का आयोजन किया गया

दिन सोमवार को वन दिवस के मौके पर हेमन्त कुमार गौड़ वन विभाग दरोगा ने एक गोष्ठी रखी सयुक्त समिति टण्डवा में वन के बारे में बताया कि वन विभाग में कैसे पेड़ो का रखरखवा रखा जाए व वन में रहते जानवरों को कोई हानि न पहुँचे आने वाले गर्मी के दिनों में हम किस तरह से पेड़ो को सुरक्षित रखे वही गाँव के पूर्व अध्यापक ने बताया कि गाँव के लोग ही वनविभाग की अच्छी तरह से देखे तो हम लोगो को ही इससे बहुत बढ़िया सुविधा होगी वही…

फर्रुखाबाद : निशुल्क विकलांग सहायता शिविर में जयपुर फुट की सुविधा मिलेगी

फर्रुखाबाद: नगर में 4 दिनों के लिए( 23, 24 ,25 ,26 ,मार्च 2021) निशुल्क विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें दिव्यांगों को विश्व प्रसिद्ध जयपुर फुट की सुविधा मिलेगी . नगर के लोहाई रोड स्थित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठ नेत्री डॉ रजनी सरीन के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में ,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुबोध वर्मा ,डॉक्टर दिव्यांशु दत्त द्विवेदी ने बताया कि आगामी 23 मार्च से 26 मार्च तक निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें कृत्रिम पैर ,पोलियो…

प्रयागराज-महापंचायत कर तीन काले कानून व किसानों पर अत्याचार के खिलाफ गरजे किसान नेता,

प्रयागराज- तीन कृषि काले कानून व किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ चौधरी शिवजोखन सिंह इंटर कालेज जवाईन कोरांव प्रयागराज किसान महापंचायत का आयोजन किया गया. आयोजित महापंचायत के मुख्य अतिथि जयन्त चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल रहे. उन्होंने हजारों की सख्या में उपस्थित किसानों, मजदूरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोगों को यह यहसास हो गया होगा कि जो लोग आपसे काफी ताकत लेते है आशीर्वाद लेते हैं आपको कमजोर करने मे लगे हैं, इस देश में जो सरकारें बन जाती हैं, वह यही सोचती…

शहडोल :पर्यवेक्षक पाठक एवं कलेक्टर ने एमपीपीएससी परीक्षा का लिया जायजा पर्यवेक्षक ने सुदृढ़ व्यवस्था की प्रशंसा की

शहडोल : प्रदेश शासन द्वारा आयोजित मुख्य राज्य एवं वन सेवा परीक्षा 2019-20 की मुख्य परीक्षा हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक राज कुमार पाठक (सेवा निवृत्त आई.ए.एस.) तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज पं0 शम्भूनाथ शुक्ल महाविद्यालय मंे बनाएं गए परीक्षा केन्द्र के विभिन्न कक्षों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक एवं कलेक्टर ने डीबी-03, एसबी-05, एसबी-04, जेबी-02 आदि विभिन्न कक्षों में पहॅुचकर परीक्षा दे रहे छात्रों के प्रवेश पत्र उनकी पहचान इत्यादि का भी विधिवत जायजा लिया। परीक्षा केन्द्र के प्रभारी संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय…

शहडोल: कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्था

शहडोल : 21 मार्च से 26 मार्च 2021 तक मुख्य राज्य एवं वन सेवा परीक्षा 2019-20 का आयोजन पंडित पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय शहडोल में किया जा रहा है। गत शनिवार को संभागीय पर्यवेक्षक राज कुमार पाठक (सेवानिवृत्त आईएएस) ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। संभागीय पर्यवेक्षक निरीक्षण के दौरान कहा कि परीक्षार्थियों में विश्वास बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद रखे जाएं। विद्यार्थियों से घोषणा पत्र भी भरवाने के साथ-साथ कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु सैनिटाइजर, मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए, साथ ही परीक्षा केंद्र…

उमरिया: कोविड 19 टीकाकरण हेतु बीजेपी कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया

उमरिया: मण्डल चँदिया अंतर्गत ग्राम बिलासपुर मेँ कोविड 19 टीकाकरण हेतु बीजेपी कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया . पार्टी के कार्यकर्त्ता व पदाधिकारीयों से मिलकर अधिक से अधिक समाज मेँ लोगो को जागरूक करने का कार्य प्रारम्भ करने हेतु योजना बनाई गई.बिलासपुर से लगे आस पास के गांव जैसे मानिकपुर, बीजापुरी, करीगढ़री, सेमरिया डोगरगंमा, मझौली आद मेँ भी 60 साल से ज्यादा लोगों से सम्पर्क कर टीकाकरण करवाने हेतु प्रभारी नियुक्त किया गया. इस दौरान ,मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सोनी,संतोष त्रिपाठी,ऋषि राज त्रिपाठी,अनिल सोनी,रविशंकर सोनी,कैलाश सोनी,राजेंद्र सोनी, प्रदीप सोनी,उत्तम बर्मन व अन्य…

कमल नाथ सरकार के पतन का एक साल, शिवराज के नेतृत्व में भाजपा ने दी स्थायी सरकार

 20 मार्च को कांग्रेस की कमल नाथ सरकार को मध्यप्रदेश की सत्ता से बेदखल हुए एक साल पूरा हो गया। 15 साल बाद जनता ने प्रदेश की कमान कांग्रेस को सौंपी थी, लेकिन कांग्रेस अपने नेताओं की अपेक्षाओं पर ही खरी नहीं उतरी। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने उपेक्षा से दुखी होकर पार्टी से विदा ली थी। बेंगलुर के रिसोर्ट में जमा हुए कांग्रेस के बागी नेताओं ने भाजपा में अपना भविष्य सुरक्षित समझा और इस्तीफा दे दिया। इससे भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिला। इस घटनाक्रम में राज्यसभा सदस्य…

अनिल देशमुख ने कहा, कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए परमबीर ने लगाए आरोप, करुंगा मानहानि का मुकदमा

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई से खुद को बचाने के लिए आरोप लगाए है। देशमुख ने कहा कि अंटीलिया मामले और मनसुख हिरेन मामले में सचिन वझे के सीधे संबंध सामने आ रहे हैं। परमबीर सिंह को डर है कि जांच की आंत उन तक भी पहुंच जाएगी। इसलिए खुद को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए ये झूठे आरोप लगाए हैं। अनिल देशमुख ने…

विराट कोहली के एक फैसले से कई बड़े खिलाड़ियों पर खतरा, 7 महीने बाद टी20 वर्ल्ड कप

कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) का एक फैसला कई खिलाड़ियों के लिए परेशानी वाला हो सकता है. कोहली पांचवें टी20 (India vs England) में ओपनिंग करने उतरे थे और शानदार 80 रन की पारी भी खेली थी. उनकी इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने टी20 सीरीज पर 3-2 से कब्जा किया. मैच के बाद उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतर सकते है. अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने वाले अन्य खिलाड़ियाें का क्या होगा. टी20…