जौनपुर:अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के सबरहद बाजार स्थित पेट्रोल पंप समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने उन्हें अपने वाहन में लेकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर से अपने घर जा रहे 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति सबरहद बाजार स्थित पेट्रोल पंप समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से गंभीर…

मैंनपुरी -एक साल बाद सड़क का शुरू हुआ कार्य ग्रामीणों चेहरे पर खुशी

मैंनपुरी – ब्लाक जागीर के तुरशन गढ़ी संजापुर मार्ग पर तेजी कार्य शुरू हुआ ।गांव बालो का कहना की एक साल से सड़क पर पत्थर पड़ा हुआ था आने जाने तथा ग्रमीणों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा, आने जाने बाले साइकिल सबार लोग पैदल जाने को पर मजबूर थे, गांव बालो को राहत की सांस मिली। रिपोर्टर-चन्द्रकेतु

सभी देशों को समान रूप से कोरोना वैक्सीन पहुंचाने में सहायता कर रहा है भारत : संयुक्त राष्ट्र

महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था ‘यूएन वूमन’ की एक उच्च अधिकारी ने टीकाकरण अभियान के नेतृत्व के लिए भारत की सराहना करते हुए कहा कि भारत सभी देशों को समान रूप से टीका पहुंचाने में सहायता कर रहा है जबकि अमीर देश निजी फायदे के लिए दवा कंपनियों के साथ समझौते कर रहे हैं ताकि वह अपनी वास्तविक जरूरत से अधिक टीके खरीद सकें। ‘यूएन वूमन’ की उप कार्यकारी निदेशक एवं सहायक महासचिव अनीता भाटिया ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत को…

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया राहुल गांधी को जवाब, बोले- जब मैं कांग्रेस में था तब चिंता जताते, तो स्थिति अलग होती

ज्योतिरादित्य सिंधिया अगर कांग्रेस में रहे होते मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन भाजपा में वह बैकबेंचर बनकर रह गए हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर अब खुद मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद ने जवाब दिया है। सिंधिया ने कहा है कि राहुल गांधी जिस तरह आज चिंतित हैं, अगर इसी तरह उन्होंने उस समय चिंता जताई होती जब मैं कांग्रेस में था, तो स्थिति ही अलग होती। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस संगठन के महत्व के बारे में पार्टी के यूथ विंग से बात करते हुए सोमवार को…

कांग्रेस में फिर उठी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग, यूथ कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव

राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए इंडियन यूथ कांग्रेस (आइवाइसी) ने इस आशय का सोमवार को एक प्रस्ताव पारित किया। आइवाइसी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिनी बैठक के पहले दिन पारित इस प्रस्ताव के बारे में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूथ कांग्रेस राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है और मानती है कि उनके नेतृत्व में पार्टी देशभर आगे बढ़ेगी। श्रीनिवास ने कहा, ‘देश में मौजूदा स्थिति को देखते हुए इंडियन…

येदियुरप्पा ने कर्नाटक का आठवां बजट किया पेश, कोई नया कर नहीं, हर जिले में गोशाला, अयोध्या में यात्री निवास निर्माण की घोषणा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को प्रदेश विधानसभा में वर्ष 2021-22 के लिए राज्य का बजट पेश किया। उनके पास वित्त मंत्रालय भी है। बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। खास बात यह है कि इसमें राज्य के हर जिले में गोशाला खोलने और राज्य से रामलला के दर्शनों के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए अयोध्या में यात्री निवास के निर्माण की घोषणा भी की गई है। करीब ढाई लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए येदियुरप्पा ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में…

राहुल गांधी के मछली पालन विभाग वाले बयान पर बोले गिरिराज सिंह- पता नहीं उनकी यादाश्त को क्या हो गया?

अलग से मत्स्यपालन मंत्रालय बनाने के बयान को लेकर राहुल गांधी पर संसद में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता राहुल गांधी की यादाश्त खत्म हो गई या क्या हुआ? जब उन्होंने यह बयान दिया कि देश में कोई मत्स्यपालन मंत्रालय नहीं है। बता दें कि गिरिराज सिंह केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री हैं। संसद में इसे लेकर राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राहुल के बयान से ठेस पहुंची है। दो फरवरी को कांग्रेस नेता ने संसद में विभाग से…

ब्रिटिश सांसदों ने किसान आंदोलन- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार संबंधी चर्चा की, भारत ने नाराज़गी जताई

लंदन में भारतीय उच्चायोग ने भारत में तीन कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार और प्रेस की स्वतंत्रता के मुद्दे को लेकर एक ‘ई-याचिका’ पर कुछ सांसदों के बीच हुई चर्चा की निंदा की है. उच्चायोग ने सोमवार शाम ब्रिटेन के संसद परिसर में हुई चर्चा की निंदा करते हुए कहा कि इस ‘एकतरफा चर्चा में झूठे दावे’ किए गए हैं. उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘बेहद अहसोास है कि एक संतुलित बहस के बजाय बिना किसी…

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समय से पहले खत्म होगा संसद का बजट सत्र

पांच राज्यों के चुनाव की सियासी गहमागहमी संसद के बजट सत्र पर भारी साबित होती दिख रही है। राजनीतिक पार्टियों की संसद के बजाय चुनावी मैदान में जमे रहने की दिलचस्पी को देखते हुए बजट सत्र को समय से पहले ही समाप्त किए जाने के प्रबल आसार हैं। संकेतों से साफ है कि दो हफ्ते के भीतर सरकार अपने जरूरी विधायी और वित्तीय कार्य को पूरा कर लेगी और 25 मार्च तक बजट सत्र का समापन कर दिया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने चुनाव के मद्देनजर संसद…

IND vs ENG: इंग्लैंड के कोच ने कहा इन 2 भारतीय खिलाड़ियों ने किया है सबसे ज्यादा परेशान

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज आइ सी सी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मेजबान भारतीय टीम के 2 खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है। इंग्लैंड के कोच का मानना है कि, भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर अक्षर पटेल और आर अश्विन की जोड़ी ने उनके जीवन को काफी ज्यादा मुश्किल कर दिया है। चार मैचों की सीरीज के दौरान…

विराट कोहली समेत कई क्रिकेट पर अन्य खिलाडियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया पोस्ट,”समाज की शक्ति नारी शक्ति”

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली नेअपने ट्वीटर हैंडल से नारी शक्ति को समाज की शक्ति से जोड़ते हुए का हुए महिलाओं के सम्मान में ट्वीट किया और इन्हे इस दिन की बधाई दी, टेस्ट क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी महिलाओं को अदभुत बताते हुए उनको इस दिन पर अपनी शुभकामना व्यक्त की, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट के माध्यम से लिखा ‘दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। एक समाज की ताकत महिलाओं की ताकत है’, विराट…

पंजाब में आईपीएल नहीं होने पर फूटा सीएम अमरिंदर सिंह का गुस्सा, कहा- अगर मुंबई में मैच हो सकते हैं तो मोहाली में क्यों नहीं ?

 ipl 2021: आईपीएल 2021 के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। इस सीजन कोई भी फ्रेंचाइजी अपने होम ग्राउंड पर मैच नहीं खेल पाएगी। कोरोना वायरस की वजह से बीसीसीआई ने इस साल भारत के छह शहरों में इस लीग को आयोजन करने का निर्णय लिया है। चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरु में इस साल सभी मैच होंगे। बीसीसीआई के इस फैसले से पंजाब और हैदराबाद की टीमें नाखुश दिखाई दे रही है। अब इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी बात रखी है। कैप्टन…

एमएस धोनी और ऋषभ पंत की तुलना पर सौरव गांगुली का चौंकाने वाला बयान, माही के फैंस नाराज हो जाएंगे!

ऋषभ पंत ने जब से भारतीय टीम में कदम रखा तब से उनकी तुलना भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी से होती रही हैं. पंत ने जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया तब धोनी टीम में थे और वनडे-टी20 क्रिकेट खेल रहे थे. पंत हालांकि वनडे और टी20 में सफल नहीं रहे.उन्हें सफलता मिली है टेस्ट क्रिकेट में और हालिया दौर में उन्होंने टेस्ट में जो प्रदर्शन किया है उसने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को यह कहने पर मजबूर कर दिया है कि वह…

पीलीभीत : प्रदेश सरकार बाल श्रमिक विद्यायोजनान्तर्गत कामकाजी बच्चो को दे रही है शिक्षा।

पीलीभीत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्रमिकों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। प्रदेश में कुशल एवं अकुशल श्रमिकों का चिन्हांकन एवं पंजीकरण कराते हुए उन्हें संगठित व असंगठित क्षेत्रों में रोजगार दिलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को बहुत बड़ी राहत दी है। उन्हें खाद्यान्न नकद धनराशि सहित बाहरी प्रदेशों सेलाकर घर-घर तक पहुंचाया गया है। सरकार ने कोविड-19 के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान श्रमिकों का दिया है।श्रमिकों को मनरेगा सहित सभी निर्माण कार्यों में लगाकर मजदूरी दी गयी…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा जिला पूर्ति कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में उपस्थित जांच के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित पाए गये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पटल सहायकों के कार्याें की समीक्षा की गई तथा उनके अलमारियों में रखे अभिलेखों की जांच की गई। अलमारियों में रखे अभिलेख व्यवस्थित रूप से रखे हुये नहीं पाये गये। पटल सहायक द्वारा अलमारी की विभिन्न स्लैबो में रक्षित पत्रावलियों से सम्बन्धित विषय की पट्टिका का अंकन स्लैबो पर नहीं किया गया था, जिस पर जिलाधिकारी…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा मिशन शक्ति पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा मिशन शक्ति पर आधारित पेंटिग प्रतियोगिता व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम आयोजन गांधी स्टेडियम प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं व अध्यापिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लोगो तैयार कर छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इसके उपरान्त पेंटिग प्रतियोगिता के अन्तर्गत अच्छी पेंटिग बनाने वाली सर्वश्रेष्ठ 03 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित छात्राओं से संवाद करते…

मैंनपुरी :अनुसुइया सती कथा श्रवण करने को उमड़ी भक्तों की भीड़

जनपद मैंनपुरी के ग्राम नगला बलसिंह में चल रही श्रीमद भागबत में संगीता शास्त्री ने सती अनुसुइया की कथा सुनाई।जिसे सुनने के लिए सम्पूर्ण क्षेत्र के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहाँ हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।। रिपोर्टर-चंद्रकेतु चौहान

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण वा क्षेत्राधिकारी अमरिया थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह के सहयोग से महिला संबंधित अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान

पीलीभीत थाना अमरिया जनपद पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश महोदय के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में व थानाध्यक्ष अमरिया उदयवीर सिंह के सहयोग से महिला संबंधित अपराधों में अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना अमरिया पर पंजीकृत मु0अ0स0 38/2020 धारा 302/201 भादवि के विवेचक प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह क्राईम ब्रांच कार्यालय क्राईम ब्रांच बरेली मय हमराही का0 773 नीरज कुमार मय चालक हे0का0 286 अनुज कुमार मय सरकारी गाड़ी के मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त…

पीलीभीत: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार व्रत लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय में स्थित परिवार न्यायालय में किया गया।

पीलीभीत: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में मा0 अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश पीलीभीत के निर्देशानुसार श्रीमान संजीव शुक्ला, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, पीलीभीत की अध्यक्षता में श्रीमान सुरेन्द्र मोहन सहाय, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, पीलीभीत व श्रीमती सुदेश कुमारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत की उपस्थिति में दिनांक 07.03.2021 को प्रातः 10 बजे से सांय 04 बजे तक वृहत लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय में स्थित परिवार न्यायालय पीलभीत में किया गया।उक्त वृहत लोक अदालत में वैवाहिक वादों में प्रधान न्यायाधीश,…

मैनपुरी:एक दिन की बनी प्रधानाध्यापिका सृष्टि ने किया बच्चो की सुरक्षा व समाधान हेतु पोस्को पेटिका का उद्धघाटन

मैनपुरी: मिशन शक्ति के तहत आज प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने कक्षा 5 की छात्रा सृष्टि को बनाया 1 दिन की प्रधानाध्यापिका । सृष्टि ने आज कार्यभार ग्रहण कर सुबह प्रार्थना करवाई व अपने स्टाफ के साथ टीम भावना से कार्य करते हुए सभी कक्षाओं के संचालन करवाया ,मध्यान्ह भोजन की व्यवस्थाएं देखी व उसका संचालन कर उपस्थित छात्र छात्राओं के लिए बन रहे गर्मागर्म भोजन को सर्वप्रथम स्वमं चखा और अपनी उपस्थिति में भोजन वितरण करवाया । मिशन शक्ति के तहत ही आज की प्रधानाध्यापिका सृष्टि…