कुशीनगर: प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव समारोह मनाया गया

कुशीनगर: बुद्ध की धरती कुशीनगर पर राष्ट्रीय कुशवाहा ,शाक्य, सैनी, मौर्य महासभा के द्वारा आयोजित प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव समारोह मनाया गया.यह आयोजन राजस्थान जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में पडरौना में संपन्न हुआ. आयोजन में मुख्य अथिति जगदीश सिंह कुशवाहा पूर्व सांसद गाजीपुर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती लीलावती कुशवाहा एमएलसी, डॉ नवल किशोर शाक्य अंतरराष्ट्रीय कैंसर चिकित्सक लखनऊ, परशुराम कुशवाहा , प्रदेश अध्यक्ष मनी गंगा सिंह कुशवाहा , दीनानाथ कुशवाहा पूर्व विधायक देवरिया,आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे . सवांददाता: विपिन

मैनपुरी: पत्नी की गोली मार कर निर्मम हत्या करने बाला अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

17 मार्च को अपनी पत्नी की गोली मार कर निर्मम हत्या करने बाला अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे भेजा जेल…. अतिरिक्त दहेज़ की माँग के विवाद हुई थी विवाहिता की हत्या…. युवक ने ससुराल जाकर पत्नी को टायलेट में गोली मार कर मौत की नींद था सुलाया…. अभियुक्त से हत्या में प्रयोग कार, तमंचा बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे…. किशनी थाना इलाके के चितायन रायहार गाँव की थी जघन्य बारदात

मैनपुरी: पुलिस को मिली सफलता पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में शराब सहित दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

दन्नाहर पुलिस को मिली सफलता पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में शराब सहित दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्तों से 163 देशी शराब के क्वाटर किये बरामद। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। दन्नाहर थाना क्षेत्र ग्राम विघरई का मामला।

मैनपुरी: मंदिर से चुराए गए शिवजी के आभूषण चाँदी के (नांग) सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

मंदिर से चुराए गए शिवजी के आभूषण चाँदी के (नांग) सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार… मैनपुरी इटावा बार्डर पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए चोर … दिल्ली से चोरी कर किशनी किसी सुनार के यहाँ बेचने बाले थे शातिर… पुलिस ने मुक़दमा पंजीकृत कर भेजा जेल… किशनी थाना क्षेत्र के खड़सरिया गाँव के पास हुए गिरफ्तार… रिपोर्ट अर्पित शर्मा

मैनपुरी : संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव। घटना से क्षेत्र के फैली सनसनी, घर में मचा कोहराम। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत के कारणों का नहीं चला अभी तक कोई पता। किशनी थाना क्षेत्र के बसैत चंदरपुर गाँव का मामला। रिपोर्ट अर्पित शर्मा

फर्रुखाबाद :आया लव जेहाद का मामला सामने पुलिस ने युवती को किया बरामद

फर्रुखाबाद में आया लव जेहाद का मामला सामने पुलिस ने युवती को किया बरामद थाना राजेपुर से अमीर निवासी खंडौली नाबालिग लड़की को 14/3/2021 को अपरहण कर ले गया था युवती के परिजनों ने मुख्यमंत्री के यहाँ दर्ज कराई है शिकायत जबरजस्ती आरोपी कराना चाहते धर्म परिवर्तन युवती के परिजनों आरोप लव जेहाद के तहत दिया आरोपी ने घटना को अंजाम पुलिस ने लव जेहाद के मामले की शिकायत होने पर युवती को आनन फानन किया बरामद सी ओ अजेय कुमार सिंह ने बताया युवती को बरामद कर लिया गया…

पीलीभीत :आगामी होली व शव-ए-बरात त्योहारों के दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पीस कमेटी की वैठक सम्पन्न हुई।

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर देते हुए सुरक्षा और सर्तकता आदि पर चर्चा की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी नें कहा कि होली का पर्व रंगो से भरा हुआ खुशनुमा पर्व है जिसे सभी को मिलजुल कर भाईचारे के साथ मिलकर मनाना चाहिए ताकि आपसी सौहार्द कायम रहे। बैठक में जिलाधिकारी कोरोना के बढ़ते केसों के दृष्टिगत सभी सभ्रान्त व्यक्तियों से लोगों को कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन प्रति जागरूक करने की अपील की गई। त्यौहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी, अधिशासी…

पीलीभीत: कार्यालय में अव्यवस्थित सामग्री व पत्रावलियों को करें सुव्यवस्थित-जिलाधिकारी।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। कार्यालय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों का उपस्थित रजिस्टर की जांच की गई। जांच उपस्थित के दौरान सहायक वित्त लेखाधिकारी पृथ्वीराज सिंह, जिला समन्वयक मनीश कुमार व संजय शाक्य अनुपस्थित पाए गए। जिनका वेतन नो वर्क नो पेय के आधार एक-एक दिन का काटने के साथ साथ स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये।निरीक्षण के दौरान सभी पटल सहायकों कार्यों की जांच करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय निरीक्षण…

पीलीभीत :ट्रांजिट हास्टल जिले की पहली 12 मंजिला होगी इमारत।

पीलीभीत: मा0 विधायक सदर श्री संजय सिंह गंगवार, जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश द्वारा आज जनपद के आर0आई0 आवासीय परिसर में ट्रांजिट हास्टल के निर्माण का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। यह आवासीय भवन जनपद का पहला 12 मंजिला इमारत होगी जिसमें 02 ब्लाकों में 96 यूनिट का निर्माण किया जायेगा। गृह विभाग द्वारा स्वीकृति इस आवासीय भवन में पुलिस विभाग के कर्मचारियों के रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। भवन के निर्माण की लागत रू0 2566.60 लाख है, इस योजना के अन्तर्गत परिसर में…

पीलीभीत: प्रदेश का सहकारिता विभाग किसानों को कर रहा है हर स्तर पर सशक्त।

पीलीभीत: मंलतः ग्रामीण कृषकों को फसल उत्पादन हेतु उचित ब्याज दर/शर्ताें पर ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें महाजनों के चंगुल से मुक्त कराना सहकारिता आंदोलन का मुख्य उद्देश्य था। आज सहकारी समितियों के कार्य का विस्तार उर्वरक, बीज वितरण, शीतगृह संचालन, दीर्घकालीन ऋण वितरण, दुग्ध, गन्ना, आवास आदि अनेक क्षेत्रों में हो गया है। वर्तमान उ0प्र0 सरकार के प्रयासों से आज सहकारी समितियों के प्रबन्धन द्वारा जन सहभागिता के माध्यम से उनके आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है।वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार के विगत चार वर्षों के दौरान उ0प्र0 सहकारी बैंक…

प्रयागराज :सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक सम्पन्न सिटी बसों के मेंटिनेंस हेतु नया टेण्डर करने, आर्थिक नुकसान की भरपायी हेतु नई कार्ययोजना बनाये जाने का दिया निर्देश,

प्रयागराज – सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की पिछले 10 वर्षों की वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट की समीक्षा हेतु कमेटी गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिया निर्देश। मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में गुरूवार को गांधी सभागार में सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नगरीय बसों के संचालन, उनके मेंटिनेंस एवं उससे होने वाले आय-व्यय की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने नगरीय बसों की रिपेयरिंग एवं मेंटिनेंस हेतु नामित मेसर्स श्यामा श्याम सर्विस सेंटर की अवधि को 30 जून तक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया। मण्डलायुक्त ने…

एटा/उत्तर प्रदेश : फर्जी मुठभेड़ दिखाकर ढाबे से निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी का मामला

एटा: फर्जी मुठभेड़ दिखाकर ढाबे से निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC ) ने यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी को भेजा नोटिस राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 6 हफ्तों के अंदर मांगी रिपोर्ट आयोग ने प्रमुख सचिव न्याय को भी भेजा नोटिस एटा जेल में बंद पीड़ितों का मदद का आदेश दिया कोतवाली देहात का मामला सवांददाता: सोनू यादव

बहराइच : प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के कार्यकर्ताओं ने रितेश मौर्य की हत्या के मामले में दिया ज्ञापन

बहराइच :गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के हटवा गाँव के निवासी जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार रितेश मौर्य की 10 मार्च के देर शाम अज्ञात बाइक सवार युवकों ने गोली मार कर नृशंस हत्या कर दी। जिसको लेकर प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद बहराइच के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पदाधिकारियो ने एक दिवसीय शांति पूर्ण जन आंदोलन के साथ राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह को सौंप कर कार्यवाई की मांग की |इस दौरान जिलाध्यक्ष आशीष…

इटावा- एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफ़ेशस बिल पास होने से होगा फायदा: डॉ अनिल यादव

इटावा /यूपी -लोकसभा ने बीते बुधवार को नेशनल कमीशन फार अलाइड एंड हेल्थकेर प्रोफ़ेशस बिल 2020 को मंजूरी दे दी है। जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र के पेशेवरों की शिक्षा और सेवाओं के मानकों का विनियमन करना स्वास्थ्य क्षेत्र को व्यवस्थित बनाना व सुधार लाना है। यह विधेयक 16 मार्च को ही लोकसभा में पास हो चुका है। इस विधेयक में प्रोफेशन सूची में भौतिक चिकित्सकों के स्वतंत्र रूप से कार्य करने को लेकर बातें भी कही गयी हैं । विधेयक के पास होने का स्वागत करते हुए दिव्यांशी हॉस्पिटल प्रा०लि०…

प्रयागराज : दो बाइकों में हुई आमने सामने जोर दार टक्कर बाइक सवार 03 घायल

प्रयागराज : कोरांव प्रयागराज कोरांव बाजार के लेड़ियारी रोड तिराहे के पास कोरांव लेडियारी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने से एक बाइक पर बैठे दो सगे भाई जहां गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरा बाइक सवार भी चोटिल हो गया। जानकारी के अनुसार घटना सायं 4 बजे के आसपास की है दोनों बाइक सवार चोटिल हो गए है। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो घायलों को उपचार हेतु CHC कोरांव मे दाखिल कराया जहां चिकित्सकों ने एक की हालत नाजुक…

इटावा: पैसेंजर ट्रेन का चलना शुरू

इटावा/भरथना: रेलवे विभाग को जारी प्रपत्र के अनुसार टूंडला-कानपुर रेल मार्ग पर एक मेल एक्सप्रेस परिचालन किया जाएगा, दिनांक 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक टूंडला से चलने वाली 04188 मेमू मेल एक्सप्रेस ट्रेन का सुबह 9:11 बजे भरथना रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव होगा,वही दिनांक 9 अप्रैल से 2 जुलाई तक कानपुर से 04187 मेमू मेल एक्सप्रेस ट्रेन शाम 5:03 बजे भरथना स्टेशन पहुचेगी। उक्त ट्रैन के परिचालन ने क्षेत्रवासी प्रभाकर तिवारी,देवाशीष चौहान ,डॉ०सुनील बाजपेयी आदि ने राहत जताते हुए बताया कि कानपुर- टूंडला के मध्य ट्रेन…

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बोला सियासी हमला, कहा- सत्ता लोलुप पार्टी कर रही विभाजन की राजनीति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां भाजपा की चुनावी रैली में कहा कि इस समय कांग्रेस उसी तरह की विभाजनकारी राजनीति कर रही है जिनके चलते 1947 में देश का विभाजन हुआ था। चुनावी लाभ के लिए असम में एआइडीयूएफ पार्टी से उसका हाथ मिलाना इसी मानसिकता का परिचायक है। असम की बराक घाटी में एक के बाद चुनावी रैलियों में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता लोलुपता के कारण देश को विभाजन के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा…

अफगानिस्तान को कोविड-19 का टीका देने के भारत के कदम की संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने की प्रशंसा

अफगानिस्तान ने दुनियाभर में अपना कोहराम मचाने वाला कोरोना वायरस के संकट के बीच भारत द्वारा कोरोना रोधी टीका देने के कदम की प्रशंसा की है। दरअसल, साथ ही संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों एवं काबुल के राजनयिकों ने अफगानिस्तान का मुश्किल समय में साथ देने के लिए भारत की जमकर तारीफ की। वहीं, टीके मिलने के साथ ही युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में प्राणघातक वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के अफगानिस्तान में विशेष प्रतिनिधि एवं अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता…

राजनाथ ने कहा- असम में अवैध घुसपैठ पर नहीं होने देंगे राजनीति, असम और बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार

अवैध घुसपैठ पर सभी से राजनीति करने से बचने की अपील करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि यदि भाजपा सत्ता में फिर आई तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम में नहीं रहने दिया जाएगा। असम के लुमडिंग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश से घुसपैठ को रोकने के लिए भाजपा सरकार ने असम में समूची भारत-बांग्लादेश सीमा पर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली स्थापित कर दी है। उन्होंने कहा, हम अवैध घुसपैठ पर राजनीति नहीं होने देंगे। असमी संस्कृति और…

आईपीएल : मुंबई के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे एडम जाम्पा

रॉयल्स चेलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) के स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। 09 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले में आरसीबी का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर जाम्पा अपनी शादी के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। आरसीबी के क्रिकेट निदेश माइक हेसन ने फ्रेंचाइजी के ट्विटर पेज पर वीडियो पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। हेसन ने बोल्ड डायरिस से कहा, “पहले मैच के लिए हमारे पास सभी विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे।…