उमरिया: कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पोषण पुनर्वास केंद्र व अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

जिला उमरिया :जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र व अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वास केंद्र में भर्ती महिलाओं से हालचाल पूछा साथ ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी जा रही सुविधाओ की जानकारी ली।कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किये गए बच्चों की जानकारी लेते हुए उनके स्वास्थ्य सुधार के बारे में भी आवश्यक चर्चा कर बेहतर व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को दिए। अस्पताल भवन में साफ सफाई की कमी,मरीजो…

जालौन: मोरंग ट्रक वालों के प्रति कार्यवाही

जालौन: आज दिनाँक 20/03/2021 को डकोर रोड स्थित विभिन्न स्थानों पर मोरंग के लगाए जा रहे डंप में क्षमता से अधिक मोरम लादकर डंपिंग करने की शिकायतों के मद्दे नजर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह के द्वारा इस मार्ग पर स्थित विभिन्न डंपो में आने वाले वाहनों की जांच की गई। इस क्रम में 10 ओवरलोड संचालित ट्रकों का चालान किया गया। सवांददाता: रेहान रजा

मैनपुरी : बच्चों व शिक्षकों ने मिलकर विश्व गौरैया दिवस मनाया

मैनपुरी: आज कम्पोजिट विद्यालय नाहिली में बच्चों व शिक्षकों ने मिलकर विश्व गौरैया दिवस पर महेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक ने बच्चो की कक्षा में प्रोजेक्टर के माध्यम से पक्षियों के बारे में पढ़ाया व समझाया उसके बाद उन्हें बताया गया कि यदि पक्षी नही होंगे तो पेड़ पौधे भी नही होंगे और यदि पेड़ पौधे नही होंगे तो हमारा जीवन असम्भव है , हम सभी एक दूसरे से जुड़े हुए है अतः हमें पक्षियों पेड़ पौधों की रक्षा करनी चाहिए ।आज 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस पर पवन कुमार…

जालौन: पुणे से गोरखपुर जा रही सवारियों से भरी शताब्दी बस अनियंत्रित होकर पलटी

जालौन: पुणे से गोरखपुर जा रही सवारियों से भरी शताब्दी बस अनियंत्रित होकर पलटी,बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए . जिनको मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू के बाद बाहर निकाल कर सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां घायलों का ईलाज जारी है. वहीं कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया. यात्रियों ने आरोप लगाया है कि बस चालक शराब के नशे में धुत्त होकर बस चला रहा…

उमरिया: कोरोना संक्रमण का खतरा शुरू

चंदिया /उमरिया: शुक्रवार संक्रमण का खतरा एक बार जिले में फिर बड़ता नजर आ रहा है। हर रोज जिले में कोरोना के मरीज मिल रहे है, चंदिया तहसील में भी 50 फीसद आबादी चेहरे पर मास्क नहीं लगा रही है। जिसकी वजह से कोरोना का खतरा और बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन अब फिर से मास्क न पहनने वालों पर सख्ती दिखाने के मूड़ में है, जिला प्रशासन की बैठक में खुली जेल का प्रस्ताव एक बार फिर रखा जाना चाहिए वहीं नगर की बाजारों में 70 फीसद लोग…

जौनपुर: डी सी एम की टक्करसे घायल साईकिल सवार की मौत

शाहगंज(जौनपुर):स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरदहियाबाजार सूरिस निवासी कमलेश 32 पुत्र रामबली गौतम मंगलवार कीरात्रि करीब 10बजे अंबेडकर मूर्ति के पास बर्थ डे के प्रोग्राम से वापस आते समय अज्ञात तेजरफ्तार डी सी एम ने टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया आनन फानन में उसे पुरुष चिकित्सालय लाया गया ,जहा चिकित्सको ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेन्टर वाराणसी ले जाया गया बृहस्पतिवार कीरात्रिमें इलाज के दौरान कमलेश की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ…

जौनपुर-सामाजिक सुधार के जनक थे बाबा साहब अंबेडकर- डॉ प्रभाष

शाहगंज ( जौनपुर): वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्र निर्माण और विकास में अंबेडकर की वैचारिक अवदान विषय पर पहले दिन वक्ताओं ने डॉ अंबेडकर के जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा किया। सेमिनार के मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी के डॉ प्रभाष कुमार झा ने डॉ अंबेडकर के जीवन के संघर्षों और सामाजिक विकास में उनकी भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने राष्ट्र निर्माण एवं विकास के आधार पर अंबेडकर…

पीलीभीत: कलीनगर पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में कच्ची शराब तीन को भेजा जेल

पीलीभीत :कलीनगर थाना माधोटांडा पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने तीन घरों में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विद्या देवी पत्नी स्व0 छोटराम व चमेली देवी पत्नी होरीलाल निवासी कलीनगर के घर छापेमारी करते हुए 60 लीटर अवैध शराब व…

प्रयागराज- थाना मांडा पुलिस द्वारा सोनकर बस्ती कूदर से 30 ली0 कच्ची देशी शराब के सांथ शराब बनाने के उपकरण बरामद

प्रयागराज- पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से पूरे थाना क्षेत्र मांडा में मचा हड़कम्प पुलिस उपमहानिरीक्षक/बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक द्वारा चलाये जा रहे अबैध शराब माफियाओं और अपराधियों के धर पकड़ अभियान में पुलिस अधिक्षक यमुनापार के निर्देश मे तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक थाना मांडा सुरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व मे गठित टीम उ0नि0 प्रीत कुमार पांडेय अपने सहयोगी टीम अश्वनी कुमार राय, हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव, का0 प्रदीप यादव के सांथ मिलकर छापे मारी के दौरान दि0 , 19/03/21 दिन शुक्रवार समय 13.10 बजे सोनकर बस्ती ग्राम…

जौनपुर : पति ने रचाई दूसरी शादी पत्नी कोतवाली पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश – शाहगंज नगर के खुटहन मार्ग निवासी एक युवती ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है ।उसने अपने तहरीर में कहा कि मोहल्ले का ही युवक उसे प्रेम जाल में फंसाकर मंदिर में 6 महीने पहले उससे शादी की 2 महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया । महीनों साथ रहने के बाद नौकरी का बहाना कर हमें छोड़कर दिल्ली भाग गया और वहां उसने दूसरी शादी कर ली…

मैनपुरी: कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत,कार चालक की मौत

ब्रेकिंग मैनपुरी तेज रफ्तार ने ढाया कहर कार चालक की तड़प-तड़प कर मौत कार और डंपर में हुई जोरदार भिड़ंत डंपर छोड़ चालक मौके से हुआ फरार राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार चालक को कार से बाहर निकाला घटना के काफी समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस चालक ने तड़प तड़प कर तोड़ा दम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर राहगीरों एवं ग्राम वासियों में भारी आक्रोश समय से पहुंच जाती पुलिस तो बच सकती थी…

जौनपुर:जेम पोर्टल का विरोध मनरेगा मजदूरों ने बांधी काली पट्टी।

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश – विकासखंड शाहगंज सोधी के मनरेगा मजदूरों ने शुक्रवार को अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर जेम पोर्टल का विरोध किया। शासन स्तर से जारी जेम बीड डॉक्यूमेंट नई भरती होने की जानकारी पर इन्हें नौकरी जाने का भय सता रहा है । मनरेगा कर्मियों का कहना है कि शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति व तय मानक के साथ इनकी नियुक्ति वर्ष 2008 -10 में हुई थी तभी से शासन की मंशा के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं। कोरोना के समय भी मनरेगा कर्मियों ने…

जौनपुर : ट्रैक्टर में फंसकर एक मजदूर की मौत।

जौनपुर / उत्तर प्रदेश – शाहगंज थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ अयोध्या मार्ग पर गुरुवार को ट्रैक्टर में फस जाने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई । सूत्रों के मुताबिक चिरैया मोड़ स्थित बालाजी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर रत्ती लाल यादव ( 22 ) पुत्र चंदेल निवासी खैरूद्दीन पुर काम करता था । गुरुवार की सुबह 10:00 बजे व ट्राली पर बालू लादकर ट्रैक्टर को आगे बढ़ने का इशारा किया। ड्राइवर ने जैसे ही ट्रैक्टर को आगे बढ़ाया तो वह ट्राली पर चढ़ने का प्रयास करने लगा।…

आजमगढ़ : अनियंत्रित कार के पलटने से दो युवकों की हालत गंभीर जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ । जिले के निजामाबाद क्षेत्र के असली पुर गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई जिससे कार में सवार 5 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए नगर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादपुर के रहने वाले अब्राहिम फरहान उस्मान कार से किसी काम से आजमगढ़ शहर गए थे आजमगढ़ से लौटते समय आजमगढ़ सरायमीर मार्ग पर नसीरपुर गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई जिससे…

IND vs ENG: टी20 के बाद पहली बार वनडे में साथ खेलते दिख सकती है पंड्या भाइयों की जोड़ी

क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) को पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है. तीन मैचों की वनडे सीरीज (India vs England) 23 मार्च से शुरू हो रही है. टीम में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पंड्या दोनों को शामिल किया गया है. ऐसे में पहली बार वनडे में पंड्या भाइयों की जोड़ी एक साथ मैदान पर खेलते दिख सकती है. भारत और इंग्लैंड के बीच अभी टी20 सीरीज चल रही है. पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर है. अंतिम टी20 मैच 20 मार्च को होना है. हार्दिक…

भारत के समक्ष अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन उठाएंगे किसान आंदोलन का मुद्दा?, डेमोक्रेटिक सांसदों ने ब्लिंकन से किया अनुरोध

दो शीर्ष डेमोक्रेटिक सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भारत में कृषि कानूनों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों और पत्रकारों के साथ किए जा रहे व्यवहार का मुद्दा उठाने का अनुरोध किया है। सांसदों ने हालांकि कहा कि नए कृषि कानूनों पर आगे कैसे बढ़ना है, इस पर कोई निर्णय भारत के नागरिक और वहां की सरकार ही करेगी। ब्लिंकन को लिखे पत्र में सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष बॉब मेनेंडेज और सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने बृहस्पतिवार को बाइडन…

संबंध बढ़ाने के लिए संयुक्त मंत्री आयोग गठित करेंगे भारत और कुवैत, जानें क्‍या काम करेगा यह आयोग

भारत और कुवैत ने आपसी संबंध बढ़ाने के लिए संयुक्त मंत्री आयोग गठित करने का फैसला किया है। यह आयोग ऊर्जा, व्यापार, निवेश, श्रमशक्ति और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए ढांचा तैयार करेगा। यह फैसला विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके कुवैती समकक्ष शेख अहमद नासेर अल मुहम्मद अल सबा के बीच बैठक के दौरान लिया गया। जयशंकर ने द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए अल सबा के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। कुवैत के विदेश मंत्री 18 घंटे की यात्रा पर बुधवार शाम…

हार्दिक पंड्या ने गौतम गंभीर को दिया करारा जवाब, विराट कोहली ने की तारीफ़

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को खेले गए टी-20 सीरीज के मुकाबले के दौरान भारतीय टीम ने टॉस जीतने का लक्ष्य तो गंवा दिया लेकिन जीत अपने नाम पर की। इंग्लैंड के खिलाफ हुई जीत में शार्दुल ठाकुर (3/42), सूर्यकुमार यादव 5 (7) के अलावा हार्दिक पांड्या (2/16) ने भी अहम भूमिका निभाई है। जिसको लेकर टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी हार्दिक पांड्या की खूब तारीफ की। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस दौरान उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया, जो लोग उनके टीम में शामिल होने…

पाकिस्तान से डरा श्रीलंका, बुर्के पर बैन लगाने के फैसले पर लिया यू-टर्न

श्रीलंका सरकार ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले पर यू-टर्न लेते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में जल्दबाजी नहीं करेंगे और इस मामले पर सर्वसम्मति बनने के बाद ही फैसला किया जाएगा। दरअसल ​पाकिस्तान के राजदूत ने श्रीलंका सरकार की योजना की आलोचना करते हुए कहा था कि सुरक्षा के नाम पर इस तरह के “विभाजनकारी कदम” न केवल मुसलमानों की भावनाओं को आहत करेंगे, बल्कि द्वीप राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के मौलिक मानवाधिकारों के बारे में व्यापक आशंकाओं को भी मजबूत करेंगे। श्रीलंका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त साद…

लोकसभा में नितिन गडकरी का ऐलान, एक साल में हट जाएंगे सभी टोल

 संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। सत्र के 11वें दिन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में ऐलान किया एक साल के भीतर देश से टोल प्लाजा पूरी तरह से हट जाएगा। उन्होंने कहा कि 93 प्रतिशत वाहन फस्टैग का उपयोग कर टोल का भुगतान करते हैं, लेकिन शेष 7 प्रतिशत ने इसका उपयोग नहीं किया और दोगुना टोल दिया। गडकरी ने कहा कि मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि एक वर्ष के भीतर देश के सभी भौतिक टोल बूथ हटा दिए जाएंगे।…