प्रयागराज:अपर जिला मजिस्टेट(नगर) श्री अशोक कुमार कनौजिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद प्रयागराज के समस्त होलिका दहन समितियों एवं जनसामान्य से यह अपील की है कि सार्वजनिक सम्पत्ति को क्षति से बचाने हेतु होली के दृष्टिगत होलिका दहन किसी भी दशा में काली डामर वाली रोड या फुटपाथ पर न किये जाये। उन्होंने यह भी कहा है कि पूर्व से यदि कोई होलिका दहन हेतु कोई स्थल, काली डामर वाली रोड या फुटपाथ पर चिन्हित है, तो निकटस्थ किसी खुले स्थल का चयन कर लिया जाये।द दस्तक 24प्रभारी…
Day: February 22, 2021
पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय के दीक्षा एप के अंगीकरण एवं आर0टी0ई0 रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में विद्यालयों के प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यों के साथ बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जनपद के निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दीक्षा एप के अंगीकरण एवं आर0टी0ई0 रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य के साथ समीक्षा बैठक गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। बैठक में निजी मान्यता विद्यालयों स प्रबन्धकों/प्रधानाचार्य को दीक्षा एप/प्ले एलाॅग एप को डाउनलोड करने व दीक्षा एप के माध्यम से शिक्षण कार्य के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदान की गई तथा दीक्षा एप की उपयोगिता एवं प्ले एलाॅग एप के माध्यम से सीखने…
उमरिया: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
उमरिया: तहसील चंदिया ग्राम देवरा के पास देसीपुर पाली से बाइक पर राजेंद्र मिश्रा ( उम्र 53 वर्ष) उनकी लड़की अंकिता मिश्रा दोनों कटनी की ओर जा रहे थे .तभी पीछे से ट्रक गाड़ी नंबर एमपी 20 एच बी 0237 ने टक्कर मार दी. इस दौरान टू व्हीलर में आग लग गई जिससे ट्रक भी आग के हवाले हो गया.घायल अंकिता मिश्रा का शासकीय उपचार कराया गया. बाइक सवार दोनों बाल बाल बचे. ट्रक चालक ट्रक से कूदकर भाग निकला . सवांददाता: कंचन साहू
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया फायर सर्विस स्टेशन पीलीभीत, प्रधान लिपिक कार्यालय एवं जन शिकायत प्रकोष्ठ का वार्षिक निरीक्षण।
पीलीभीत:आज दिनांक 22 फरवरी 2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश द्वारा फायर सर्विस स्टेशन पीलीभीत, प्रधान लिपिक कार्यालय एवं जन शिकायत प्रकोष्ठ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फायर सर्विस स्टेशन के बैरिक, भोजनालय, ऑफिस एवं परिसर का भी निरीक्षण किया गया। फायर सर्विस के सभी पुलिस कर्मचारियों के कार्य की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। फायर सर्विस की सभी गाड़ियों को चेक किया गया तथा गाड़ियों की साफ सफाई करने के लिए कहा गया। फायर सर्विस का स्टॉक रूम चेक किया गया…
फर्रुखाबाद:मिली लावारिस लाश
फर्रुखाबाद :थाना मउदरवाजा ग्राम पचपुखरा के तालाब में पड़ी मिली अज्ञात लाश जिसकी शिनाख्त की जा रही है. लाश के मिलने ही गांव में हड़कंप मच गया गांव वालों ने लाश की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली पर किया गया अर्दली रूम।
पीलीभीत: दिनांक 21-02-21 की देर रात्रि को पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश द्वारा थाना कोतवाली पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेक्स, भोजनालय का निरीक्षण किया साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र…
बरेली – अलीगंज थाने में प्रभात फेरी को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग की गई ।
आँवला – थाना अलीगंज में प्रभात फेरी को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी 27 तारीख को निकलने वाली प्रभात फेरी के जुलूस को लेकर चर्चा हुई । थाना अध्यक्ष अलीगंज सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की जुलूस जहां से निकलता है उन्ही रुटो पर निकलेगा । कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी शांति पूर्वक पूर्व की भांति प्रभात फेरी काजुलूस निकाला जाएगा ।इस मौके पर थाना अध्यक्ष अलीगंज सुरेंद्र कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज गैनी, उप निरीक्षक कैलाश चंद्र, उप निरीक्षक शोभाराम ,नामदेव, पुलिस मित्र उपाध्यक्ष अरविंद…
आजमगढ़: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, फसलों को जेसीबी से रौंदा
आजमगढ़: जिले के अतरौलिया ब्लाक के हैदरपुर गांव से गुजर रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे की भूमि को अधिग्रहण करने पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों से मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । यह एक्सप्रेस वे क्षेत्र के अकबेलपुर मु.गोरहरपुर,हैदरपुर खास , गणपत पुर, गदनपुर, गोरथानी आदि गांव से होकर गुजर रहा है जिसके बाद मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। इसके बाद जेसीबी से किसानों की खडी फसल को रौंद दिया । प्रशासन ने तानाशाही रवैया अख्तियार…
जौनपुर -किसानों की आय को दोगुना करते छुट्टा पशु अन्नदाता परेशान।
जौनपुर – उत्तर प्रदेश: आज द दस्तक 24 की टीम ने शाहगंज तहसील के 1 गांव का दौरा किया। जहां पर खेतों में तमाम छुट्टा पशु गेहूं की फसलों को चरते नजर आए । जबकि वहीं से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर गौशाला है । द दस्तक टीम गौशाले पर भी गई लेकिन वहां का नजारा तो कुछ और ही था । गौशाला में एक भी जानवर नहीं पाए गए। गौशाले को बाहर से रंग पेंट करके सजाया गया था और गौशाला की सारी जमीन पर खेती की जा…
जौनपुर/उत्तर प्रदेश: भव्य समापन के साथ समाप्त हुआ पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर।
जौनपुर/उत्तर प्रदेश:राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज में 5 दिन से चल रहे रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर भव्य समापन के साथ आज समाप्त हो गया । टोलियो में बटे रेंजर्स ने टेंट लगाकर उसे इतने मनमोहक ढंग से सजाया कि निरीक्षण करने गए अध्यापकों को एक बार सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि किस टोली को कितने नंबर दिए जाएं । सभी टोलीयो ने अपने-अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यंजन भी बनाए जो अति स्वादिष्ट थे। लोगों ने व्यंजनों की खूब तारीफ की ।समापन सत्र में सभी टोलीयो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत…
शाहगंज(जौनपुर): यूपी पुलिस को हराकर रेलवे गोरखपुर ने जीता मैच
शाहगंज(जौनपुर): सुइथाकला विकासखंड के गैरवांह गांव में चल रहे दो दिवसीय स्व. रमेश सिंह स्मारक राज्यस्तरीय वालीबॉल टूर्नामेंट में रविवार को नार्थ ईस्ट रेलवे गोरखपुर ने यूपी पुलिस को मात देते हुए जीत लिया। प्रथम पुरस्कार के रूप उक्त टीम को 11 हजार तथा द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को 7 हजार रुपए मिले। दो दिवसीय टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न जिलों की आठ टीमें प्रतिभागी रहीं। पहला सेमीफाइनल यूपी पुलिस ने जीता, जबकि दूसरा सेमीफाइनल नार्थ ईस्ट रेलवे गोरखपुर के नाम रहा। इसके बाद फाइनल यूपी पुलिस व रेलवे गोरखपुर…
शाहगंज(जौनपुर): चुनाव में जनता से सहयोग करने व निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग की अपील- राजेश वर्मा
शाहगंज(जौनपुर): उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर मे शान्ति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निष्पक्ष चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए जनता से सहयोग की अपील गई।श्री वर्मा ने मौजूद ग्रामीणों व नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न पड़ें। प्रत्याशी व समर्थकों द्वारा धमकी व चुनौती पर तत्काल सूचना दें। जिस पर कठोर कार्यवाही होगी। उन्होंने जनता से निष्पक्ष चुनाव मे सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अपने मन से और पूरी आजादी…
आखिर फिर एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में बना रहा पाकिस्तान
आतंकियों और अपराधी गिरोहों के अर्थतंत्र पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की महत्वपूर्ण बैठक 22 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगी। इस बैठक में पाकिस्तान में आतंकियों के अर्थतंत्र पर चर्चा होगी, सरकार के उठाए कदमों की समीक्षा होगी। इस बार भी पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट से बाहर आने के आसार क्षीण हैं। पाकिस्तान सरकार जोर-शोर से अपने कदमों का ढिंढोरा पीटकर ग्रे लिस्ट से बाहर आने का भरोसा जता रही है लेकिन वहां का मीडिया ऐसे किसी फैसले को लेकर सशंकित…
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का बड़ा बयान म्यांमार के लोगों के साथ खड़ा है अमेरिका,
म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ अमेरिका ने म्यांमार के लोगों का साथ देने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन(Antony Blinken) ने कहा है कि अमेरिका म्यांमार के लोगों के साथ खड़ा है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा है कि अमेरिका उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेगा जो म्यांमार(बर्मा) के लोगों के खिलाफ हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं क्योंकि वे लोग अपनी लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार की बहाली की मांग कर रहे हैं। ब्लिंकन ने कहा कि…
गुलाम नबी भाजपा के करीब पहुंचे, भाजपा में हुआ आजाद का जोरदार स्वागत
गांधी परिवार द्वारा कांग्रेस में हाशिये पर डाल दिए गए वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद सत्तारूढ़ भाजपा के कुछ और करीब पहुंच गए हैं। यह दुर्लभ अवसर शनिवार को सामने आया, जब आजाद मोदी सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम स्थल अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र पर आजाद के रंग-बिरंगे पोस्टर लगे हुए थे। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने किया था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
‘परिश्रम संकल्प यात्रा’ के जरिये उत्तर भारतीय समाज को जोड़ने निकले कृपाशंकर
मुंबई में प्रमुख उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह ने रविवार को ‘परिश्रम संकल्प यात्रा’ की शुरुआत की। उनका कहना है कि इस यात्रा के जरिये वह मुंबई के उत्तर भारतीय समाज को जोड़ना चाहते हैं ताकि अगले साल होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में उत्तर भारतीय समाज एकजुट होकर अपनी ताकत दिखा सके। मुंबई के वाकोला क्षेत्र से यात्रा की शुरुआत करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मार्च 2020 में जब कोरोना के कारण लॉकडाउन की शुरुआत हुई तो मुंबई में उत्तर भारतीय समाज उसका सबसे बड़ा शिकार…
आंध्र प्रदेश की उपमुख्यमंत्री श्रीवाणी ने बेटी को दिया जन्म,
आंध्र प्रदेश की उपमुख्यमंत्री पामुला पुष्पा श्रीवाणी ने यहां एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। वह पहली उपमुख्यमंत्री हैं, जो पद पर रहते हुए मां बनी हैं। 34 वर्षीय श्रीवाणी वाईएस जगन मोहन रेड्डी नीत सरकार में आदिवासी कल्याण विभाग की मंत्री हैं। मुख्यमंत्री समेत उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। श्रीवाणी देश में सबसे कम उम्र के उपमुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उनके पति शत्रुचरला परीक्षित राजू हैं। 2019 में वाईएसआरसीपी के सत्ता में आने पर जगन मोहन रेड्डी…
