बरेली-श्री हरि बाबा वार्षिकोत्सव आज से शुरू हुआ,कलाकारों ने मचाई धूम

बरेली/यूूपी-:–शिवपुरी में श्री हरि बाबा वार्षिक वसंतोत्सव रविवार को प्रारंभ हो गया जिसमें श्री राम श्याम रास मंडल वृंदावन के कलाकारों के द्वारा कृष्ण के चरित्र की लीला का मंचन किया गया सर्वप्रथम गोपाल शर्मा के द्वारा राधा कृष्ण की झांकी का पूजन करके उत्सव का श्रीगणेश हुआ फिर मंच के माध्यम से दिखाया गया की कृष्ण ब्रज की गोपियों का प्रेम देखकर रास्ते में अपने ग्वाल वालों को साथ लेकर उन गोपियों का रास्ता रोक लेते हैं जब तक उनका माखन मिश्री नहीं खा लेते तब तक जाने नहीं…

चुर्खी/जालौन : पुलवामा हमले में शहीदों की याद में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

चुर्खी/जालौन : आज 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों की श्रद्धांजलि विश्व हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय बजरंग दल ने सामूहिक तौर पर दी लगभग 2 सैकड़ा बाइकों के साथ केसरिया झंडे लेकर समस्त कार्यकर्ता चुर्खी के हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए मुख्य अतिथि सुदामा दीक्षित और राष्ट्रीय बजरंग दल के उपाध्यक्ष गणेश द्विवेदी ने शहीदों के चिन्हों पर पुष्प अर्पण किए समस्त कार्यकर्ताओं ने मिलकर राष्ट्रगान किया तथा 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दि इसके बाद बाइक रैली रवाना हुई जो सरस्ई बाबई अटरा…

बाराबंकी: पुलवामा में शहीद हुए भारत के वीर सपूतों को किया गया याद

बाराबंकी: मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, समाजवादी पार्टी, बाराबंकी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए भारत के वीर सपूतों की याद में शहर स्थित छाया चौराहे पर कैंडिल मार्च निकालाकर श्रद्धांजलि दी गयी कैंडिल मार्च एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ज़िला सचिव वीरेन्द्र प्रधान, ज़िलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शाफ़े ज़ुबेरी, निवर्तमान प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड दानिश सिद्दीक़ी, ज़िला महासचिव यूथ ब्रिगेड रोहित कश्यप, ज़िला उपाध्यक्ष देव सिंह “आशू”, ज़िला कोषाध्यक्ष दीपक रावत, ज़िला सचिव धीरेन्द्र यादव “धीरू”, अध्यक्ष विधानसभा सदर मो. शादाब एडवोकेट, ज़िला सचिव मोहम्मद फरज़ान, शिव…

बरेली-निरन्तर सेवा भाव मे तल्लीन है “गूंज”

जरूरतमंद लोगों की मदद करने के उद्देश्य एक गूंज संस्था ने बीड़ा उठाया की हर हफ्ते एक अभियान चलाकर ठंड के मौसम में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले की मदद कैसे हो इसलिए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर के नेतृत्व में कपड़ा बैंक का गठन किया गया जिसमें पूरे हफ्ते कपड़ा जमा कर और फिर उसे शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर जरूरतमंद बच्चों महिलाओं और पुरुषों को वितरण कर रही इसी मकसद को पूरा करने के लिए संस्था मिशन कपड़ा वितरण जारी रखे हुए है इसी कड़ी में…

पटना : शोषित समाज दल औऱ अर्जक संघ के नेताओं ने शहीदों के प्रति भावपूर्ण श्रधांजलि अर्पित की

पटना 14 फरवरी 2021। जम्मू कश्मीर के पुलवामा के में हुई सबसे बड़ा आतंकी हमले में शोषित समाज दल औऱ अर्जक संघ के नेताओं ने गहरा दुःख जताया है और कहा है कि इसकि जीतनी निंदा की जाए वह कम है पूरा देश इस घटना से मर्माहत है। नेताओं संकल्प लिया कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। इस आतंकी हमले पर शोषित समाज दल के राज्य सचिव राकेश ने शहीदों के प्रति भावपूर्ण श्रधांजलि अर्पित की और कहा कि इन वीर जवानों की वीरता और शहादत हमेशा याद…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गजरौला का किया गया वार्षिक निरीक्षण

पीलीभीत आज दिनांक 14-02-2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश द्वारा थाना गजरौला का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में थाना कार्यालय, बैरिक,भोजनालय,महिला हैल्प डैस्क, थाना परिसर एवं थाने के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण गहनता से किया तथा अभिलेखों के सही से रखरखाव व अभिलेखों को अद्यावधिक कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। शस्त्रों का निरीक्षण किया गया व समय समय पर उनकी सफाई करने के निर्देश दिये। टॉप 10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर, ग्राम अपराध रजिस्टर, असलहा धारकों,ऑर्डर बुक,भूमि विवादों आदि से संबंधित जानकारियां पूछी गई। आगामी पंचायत चुनाव…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जहानाबाद पर किया गया अर्दली रूम का निरीक्षण।

पीलीभीत : दिनांक 13-02-21 की देर रात पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश द्वारा थाना जहानाबाद पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने महिला हेल्प डेस्क कार्यालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई रखने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं…

पीलीभीत /पूरनपुर : ताजा भोजन न मिलने पर बुजुर्ग ने खा लिया जहर

पीलीभीत /पूरनपुर : ताजा भोजन न मिलने पर एक बुजुर्ग ने घर में रखा जहर खा लिया । यह मामला नवदिया धनेश का है ।यहाँ के निवासी लगभग 60वर्षीय भोले राम पहले से ही काफी गुस्से बाले थे।देर शाम को सारे लोगों ने खाना खा लिया जब बुजुर्ग ने खाना परोसने के लिए कहा तो उनकी थाली में वासी चावल आ गए ।वासी चावलो को देखकर भोले राम का पारा हाई हो गया वह खाने को छोड़कर घर में पहले से रखा जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उनकी हालत बिगड़ने…

पीलीभीत :प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोपहर में दिए जाने वाले भोजन की क्वालिटी पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उठाया सवाल।

पीलीभीत : तहसील अमरिया में स्थित बीआरसी ई सी सी ई क्षमता संवर्धन के क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को चार दिवसीय शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।प्रशिक्षण देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 2 बैच बनाए गए हैं प्रत्येक मैच में 20-20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शामिल किया गया है।वहीं सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण के दौरान जलपान की व्यवस्था की गई है। जलपान की व्यवस्था एक ठेकेदार के द्वारा शहर से उपलब्ध कराई जा रही है वही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिएजा रहा है भोजन की…

पीलीभीत :लोक कल्याणकारी ऐतिहासिक बजट के लिए जिला संगोष्ठी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपाइयों ने आभार जताया।

पीलीभीत : लोक कल्याणकारी ऐतिहासिक बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भाजपाइयों के द्वारा संगोष्ठी कर धन्यवाद प्रकट किया गया है।पीलीभीत के गांधी स्टेडियम के प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि ब्रज बहादुर उपाध्याय की अध्यक्षता मे पीलीभीत पंचायत प्रभारी पूरन लाल लोधी की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के द्वारा जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिला संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों को इस बजट के लिए लोक कल्याणकारी तथा ऐतिहासिक बताते हुए इस बजट के लाभों के बारे में जानकारी दी गई…

बरेली-बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में रहने बाली महिला ने पति से कर डाली अजीबो गरीब फरमाइश

बरेली/यूपी-आपने पत्नी की बहुत सी फरमाइश सुनी होंगी पर आज हम एक ऐसी पत्नी से मिलबाते हैं जिसने अपने पति से ऐसी फरमाईस कर दी जिसे सुन कर पति भी दंग रह गया। पिता के पास गई लेकिन पिता ने भी नही समझाया बेटी को और उसका साथ देने थाने ले पहुंचा और पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की बात करने लगा,लेकिन पुलिस ने पहले पति के विचार लेना उचित समझा जब पति से बात की तो माजरा ही अलग निकला पति ने पुलिस को बताया कि वह मुझे मेरे…

शाहगंज(जौनपुर):ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक छात्रा गंभीर रूप से हुई घायल

शाहगंज(जौनपुर): शाहगंज के सबरहद बाजार में बाल शिक्षा निकेतन की छात्रा स्कूल से अपने घर सिधाई जा रही थी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर जौनपुर की तरफ से आ रही थी ट्रेक्टर ड्राइवर कान में एयर फोन लगाया था लोगों द्वारा यह बताया जा रहा है कि मोबाइल से फोन लगा रहा था शाहगंज से कोई गाड़ी आई हड़बड़ा करके उसने गाड़ी मोड़ दिया जिससे स्कूल से छुट्टी होकर के घर जा रही एक छात्रा के ऊपर ट्रैक्टर चढ गया बाजार के लोगों ने किसी तरह से लड़की को पहिए के…

शाहगंज (जौनपुर) : सड़क दुर्घटना में तीन घायल

शाहगंज (जौनपुर) : क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरूष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों जिला अस्पताल रेफर कर दिया।क्षेत्र के मजडीहा गांव के समीप शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर बाईक लेकर गिरने से बाईक सवार मंटू (25) पुत्र लालमन व उसका साथी चंद्रिका (29) पुत्र हरिलाल निवासी मड़वा मोहिद्दीन पुर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुसरी घटना क्षेत्र के इमरानगंज बाजार के समीप शनिवार…

जौनपुर- कोविड-19 वैक्सीन पालिका कर्मियों व पुलिस को लगाई गई ।

जौनपुर- उत्तर प्रदेश – शाहगंज तहसील में राजकीय पुरुष चिकित्सालय पर कोविड-19 के चौथे चरण में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार यादव सहित सभी पालिका कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को भी वैक्सीन लगाए गए ।वैक्सीन लगाने का काम सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा केंद्र पर कुल 208 लोगों को वैक्सीन लगाई गई ।उक्त जानकारी चिकित्सालय के अधीक्षक रफीक फारुकी द्वारा दी गई है।

मैडम चीफ़ मिनिस्टर: ये फ़िल्म किसी महिला नेता पर तो नहीं?

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की फ़िल्म ‘मैडम चीफ़ मिनिस्टर’ सिनेमाघर में रिलीज़ हो रही है. फ़िल्म के पहले पोस्टर से लेकर फ़िल्म के ट्रैलर तक, सबको लेकर काफ़ी बवाल हो रहा है. ये बवाल इतना बढ़ गया कि फ़िल्ममेकर्स को धमकी मिलने लगी और तो और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के लिए तो सोशल मीडिया पर ये कहा गया कि जो ऋचा की ज़ुबान काट कर लाएगा, उसे बदले में दो करोड़ की क़ीमत वाली बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की सोने की शील्ड से सम्मानित किया जाएगा. सोशल मीडिया के…

गोलियों-गालियों, अपराध पर बनी वेब सीरीज़ में दर्शकों की दिलचस्पी क्यों?

इंटरनेट पर स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज़ पर नियमानुसार सेंसर बोर्ड अपनी कैंची नहीं चला सकता. इससे निर्माता, निर्देशकों और पटकथा लेखकों ने अपनी कल्पना की कूची को और गहराई से उकेरते हुए मिर्ज़ापुर, सेक्रेड गेम्स, पाताल लोक जैसी क्राइम से प्रेरित वेब सीरीज़ बनाई. आख़िर क्या वजह है कि दर्शकों को इस तरह की वेब सीरीज़ इतना क्यों लुभा रही हैं? भारत की ऑनलाइन डेटा सर्वे कंपनियों में से एक, क्रोम डीएम स्टडी के मुताबिक 65% घरों में टीवी के साथ वेब सीरीज़ देखी जाती है, जिसमें क़रीब 80%…

कंगना ने डायरेक्टर्स पर मारा ताना- “मेरी फिल्म से हिट होते हैं, फिर खान, कपूर, कुमार के पीछे भागने लगते हैं”

कंगना रनौत ने एक बार फिर बॉलीवुड पर निशाना साधा है। उन्होंने तमाम निर्देशकों और बॉलीवुड के पावरफुल खान, कपूर और कुमार को भी आड़े हाथ लिया। कंगना रनौत ने धाकड़ से जुड़ी एक फोटो शेयर की और ट्विटर पर पोस्ट लिखा। वह लिखती हैं कि भारत के कई बड़े फिल्म प्रोड्यूसर ने मेरे साथ अपने करियर की शुरुआत की। जब वो सक्सेसफुल हो गए तो उन्होंने सिर्फ खान, कपूर और कुमार के साथ काम करने के लिए उनके पीछे भागना शुरू कर दिया। दोस्तों, मेरे साथ प्रमुख फिल्म निर्माता…

जैकलीन फर्नांडीज की हॉट एरियल योगा तस्वीर हुई वायरल, लाखों लोगों ने किया लाइक

शानदार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इस समय कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वो अक्सर बोल्डनेस के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं और काफी एक्टिव रहती हैं। जैकलीन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि फिल्मों में अपने एक्टिंग से अधिक ग्लैमर को लेकर फेम पाने में कामयाब हुई हैं। इस समय उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि उन्होने खुद साझा की है। जैकलीन फर्नांडीज इस तस्वीर में एरियल योगा करती हुईं नजर आ रही हैं। जैसे ही ये…

राहुल के आरोपों पर रक्षा मंत्रालय की दो-टूक, फिंगर चार ही नहीं, फिंगर आठ तक है भारतीय भूभाग

सरकार ने साफ कर दिया है कि पैंगोंग झील इलाके से सैनिकों की वापसी को लेकर चीन से हुए समझौते में भारत ने अपनी कोई जमीन पड़ोसी देश को नहीं सौंपी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय भूभाग फिंगर चार तक ही नहीं, बल्कि भारत के मानचित्र के हिसाब से फिंगर आठ तक है। समझौते पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि पूर्वी लद्दाख में राष्ट्रीय हितों और भूभाग की प्रभावकारी तरीके से रक्षा इसलिए हुई है कि सरकार ने…

कृषि कानूनों को वापस लेने को लेकर 27 फरवरी को रीवा में होगा कांग्रेस का किसान महासम्मेलन

तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और किसान आंदोलन के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस 27 फरवरी को रीवा में किसान महासम्मेलन करेगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सहित वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। इसके पहले 20 फरवरी तक सभी जिलों में किसान संघर्ष पदयात्रा होगी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और मध्य प्रदेश के सह प्रभारी हिस्सा लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि 10 फरवरी से जिलों में किसान संघर्ष पदयात्रा निकाली जा रही है। 20 फरवरी तक सभी जिलों में पदयात्रा हो जाएगी।…