जलेसर: नगर के महाराणा प्रताप चौक के निकट मंगलवार को शाम हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से कार जलकर खाक हो गई।मंगलवार शाम लगभग 6 बजे महाराणा प्रताप चौक के निकट वेलकम पॉइंट के बाहर किला मार्ग निवासी अब्दुल रहमान की मारुति स्विफ्ट कार खड़ी हुई थी। तभी अचानक ऊपर से जा रही एचटी लाइन में फॉल्ट होने से तार टूट कर कार के ऊपर गिर गया। जिससे कार में आग लग गई। कार में आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई तथा लोग दुकान छोड़कर बाहर भागने लगे।…
Month: January 2021
बरेली – ब्लाक आलमपुर जाफराबाद के गांव लंगूरा में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु संकलन की व्यवस्था बैठक की गई।
आँवला – आलमपुर जाफराबाद मण्डल के लंगूरा सेक्टर में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु संकलन की व्यवस्था बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू उपाध्याय रहें l जिसमें राजू उपाध्याय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि 15 जनवरी से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ हो रहा है जिसमें प्रत्येक हिंदू परिवार से संपर्क कर यथासंभव समर्पण निधि प्राप्त करनी है इस अवसर पर आलमपुर जाफराबाद के मंडल अध्यक्ष श्री विजेंद्र शर्मा जी, क्यारा मंडल अध्यक्ष…
मैनपुरी: प्रधानी के चुनाव के लिए दारू का वितरण शुरू
मैनपुरी: मैनपुरी जनपद में ब्लाक घिरोर के ग्राम नगरिया मौजा नाहिल के गावों में ग्राम प्रधानी चुनाव को लेकर आलम यह है की आगामी उम्मीदवार अभी से माहौल बनाने के लिए दारू का वितरण कर रहे हैं ,जो की एक सामाजिक बुराई है. शराब के सेवन से लोग एक दूसरे से आये दिन रंजिश बढ़ा रहे हैं.
बरेली – आँवला तहसील क्षेत्र के पीएचसी ब्लाक रामनगर में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल का आयोजन हुआ।
आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र के ब्लाक रामनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार की अध्यक्षता में देश में चल रहे कोरोना महामारी के चलते आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल कराया गया छोटी से बड़ी सुधा उपलब्ध कराई गई हर टेस्ट के लिए जगह जगह कक्ष बनाए गए वैक्सीन लगाते समय अगर किसी भी मरीज की हालत बिगड़ती है तो उसके लिए इमरजेंसी सुविधा भी उपलब्ध कराई वही 108 ,102 का भी तुरंत इंतजाम कराया गया इस वैक्सीन ट्रायल…
बरेली – आँवला तहसील में समाजवादी नेता पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक मासिक बैठक का आयोजन किया।
आँवला – तहसील आँवला में आज समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने एक मासिक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह यादव प्रभारी आंवला एवं शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष ने मीटिंग की इस मीटिंग की अध्यक्षता डॉ इंद्रपाल सिंह यादव आंवला विधानसभा अध्यक्ष ने की मीटिंग का एजेंडा गांव गांव एवं बूथ कमेटियों बनाई जाए एवं सक्रिय सदस्यों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए और घर-घर जाकर समाजवादियों के कामों को बताया जाए डॉ ज्ञान सिंह यादव ने कहा है कि मिशन 2022 फतह करने के लिए हम…
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
आंवला के सभी लोगो को देशवासियों को साल 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं, ईश्वर सभी को इस साल में नई अभिलालशाएँ पूरी करें
बरेली – ज़िद या जरूरत दिल्ली मे किसान आंदोलन : सद्दाम खान
आँवला – किसानों से बिना राय लिए जल्द बाजी मे बानाऐ गए कृषि क्षेत्र में लाए गए तीन सुधारवादी कानूनों के विरोध में किसानों का एक बहुत बड़ा वर्क इन दिनों दिल्ली की सड़कों पर आया है देश के किसानों को डर है कि काले कानूनों की आड़ में सरकार एम एसपी पर फसलों की खरीद और वर्तमान मंडी व्यवस्था से पल्ला झाड़ कर कृषि बाजार का निजीकरण करना चाहती है बरहाल 40 दिन हो चुके हैं किसानों को प्रदर्शन करते हुए इस दौरान किसान आन्दोलन मे लगभग 50 किसान…
पीलीभीत : DM व SP पीलीभीत द्वारा पूरनपुर तहसील में किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, सुनी जनता की समस्याएं।
पीलीभीत: आज दिनांक 05 जनवरी 2021 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश महोदय की अध्यक्षता में पूरनपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका निस्तारण किया गया। कुछ मामलों में टीमें गठित कर मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। रिपोर्ट : रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
10 महीने के बाद कोर्ट पर उतरेंगी साइना नेहवाल
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल की अगुवाई में भारतीय शटलर थाईलैंड में दो लगातार टूर्नामेंटों में खेलने के लिए रविवार को रवाना हो गए। इनमें से किदांबी श्रीकांत को छोड़कर बाकी सभी शटलर करीब दस माह बाद किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलेंगे। श्रीकांत ने अक्तूबर में डेनमार्क सुपर 750 टूर्नामेंट में शिरकत की थी। साइना और श्रीकांत के साथ बी साई प्रणीत, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी भी रवाना हुए। वहीं एचएस प्रणय, पी कश्यप, समीर वर्मा, ध्रुुव कपिला और मनु अत्री…
रानी रामपाल की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना पहुंची
रानी रामपाल की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को अर्जेंटीना के दौरे पर रवाना हो गई, जो अब अर्जेंटीना में है, जहां टीम कोविड-19 महामारी के कारण लगभग एक साल के विश्राम के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं की गई और ऐसे में भारतीय टीम को बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में अभ्यास करके ही काम चलाना पड़ा। भारतीय टीम को विश्व की नंबर दो टीम अर्जेंटीना के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला खेलनी है। ये मैच 26, 28,…
दिलजीत और कंगना के बीच दोबारा हुआ ट्विटर वॉर
गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच बीते साल शुरू हुए किसान आंदोलन के बाद से ही ट्विवर वॉर जारी है। कभी कंगना तो कभी दिलजीत ट्वीट के जरिए एक-दूसरे पर वार करते रहे हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ, जब दिलजीत ने कंगना के कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। दिलजीत ने ट्विटर पर कंगना रनौत के नए कमेंट पर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक बुजुर्ग महिला के वीडियो के साथ कंगना पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट में पंजाबी में लिखा…
‘भाबीजी घर पर हैं’ की ‘अनीता भाभी’ बनीं नेहा पेंडसे
टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ की नई ‘अनीता भाभी’ मिल चुकी हैं। पिछले साल सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से फैन्स ‘अनीता भाभी’ का इंतजार कर रहे थे। महीनों बाद शो के मेकर्स ने सौम्या टंडन की जगह नेहा पेंडसे को कन्फर्म कर दिया। बता दें कि सौम्या ने शो को अगस्त के महीने में अलविदा कहा था। उसके बाद से स्क्रीन पर ‘अनीता भाभी’ नजर नहीं आ रही थीं। ई टाइम्स संग बातचीत में सौम्या टंडन ने कहा था कि मुझे लगता है…
पीलीभीत/पूरनपुर: सीएचसी में देर शाम तक व्यवस्थाएं दूरस्त होती रही सीएचसी कोल्डचैन में सीरीज और वैक्सीन कैरियर पहुंच गई है
पूरनपुर में वैक्सीनेशन के ड्राई रन (रिहर्सल) को लेकर दो स्थानों तय हुए हैं। प्रत्येक प्वाइंट पर छह छह लोगों की टीम काम करेगी। सीएचसी में देर शाम तक व्यवस्थाएं दुरस्त होतीजी रहीं। सीएचसी के कोल्डचेन में सीरिंज और वैक्सीन कैरियर पहुंच गई है। एडीशनल सीएमओ डा.हरिपाल ने सीएचसी में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। रिहर्सल को लेकर शासन से जारी निर्देशों के बाद वैक्सीन को कैसे लगाया जाना है और टीम में शामिल लोगों का क्या काम होगा। इसको लेकर आज फाइनल पूर्वाभ्यास होना है। यह दो सेशन में होगा। प्रत्येक…
पीलीभीत: बाइक की टक्कर से बालिका की हालत गंभीर ।
पीलीभीत:पूरनपुर दरवाजे पर खेल रही बालिका बाइक की टक्कर से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। मोहल्ला रजागंज निवासी अकील अहमद की 12 वर्षीय पुत्री उतुम दरवाजे पर खेल रही थी।उधर से गुजर रहे बाइक सवार ने बालिका को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। हादसे को लेकर मौके पर दर्जनों लोग पहुंच गए। पड़ोसियों ने मौके से भाग रहे बाइक सवार को पकड़ लिया। परिजन घायल किशोरी को लेकर सीएचसी पहुंचे। काफी देर उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे…
पीलीभीत :चारपाई पर सुसाइड नोट के साथ घर में अधेङ का शव मिला ।
पीलीभीत : पुरनपूर छोटी पुत्रवधू के द्वारा दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से आहत ससुर ने आत्महत्या कर ली। चारपाई पर सुसाइड नोट के साथ घर में अधेड़ का शव मिला। घर में मौजूद बड़ी पुत्रवधू ने पड़ोसियों को जानकारी दी तब आसपास के लोगों समेत पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी पुत्रवधू ने छोटी पुत्रवधु, उसके पिता और जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।नगर से सटी नारायनपुर कॉलोनी निवासी कुलविंदर का विवाह गांव नवदिया सुल्तानपुर की हरप्रीत कौर के साथ 18…
पीलीभीत :प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 32लाभार्थियों को ऋण वितरण के स्वीकृति पत्र दिए गए।
पीलीभीत: पुरनपूर सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागार में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत लोन मेला लगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग लाभ लेने को पहुंचे। लोन मेला में 32 लोगों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए।प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत पात्र लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसको लेकर नगर पालिका परिषद पूरनपुर के सभागार में लोन मेला का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्र 32 लाभार्थियों को ऋण वितरण के स्वीकृति पत्र दिए गए। मेले में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल…
शाहगंज(जौनपुर): शाहगंज से अपहरण कर बालक की हत्या को लेकर सपा आक्रोशित
शाहगंज(जौनपुर): समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव व शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई गत दिवस शाहगंज के अयोध्या मार्ग पर स्थित गौशाला के समीप लगभग 7 वर्षीय बालक अविषेक यादव का अपराधियों द्वारा अपहरण कर हत्या किये जाने की सूचना पर उनके घर पहुंचकर पिता दीपचंद यादव से मिले। घटना की जानकारी लेते हुये विधायक ललई यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो जाता रहा है। इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। सरकार से मांग है कि इस प्रकार की घटना को…
लड़कियों के लिए हायर एजुकेशन की राह आसान, अमेरिकी संसद ने पास किया स्कालरशिप बिल
अमेरिकी संसद ने ‘मलाला यूसुफजई स्कालरशिप बिल’ पारित कर दिया है। इस बिल के तहत एक योग्यता एवं जरूरत आधारित कार्यक्रम के तहत पाकिस्तानी महिलाओं को हायर एजुकेशन मुहैया कराने के लिए दी जा रहीं स्कालरशिप की संख्या बढ़ेगी। इस बिल को मार्च 2020 में प्रतिनिधि सभा ने पारित किया था, जिसे अमेरिकी सीनेट ने एक जनवरी को ध्वनिमत से पारित किया। यह बिल अब व्हाइट हाउस भेजा गया है, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा। इस बिल के तहत ‘यूएस एजेंसी…
बंगाल की पिच पर उतरे असदुद्दीन ओवैसी, दरगाह में की जियारत
बिहार विधानसभा में मिली जीत से उत्साहित होकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बंगाल चुनाव में भी उतरने की घोषणा कर दी थी.उसकी शुरुआत भी ओवैसी द्वारा कर दी गई है. बंगाल की गरमाई राजनीति में ओवैसी की एंट्री हो चुकी है. ओवैसी बंगाल के हुगली शहर पहुंच चुके हैं जहां उन्होंने अपने पार्टी नेताओं से आगामी चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों पर बातचीत की. हुगली पहुंचे ओवैसी ने फुरफुरा शरीफ दरगाह पर जाकर जियारत भी की. ओवैसी सिर्फ बंगाल चुनावों पर ही नजर नहीं रखे हुए हैं बल्कि…
शुभेंदु अधिकारी के बाद उनके भाई सौमेंदु ने थामा BJP का दामन, नगर पालिका अध्यक्ष पद से हटाया था
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के बाद उनके भाई सौमेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. सौमेंदु को कुछ दिन पहले पूर्वी मिदनापुर में कोंताई नगर पालिका के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था. शुभेंदु अधिकारी ने सौमेंदु को बीजेपी में शामिल कराया है.पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के बाद उनके भाई सौमेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. सौमेंदु को कुछ दिन पहले पूर्वी मिदनापुर में कोंताई नगर पालिका के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया…
