कासगंज: अपर पुलिस अधीक्षक ने सट्टे की खाईबड़ी पर मारा छापा।

अपर पुलिस अधीक्षक ने सट्टे की खाईबड़ी पर मारा छापा। तीन मोबाइल,2 केलकुलेटर व सट्टे की सामिग्री सहित 531 रुपये किये बरामद। अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य वर्मा ने बाइक से कास्टेविल के साथ पहुंचकर की छापेमार कार्यवाही। अब क्राइम पर लगेगी रोक शहर में नही होगा सट्टा, जुआ व नशीले पदार्थ का धंधा। सदर कोतवाली के सहावर गेट सत्तर बैंड वाली गली का मामला।

आगरा : माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज था दूसरा दिन

आंवलखेड़ा/आगरा : माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक घनश्याम देवांगन ने “ग्रामीण आर्थिक उन्नयन में गो-पालन की उपयोगिता” विषय पर बोलते हुए गाय के गोबर के प्रयोग से अनेक स्वाबलंबी रोजगार संभावनाओं पर चर्चा की । उन्होंने बताया कि गाय के गोबर से दीपक बनाने, लकड़ी बनाने, वर्मी कम्पोस्ट एवं गौमूत्र से कीटनाशक तैयार जैसे अनेक रोजगारपरक कार्य अपनाकर गौ पालन से आर्थिक लाभ…

पीलीभीत :गन्ना सोसायटी व गन्ना गोदाम के पास कब्जा मुक्त हुई भूमि व तिराहे का किया जायेगा सौन्र्दीयकरण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा कल देर शाम गन्ना सोसायटी/गन्ना गोदाम के पास से हटाये गये अवैध कब्जे के उपरान्त खाली भूमि को उपयोग में लाने के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सोसायटी व गन्ना गोदाम की वाउण्ड्रीबाल की मरम्मत का कार्य कल से प्रारम्भ कराया जाये। इसके उपरान्त नगर पालिका द्वारा वाउण्ड्रीबाल पर स्वच्छता, पेंटिग, स्लोगन का कार्य कराया जाये। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर खाली पड़ी भूमि को उपयोग में लाया जायेगा, इसके लिए भूमि…

पीलीभीत: खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अन्तर्गत लाइसेंस न लेने वाले खाद्य कारोबारकर्ता पर की जाये कार्यवाही-जिलाधिकारी।

पीलीभीत: दिनांकः-22.01.2021 को जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक गाँधी सभागार, कलेक्ट्रेट, पीलीभीत में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विभाग द्वारा डाले गये छापे, संग्रहित नमूने, न्यायालय में दायर वाद एवं अन्य प्रवर्तन कार्यवाही की जानकारी दी गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा होर्डिंग लगाने और दूध के नमूने अभियान चलाकर बढ़ाने के निर्देश दिये, जिला पूर्ति अधिकारी को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शेष दुकानों को खाद्य सुरक्षा विभाग के लाइसेंस से आच्छादित किये…

पीलीभीत :25 जनवरी को ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

पीलीभीत: कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये हैं कि दिनांक 25 जनवरी 2021 को ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उक्त प्राप्त निर्देशों के क्रम में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2021 को जनपद के समस्त कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस से सम्बन्धित कार्यक्रम अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ समारोह का आयोजन किया जायेगा।शपथ‘‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र…

पीलीभीत :समस्त प्रधानाचार्य छात्र छात्राओं को अवगत कराना है कि एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2021 में सम्मिलित होने हेतु।

पीलीभीत :सर्वसाधारण एवं जनपद के समस्त प्रधानाचार्यो/छात्र/छात्राओं को अवगत कराना है कि एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2021 में सम्मिलित होने हेतु आवेदन पत्र प्रधानाचार्य ड्रमण्ड इण्टर काॅलेज के कार्यालय में प्राप्त हो गये है। एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2021 में छात्र/छात्रा कक्षा 8 की परीक्षा में संस्थागत/व्यक्तिगत रूप में सम्मिलित हो रहा है। छात्र/छात्रा की आयु 30 जून 2021 को 15 वर्ष से अधिक न हो, प्रति परीक्षार्थी परीक्षा शुल्क रू0 35 मात्र की दर से शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृत, सामान्य शिक्षा, 102 माध्यमिक शिक्षा, 03-विभागीय परीक्षाओं का शुल्क जमा…

शाहजहांपुर :वनविभाग की टीम ने जांचा, नही मिले पगचिन्ह।

शाहजहांपुर: खुटार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाघ ने एक कुत्ते को मार डाला। तो आसपास गांवों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर शनिवार को टीम गांव पहुंची और घटनास्थल पर पहुंचकर पगचिन्ह देखें। लेकिन पगचिन्ह नही मिलने पर टीम वापस लौट गई।क्षेत्र के गांव पुनौती खुर्द निवासी प्रभजोत सिंह ने बताया था। कि गांव चठिया निवासी गुड्डू अपने साथ पालतू कुत्ते को लेकर शुक्रवार को खेत पर गया था। रात को लौंहगापुर जंगल से आये बाघ ने कुत्ते को मार…

शाहजहांपुर: खुटार में डंपर और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत,चालक हेल्पर घायल, डंपर चालक हिरासत।

शाहजहांपुर/खुटार :शनिवार सुबह को खुटार बंडा मार्ग पर डंपर और पिकअप की आमने.सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें पिकअप चालक व हेल्पर घायल हो गए। डंपर और पिकअप की तेज भिड़ंत होने के दौरान तेज आवाज हुई तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने डंपर व चालक को कब्जे में लिया है। हालांकि पिकअप चालक और हेल्पर हालत ठीक है। जनपद बरेली के मोहल्ला सीबीगंज निवासी पिकअप…

शाहजहांपुर : खुटार सी0वी0ओ0 की फटकार के बाद नही पहुंचे डॉक्टर वैक्सीनेटर को भेजकर की खाना पूर्ति।

शाहजहांपुर : मुख्य चिकित्साधिकारी (सीवीओ) की फटकार के बाद भी खुटार पशु विभाग हरकत में नही आया और प्राभरी ने मौके पर जाने की जरूरत नही समझी। जबकि डॉक्टर रविन्द्र कुमार ने गांव चाठिया प्रसादपुर में जांच करने के लिए दो वैक्सीनेटर कर्मचारी को भेज कर मृत पड़े मिले चमगादड़ को सील करके पुवायां पशु चिकित्सालय भेज दिया। इसकी खबर जब अखबारों में बड़ी प्रमुखता से प्रकाशित हुआ। तो अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर प्रभारी को फटकार लगाई और मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी…

शाहजहांपुर: खुटार 26 जनवरी को किसानो का हजूम दिल्ली के लिए करेंगा कूज, प्रशासन सर्तक।

खुटार: पुलिस विभाग के मण्डलीय आलाअधिकारी खुटार में लगातार डेरा जमाये हुए है और अपनी पैनी नजर किसान आंदोलन पर बनाये रखे है। शर्तकता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बता दे की 26 जनवरी को कृषि विधेयक बिल के विरोध को लेकर दिल्ली में महा किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए खुटार क्षेत्र से तमाम किसान पहुंच रहे है। जिस पर आईजी, डीआईजी समेत कई आलाअधिकारी थाने पहुंचकर किसानों के बारे में जानकारी कर रहे है। जिससे कोई भी किसान दिल्ली आंदोलन में शामिल होने न पहुंच…

पीलीभीत :भूगर्भ जल दोहन करने वाले उद्योगों व नलकूपों का चिन्हाकंन कर पोर्टल पर कराया जाये पंजीकरण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला भूगर्भ एवं जल प्रबन्धन परिषद की समीक्षा बैठक गांधी सभागार पीलीभीत में सम्पन्न हुई। आयोजित में जिलाधिकारी द्वारा सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई को निर्देशित किया गया कि जनपद की प्रत्येक नगर पालिका/नगर पंचायतों में भूगर्भ एवं जल प्रबन्धन हेतु समितियों का गठन किया जाये। समितियों के माध्यम से भूगर्भ जल प्रबन्धन हेतु अपने अपने क्षेत्र में समितियों के माध्यम सर्वेक्षण कार्य प्रारम्भ कराया जाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई को निर्देशित किया गया कि भूगर्भ एवं जल…

लखनऊ: स्वदेशी एकता मंच किसानों के साथ

स्वदेशी एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा की हम सभी किसानों के साथ हैं और कृषि बिलों का विरोध करते हैं ,इन तीन बिलों में सुधर की जरूरत है. ये बिल किसानों के हित में नहीं हैं. कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि जब कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों का ही होता है। ठीक उसी प्रकार ने आज केंद्र सरकार ने जो मानव निर्मित आपदा किसानों के लिए तैयार किया है इसका सबसे अधिक खामियाजा गरीब और किसानों को ही भुगतना पड़ेगा। इसलिए संपूर्ण स्वदेशी…

बरेली -गृह मंत्रालय की डायरेक्टर ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के जीवन पर डाला प्रकाश,और दस्तक के पत्रकार हुए सम्मानित

आँवला – बिशारतगज के गांव बेहटा बुजुर्ग आज स्वतंत्रता के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित होने दिल्ली से आए अधिकारियों ने नेताजी जीवन पर प्रकाश डाला। गृह मंत्रालय कि डायरेक्टर चित्रलेखा शर्मा ने कहा आज का युवा अपने आप को ऐसा बनाएं कि जिस के साए में 100 महिलाएं भी अपने आप को सुरक्षित समझे । जय हिंद मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आजादी के असली नायक के जन्मदिन पर सभी लोग आज शपथ ले अन्याय के खिलाफ…

जौनपुर- जन अधिकार पार्टी का गांव की ओर चलो अभियान ।

जौनपुर: जन अधिकार पार्टी का गांव की ओर चलो अभियान पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं संस्थापक माननीय बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा है। जिस कड़ी में जौनपुर जिले के विभिन्न गांव में 2 दिनों तक अश्वनी कुमार मौर्य जी द्वारा कार्यक्रम किया गया । जिसके प्रथम दिन 22 जनवरी को अश्वनी जी द्वारा धर्मापुर, किरतापुर , आनंदपुर आदि गांव का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया ।और तमाम ग्राम वासियों से मिलकर उन्हें पार्टी के उद्देश्य नीतियों के बारे में बताया और वोट के समय…

जौनपुर : रामेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के द्वारा लालपुरा कोल में कम्बल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ

जौनपुर: बदलापुर छोटी काशी ,लग्गूपुर जगजीवन पट्टी के द्वारा आयोजित कम्बल वितरण समारोह कोल लालपुरा सुनील कुमार सिंह के घर पर किया गया. कोल लालपुरा बाजार में स्वामी आनन्द जी महाराज के द्वारा 500 कम्बल वितरण कराया गया.कम्बल वितरण में सहयोगी अशोक सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता) ,राम कुमार यादव ,(सरपंच) आचार्य अरविंद कुमार तिवारी् (सिपाही) अतुल कुमार पान्डेय ,राम बदन सिंह, शेष मणि शर्मा, हुसैन तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी, योगेश तिवारी आदि लोग रहे.

सोनभद्र : किसान बिल किसानों के साथ साथ देश के लिए भी घातक हैं -अलप पटेल

कल दिनांक 23 जनवरी 2021 को सोनभद्र जिले के हाइडिल मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया. यह आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में किया गया . इस महापंचायत में तीनों कृषि कानून का विरोध किया गया और उसे वापस लेने की मांग भी की गई. महापंचायत के दौरान इंजीनियर अलप पटेल ने कहा की यह तीनों कृषि कानून किस तरह से सिर्फ किसान के लिए ही नहीं बल्कि देश की लगभग…

राहुल गांधी ने किया तमिलनाडु में चुनावी अभियान का शंखनाद, कहा- सत्ता में आए तो GST का पुनर्गठन करेंगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु के तीन दिनों के दौरे पर कोयंबटूर पहुंचे हैं। उन्होंने अपने दौरे से तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एमएसएमई प्रतिनिधियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह यूपीए सरकार की प्रतिबद्धता है कि जब हम सत्ता में आएंगे तो हम जीएसटी का पुनर्गठन करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी का मानना ​​है कि विकास की दक्षता के लिए, विभिन्न कारकों को समरूप…

पीएम मोदी ने दिया जनता को संदेश, बोले- हम बहादुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देंगे

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बंगाल के दौरे पर होंगे। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि वो परिक्रमा दिवस पर बंगाल के लोगों के बीच रहने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘पश्चिम बंगाल के प्रिय बहनों और भाइयों, परिक्रमा दिवस के शुभ अवसर पर मैं आपके बीच रहने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कोलकाता में कार्यक्रमों के दौरान, हम बहादुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देंगे।’ विक्टोरिया मेमोरियल का नाम…

बाइडेन के सामने कितना बदला दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र, सबसे बुजुर्ग आदमी ने देखा अमेरिका का सफर

बड़े बुजुर्गों को आपने अक्सर कहते सुना होगा कि ये बाल हमने धूप में सफेद नहीं किए हैं. ये कहावत अक्सर अनुभव बताने के लिए इस्तेमाल की जाती है और अमेरिका (America) के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe biden) के लिए यह बिल्कुल सटीक बैठती है, जिन्होंने अपनी आंखों के सामने अमेरिका को बदलते देखा है. बाइडेन का जन्म 20 नवंबर 1942 को पेन्सिलवेनिया के स्क्रैन्टन में हुआ था. बुधवार को जब उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली तब उनकी उम्र 78 साल, दो महीने और एक दिन थी. राष्ट्रपति…

जनरल लॉयड जे ऑस्टिन होंगे अमेरिका के पहले अश्वेत रक्षा मंत्री

 जनरल लॉयड जे ऑस्टिन को अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन का प्रमुख बनाया गया है। ऑस्टिन देश के पहले अश्वेत रक्षा मंत्री होंगे। जनरल ऑस्टिन बाइडेन के दिवंगत बेटे कैप्टन बीयू बाइडेन के साथ इराक में भी काम कर चुके हैं। कैप्टन बीयू की मौत 46 साल की उम्र में ब्रेन कैंसर के कारण हो गई थी। राष्ट्रपति जो बाइडेन की कैबिनेट में ऑस्टिन की यह दूसरी नियुक्ति है। सीनेट ने 93-2 वोट के माध्यम से उनके नाम की पुष्टि की है। एकदिन पहले अवरील हेन्स को राष्ट्रीय खुफिया विभाग का…