पीलीभीत : कलीनगर कस्बे में उल्लूओ के मरने से बर्ड फ्लू की आशंका

पीलीभीत: तहसील कलीनगर में आधा दर्जन उल्लू के मरने से हड़कंप मच गया. कस्बे के अलावा आसपास क्षेत्र के लोग बर्ड फ्लू से पक्षियों के मरने की आशंका जता रहे हैं. सूचना मिलने के बाद सामाजिक बंकी रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. पशु चिकित्सक ने एक उल्लू को आईवीआरआई में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. विशेष बचे पक्षियों को दफन कर दिया गया. 2 दिन पूर्व शेरपुर कला में 60 मुर्गे मुर्गियों के मरने के बाद कलीनगर में चार उल्लूओ की संदिग्ध मौत होने से बर्ड फ्लू…

कासगंज-समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता औऱ पूर्व देवेंद्र सिंह यादव की बेटी का निधन

पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव की बेटी बसु यादव थी कासगंज से जिला पंचायत अध्यक्ष, बसू यादव ने दिल्ली के एक अस्पताल में बीमारी के चलते ली अंतिम सांस, लंबी बीमारी के चलते हुआ बसु यादव का निधन, समाजवादी पार्टी में शोक की लहर, कल यानि बुधवार को 11 बजे बरबारा स्थित समांधी स्थल पर किया जायेगा बसु यादव का अंतिम संस्कार, बसु यादव 35 वर्ष की अवस्था में बनी थी कासगंज से जिला पंचायत अध्यक्ष सवांददाता: सोनू यादव

जौनपुर:युवाओं को स्वामी विवेकानंद की जीवनी पढ़कर प्रेरणा लेनी चाहिए: डॉ समर बहादुर

जौनपुर-जिले के तिलकधारी महाविद्यालय में ग्राम स्वराज मंच के तहत बारह जनवरी को युवा चेतना दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया तथा पैदल यात्रा निकालकर लोगों को जागरुक किया गया!कार्यक्रम में मुख्य रूप में समर बहादुर सिंह एचआर तिलकधारी महाविद्यालय ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को जगाने के लिए कहा था कि उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए’का संदेश देने वाले युवाओं के प्रेरणा स्त्रो‍त, समाज…

जौनपुर में अखिलेश यादव ने केंद्र पर साधा निशाना

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को दोपहर लगभग 1.45 बजे श्रीराम पीजी कालेज आदमपुर निगोह पहुंचे। जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री व पार्टी के कद्दावर नेता रहे पारसनाथ यादव के जयंती समारोह में शामिल होने के बाद उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि स्वर्गीय पारसनाथ यादव सपा के संस्थापक दल के सदस्य और पूर्वांचल की कद्दावर बहादुर व साहसी नेता थे। वहीं देश भर में कोरोना वैक्‍सीन पहुंचाने को लेकर सरकार की मुहिम पर भी…

मैनपुरी : कुसमरा में समाजवादी पार्टी की बड़ी सरगर्मियां

जनपद मैनपुरी के कस्बा कुसमरा में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जगराम सिंह यादव नगर , अध्यक्ष उपदेश सिंह यादव ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. विधानसभा अध्यक्ष जगराम सिंह यादव तथा सभी किसानों ने अपनी मांगों को बताते हुए कहा की किसानों का भरोसा सरकार से टूटता जा रहा है. धीरे-धीरे पूरे देश का किसान आंदोलन में किसान का साथ बढ़ता जा रहा है. कार्यक्रम में उपदेश यादव ने कहा की किसान पहले से ही कोरोना महामारी के चलते परेशान था, लॉक डाउन की वजह से किसान बहुत ही…

राधिका आप्टे की राह पर चली ऐश्वर्या सुर्वे

महाराष्ट्र की एक मिडिल क्लास फैमिली से सम्बन्ध रखने वाली ऐश्वर्या सुर्वे मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के लिए रत्नागिरी से मुंबई आई थीं। जब वह सोमैया कालेज में फर्स्ट ईयर में थीं, तो उनकी रूम मेट लड़की ने बताया कि एक शोर्ट फिल्म के लिए एक फीमेल कास्ट की जरूरत है। ऐश्वर्या सुर्वे ने कुछ तस्वीरें डायरेक्टर को भिजवाई और इत्तेफ़ाक़ से उनका सिलेक्शन इस मूवी के लिए हो गया। फिल्म फेस्टिवल के लिए बनाई गई उस शॉर्ट फिल्म का नाम था “लव चाइम्स” और यह को इंसिडेंस के…

किसानों के समर्थन में ट्वीट के बाद शुरू हुई पंजाब में जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जैरी’ की शूटिंग

किसानों के समर्थन में ट्वीट करने के बाद किसानों ने बस्सी पठाना में बालीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जैरी’ की शूटिंग शुरू होने दी। इससे पहले रविवार को किसानों ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही वहां पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। इस कारण फिल्म की शूटिंग नहीं हो पाई थी। किसानों का कहना था कि कृषि कानूनों के हक में जहां पंजाबी कलाकार और गायक डटे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ किसी भी बालीवुड स्टार ने अब तक इस संबंध में कोई बयान जारी…

रजनीकांत ने फैंस से की अपील- राजनीति में नहीं लूंगा एंट्री, मत डालो दबाव

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने सभी अटकलों को खारिज करते बिल्कुल साफ कर दिया है कि वह राजनीति में एंट्री नहीं लेंगे. लेकिन उनके फैंस लगातार उनपर राजनीति में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं. इसके लिए कई जगहों पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं. इन सब को देखते हुए रजनीकांत ने अपने फैंस से अपील की है कि वह इस तरह का कोई भी कार्यक्रम कर उनपर दबाव न बनाएं. रजनीकांत ने ट्विटर पर कहा कि वह राजनीति में एंट्री लेंग. ऐसे में कोई भी अलग-अलग…

टीवी स्टार Shubuhi joshi ने रखा ओटीटी क्षेत्र में कदम

 टीवी स्टार सुबुही जोशी ‘फरीहा’ नामक फिल्म के साथ ओटीटी के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं और उनका कहना है कि यह डिजिटल में डेब्यू करने का एक सही वक्त है। ‘ये उन दिनों की बात है’ में पूनम माहेश्वरी के किरदार के लिए मशहूर सुबुही ने कहा, “मुझे टेलीविजन पसंद है, लेकिन मुझे यह भी पता है कि आजकल वेब सीरीज और फिल्में कलाकारों के बीच काफी मशहूर है। एक कलाकार के तौर पर मुझे लगता है कि यह डिजिटल डेब्यू करने के लिए एक बिल्कुल सही…

टीम इंडिया को लगा एक और झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पायेंगे बुमराह

ब्रिस्बेन टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 15 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से बुमराह के आखिरी टेस्ट में नहीं खेलने का दावा मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह पेट में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं. तीसरे टेस्ट मैच के दौरान दूसरी पारी में भी बुमराह को मैदान से बाहर जाते…

ICC World Test Championship : आस्ट्रेलिया और भारत शीर्ष-2 पर कायम

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद आस्ट्रेलिया और भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में शीर्ष दो स्थानों पर कायम है। भारतीय बल्लेबाजों ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को बेहतरीन प्रदर्शन कर मैच ड्रॉ करा दिया। आईसीसी ने मैच के बाद ट्वीट करते करते हुए कहा, “सिडनी में एक अविश्वसनीय मुकाबले ने दोनों टीमों को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में शीर्ष दो…

पापा विराट कोहली ने गोद में उठाकर बेटी को ‘Anvi’ नाम से पुकारा, जानिए इस Name के पीछे का Game

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पहले से ही अपने बच्चे का नाम डिसाइड कर लिया था। दोनों पहले से तैयार थे कि अगर लड़का होता है तो कौन सा नाम रखना है और लड़की होती है, तो उसको कौन सा प्यार नाम देना है। 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा ने क्यूट सी बेटी को जन्म दिया। जन्म के कुछ मिनटों बाद ही पिता विराट कोहली ने बेटी का ‘अनवी’ कहकर बुलाया। मम्मी-पापा बने अनुष्का और विराट ने पहले ही ‘Anvi’ नाम चुन लिया था। चलिए आपको इस नाम का…

Ind vs aus 3rd test में बने है ये 5 महारिकॉर्ड जाने हनुमान बिहारी ने क्या किया खास

क्रिकेट में हर रोज नए रिकॉर्ड बनते है व पुराने रिकॉर्ड टूटते है भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के इस मैच में भी कई बड़े रिकॉर्ड बनने वाले है चलिए जानते है उन खास रिकॉर्ड के बारे में जो इस मैच में बन सकते है:- 1. टीम इंडिया रच सकती है इतिहास आपको बता भारत ने पिछले 42 साल से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी मैदान पर जीत दर्ज नही है कि जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम 6 बार भारत को इस मैदान पर पस्त कर चुकी है. यदि तीसरा टेस्ट मैच भारत अजिंक्य रहाणे को…

बीजेपी सांसद का बयान, पिज्जा-बर्गर खा रहे ये किसान फर्जी हैं, पैसे लेकर आंदोलन कर रहे

किसान आंदोलन और कृषि कानूनों को लेकर एक तरफ सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ राजनेता इस आंदोलन को लेकर विवादित बयान देने से नहीं चूक रहे हैं। अब बीजेपी के सांसद एस मुनीस्वामी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों को प्रदर्शन करने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं।  कर्नाटक के कोलार से बीजेपी सांसद मुनीस्वामी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, ‘ये बिचौलिए हैं और फर्जी किसान हैं। ये पिज्जा, बर्गर और केएफसी का खाना खा रहे हैं।…

नूरपुर नगर परिषद चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत

नूरपुर नगर परिषद चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया व वन मंत्री राकेश पठानिया की अगुवाई में विजयी रैली निकाली । विजय रैली चौगान से शुरू हुई व न्याजपुर में संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद करनैल सिंह, रजनी महाजन, प्रवेश मेहरा, मीनाक्षी देवी, अशोक शर्मा शिब्बू व शिवानी शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे व बैडबाजों की धुन पर खूब भांगड़ा डाला। इस दौरान नूरपुर में भाजपा की…

किसान आंदोलन पर गरमाई सियाशत , सोनिया ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों के आंदोलन के बीच सियासी सरगर्मी भी तेज हो गई है। बजट सत्र नजदीक आता देख कांग्रेस इस मौके को भुनाने में जुट गई है। नए कृषि कानूनों के खिलाफ 15 जनवरी को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संयुक्त रणनीति बनाने के लिए विभिन्न विपक्षी नेताओं से बात की है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने समान विचारों वाली पार्टियों से किसान आंदोलन के मसले पर समर्थन मांगा है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार…

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोमवार को महाभियोग , यूएस कैपिटल में हिंसा को लेकर विद्रोह की संभावना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल अब महज 9 दिन का भी नहीं बचा है. 20 जनवरी को नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे है. ऐसे में सोमवार को डेमोक्रेट्स की तरफ से यूएस कैपिटल में हिंसा को लेकर विद्रोह के लिए उकसाने के आरोप में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोमवार को महाभियोग (आर्टिकल ऑफ इंपिचमेंट) लाया गया है. इधर, कई रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रपति निर्वाचित जो बाइडन को पत्र लिखकर डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग चलाने के फैसले पर हस्तक्षेप कर रोके जाने का…

कितना महत्व रखता है नेपाल के विदेश मंत्री का भारत दौरा

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञावली ऐसे समय में जब नेपाल की संसद भंग कर दी गई हो और देश की व्यवस्था की कमान एक कार्यवाहक सरकार के हाथों में हो, उसके विदेश मंत्री की क्या अहमियत होगी? यही सवाल भारत के कूटनीतिक हलक़ों में तबसे पूछा जा रहा है जबसे नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञावली के भारत के दौरे पर आने की बात कही जा रही है. रविवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपनी संसद के ऊपरी सदन यानी राष्ट्रीय सभा को संबोधित करते हुए…