पीलीभीत : युवा सांसद वरुण गांधी जी का दो दिवसीय दौरा ।

पीलीभीत: माननीय सांसद वरूण गांधी जी का कार्यक्रम पताबोझी,टान्डा छ्त्रपति,गुलड़िया खास,कंजाखेड़ा,भवानीगंज,कान्हाटांडा,रुद्रपुर,गुलड़हा,सिमरिया,भायपुर,मुरादपुर,बख्तापुर,जेठापुर,आदि में हुआ माननीय सांसद जी ने सभी की समस्यायें सुनी और निस्तारण किया जिसमें माननीय विधायक बाबूराम पासवान,मंडल अध्यक्ष नितिन दीक्षित,आशुतोष दीक्षित,मंडल उपाध्यक्ष संजय चौहान ,विधानसभा आईटी संयोजक जगजीवन सिंह,चेयरमैन लल्लन जायसवाल,मंडल आईटी सयोंजक अचल मोहन पान्डेय,सोनदेव सरोज,एवं लक्ष्मण प्रसाद वर्मा , बादाम सिंह कुशवाहा, प्रेमपाल मौर्य, अमरपाल मौर्य, मनोज मिश्रा भाजपा के कार्यकर्ता,क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट : रामनिवास कुशवाह

शाहगंज – जौनपुर ( उत्तर प्रदेश):शॉर्ट सर्किट से लगी आग हजारों का सामान जला।

शाहगंज – जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश): नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित संगीता जायसवाल के सुदामा वेंकट हाल स्थित आवास के द्वितीय तल के स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया । सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम की अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। समय पर अगर आग पर काबू न पाया जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था । क्योंकि उसी बैंकट हाल मे आगे की तरफ केनरा बैंक भी…

जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश ): 6 दिन पहले गायब युवक की लाश पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकती मिली।

जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश ): दीपावली के दिन से गायब खड़ौरा ग्राम निवासी प्रमोद विश्वकर्मा ( 35 ) पुत्र शिवराम की लाश वही पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ पर लटकती मिली । गुरुवार को सुबह मंगरावां निवासी चंदर पेट्रोल पंप के पीछे नित्य क्रिया करने गया तो वहां युवक की लाश पेड़ पर लटकते देख गांव वालों को इसकी सूचना दी। गांव वालों ने जाकर देखा तो लाश प्रमोद की थी । ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों के साथ पुलिस को भी दी । सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी…

आजमगढ़ :अस्ताचल सूर्य को छठ व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ

आजमगढ़ : अतरौलिया, फूलपुर, बुढ़नपुर कप्तानगंज में अस्ताचल सूर्य को छठ व्रत वाली महिलाओं ने दीया अर्घ किसी ने पुत्र कामना को लेकर तो कोई समृद्धि और सुख को लेकर रखी थी व्रत छठ के महापर्व पर अतरौलिया नगर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में जलाशयों नदियों के घाटों पर बड़ी ही धूमधाम और उल्लास से मनाया गया अतरौलिया नगर पंचायत के पूर्व पोखरा पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने अस्ताचल में जाते सूर्य को सर्व मंगल की कामना लेकर दिया अर्घ सूर्य की छटा जैसे लालिमा को घेरे गिरने…

ट्रंप का चुनाव नतीजे स्वीकार ना करने का रवैया बेहद गैर जिम्मेदाराना, दुनिया में जा रहा है गलत संदेश : जो बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में हार स्वीकार ना करके अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बेहद खराब संदेश भेज रहे हैं। अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अधिकतर प्रमुख मीडिया घराने जो बाइडन को विजेता घोषित कर चुके हैं। बाइडन के नाम पर कुछ सप्ताह बाद कई राज्य आधिकारिक मोहर लगाएंगे। हालांकि ट्रंप ने हार स्वीकार करने से मना कर दिया है और कई राज्यों में चुनावी परिणामों के खिलाफ मुकदमा भी दायर…

पीएम मोदी ने लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री से बात की, द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा, जानें क्‍या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भारत-लग्जमबर्ग द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्‍होंने लग्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जेवियर बेटल के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि लग्जमबर्ग में कोरोना संक्रमण से हुई जानहानि के लिए मैं अपनी और 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ से संवेदना प्रकट करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले कोरोना महामारी से लग्जमबर्ग में हुई जानहानि के लिए संवेदना जताई। उन्‍होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के इस कठिन समय…

विस्फोट के मुहाने पर कांग्रेस का अंदरूनी घमासान

बिहार चुनाव की हार के बाद कांग्रेस में नेतृत्व और संगठन की कमजोरी को लेकर शुरू हुई अंदरूनी खटपट धीरे-धीरे गंभीर विवाद की ओर बढ़ने लगा है। पार्टी के मौजूदा हालात पर चिंता जाहिर करते हुए संगठन की दशा-दिशा पर सवाल उठाने वाले नेताओं की गिनती धीरे-धीरे बढने लगी है। कपिल सिब्बल के दागे गए सवालों की चिंगारी को पी चिदंबरम सरीखे नेता ने सही ठहरा पार्टी में हलचल मचाई ही थी कि गुरूवार को बिहार चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने साफ कहा कि किसी भी…

जानें किन कारणों से सोनिया गांधी कुछ समय के लिए रह सकती हैं दिल्ली से दूर

बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्लीवासी बेहाल हैं। इसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। बता दें कि सोनिया चेस्ट इंफेक्शन से जूझ रही हैं। यही कारण है कि उन्हें दिल्ली के प्रदूषण के बचने की सलाह दी गई है। पार्टी के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए गोवा या चेन्नई शिफ्ट हो सकती हैं। सूत्रों ने कहा कि वह शुक्रवार दोपहर को दिल्ली से बाहर जा सकती…

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स बोले- बाइडेन, हैरिस की टीम है बेहद अच्छी

अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम लिए बिना डोनाल्ड ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने जो बाइडेन और कमला हैरिस की टीम को काफी अच्छा बताया है। इनमें कोई बाहरी कारक नहीं है, जो महामारी के दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों को नकारे या उनका विरोध करे।गेट्स ने एक खास इंटरव्यू में कहा, ”मुझे लगता है कि बाइडेन की टीम एक बहुत अच्छा समूह है, जिनके पास स्वास्थ्य सेवा पर काम करने वाले वैज्ञानिक हैं … आपके पास कोई नहीं है, बाहरी कारक सार्वजनिक स्वास्थ्य में विश्वास करते…

कांग्रेस सख्त, असंतुष्ट नेताओं पर गिरने लगी गाज, राहुल पर सवाल उठाने वाले नेता पर कांग्रेस ने शुरू किया एक्शन

कांग्रेस सख्त, असंतुष्ट नेताओं पर गिरने लगी गाज, राहुल पर सवाल उठाने वाले नेता पर कांग्रेस ने शुरू किया एक्शनबिहार विधानसभा चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस के अंदर शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के अंसतुष्ट नेता जहां हार को आधार बनाकर पार्टी नेतृत्व पर निशाना साध रहे हैं, वहीं पार्टी ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। झारखंड प्रभारी…

पीलीभीत: मंदिर के समीप खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश,ग्रामीणों ने अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री से की शिकायत।

जनपद पीलीभीत की तहसील सदर तथा कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गाहलुइया निवासी अरविंद कुमार पुत्र नरेश चंद्र तथा गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है शिकायत पत्र में बताया गया है कि गांव के प्रिय किशोर व अशोक पुत्रगण नंदकिशोर,व रामकिशोर पुत्र श्याम लाल तथा चंचल पुत्र रामकिशोर और दीपक पुत्र ब्रजकिशोर ने गांव में भी मंदिर की जगह पर अवैध रूप से घूरा डालकर कब्जा कर लिया है और मंदिर की जगह में ईंटों से बुनियाद भर दी है और…

पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक गांधी सभागार, पीलीभीत में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यालय खुलने से पूर्व समस्त विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित किया जाये तथा उससे छात्र/छात्राओं को पुस्तकें नियमित समय के लिए उपलब्ध कराई जाये तथा पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से सम्बन्धित पुस्तकें उपलब्ध रहें। बैठक के दौरान कायाकल्प योजना के अन्तर्गत…

बरेली – फिल्मी स्टाइल में थाना सिरौली में एक दिन की कोतवाल बनाई गई कुमारी पूनम ।

आँवला – शासनादेश प्रशासन की योजना के मुताबिक मिशन शक्ति योजना के लड़कियों को सशक्त बनाने की मंशा के तहत आज पुलिस प्रशासन ने आज नगर के मोहल्ला मुरावटोला निवासी कुमारी पूनम पुत्री देशराज सिंह को एक दिन के लिए सिरौली कोतवाल बनाकर दप्तर में कोतवाल मि कुर्सी विराजमान किया गया ।इस मौके पर एक दिन की नई कोतवाल पूनम ने मौजूद कोतवाल नरेश त्यागी मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी महिला पुलिस कर्मी कुमारी आमना नीतू शर्मा से मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी हासिल की उन्हें लड़कियों की…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों/रिक्रूट आरक्षियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों को परेड कराई गई। महोदय द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ कर अनुशासन में रहने की हिदायत दी गई व यूपी 112 की गाड़ियों को चेक किया गया तथा उनके ड्राइवरो से गाड़ी की समस्याओं के संबंध में पूछा गया। महोदय द्वारा प्रतिसार निरीक्षक श्री निरोत्तम सिंह को पुलिस लाइन परिसर में साफ सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत पुलिस कैंटीन, बाल वाटिका…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा रोजगार मेले का फीता काटकर किया गया शुभारम्भ।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा रोजगार मेले का शुभारम्भ फीता काटकर गांधी प्रेक्षागृह प्रांगण में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आयोजित मेले में युवाओं को प्रोत्साहित व जागरूक करने हेतु लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला सेवायोजन विभाग द्वारा छात्र/छात्राओं के पंजीकरण हेतु लगाये गये स्टाल में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैंक आॅफ बडौदा व नाबार्ड द्वारा युवाओं को स्वारोजगार प्रदान करने हेतु संचालित प्रशिक्षिणों में पंजीकृत करने की कार्यवाही की गई। आयोजित मेले में जिलाधिकारी द्वारा आये छात्र/छात्रओं…

मैनपुरी: अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर आज शिक्षा मित्र श्री संजीव कुमार ने विद्यालय में बालिकाओं को किया मिशन शक्ति के तहत जागरूक

आज दिनांक 20 नवंबर 2020 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय नाहिली में बाल अंतर्राष्ट्रीय अधिकार दिवस के अवसर पर संजीव कुमार ने गांव के युवा शक्ति राखी , अंकुर , पवन के सहयोग से खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुमित कुमार सिंह के दिशा निर्देशों में बालिकाओं को कोविड 19 के नियमो का पालन करते हुए विद्यालय बुलाकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया ।संजीव कुमार ने मिशन नारी शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलम्बन हेतु जागरूकता के लिए विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 4 व…

सिद्धार्थ नगर : समाज व देश के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केंद्र सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में जिला युवा समन्वयक श्री मनीष सिंह के निर्देशानुसार ब्लाक भनवापुर के बिस्कोहर में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विद्या प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी श्री रणधीर मिश्रा जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सबसे युवा व विकसित देश है. आज हमारे देश में 75 प्रतिशत युवा हैं फिर भी हम पीछे हैं. इसके मुख्य कारण को सोचना चाहिए और…

मैनपुरी : बेवर में जाम से स्थिति बेहाल

मैनपुरी : बेवर में आज पूरे दिन भीड़ के कारण जाम से स्थिति बेहाल रही l जिसके कारण लोगों का निकलना भी हुआ मुश्किल l

आजमगढ़ : बुढ़नपुर जफरा मऊ गांव में दबंगों ने सरकारी चक मार्ग को अपने चक में काटकर मिलाया

आजमगढ़ : बुढ़नपुर थाना कप्तानगंज छपरा मऊ गांव के ग्रामीणों ने गांव के सरकारी चक मार्ग संख्या 488 पर दबंग द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि दबंगों द्वारा सरकारी चक मार्ग को अपने छत में मिला लिया गया है इसकी कई बार पूर्व में शिकायत की गयी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य खरपत्तू राजभर ने बताया कि लेखपाल की मिलीभगत के कारण इस चकमार्ग की पैमाइश नहीं हो पा रही है । वहीं गांव के पीड़ित दयाराम ने…

प्रतापगढ़/यूपी: बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक में घुसी, 14 बारातियों की मौत , निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सड़क हादसे 14 लोगों की मौत हो गई. मामला मानिकपुर थाना के देशराज इनारा का है, जहां बारात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में घुस गई. भीषण सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत हो गई. ड्राइवर को झपकी आने से हादसा होने का अंदेशा जताया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को गैस कटर से काटकर सभी 14 लोगों के शव को बाहर निकाला. पुलिस को रेसक्यू करने में तकरीबन दो घंटे का समय लग गया. प्रतापगढ़…