शाहगंज/जौनपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देश में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरपतहां पुलिस को तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय, सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी विवेक तिवारी व उपनिरीक्षक राम नारायण गिरी आरक्षी भानु प्रताप सिंह, संजय सिंह, मनीष कुमार व सोनू तृतीय के साथ पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहन तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में चक्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि क्षेत्र…
Month: November 2020
आजमगढ़ :अतरौलिया के बुढ़नपुर बाज़ार में आर टी ओ औरैया, चालक , अपनी बेटी समेत एक्सीडेंट में हुए घायल
आजमगढ::-थाना अतरौलिया के बूढ़नपुर बाजार में एन एच 233 रॉड पर औरैया में तैनात आर टी ओ राजेंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी सिधारी थाना श्रेया पुत्री राजेन्द्र उम्र 8 वर्ष ,चालक धर्मेन्द्र उम्र 35 वर्ष आज सुबह रकड एक्सीडेंट में घायल हो गए, उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया जिसमें राजेन्द्र और उनकी बेटी श्रेया के हाथ पैर टूट गए हैं । वहीं चालक के सिर में काफी चोट लगी है घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा ले जाया गया। हालात गम्भीर देखकर डॉक्टर ने जिला…
आजमगढ़ :देवपुर महाराजगंज रोड पर फाइनेंस कंपनी के दो फील्ड अफसरों से हुई लूट
आजमगढ़ :बुढ़नपुर तहसील के देउलपुर महाराजगंज रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दो लाख रुपए लूट लिया वारदात की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई पीड़ितों ने महाराजगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है बुढ़नपुर स्थित भारत फाइनेंस इंक्लूजर कंपनी के दो फील्ड अफसर अरविंद यादव निवासी बिलासा थाना सिधारी शिवम तिवारी निवासी पांडेपुर जिला देवरिया एक ही बाइक से फील्ड में गए थे विभिन्न समूहों से करीब दो लाख रुपये एकत्र कर शाम करीब 5:30 बजे ऑफिस लौट रहे थे…
आजमगढ़ :पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ एफ आई आर 2 तहसीलों में सेटेलाइट से आई तस्वीरें
आजमगढ़ :जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में गांवों में जहां पराली जलाने के मामले में एक किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है वहीं सदर और फूलपुर तहसील में सेटेलाइट से पराली जलाने की तस्वीरें आने के बाद जांच कर किसानों के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश दिया गया है जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में खुद का ग्राम में चंद्रशेखर जीवन इंद्रदेव बस शिव पूजन व रामदरश पुत्र प्रभु नाथ के नाम हैं इनके खेत में धान की फसल लगाई गई थी इंद्रदेव पुत्र सिधारी ने खेत में पराली जलाई थी…
चीन ने भारतीय मालवाहक जहाज को रोकने के संबंध में लगे सभी आरोपों से किया इंकार
चीन ने शुक्रवार को इंकार किया कि उसने ऑस्ट्रेलिया से कोयला लादकर आए भारतीय मालवाहक जहाज को बंदरगाह पर रोक रखा है। जहाज को वापस जाने की अनुमति देने में देरी के कारण भारत के 23 लोग वहां फंसे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया से कोयला की खेप को चीन लेकर आया जहाज ‘जग आनंद’ जून से ही जिंगतांग बंदरगाह पर फंसा हुआ है। आगमन के बाद जहाज के कतार में ही फंसे होने के कारण चालक दल के सदस्यों को मदद की गुहार लगानी पड़ी। आईटीएफ-एशिया प्रशांत क्षेत्र के एक बयान…
जीते सिंधिया समर्थकों को मिला ताज लेकिन हारे हुए नेताओं को अब निगम और मंडलों में नियुक्ति से ही उम्मीद
न खुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम, न इधर के हुए न उधर के हुए। ग्वालियर-चंबल अंचल में उपचुनाव हारने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया सात समर्थक पूर्व विधायकों का हाल कुछ ऐसा ही लगता है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में रमने से पहले ही चुनावी मैदान में जो हार मिली है उसने उनके राजनीतिक भविष्य संकट में डाल दिया है। भाजपा में पूर्व में आए बड़े नेताओं का हश्र बताता है कि पार्टी में अपेक्षा अनुरूप पद न पाने और पार्टी की रीति-नीति समझने की लंबी प्रक्रिया में उलझकर उन्हें मूल पार्टी में…
पाकिस्तान को करारा जवाब, भारतीय कार्रवाई में मारे गए 7-8 सैनिक, यूं उड़ाए गए बंकर-लॉन्च पैड्स
पाकिस्तान की ओर लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन में 4 सुरक्षाकर्मी सहित 8 लोगों की जान चली गई है। भारत ने पड़ोसी मुल्क को इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके 7-8 सैनिक मार गिराए हैं, जबकि करीब दर्जभनर सैनिक घायल हैं। सैन्य सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कई बैंकर और लॉन्च पैड तबाह कर दिए हैं। पाकिस्तानी बंकर्स को तबाह करने का एक वीडियो भी जारी किया गया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर से लेकर…
पीएम मोदी की अपील- देश की रक्षा में जुटे सैनिकों के लिए भी जलाएं एक दीया
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस दिवाली एक दिया उन सैनिकों के लिए भी जलाएं जो बैखोफ होकर देश की रक्षा में जुटे हैं। उनके अनुकरणीय साहस के लिए हम कृतज्ञता का इजहार शब्दों में नहीं कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम सीमा पर जुटे सैनिकों के परिवरों के भी आभारी हैं। पीएम मोदी ने इस ट्वीट के साथ एक ऑडियो संदेश भी साझा किया है, जिसमें वह त्योहार पर सैनिकों को याद रखने की बात कह रहे…
कांग्रेस ने माना उसके लचर प्रदर्शन ने डुबोई महागठबंधन की लुटिया, पार्टी में उठने लगी आत्ममंथन की आवाज
बिहार में महागठबंधन की सत्ता की उम्मीदों को पलीता लगाने वाले कांग्रेस के लचर चुनावी प्रदर्शन को लेकर पार्टी में आत्ममंथन की आवाज उठने लगी है। सूबे के नेताओं के साथ ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बेहिचक यह स्वीकार कर रहे हैं कि कांग्रेस के कमजोर स्ट्राइक रेट ने विपक्षी गठबंधन को सत्ता से दूर कर दिया। वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव तारिक अनवर ने साफ कहा कि हमें सच को स्वीकार करना होगा कि कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के कारण महागठबंधन की सरकार से बिहार वंचित रह गया।…
जानें प्राकृतिक आपदा झेलने वाले 6 राज्यों के नाम, जिन्हे मिली आर्थिक सहायता देने की मंजूरी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमिटी ने तूफान , बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित देश के 6 राज्यों के लिए आर्थिक सहायता की मंजूरी दी है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल (West Bengal), ओडिशा (Odisha), महाराष्ट्र (Maharashtra), कर्नाटक (Karnataka), मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) और सिक्किम (Sikkim) के नाम शामिल हैं जिसे 4,381.88 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है। इस वर्ष इन राज्यों में चक्रवाती तूफान एंफन (Amphan) और निसर्ग (Nisarga) के अलावा बाढ़ और भूस्खलन का भी प्रकोप रहा।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में उच्चस्तरीय आयोग…
पीलीभीत: ‘बेसिक शिक्षकों ने ऐसे मनाया धनतेरस त्यौहार ‘
पीलीभीत : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत के कार्यालय मे शिक्षक अभिषेक की प्रेरणा से माँ सरस्वती की प्रतिमा लग गयी है। शिक्षक अभिषेक कुमार प्राथमिक विद्यालय लदपुरा ब्लॉक अमरिया जनपद पीलीभीत मे कार्यरत है। उनका और उनके साथियों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रतीक्षरत है। इसलिये शिक्षक अभिषेक के मन मे विचार आया कि अपने गृह जनपद सीतापुर मे जाने से पूर्व माँ सरस्वती की प्रतिमा लगवाई जाये ताकि कर्मभूमि पीलीभीत का जीवन भर स्मरण रहे। इस सम्बन्ध में उनके साथियों ने भी सहमति व्यक्त की और सबके सहयोग से निजी…
पीलीभीत: प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के अन्दर लम्बित पत्रावलियों का करें निस्तारण-जिलाधिकारी।
पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा कलेक्ट्रेट के शस्त्र अनुभाग के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा गई। समीक्षा के दौरान शस्त्र कार्यालय में हस्तान्तरण/विरासत विरासत सम्बन्धी 80 पत्रावलियां लम्बित हैं, जिनकी पुलिस आख्यायें लगभग एक वर्ष से अधिक पुरानी हो गई है। जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक को पूर्व भी पत्र प्रेषित किये गये है। पुलिस विभाग से उक्त पत्रावलियों की आख्यायें अब तक प्राप्त न होने कारण पत्रावलियां अनावश्यक रूप से लम्बित चल रही है। जिलाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक को अपने स्तर से सम्बन्धित थानाध्यक्षों को लम्बित प्रकरणों की आख्यायें 07…
आजमगढ़ : लाभार्थियों को सूखा राशन गेहूँ, चावल, दाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर टू डोर करेंगी वितरित, सीडीओ ने किया शुभारंभ, कोटेदार से लेना होगा राशन
आजमगढ़ : बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के लाभार्थियों को नवीन व्यवस्था के अन्तर्गत सूखा राशन (गेहूँ, चावल, दाल) का वितरण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह द्वारा सम्बन्धित कोटेदार से प्राप्त कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उपलब्ध कराया जायेगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लाभार्थियों को डोर-टू-डोर वितरण किया जाना है। जिसके दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला द्वारा बाल विकास परियोजना पल्हनी के ग्रामपंचायत जयरामपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर के आंगनबाड़ी केन्द्र से सूखा राशन लाभार्थियों को वितरण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उन्होने बताया कि…
प्रयागराज-विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 14 नवम्बर को
प्रयागराज: नोडल अधिकारी/अपर सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, निशा झा ने अवगत कराया है कि 14.11.2020 बाल दिवस के अवसर पर बाल शिशु गृह खुल्दाबाद में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है।
आजमगढ़ : 12 नवम्बर को जनपद आजमगढ में कोरोना की रिपोर्ट
आजमगढ़ : मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 12 नवंबर को 13 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया की अब तक कुल 5480 पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 139 एक्टिव केस हैं, 5252 स्वस्थ हो चुके हैं तथा 89 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।आजमगढ़ : जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बंध गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-संतोष…
पीलीभीत :स्थानीय उत्पादकों को निर्यात करने हेतु दिया जायेगा बढ़ावा-जिलाधिकारी।
पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जनपद के उत्पादों के एक्सपोर्ट को बढ़ावा दने के दृष्टिगत डिस्ट्रिक लेवल एक्सपोर्ट प्रोमोशन कमेटी की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जनपद के स्थानीय उत्पादकों जैसे चावल, बाॅसुरी, फर्नीचर, मशरूम, चीनी, हल्दी आदि को सम्मिलित करते हुये निर्यात को प्रोत्साहन दिया जायेगा। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्धारा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में ऐसे उत्पादकों को चिन्हित किया जाये, जिनको निर्यात करने में सहयोग प्रदान करते हुये प्रोत्साहित किया जायेगा तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं…
अमेरिका के खिलाफ जाकर S-400 मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल करने पर अडिग तुर्की
तुर्की के रक्षा मंत्री ने एक बार फिर दोहराया है कि उनका देश अमेरिका के लगातार विरोध के बावजूद, रूस से खरीदी गई मिसाइल रक्षा प्रणाली के इस्तेमाल की योजना पर काम कर रहा है। रक्षा मंत्री हुलूसी आकार ने बृहस्पतिवार को संसदीय बजट आयोग को बताया कि सेना योजना के अनुसार एस-400 मिसाइल प्रणाली को तैनात करने की तैयारी कर रही है। अमेरिका, उत्तर-अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य तुर्की द्वारा रूस की यह विमान-रोधी प्रणाली खरीदे जाने विरोध करता रहा है और तुर्की को एफ -35 लड़ाकू विमान…
पीएम मोदी का दावा हाल के वर्षों में भारत और आसियान के रिश्ते हुए बेहतर
कोरोना काल में हो रहे आसियान बैठक को पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया है। उन्होंने अपने संबोधन में भारत और आसियान की महत्ता को रेखांकित किया। पीएम ने कहा कि आसियान के साथ रिश्ता हमेशा से भारत की ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी की भावना के अनुरुप रहा है। वे 17 वें आसियान-भारत शिखर बैठक को संबोधित कर रहे थे। मालूम हो कि पीएम मोदी के साथ वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन इस बैठक की सह-अध्यक्षता कर रहे हैं। पीएम ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि भारत और…
बिहार की जीत के बाद जल्द हो सकता है मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें किन्हें मिल सकती है जगह
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की जीत के बाद केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मंत्रिपरिषद का जल्द विस्तार किया जा सकता है। नई परिस्थितियों में जदयू केंद्र सरकार में शामिल हो सकती है, ताकि एनडीए को मजबूती दी जा सके। इसके अलावा भाजपा भी अपने प्रमुख नेताओं को इसमें जगह देगी। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार की संभावना है। केंद्र सरकार में अकाली दल की हरसिमरत कौर के हटने और लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद के बाद एनडीए की मंत्रिमंडल…
COVID-19 Vaccine: रिसर्च के लिए 900 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, वित्त मंत्री का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि देश में महामारी के प्रकोप को देखते हुए बायोटेक विभाग को कोविड सुरक्षा मिशन के तहत वैक्सीन के विकास व अन्य रिसर्च के काम के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा, ‘कोविड सुरक्षा मिशन के तहत भारतीय कोविड वैक्सीन के विकास के लिए बायोटेक विभाग को 900 करोड़ रुपये दिए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि इसके तहत वैक्सीन की वास्तविक कीमत व इसके वितरण में आने वाली लागत को कवर नहीं किया…
