मैनपुरी: बेवर में समाजवादियों ने मनाया जन्मदिन

जिला मैनपुरी के कस्बा बेवर में , समाजवादियों ने माननीय मुलायम सिंह यादव जी का केक काटकर मनाया जन्मदिन l

पीलीभीत/पूरनपुर :जीजा बना दबंग पड़ा साले के पीछे

पीलीभीत /पूरनपुर: पुलिस की लापरवाही फिर आई सामने 1 दिन पहले ग्रामीण पर चाकू से हमला पुलिस से की शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई .दूसरे दिन दबंग बहनोई ने साले को मारी गोली .मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायल को उपचार के लिए भिजवाया. पूरनपुर सीएससी जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया .घायल का नाम अशफाक है. आरोपी जबकि रहमत शाह निवासी कसगंजा पूर्व निवासी पूरनपुर है. रिपोर्ट: रामनिवास कुशवाहा

कोरांव/प्रयागराज- झांसी खंड स्नातक 2020 मतदान 01/12/2020 को नियत समय से 48 घंटे पूर्व से समाप्ति तक आबकारी व मादक वस्तुओं की दुकानें रहेगी पूर्ण रूप से बंद

कोरांव/प्रयागराज-जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2020 हेतु मतदान दिवस दिनांक 01.12.2020 को मतदान समाप्ति के नियत समय से 48 घण्टे पूर्व से मतदान समाप्त होने तक जनपद प्रयागराज में लोक शान्ति को बनाये रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक मतदान कराये जाने के उद्देश्य से आबकारी दुकानों की बन्दी एवं मादक वस्तुओं के उपभोग को प्रतिबंधित/नियंत्रित करने हेतु संगत नियमावली एवं लाइसेंस शर्तों के अधीन कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने एवं अवैध मदिरा की तस्करी पर भी प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश दिये है। जिला…

पीलीभीत: पीठासीन /मतदान अधिकारियों का आयोजित किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में आज उ0प्र0 विधान परिषद के लिए बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक क्षेत्र से सदस्यों का निर्वाचन 2020 हेतु पीठासीन अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गांधी सभागार में किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारियों के साथ साथ प्रथम व द्वितीय मतदान अधिकारियों को भी प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चुनावी डयूटी में लगे समस्त पीठासीन अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के सबंध मेें निर्देशित करते हुए कहा कि आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान के दिन…

पीलीभीत: मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा पोस्टमार्टम कार्यों को सुचारू रूप से कराने हेतु दिए गए निर्देश जिलाधिकारी।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे महोदय के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा पोस्टमार्टम कार्यो को सुचारू रूप से कराने हेतु पोस्टमार्टम डयूटी करने बाले चिकित्सकों के अतिरिक्त तीन चिकित्सकों की डयूटी तीन पालियों में लगाते हुए तीनों चिकित्सकों को आपस में समन्वय स्थापित कर पोस्टमार्टम कराने हेतु निर्देशित किया गया। पोस्टमार्टम कराने हेतु नामित चिकित्सकों में डा0श्री जगदीश प्रसाद प्रातः8ः00 बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक, डा0 श्री राजेश कुमार अपरान्ह 2ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक, डा0 श्री अजीज हसन अन्सारी रात्रि 8ः00…

पीलीभीत नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021 = 22 मैं कक्षा 06 व 09 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू।

पीलीभीत: प्राचार्य नवोदय विधालय समिति द्वारा शेैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा 06 में प्रवेश के लिए दिंनाक 10 अप्रैल 2021 को अखिल भारतीय स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 तथा कक्षा 09 में रिक्त सीटो पर प्रवेश के लिए दिंनाक 13.02.2021 को परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए दिंनाक 16.12.2020 तक वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।रिपोर्ट : फूल चंद राठौर पीलीभीत

बरेली – सिरौली थाने में चार साल से तैनात रहे सतीश यादव का ट्रांसफर होने के बाद स्टॉफ व कस्बा सिरौली के लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागतकर विदाई दी।

आँवला – यहाँ चार साल से थाने में तैनात सिपाही सतीश यादव का तबादला होने पर उनके स्टाफ़ सहयोगी एवं उनके अच्छे व्यवहार के कारण भारी संख्या में समर्थकों ने श्री यादव को फूल मालाओं से लादकर धमाकेदार स्वागत कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।समारोह में यशु गुप्ता, अतुल गुप्ता संतोष चौहान पिंटो खान कामरान, अकाश गुप्ता , अनुज उर्फ अब्दुल्ला, प्रमोद पांडेय लल्ला माली, रामबाबू कोरी, उनके पुलिस स्टाफ के अंकित अहलावत, एस एस आई सुपेन्द्र मालिक आदि मोजूद रहे इस मौके श्री यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए…

शाहगंज(जौनपुर): जमीनी विवाद में हुई मारपीट ,मां बेटी घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पट्टीदारो ने शनिवार की दोपहर मां बेटी को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल माँ बेटी को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में शनिवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारो ने रेखा 40 पत्नी चंद्रेश व उसकी पुत्री शिवांगी 15 को लाठी डंडे से मारपीट कर गंम्भीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया।

आजमगढ:धनहुआ पेट्रोल पंप से देशी पिस्टल और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ: जिले के जहानागंज थाने की पुलिस ने देशी पिस्टल व कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू प्रिया, उपनिरीक्षक रमेश कुमार पटेल के साथ मय हमराहियों के साथ क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धनहुआ पेट्रोल पंप से एक व्यक्ति को पकड़ा।तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार व्यक्ति ओमवीर सिंह उर्फ जुगुनू पुत्र हरिकेश निवासी धनहुआ बताया है। अजय कुमार जिला ब्यूरो…

शाहगंज (जौनपुर) : :कैम्प लगा कर विद्युत विभाग की टीम ने वसूले लाखों रुपए

शाहगंज (जौनपुर) : शाहगंज क्षेत्र के बीबीगंज में विद्युत विभाग की टीम ने कैम्प लगाकर 1 लाख 75 हजार रुपये की वसूली लिए व पैसा न जमा करने पर 12 बड़े बकायेदारों की कनेक्शन भी काट दिए वहीं 24 कनेक्शन को चेक करके 9 लोगों का लोड़ भी बढ़ाया।विद्युत विभाग की इस अभियान में अधिशासी अभियंता रामनरेश, उपखंड अधिकारी रोशन जमीर, अवर अभियंता अरविंद पटेल, मीटर रीडिंग प्रताप सिंह तथा मुन्ना सिंह रहें।

कोरोना वैक्सीन आने पर कैसे जरूरतमंदों तक पहुंचेगी? PM मोदी ऐसे ही मुद्दों को लेकर बैठक में की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की कोरोना टीका संबंधी रणनीति की समीक्षा के लिए बैठक की। इस बैठक में टीके को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए तकनीकी मंचों के इस्तेमाल और प्राथमिकता वाले जनसंख्या समूहों, जिनमें कोरोना योद्धा और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले अन्य कर्मी शामिल हैं, को वरीयता देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मोदी ने ट्वीट किया कि बैठक में टीके के विकास की प्रगति, नियामक मंजूरियों और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा, ‘जनसंख्या समूहों को प्राथमिकता देना,…

भारत के दोस्त फ्रांस ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका जानें विस्तार से

आतंकियों का पनाहगार पाकिस्तान दुनियाभर में अलग-अलग थलग पड़ गया। अब पाकिस्तान के दोस्त मुस्मिल देश भी उसके दुश्मन बनते जा रहे हैं। सऊदी अरब और यूएई ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अब इस बीच फ्रांस ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया है। फ्रांस ने पाकिस्तान की किसी भी तरह की सहायता करने से मना कर दिया है। पाकिस्तान ने अपने मिराज फाइटर जेट, एयर डिफेंस सिस्टम और अगोस्टा 90B पनडुब्बियों को अपग्रेड करने के लिए फ्रांस से मदद मांगी थी, लेकिन फ्रांस ने पाकिस्तान की इस…

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया सबसे पहले किसे देंगे कोरोना वैक्‍सीन

कोरोना वायरस वैक्‍सीन के मिलने की उम्‍मीद जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों की उत्‍सुकता भी बढ़ रही है। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि वैक्‍सीन कब तक तैयार होकर लोगों तक पहुंचना शुरू हो जाएगी। मोदी सरकार ने लोगों को कोरोना वैक्‍सीन देने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने हाल ही में बताया कि किन लोगों को कोरोना वायरस की वैक्‍सीन पहले दी जाएगी और क्‍यों? स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया कि वैक्‍सीन के क्षेत्र में हम तेजी से काम कर रहे हैं।…

कांग्रेस में ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी, अब डिजिटल तरीके से होगा कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव

कांग्रेस के अंदर काफी दिनों से चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार है। पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव डिजिटल तरीके से होगा। इसके लिए कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के चुनाव की मतदाता सूची में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के डेलिगेट को डिजिटल कार्ड जारी करने की तैयारी कर रही है। अध्यक्ष पद के चुनाव में करीब 1500 डेलिगेट वोट करते हैं। अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की जल्द घोषणा होने की उम्मीद है।देश की सबसे पुरानी पार्टी ने नए अध्यक्ष के चुनाव के…

ढोंगी निकले इमरान खान, हर तरफ झुंड में आए लोग

अफगानिस्तान में पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान की यात्रा के बीच काबुल की सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किये गए। काबुल में प्रदर्शनकारियों के हाथों में तरह-तरह के पोस्टर थे। इन पोस्टरों पर लिखा था कि ‘पाकिस्तान आतंकवाद का जनक, प्रायोजक और निर्यातक है। पाकिस्तान हिंसा फैलाना बंद करो।’ दरअसल पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान अपने कुछ मंत्रियों और आइएसआइ प्रमुख के साथ बृहस्पतिवार से यहां के सरकारी दौरे पर हैं। बता दें, प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका ये पहला दौरा है।काबुल की सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों के अलावा ये प्रदर्शन दक्षिण पश्चिम…

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद तथा सामूहिक धर्म परिवर्तन पर सरकार सख्त, होगी दस वर्ष की सजा

बीते तीन-चार महीने से उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण के बढ़ते मामले देख योगी आदित्यनाथ सरकार ने सख्त कानून बनाने के साथ ही आरोपितों को कड़ा दंड देने का मसौदा तैयार कर लिया है। लव जिहाद के मामले में पांच वर्ष तक की तथा सामूहिक धर्मांतरण कराने के मामले में 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान करने की तैयारी है। यह अपराध गैरजमानती होगा।गृह विभाग ने कई राज्यों में धर्मांतरण को लेकर लागू कानूनों का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की है। सूबे में जबरन धर्मांतरण के मामलों में सरकार…