प्रयागराज : हाइटेंशन टावर के पोल पर चढ़ा अज्ञात युवक

प्रयागराज: जिले के थाना क्षेत्र मांडा के हाटा चौराहे से लगभग एक किलो मीटर की दूरी पर उसकी खुर्द गाँव सभा मे एक अज्ञात युवक पोल पर चढ़ गया . इसकी जानकारी लोगो द्वारा 112 NO गाड़ी को दी गई .जिससे तत्परता दिखाते हुए 112 न0 गाड़ी मय फोर्श के साथ मौके पर पहुँच गई और क्षेत्र के लोग भी हजारों की संख्या में उसे पोल से उतारने के लिए मौके पर पहुँच गए . खबर लिखे जाने तक युवक न किसी की बात सुन रहा था न नीचे उतर…

पीलीभीत: पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ अमीन गिरफ्तार।

पीलीभीत: पूरनपुर तहसील में गुरुवार को एक अमीन को रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ लिया । आरोपी अमीन नितिन सिंह एक किसान से केसीसी लोन जमा न कर पाने के एवज में रुपये की मांग कर रहा था। जिसको रुपये लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया गया।दरअसल, रामकुमार मिश्रा निवासी पंकज कॉलोनी ने पंजाब नेशनल बैंक से किसान क्रेडिड कार्ड पर लोन लिया था. हाल ही में लोन जमा न करने पर उसकी आरसी काटी गई थी. वहीं गुरुवार को किसान पूरनपुर तहसील परिसर में मौजूद…

हरदोई: बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों के द्वारा उपभोक्ताओं से खुली वसूली

हरदोई: ग्रामीण उपभोक्ताओं के द्वारा घरेलू बिजली कनेक्शन लिए गए उनमें बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी खूब कमाई कर रहे हैं. ग्रामीण व सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली के मीटर चेक करने के नाम पर कर्मचारियों के द्वारा उपभोक्ताओं से खुली वसूली की जाती है .अगर मीटर उपभोक्ता मीटर चेक करने वाले कर्मचारी को कुछ पैसे का लेनदेन कर देता है तो उसको विल कम देना पड़ता है. अगर कर्मचारी को चढ़ावा नहीं चढ़ाया तो उसका मीटर रीडिंग बढ़ाकर या अपना कुछ सिस्टम बनाकर उसका बिल बढ़ा दिया…

कोरबा : लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन कराने सड़क पर उतरे कलेक्टर – एसपी सड़कों पर निकले, दी हिदायत पुलिस

कोरबा : जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आज से नगरीय निकाय क्षेत्रों सहित चिन्हांकित 33 ग्राम पंचायतों में सख्त लाॅकडाउन लागू हो गया है। लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी जिला दण्डाधिकारी श्रीमती किरण कौशल ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सौंपी है। लाॅकडाउन के पहले दिन कलेक्टर श्रीमती कौशल जिले के पुलिस कप्तान श्री अभिषेक मीणा के साथ स्वयं शहर की सड़कों पर निकलीं। दोनों अधिकारियों ने कोविड वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जिले में लागू धारा…

मैनपुरी : भोगांव विधानसभा के पूर्व विधायक आलोक शाक्य के पिता की पुण्यतिथि पर किया पुष्प अर्पण

भोगांव विधानसभा के पूर्व विधायक आलोक शाक्य के पिताजी की19 वीं पुण्यतिथि पर कई लोगों ने किया पुष्प अर्पण . अलोक शाक्य के पिता श्री रामौतार शाक्य की आज 19 वीं पुण्यतिथि है. रामौतार शाक्य भी भोगांव विधानसभा से विधायक रह चुके हैं. इस दौरान कई लोगों ने रामौतार शाक्य जी को याद कर नमन किया.

मैनपुरी: मीना की दुनिया क्या है ?

मीना की दुनिया एक शैक्षिणिक कार्यक्रम है जिसमें बच्चों के लिए मीना के माध्यम से रोचक व शैक्षिक, प्रेरक कार्टून वीडियो दिखाए व कहानियां सुनवाई जाती है जिसका प्राथमिक विद्यालय स्तर पर गुड टच बेड टच , बाल अधिकार , आत्म रक्षा , सभी बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना बालिकाओं में नेतृत्व तथा सहयोग की भावना विकसित करना । इस कार्यक्रम की शुरुआत 24 सितंबर को हुई थी अतः परिषदीय विद्यालयों में हर वर्ष 24 सितम्बर को मीना का जन्मदिन मनाया जाता है व पोस्टर , सुलेख , निबंध प्रतियोगिताएं…

उन्नाव : कोविड 19 के नियमो को ताक पर रख रहे हैं परिषदीय विद्यालय के अध्यापक

उन्नाव: विकास खण्ड असोहा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्री कलां में कोविड 19 वैश्विक महामारी के कारण विद्यालय में छात्रों को बुलाकर पढ़ाने पर प्रतिबंध है, इसके बाद भी परिषदीय विद्यालय सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का वीडिओ प्राप्त हुआ है. प्राप्त जानकारी और वीडिओ के अनुसार असोहा विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्री कलां में छात्रों को विद्यालय बुलाकर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है. छात्रों को विद्यालय बुलाकर यहां शिक्षा देने के नाम पर नियमों को ताक पर रखा जा रहा है.…

पीलीभीत : दिन-दहाड़े पकड़ा बकरी चोर

पीलीभीत पूरनपुर- लोगों ने दिन दहाडे एक चोर को पकड़ कर पीटा मोहल्ला गनेशगंज में कुछ लोगों ने एक बकरी चोर को देखा लोगों ने उसे पकडने की कोशिश की तभी चोर गली से भागते हुए तीन मंजिल छत पर छुपकर बैठ गया काफी प्रयास करने के बाद चोर को पकड़ कर पिटाई लगा दी और पुलिस को बुलाया ।पुलिस के आने से पहले ही कुछ लोगों ने उसे नशेडी बताकर छुडवा दिया। जब पुलिस आई तो लोगों ने बताया कि वह एक नशेडी था इसीलिए उसे छोड़ दिया ।

प्रयागराज : आम जनता सत्ताधारियों से यह सवाल कर रहा है कि राजनीति में महिलाओं की उपस्थिति कम क्यों है|

आम जनता सत्ताधारियों से यह सवाल कर रहा है कि राजनीति में महिलाओं की उपस्थिति कम क्यों है| महिला आरक्षण बिल आज भी पास क्यों नहीं हो पा रहा| महिला अधिकारों पर बोलना अलग बात है और उनके लिए लड़ाई लड़ना बिल्कुल अलग बात है| मौजूदा दौर में नारी सशक्तीकरण पर चौतरफा जोर दिया जा रहा है। कहीं सामाजिक चेतना के जरिए तो कहीं सख्त कानून के जरिए। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और संघ परिवार, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के ट्रिपल तलाक के फ़ैसले का जश्न मना रहे हैं, जिसमें…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा गोमती उद्गम स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु किया निरीक्षण ।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज गोमती उद्गम स्थल निरीक्षण किया गया ,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पंच वाटिका मन्दिर प्रांगण पार्क हट वाटिका ट्रस्ट संचालन के समबन्ध में समीक्षा की गई इस दौरान उन्होंने कहा कि गोमती उद्गम स्थल पौराणिक एवं पवित्र स्थल है जिसका पर्यटन के रूप में विकास किया जा सकता है इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गोमती उद्गम स्थल के नजरी नक्शे की समस्या के दौरान उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया कि जनपद की सीमा के अंदर नदी की परम सीमा की समीक्षा की जाए तथा इस…

जौनपुर : सिरकोनी बाजार सड़क पर पानी जमा होने से दुकानदार परेशान

जौनपुर : जौनपुर के सिरकोनी बाजार में बारिस से दुकानदारों की हालत खराब हो गयी है ।वाराणसी जौनपुर मार्ग का रोड निर्माण का कार्य चल रहा है एक तरफ की सड़क तो बन गयी है जो काफी उची है मगर दूसरी तरफ की सड़क गड्ढ़े में तब्दील हो गयी जो बारिस होने से पानी की निकसीं न होने के कारण,पानी से भर गई है।पानी भर जाने से पटरी के दूसरी तरफ के दुकानो पर जाने का रास्ता न होने से कोई भी ग्राहक दुकान पर नही पहुच रहे हैं जिससे…

पीलीभीत 70 वर्षीय वृद्ध का शव घर अंदर फांसी पर लटका मिलने से मचा हड़कंप

पीलीभीत थाना बरखेड़ा के क्षेत्र गांव काजरवोजी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जिसके बाद ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव पीएम के लिए भेज दिया वही बताया जा रहा है ,कि परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे ,जबकि पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया थाना क्षेत्र के गांव काजरवोजी निवासी मृतक शंकरलाल 70 वर्षीय जो कि…

कोरबा: आज मिले कोरोना के 104 नए संक्रमित

बुधवार को कोरबा जिले में कोरोना के 104 नए पॉजिटिव मरीज दर्ज हुए हैं। इनमें 2, 3, 5, 8 व 9 वर्ष के बच्चे भी शामिल हैं। कोहड़िया फिल्टर प्लांट का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव आया है।  आज दूरस्थ ग्राम गुरमा, नवाडीह में एक साथ 8 संक्रमित मिले हैं जबकि कर्रानारा कोरबा से 7 संक्रमित दर्ज हुए हैं। इनके अलावा जंगल साइड बांकीमोंगरा, घुड़देवा बस्ती, बांकीमोंगरा, साडा कालोनी जमनीपाली, कबीर भवन साडा कालोनी, पोड़ी बहार कोसाबाड़ी, बलगी कालोनी, शांति मोहल्ला तिलकेजा, रवि डेयरी के पीछे नया कांशीनगर, बालको आवासीय कालोनी,…

शादी का पंडाल बड़ा भव्य था और उसमें अंदर जाने के लिए 2 दरवाजे थे , पढ़िए मजेदार चुटकुले

एक अमीर महिला ने ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी कार रोकी.. और उसे एक भिखारी दिखा… उसने भिखारी को गौर से देखा, और बोली: “तुम्हारा चेहरा मुझे जाना-पहचाना लग रहा है, क्या मैंने तुम्हें पहले भी कहीं देखा है…?” भिखारी तत्काल बोला: “मेमसाब, हम दोनों फेसबुक पर ‍फ्रेंड हैं…” ………………………………………………………………………………………………………………………………………. 2. एक दिन पड़ोस का हरयाणवी छोरा आ के बोल्या- “रे चाचा, अपनी इस्त्री देदे… ” चाचा ने अपनी जनानी की ओर इसारा करया और बोला- “ले जा, वा बैठी.. ” छोरा चुप चाप देखन लाग्या… बोला- “चाचा यो नहीं, कपडे…