मैनपुरी : जिला अध्यक्ष राजीव यादव जी के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद मैनपुरी के पदाधिकारियों ने प्रदेश व जनपद का नाम रौशन करने पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद इशरत अली को उनके आवास पर पहुँच कर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इशरत अली जनपद के लिए कोहिनूर हीरे के समान हैं जो निरंतर जनपद को एक के बाद एक सम्मान हासिल कर गौर्वांवित करते रहते हैं। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने इशरत अली को शाल उड़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि जनपद ही नही…
Day: September 10, 2020
पीलीभीत :पूरनपुर तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबकर मौत
पूरनपुर। तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। शोरशराबा होने के बाद मौके पर पहुंचे दो युवकों ने किसी तरह किशोर का शव बाहर निकाला। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।मंडी समिति के समीप तालाब में अक्सर बच्चे नहाने पहुंच जाते हैं। बुधवार को मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी यूनुस का पुत्र भूरा (14) भी अपने छोटे भाई और साथियों के साथ नहाने पहुंचा। नहाते समय वह तालाब में डूब गया। साथियों ने शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरा…
पीलीभीत: दो शिक्षकों वीरेंद्र प्रताप सिंह और अनीता विश्वकर्मा को मिला देश का पहला वर्चुअल वर्ल्ड
पीलीभीत : जनपद के पूरनपुर ब्लॉक के गांव अभयपुर माधौपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल के नवाचारी शिक्षक विरेंद्र प्रताप सिंह एवं सैदपुर के प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका अनीता विश्वकर्मा को शिक्षक दिवस के अवसर पर टीचर आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गयायह देश का पहला वर्चुअल अवार्ड बताया जा रहा है जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर बच्चों को जोड़ने के लिए प्रदान किया जाता है शिक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं पूरनपुर बीआरसी क्षेत्र में सबसे पहले स्कूल में प्रोजेक्टर…
वायुसेना में शामिल हुआ राफेल, राजनाथ ने कहा- विमान भारत और फ्रांस के बीच मजबूत संबंध की निशानी
भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी गतिरोध के बीच आज राफेल लड़ाकू विमान औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल हो गए। विमानों के शामिल होने के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली सहित चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, वायुसेनाध्यक्ष आरकेएस भदौरिया सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच मजबूत संबंधों का भी प्रतिनिधित्व करता है।…
दलाई लामा ने अमीरी और गरीबी की खाई को पाटने का किया आह्वान
नोबेल पुरस्कार विजेता एवं तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बुधवार को अमीरी और गरीबी की खाई को पाटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, यह महसूस करना जरूरी है कि दुनिया का ख्याल रखना वास्तव में अपनी देखभाल करना है। लॉरेट्स एंड लीडर्स फॉर चिल्ड्रन के तीसरे शिखर सम्मेलन दी फेयर शेयर फॉर चिल्ड्रन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, बच्चे भविष्य हैं। लॉरेट्स एंड लीडर्स फॉर चिल्ड्रन बाल अधिकारों को सुनिश्चित करने वाला एक संगठन है। इसका नेतृत्व नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी करते हैं। इस शिखर सम्मेलन में दलाई लामा…
देश में नेताओं के खिलाफ 4442 आपराधिक मामले
देशभर में राजनेताओं के खिलाफ 4,442 आपराधिक मामलों में सुनवाई चल रही है। इनमें से 2556 मामले मौजूदा सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट को सभी हाईकोर्ट द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। शीर्ष अदालत संसद और विधानसभाओं में चुने जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आपराधिक मामलों का तेजी से निपटारा करने के मुद्दे पर विचार करने को दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 4,442 मामले लंबित हैं, जिनमें से 2556 मामलों में मौजूदा सांसद व…
रोजगार के लिए युवाओं का साथ देने की जरूरत: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि रोजगार की लड़ाई लड़ रहे युवाओं का सभी को साथ देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, इस देश का युवा अपनी आवाज सुनाना चाहता है। अपनी रुकी हुई भर्तियों, परीक्षाओं की तिथियों, नियुक्तियों एवं नई नौकरियों को लेकर युवा अपनी आवाज उठा रहा है। रोजगार और भर्तियों में देरी के मुद्दे पर युवाओं का समर्थन करते हुए प्रियंका ने कहा, आज हम सबको युवाओं की रोजगार की लड़ाई में उनका साथ देने की जरूरत है।
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किए गए ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साल 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। उन्हें UAE- इजरायल के बीच शांति समझौता कराने के लिए नॉमिनेट किया गया। नॉर्वे संसद के क्रिश्चियन ताइब्रिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति को नामित किया। ताइब्रिंग नॉर्वे की संसद के चार बार से सदस्य हैं और नाटो की संसदीय असेंबली का हिस्सा हैं। उन्होंने यूएई और इजरायल के बीच बेहतर संबंधों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ट्रंप को श्रेय दिया। उन्होंने फॉक्स न्यूज से कहा, ‘नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किए…
चीन ने भारतीय विद्यार्थियों से कहा, चीन आने के लिए कॉलेजों के संपर्क में रहें
चीन ने कोविड-19 महामारी के चलते अपने घरों पर फंसे सैकड़ों भारतीय विद्यार्थियों को उनके संबंधित कॉलेजों के साथ संपर्क में रहने और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के जरिए अपनी अकादमिक प्रगति की सुरक्षा के लिए निर्देशों का पालन करने को कहा है क्योंकि विदेशी विद्यार्थियों को देश में प्रवेश की अनुमति अब भी नहीं है। पिछले साल के डेटा के मुताबिक करीब 23,000 भारतीय विद्यार्थी चीन के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अलग-अलग पाठ्यक्रमों में पढ़ते हैं जिनमें से 21,000 से अधिक एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर विद्यार्थी…
पीलीभीत : थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शाहगढ़ की पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
पीलीभीत :थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शाहगढ़ की पुलिस ने शहागढ़ स्टेशन चौराहे पर खड़े होकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया .चेकिंग अभियान में लगभग 11 वाहनों के चालान किए गए. इसमें कुछ चालान कोविड-19 व मास्क डीयल हेलमेट इंश्योरेंस प्रदूषण आदि के ऊपर किए गए चेकिंग को देखकर बेवजह घूमने तथा मस्ती करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया .चौकी इंचार्ज ने बताया की यहां बेवजह घूमने वाले , मस्ती करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा .यदि वाहन के कागज पूरे ना हुए तो वाहन का चालान…
जौनपुर: बेरोजगारों ने लाइट बन्द कर टार्च,मोमबत्ती,मोबाइल जलाकर किया सरकार का विरोध
जौनपुर:9 सितंबर को भी पांच सितंबर शिक्षक दिवस की तरह बेराजगारों ने ताली और थाली बजाने के बाद बेरोजगारों ने बेरोजगारी के विरोध में रात नव बजकर नव मिनेट पर घर की लाइट बन्द कर मोमबत्ती,दीपक,टार्च और मोबाईल की टार्च जलाकर बेरोजगारी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।बेरोजगार नवजवानों ने शोसल मीडिया द्वारा बेरोजगारों से सरकार के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन करने का आह्वाहन किया था जिसका असर भी देखने को मिला।
बरेली – हिन्दू शक्ति दल बरेली ने बरेली की स्कूल एसोसिएशन के खिलाफ खोला मोर्चा
आँवला – जल्दी ही में शनिवार को इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन व सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स एक अल्टीमेटम जारी किया जिसमें कहा कि जो भी छात्र 20 सितंबर तक फीस जमा नही करेंगे उनके नाम काट दिए जायँगे ओर बोर्ड को भी कोई जानकारी नही दी जाएगी जिस सम्बन्ध में हिंदू शक्ति दल संगठन के जिला अध्यक्ष रजत कश्यप के नेतृत्व में हिन्दू शक्तिदल के कार्यकर्ता दामोदर पार्क में एकत्रित हुए और कलेक्ट्रेट पहुँच कर ए सी एम 1,बरेली के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रस्तुत किया जिसमें मांग…
पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा एकता सरोवर पार्क व रामस्वरूप पार्क में सौन्र्दीयकरण कराने हेतु किया गया औचक निरीक्षण।
पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज एकता सरोवर पार्क व रामस्वरूप पार्क में अमृत योजना के अंतर्गत सौन्र्दीयकरण हेतु कराए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एकता सरोवर पार्क के मुख्य द्वार पर एक आर्च गेट ना पाये जाने पर अधिकारी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि पार्क के दोनों के गेट पर आर्च के आकार में गेट बनाकर पार्क का नाम नामाकिंत किया जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एकता सरोवर में कार्ययोजना में सम्मिलित कार्यों के आधार पर कराये जा…
शाहगंज(जौनपुर): परिजनों की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ
शाहगंज(जौनपुर): स्वजनों की डांट फटकार से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।क्षेत्र के बकुची गांव निवासी अंशिका 15 वर्ष पुत्री महेंद्र स्वजनों की डांट से क्षुब्ध होकर मंगलवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वच्छता समिति/जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न हुयी।
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति/जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आज आयोजित बैठक में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि समस्त विकासखण्डों में 5-5 श्रेष्ठ शौचालय निर्माण करने वाली ग्राम पंचायतों से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को उक्त समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सार्वजनिक शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शौचालय निर्माण कार्यो में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता…
तमन्ना भाटिया ने कहा – ये है मेरे सपनों का राजकुमार – जानकर यकीन नहीं होगा
आज हम आपको तमन्ना भाटिया के सपनों के राजकुमार के बारे में बताएंगे जिसके बारे में उन्होंने फिल्मीबीट के एक इंटरव्यू में कहा था और उस अभिनेता को आप भी बहुत अच्छे तरीके से जानते हैं और पूरा भारत देश उन्हें पसंद करता है तो उनके बारे में जानते हैं और यदि पसंद आए तो लाइक और फॉलोअर्स जरूर कीजिएगा। तमन्ना भाटिया एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है, जों अधिकतर तेलगू फ़िल्मों में कार्य कर चुकी है। वे तमिल और हिन्दी सिनेमा में भी पदार्पण कर चुकी हैं। फिल्मीबीट के एक…
संजय दत्त पर लगा 750 करोड़ का दांव, ‘केजीएफ 2’, ‘शमशेरा’, ‘पृथ्वीराज’ अधर में लटका!
यशराज बैनर की फ़िल्म पृथ्वीराज से भी संजय दत्त का नाम जुड़ा हुआ है. अक्षय कुमार ,मानुषी चिल्लर स्टारर इस फ़िल्म में संजय खलनायक की भूमिका में होंगे. इस पीरियड ड्रामा फ़िल्म की भव्यता की चर्चा शुरुआत से हो रही है. फ़िल्म की 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है. अक्षय कुमार फिलहाल अपनी फिल्म बेलबॉटम के लिए यूके में हैं. उस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद अक्षय पृथ्वीराज की शूटिंग शुरू करेंगे. इस साल के अंत तक वह पृथ्वीराज की शूटिंग कर देंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो…
रियल लाइफ की हीरोइन बनीं कंगना, सोशल मीडिया पर मिला बड़ा समर्थन
शिवसेना से पंगा लेने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत रील लाइफ से रियल लाइफ की हीरोइन बनती दिख रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण में मुखर होने के बाद से ही कंगना चर्चाओं में है मगर शिवसेना नेता संजय राउत से तकरार शुरू होने के बाद वे लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बुधवार को उनके आशियाने पर बुलडोजर चलाना उद्धव सरकार के लिए काफी महंगा साबित होता दिख रहा है और सोशल मीडिया पर कंगना को व्यापक जनसमर्थन हासिल हो रहा है। ट्विटर पर दिनभर…
53 साल के हुए अभिनेता अक्षय कुमार, जन्मदिन पर बॉलीवुड से मिली बधाईयां
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार बुधवार को 53 साल के हो गए. इस मौके पर अभिनेता के सहकर्मियों और दोस्तों ने उन्हें बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. अभिनेत्री करीना कपूर ने बहन करिश्मा कपूर के साथ अक्षय कुमार की पुरानी तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा, “यह वह है जिससे मैं आपको जानती हूं .. इसी तरह मैं आपको हमेशा याद रखती हूं. इसीसे मैं आपको यह याद दिलाती रहूंगी कि लोलो आपकी पहली को-स्टार थी और आप मेरे सबसे बेस्ट को-स्टार हैं… अगर आप हो तो…
ICC T20 रैंकिंग में फिर से हुआ बड़ा बदलाव, अब इस टीम ने no.1 स्थान पर किया कब्जा
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी में इंग्लैंड को पांच विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के जीतने के बाद आईसीसी रैंकिंग में फिर से बदलाव हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 275 प्वाइंट्स के साथ फिर से नंबर वन बन गई है। वहीं इंग्लैंड 271 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान से खिसक कर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले भी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले पायदान पर थी। लेकिन शुरुआती दो मैच हारने की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने ना सिर्फ सीरीज गंवाई बल्कि…
