मध्य प्रदेश के बासमती चावल की जीआइ टैग का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा

मध्य प्रदेश के बासमती चावल की भौगोलिक संकेतक (जीआइ टैग) का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जीआइ टैग पर हस्तक्षेप की मांग की तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैप्टन की मंशा पर ही सवाल उठा दिए। शुक्रवार को शिवराज ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर भविष्य में होने वाले दुष्प्रभाव को भी स्पष्ट किया। शिवराज ने कहा कि अगर जीआइ टैग हटा तो भारत की निर्यात क्षमता…

शाहगंज(जौनपुर): मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

शाहगंज(जौनपुर): परिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी इंद्राज गौतम (40) का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज युवक ने वाराणसी फैजाबाद रेलखंड स्थित बिलवाई रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। शाहगंज से फैजाबाद की ओर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के सामने…

बरेली : इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम की प्रशंसा, सर्विलांस और कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता

बरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 के मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्घ करा रही है। उन्होंने कहा कि शासन की व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना से दस कदम आगे चलकर कार्य करें तभी उस पर विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि संक्रमण को हर हाल में रोकना होगा। उन्होंने डोर टू डोर सर्वे और कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना के टेस्ट की…

पीलीभीत : थाना न्यूरिया में कोरोना संक्रमण ने दी दस्तक

पीलीभीत : थाना न्यूरिया मे कोरोना ने दी दस्तक दो सिपाही की आई रिपोर्ट पाजिटिव जनपद के मुसाफिरखाना में पुलिस कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया क्षेत्रवासियों में पुलिस थाने के सिपाही के करोना पुष्टि होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई । जिससे क्षेत्र वासियों में संक्रमण बढ़ने का भय बढ़ गया है कोरोना रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद थाना परिसर को सील किया गया है । आसपास की क्षेत्र को सनेटाइज कराने का कार्य किया जा रहा…

CM योगी आदित्यनाथ ने 98.7 हजार नई MSME इकाइयों को ऑनलाइन बंटा 2447 करोड़ रुपये लोन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रसार के कारण प्रभावित लोगों को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सुक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यम (एमएसएमई) लगाने के साथ ही प्रवासी मजदूर व युवा के लिए रोजगार सृजित किया है। इसी क्रम में आज छोटे उद्यमियों को ऋण प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता के साथ सभी संभावनाओं को गति देने में जुटा है। लोगों को रोजगार देकर स्वावलंबी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। वह शुक्रवार…

प्रयागराज- पुलिस टीम द्वारा देशी दारू के अड्डे पर छापा

प्रयागराज- जिला के मांडा थाना क्षेत्र के कूदर गाँव मे आज सुबह सात बजे दिन मे पुलिस टीम द्वारा देशी शराब बनाने के अड्डे पर छापे मारी की गई .जिसमे गाव का नाम बोदू सोनकर, व बिक्रम सोनकर के घर पर छापे मारी की गई और वहा से दारू बनाने का समान जप्त कर पुलिस अपने साथ ले गई . द दस्तक 24उमाशंकर कुशवाहासाहस सच कहने का

राष्ट्रपति ने केरल में विमान हादसे की स्थिति का राज्यपाल से लिया जायज़ा

केरल में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें 190 यात्री सवार थे। हादसे में पायलट समेत अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हैं। विमान हादसे को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के राज्यपाल से बात की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया के के विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। हादसे को लेकर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से बात कर स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके…

मैनपुरी: जिले में कोरोना का कहर जारी

जिले में कोविड 19 का कहर जारी है। लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। आज 7 अगस्त को मैनपुरी जिले मे 22 कोविड 19 संक्रमित केस और मिले है। लिहाजा जिले मे कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी 860 तक पहुंच गया है। आज मिले केसों में शहर में मोहल्ला खरगजीत नगर में दो, मोहल्ला अग्रवाल, करहल चौराहा, नगला जुला में एक-एक, विकास भवन का एक कर्मचारी, घिरोर कस्वे में तीन, करहल में मुख्य बाजार श्रीराम मार्केट में तीन व मोहल्ला भटेला में एक, किशनी में एक लेखपाल,…

मैनपुरी: विवाहिता ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

मैनपुरी : मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताणित किये जाने का लगाया आरोप। लगभग 9 वर्ष पूर्व कोतवाली मैनपुरी के आश्रम रोड बसंत विहार कालौनी निवासी रवि पुत्र शिवराज के साथ हुआ था मृतिका शिवानी चौहान का विवाह। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शिवानी को करते थे परेशान। मृतिका के परिजनों ने ससुरालीजन के खिलाफ दी तहरीर। मृतिका के भाई विवेक कहना जब वह रक्षाबंधन को अपनी बहन को लेने गया था तो…

सीएम योगी नोएडा में आज 400 बेड के अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली से सटेनोएडासेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की बिल्डिंग में 400 बिस्तरों का कोविड अस्पताल 8 अगस्त यानि आज से शुरू हो जाएगा। सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ से पहले शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने भी कोविड अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया तथा खामियों को दूर कराया। डीएम और सीडीओ भी समय-समय पर अस्पताल का चक्कर लगाते रहे। कोविड अस्पताल में कोरोना के अलावा सिटी स्कैन व डायलिसिस यूनिट की भी सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए लखनऊ, सीएमओ व…

तुम्हें तुम्हारी पत्नी की कसम अंदर हो जाओ , पढ़िए मजेदार चुटकुले

बस के गेट पर लटके हुए मुसाफिरों से कंडक्टर ने कहा: भाइयो, अंदर हो जाओ। इस तरह गेट पर लटकना आपकी जान के लिए खतरनाक है। लेकिन जब कोई भी अंदर न हुआ तो कंडक्टर गुस्से में बोला: तुम्हें तुम्हारी पत्नी की कसम अंदर हो जाओ ! इतना सुनना था कि जो मुसाफिर सीटों पर बैठे थे… वे भी गेट पर आकर लटक गए। ……………………………………………………………………………………………………………………………………… 2. एक महिला ख़रीदारी करने माल में गई! कैश काउंटर पर पेमेंट करने के लिए उसने पर्स खोला तो दुकानदार ने महिला के पर्स में…

मैनपुरी : पिता ने पढ़ने नहीं दिया, परिवार छोड़कर झारखंड से मैनपुरी चली आई किशोरी

घर से नाराज होकर आई बेटी को बाल कल्याण समिति ने गुरुवार को उसके पिता के साथ भेज दिया। पिता को इस शर्त के साथ सुपुर्दगी दी गई कि वह अपनी बेटी को न सिर्फ पढ़ाएंगे, बल्कि उसकी इच्छा के अनुसार उसे पुलिस की तैयारी भी कराएंगे। पिता के शर्त मानने पर बेटी उनके साथ जाने को राजी हो गई। किशोरी झारखंड के जिला गुमला से परिजनों से नाराज होकर आ गई थी। थाना बेवर के उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह और विपिन तोमर ने एक किशोरी को गुरुवार को बाल…

पीलीभीत : थाना सुनगढ़ी पुलिस के द्वारा नकदी सहित छह आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुनगढ़ी पीलीभीत पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 261/20 धारा 407,381,411 भादवि में दि. 31.07.20 को 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर 01 कार ब्रैजा UP25CW0341 व 01 करोड 08 लाख 65 हजार 500 रूपये तथा दिनांंक 06/08/20 को 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर 64 लाख 80 हजार रूपये बरामद किया गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल बरामदगी 01 करोड़ 73 लाख 45 हजार 500 रुपये के साथ कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। रिपोर्ट…

प्रयागराज- कन्या विद्यालय हाटा बना जुआरियों का अड्डा

प्रयागराज जिला के तहसील कोराव के हाटा गाँव का कन्या विद्यालय इस समय जुये के अड्डे मे तब्दील हो गया है . बीती रात मे लगभग 12 बजे के आस पास जुआ खेलते हुए पैसे के लेन को लेकर आपस में की मारपीट. इसकी जानकारी आस पास के लोगो को हुई तब तक जुआरी वहाँ से भाग निकले.

बरेली – आँवला के थाना सिरौली क्षेत्र में शराब पीकर हुई मारपीट में तीन व्यक्ति सहित ,एक महिला बुरी तरह घायल

आँवला – मामला थाना सिरौली क्षेत्र के गांव अंजनी का है राकेश पुत्र विशम्भर निवासी ग्राम अंजनी का रहने वाला है बीती रात अपने ही दरवाजे के पास रात्रि 8 बजे करीब गांव के ही कुछ लोगों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था इतने दारू पीकर आये पड़ोस के कोका राम पुत्र किशन लाल व पंकज राजेंद्र व प्रवीण पुत्र कोका राम मुझे वह मेरे परिवार को गाली गलौज करने लगा तभी राकेश ने इसका विरोध किया तो लात घुसों व डंडों से मुझे पीटने लगे कोकाराम पुत्र किशनलाल…

कोरबा। कलेक्टर ने अवैध रेत खनन, डीजल-पेट्रोल और कबाड़ चोरी के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

कोरबा। रेत डीजल-पेट्रोल चोरी और कबाड़ के अवैध धंधो पर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। उन्होने आज सुबह जिले के राजस्व और पुलिस अधिकारियों की बैठक में अवैध रेत खनन, डीजल-पेट्रोल चोरी और कबाड़ के गैर कानूनी कारोबार करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ।  कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर ही पिछले तीन दिनों में प्रशासन ने अवैध रेत खोदने वाले माफियाओं के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की है।

कोरबा:बांगो बांध का जल स्तर बढ़ा

कोरबा। मानसून के मौसम में हुई अच्छी बारिश से जिले का मिनीमाता बांगो बांध पानी से लबालब भर गया है। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में रूक-रूक कर हो रही बारिश से स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को मिनी माता बांगो बांध का गेट नम्बर 6 खोल दिया गया है, एक गेट खोलकर 4 हजार 84 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इधर दर्री बराज के भी गेट नम्बर 12 और गेट नम्बर 4 दो गेट भी खोले दिए गए हैं। करीब 8 हजार क्यूसेक से अधिक पानी…

मैनपुरी :आलीपुर खेड़ा बाजार में तीन दुकानदार कोरोना संक्रमित

मैनपुरी में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है कस्बा आलीपुरखेड़ा में पिछले दो दिन से चल रही कोरोना जाँच में आज तीन दुकानदार कोरोना संक्रमित पाये गये . घड़ियां चौराहे पर जहीर पुत्र अलाउद्दीन जो मोटरसाइकिल मिस्त्री का काम करते है दूसरे शिवरतन पुत्र राजाराम जिनकी नाईं की दुकान है तीसरे विमलेश पुत्र मोहन लाल की परचून की दुकान है. तीनो दुकानदार ग्राम मानिकपुर के रहने वाले है. समाचार मिलते ही बाजार में हड़कंप है. स्वस्थ विभाग की टीम दुआरा तीनो मरीजो को नवोदय विद्यालय में भोगांव भेज…

प्रयागराज -अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मे मनाया गया जश्न

प्रयागराज -अयोध्या मे राम मंदिर निर्माण त्यौहार की तरह मनाया गया . तहसील कोराव के गांव हाटा उसकी कला दसवार आदि गाँव में भी लोगों मे उत्साह देखा गया .लोग अपने अपने घरों में मोमबत्ती व दीपक, झालर जलाकर मंदिर निर्माण की खुशी मनाई गांव में लोगों ने पटाखे फोड़ कर खुसी मनाई .अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से बच्चे बूढ़े जवान हर किसी के चेहरे पर खुशी दिखीं. कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए. द दस्तक 24 उमाशंकर कुशवाहा (पंडित)हाटा

सीतापुर : प्रोफ़ेसर जितेन्द्र चौहान बने सम्यक पार्टी के प्रदेश महासचिव

सीतापुर जनपद के रहने वाले प्रोफ़ेसर जितेन्द्र सिंह चौहान को सम्यक पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में महासचिव नियुक्त किया गया है। श्री जितेन्द्र चौहान वर्तमान समय में हरदोई के परास्नातक महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह मूलतः देवरिया जिले के रहने वाले हैं| वह काफी समय से सामाजिक कार्यों में संलग्न हैं और एक कुशल वक्ता, अच्छे संगठनकर्ता और अनुशासित व्यक्ति हैं। श्री चौहान ने बताया कि सम्यक पार्टी की लोकतांत्रिक विचारधारा के कारण इस पार्टी से जुड़े हैं| श्री चौहान को पार्टी की…