तहसील कलीनगर के शाहगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रास्ते की हालत बहुत ही गंभीर हो चुकी .है जो कि आने जाने वाले छोटे वाहनों को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है. बीच रास्ते में दो से तीन फीट की गहराई के गड्ढे बन गए हैं .जिससे छोटी वाहनों को आने में बड़ी समस्या होती है .आज एक किसान अपनी खाद को ई रिक्शे में लेकर आ रहा था. तभी अचानक ई-रिक्शा गड्ढे में पलट गया. सारी खाद उस पानी के गड्ढे में गिर गई. काफी लोगों ने आकर…
Day: August 21, 2020
पीलीभीत:जिलाधिकारी द्वारा एल टू अटैच कोविड केयर सेन्टर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा कोरोना को दृष्टिगत रखते हुये आपात कालीन स्थिति से निपटने लिए जिला महिला अस्पताल 100 बेड के एल टू अटैच कोविड केयर सेन्टर के संचालन के लिए मानक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में आवश्यक बाथरूम, शौचालय, पेयजल व्यवस्था व साफ सफाई आदि का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में 08 वैन्टीलेटर की व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी मानक व्यवस्थाऐं…
बरेली-हिन्दू महासभा के सदस्यों ने जलाया आमिर खान का पुतला
बरेली-:-आज 01:00 बजे अपराह्न बीजामऊ रोड शनि मंदिर के पास फिल्म अभिनेता आमिर खान का पुतला जलाया गया सतीश कुमार युवा मंडल अध्यक्ष बरेली कि उपस्थिति में उन्होने कहा कि आमिर खान ने इन परस्थितियों में भारत के घोर विरोधी तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी के साथ मुलाकात की इसी का विरोध करते हुए आमिर खान का पुतला जलाया गया अखिलेश गंगवार युवा मंडल उपाध्यक्ष, प्रदीप गंगवार युवा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, कृष्णा युवा जिला उपाध्यक्ष, रंजीत गंगवार युवा तहसील अध्यक्ष,अनिल कुमार युवा तहसील महा मंत्री नवाबगंज, सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे
बरेली-यूरिया किल्लत से किसान के चेहरे उतरे,खूब हो रही कालाबाजारी
बरेली-:-तहसील आंवला मे सहकारी समितियों में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते यूरिया खाद को लेकर किसान है परेशान महिलाओंको भी लगना पढ रहा है लाइन में फिर भी नहीं मिल पा रहा है यूरिया खाद सोशल डिस्टैकिगं की उड रही है धज्जियाँ पुलिस प्रशासन की ओर से दो कांस्टेबल सभांल रहे भीड को लेकिन किसानों मे यूरिया खाद को लेकर मारामारी सहकारी समितियों के कर्मचारियों के भी हाथ पाँव फूले आक्रोशित किसानों ने लगया खाद वितरण में भेदभाव का आरोप किसानों ने बताया कि सोसायटी संघ सरकारी कर्मचारी कर…
इटावा : पुलिस अधीक्षक श्री आकाश तोमर द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार की परेड के दौरान सलामी लेने के उपरांत परेड का निरीक्षण किया
आज दिनांक 21.08.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार की परेड के दौरान सलामी लेने के उपरांत परेड का निरीक्षण कर परेड को दौड़ कराई एवं डायल 112 पीआरवी का निरीक्षण कर पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया गया जिसमें क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, कैस कार्यालय, वर्दी स्टोर, परिवहन शाखा, गणना कार्यालय, जीडी कार्यालय, कंट्रोल रूम, आवासीय बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर संबंधित को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा आवश्यक साफ-सफाई रखने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।रिपोर्टर…राहुल शाक्य इटावा
बरेली-महानगर कांग्रेस कमेटी ने मनाया,पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन
बरेली-महानगर कांग्रेस कमेटी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बड़ी ही सिद्दत से मनाया ।इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पण किये ।कहा जाता है कि आज हमारे देश मे यांत्रिक क्रांति का दौर शुरू हुआ है यह हमारे राजीव गांधी जी की ही देन है।उन्होंने ने हमारे देश मे कम्प्यूटर जैसी प्रणाली लागू करके हमारे देश मे एक नई प्रणाली को जन्म दिया था।बरेली महानगर कमेटी के असलम मियां ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री जी के विषय मे बहुत ही अच्छी अच्छी जानकारी…
बरेली-यत्र तत्र लगे रहते हैं कचरे के ढेर,सफाई कर्मी रहते नदारद
बरेली-गन्दगी के बारे में जितना कहा जाए कम है ।क्योंकि जितने जुमले जोड़े जाएंगे उतने ही बड़े अफसरों के काले कारनामे सामने आते हैं।आज हर दीवार,हर पोस्टर बैनर पर लिखा जाता है। कि स्वच्छ भारत अभियान हर जगह साफ सफाई रखें, न गन्दगी होने दे ना न गन्दगी करें अगर कोई गन्दगी करता नजर आए तो उसे मना करें, लेकिन यहाँ तो अफसरों या नेताओ की नाक के नीचे गन्दगी के ढेर लगे रहते हैं और अधिकारी मास्क के सहारे सफाई सफाई कहते निकल जाते हैं।अब देखिए न आंवला का…
बरेली-अगर जल्द खत्म हुआ सिलेंडर तो नपेंगे डिस्ट्रीब्यूटर, से लेकर मालिक तक
बरेली-जी हां लगातार मिल रही सिलेंडर में गैस कम मिलने की शिकायत पर गौर करते हुए एक अहम फैसला लिया गया है,अगर अब से गैस सिलेंडर में गैस कम निकलती है तो डिस्ट्रीब्यूटर से लेकर एजेंसी मालिक भी नपेंगे,अगर उपभोक्ता उपभोक्ता फोरम में शिकायत करता है तो एक ही महीने में उसकी शिकायत का निदान किया जाना निश्चित है।अगर आपका सिलेंडर कम निकलता है,या अन्य कोई कमी निकलती है तो आप सीधे उपभोक्ता फोरम में इसकी शिकायत कर सकते जिसका समाधान जल्द कर दिया जाएगा।
गाजीपुर/धर्मागतपुर: महाराष्ट्र की केमिकल फैक्ट्री में ब्लॉस्ट से संदीप कुशवाहा की मौत
ग़ाज़ीपुर /धर्मागतपुर: तारापुर पालघर महाराष्ट्र में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से धर्मागतपुर गाजीपुर यूपी के संदीप कुशवाहा उम्र 30 वर्ष पुत्र विक्रमा कुशवाहा की मौत हो गई. संदीप उक्त कंपनी में मजदूर थे. ब्लास्ट से शरीर पूरी तरह क्षत विक्षत हो गई. परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है .संदीप की शादी डेढ़ साल पूर्व हुई थी जिनके 4 माह का बच्चा भी है.
बरेली-माँ के प्रेमी से बेटी भी निकाह के लिए अड़ी, मां ने प्रेमी संग उतारा मौत के घाट।
बरेली-करेली में प्रेम प्रसंग का एक निराला किस्सा सुनने में आया है जहाँ एक प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाती थी।जिसको उसकी बेटी भी खूब देखती थी,एक दिन उसी बेटी से माँ का प्रेमी भी जुड़ गया और प्रेम सम्बन्ध बन गया,जब इसका पता उसकी माँ को चला तो उसने उसे बहुत समझाया लेकिन नही मानी बेटी।बेटी उसी के साथ निकाह करने पर अड़ गयी लाख समझाने पर नही मानी तो मां ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया,और प्रेमी को बुला कर उसका गला दवा कर…
बरेली-सुप्तावस्था में रहते हैं आंवला के नेता लोग ,तभी तो टूटी हुई हैं सड़कें
बरेली-आंवला तहसील क्षेत्र की पीडब्ल्यूडी की हालत इतनी बेकार है कि इसके विषय मे हर राहगीर गाली देने में लग जाता है।रामनगर सड़क की हालत की बात करें तो यह सड़क ठीक हुए महज 7 महीने ही हुए हैं औऱ हालत ऐसी लगती है कि सालो से युही पड़ी है। सड़क में इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि अगर भूल से भी पहिया गड्ढे में घुस जाए बिन बेकार हुए नही बच सकता। अगर व्यस्ततम सड़को की बात की जाए तो वही सड़के सबसे अधिक जर्जर हैं।आंवला तहसील का…
शाहजहांपुर: पलिया जाने बाले स्टेट हाइवे मार्ग पर टूटी सड़क से गुजरते वाहन
शाहजहांपुर: खुमार सूूबे में भाजपा सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें बंधी कि सड़कों और हाईवे की दुर्दशा अब बीते दिन की बात हो जाएगी। अब हाईवे की सूरत बदल जाएगी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी सत्ता में आते ही सड़कों को छह माह के अंदर गड्ढा मुक्त करने का दावा किया। हकीकत है कि मुख्यमंत्री का दावा भी कागजों का पेट भरने तक सीमित रह गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो गई। इस बीच रही सही कसर बारिश ने सड़कों की…
खेतासराय(जौनपुर): तीस लाख के आभूषण व नकदी रुपये लेकर फरार हुआ तांत्रिक
खेतासराय(जौनपुर): हर इन्सान अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए क्या क्या नहीं करता भले इसे पूर्ण करने के लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़ जाय कुछ ऐसा ही हुआ कई परिवार के साथ जहां एक ठग तांत्रिक बनकर दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना कर 30 लाख रुपये के आभूषण व नकदी रुपये लेकर फरार हो गया। इसकी भनक लगते ही मनवांछित फल की इच्छा रखने वालों के पैर तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन तांत्रिक को ढूढने में जुट गए लेकिन अथक प्रयास के बाद भी तांत्रिक का सुराग नहीं…
खुटहन(जौनपुर):फांसी पर झूली विवाहिता, पति समेत सास ससुर पर दहेज हत्या का आरोप
खुटहन(जौनपुर): गौसपुर गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर झूल जाने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने दहेज के लिए बहन की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया है।गांव निवासी रेशमा बानो पत्नी सद्दाम का शव उनके कमरे में पाया गया। उसके गले पर काला निशान पड़ा हुआ था। स्वजनों का कहना है कि घरेलू कहासुनी के बाद गुस्से में आयी…
पीलीभीत: राजस्व विभाग व वन विभाग की संयुक्त टीम करेगी भूसर्वेक्षण- मण्डलायुक्त।
पीलीभीत: सूचना विभाग 20 अगस्त 2020/ मा0 मण्डलायुक्त बरेली मण्डल बरेली श्री रणवीर प्रसाद की अध्यक्षता में आजादी के बाद आकर बसे विस्थापित परिवारों/किसानों द्वारा ग्राम सभा व सरकारी जमीनों पर तत्समय से आवासित एवं कृषि कार्य किए जाने तथा पीलीभीत में नानक सागर डैम से विस्थापित किए गए परिवारों को पुनर्वासित करने व उक्त प्रकार के कृषकों की समस्याओं का समाधान करने के सम्बन्ध में गठित समिति की बैठक तहसील पूरनपुर कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक से पूर्व मा0 मण्डलायुक्त द्वारा जनपद की तहसील पूरनपुर के ग्राम चंदिया हजारा…
बरेली-वार्ड 57 में 3 महीनों से नही आ रहा पानी,तरस रहे,पानी को
बरेली-सुना और देखा जाता है कि बिजली विभाग लापरवाही में अव्वल दर्जे में होता है लेकिन यहाँ तो एक और विभाग भी सामने आ गया। वह है।जल निगम जल निगम के अधिकारियों को शिकायत करते करते वार्ड 57 की महिलाएं थक चुकी हैं।वह 3 महीनों से लगातार शिकायत करती आ रही हैं लेकिन उन्हें बहाने बाजी कर टरका दिया जाता है।साथ ही कहा जाता है कि जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा लेकिन अभी तक कोई ठीक नही हुआ है।
इटावा: पुलिस द्वारा पशु चोरी गिरोह के 03 सदस्यों को चोरी की हुयी 01 भैंस व 01 तमंचा सहित किया गिरफ्तार ।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के निर्देशन में थाना भरथना पुलिस द्वारा पशु चोरी गिरोह के 03 सदस्यों को चोरी की हुयी भैंस व 01 तमंचा सहित किया गिरफ्तार | गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-आज दिनांक 20.08.2020 को थाना भरथना पुलिस आगामी त्यौहारो को सकुशल संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के आदेशानुसार बकेवर रोड कुअरा पैट्रोल पम्प के आगे रेलवे ओवर ब्रिज के…
बरेली – आँवला तहसील ब्लॉक रामनगर में क्रिएशन बायोटेक एवं पवित्र मैंथे फेयर आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी निहाल सिंह समाजसेवी के द्वारा 40 गरीब परिवारों को राहत सामग्री का वितरण कराया गया
आँवला – जहां एक तरफ पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहा है बा हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ पूरे देश भारत देश में इस महामारी से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन जारी कर दी गई है उनका पालन करना अति आवश्यक है और जरूरी, वही ऐसी स्थिति में शासन के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने पूरी तरह से लोगों की सेवा में पूरी ताकत झोंक दी है जिससे कि किसी दशा में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए ना रह पाए इसी को देखते…
फर्रुखाबाद ब्रेकिंग: मूर्ति विक्रेता पर पुलिस ने बरसाए डंडे
गणेश मूर्ति बिक्रेता से पुलिस ने की मारपीट चौकी इंचार्ज आवास विकास विशेष कुमार ने फुटपाथ पर मूर्ति बेचने वालों पर बरसाए डंडे जमकर की मारपीट मूर्ति विक्रेता के आई चोटें मूर्ति विक्रेता ने 5 % की ब्याज पर लेकर फुटपाथ पर लगाई मूर्तिकी दुकान मूर्ति विक्रेता ने चौकी इंचार्ज पर मारपीट कर शोषण करने का लगाया आरोप शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास चौकी के पास का मामला
शुशांत केस को लेकर पटना में दर्ज FIR के आधार पर जांच करेगी CBI,
सुप्रीम काेर्ट के फैसले के बाद सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) डेथ मिस्ट्री की जांच करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम गुरुवार की देर शाम मुंबई पहुंच गई. जांच के लिए सीबीआई ने 10 सदस्याें की SIT बनाई है, जिन्हें 3 टीमाें में बांटा गया है. मुंबई पहुंचने से पहले CBI की दिल्ली में घंटाें तक बैठक हुई थी. टीम मुंबई तो पहुंच गई है, पर जांच में उन्हें कई चुनाैतियाें का सामना करना पड़ सकता है. यह इसलिए कि सुशांत की माैत 14 जून काे…
