मैनपुरी: सूरजपुर गाँव में सर्पों ने एक दर्जन लोगों को डसा, ग्रामीणों में दहशत

विकासखण्ड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत सूरजपुर बार खेड़ा के ग्राम सूरजपुर में सर्पों के काटने से लोग दहशत में है।जिससे पूरा गाँव भयभीत है।कोरोना के साथ बारिश का मौसम लोगों के लिए कई मुसीबतें लेकर आया है। बारिश के इस मौसम में सांप के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।लोधी बहुल्य गाँव में एक महीने के अन्दर ही सर्प के काटने से शिशुपाल पुत्र देशराज सिंह की मौत हो चुकी है।एक माह के अन्दर एक दर्जन लोगों को सर्पों ने डसा है।जिनमें बालिस्टर सिंह,रेशमा देवी,रामकिशन,दलबीर सिंह,कुँवर सिंह, ओमशरन सिंह,कुमारी…

मैनपुरी : बारिश से शहर में जलभराव

सुबह से शाम तक उमस से बेहाल नागरिकों को आखिरकार राहत मिल ही गई। आकाशीय गर्जना के साथ झमाझम बारिश से शहर लबालब हो गया। हवा के साथ जमकर आकाश से पानी गिरा तो नागरिक और किसान खुश नजर आए। सूखे सावन पर रीझी बरखा: सावन को सूखा गुजारने वाली बारिश अब भादों पर मेहरवानी लुटा रही है। मंगलवार सुबह आसमान पर बादल छा गए तो घटनाएं भी घिर आई। मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद हवा चली तो मौसम साफ होने से बादल दूर चले गए। इसके बाद चमकदार…

इटावा: जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर निम्न कार्य

जनपद इटावा- जनपद में कानून व्यवस्था एवं सराहनीय कार्यों में उत्कृष्ट एवं अग्रिम योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया है।1.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर को सिल्वर डिस्क अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री ओमवीर सिंह को गोल्डन डिस्क क्षेत्राधिकारी नगर श्री एस एन वैभव पांडे को सिल्वर डिस्क क्षेत्राधिकारी सेफई श्री आलोक सिहं को सिल्वर डिस्क उप निरीक्षक श्री नीरज शर्मा चौकी इंचार्ज नौरंगाबाद थाना कोतवाली को सिल्वर डिस्क की घोषणा की गई है। जिन्हें आगामी स्वतंत्रता दिवस केअवसर पर सम्मानित किया…

जौनपुर: कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, जौनपुर का लाल जिलाजीत यादव शहीद

जौनपुर: कश्मीर के पुलवामा में बुधवार की भोर से चल रहे मुठभेड़ में जौनपुर के जिलाजीत यादव शहीद हो गए हैं। 26 वर्षीय जिलाजीत जौनपुर के धौरहरा इजरी बहादुरपुर पास स्थित सिरकोनी के निवासी थे। परिवार की इकलौती संतान जिलाजीत के शहीद होने की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। बताया जाता है कि पुलवामा में बुधवार की भोर में शुरू हुए मुठभेड़ में एक आतंकी को भी मार गिराया गया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों को खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि पुलवामा के कमराज़ीपोरा में एक बाग…

बरेली – स्कूल में नही मनाई गई जन्माष्टमी तो घर मे ही शुरू कर दी कृष्णलीला

आवंला/बरेली : भक्ति का भी अपना अलग ही जज्बा होता है,फिर चाहे उन्हें घर हो या स्कूल कोई फर्क नही पड़ता,उन्हें जो करना होता है करके ही रहते हैं। ऐसा ही कार्य बरेली जनपद के आंवला क्षेत्र के गाँव शिवपुरी की जीबी इंग्लिश मीडियम एकेडमी के छात्रों ने भी किया है,अपने अपने घरों पर रहते हुए ही शैक्षिक स्तर पर खुद को कृष्ण रंग में रंग कर कृष्ण भजनों पर नृत्य किया।कृष्ण राधा की छवि खुद में उतार कर नृत्य किया . जो काफी मनमोहक रहा . गौरतलब है की…

पीलीभीत : अभिभावक एकता संघ के लोगों ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ दी तहरीर

पूरनपुर/पीलीभीत : सोमवार को अभिभावक एकता संघ के लोग कोतवाली जा पहुंचे। अभिभावक एकता संघ के लोगों ने नगर के एक स्कूल प्रबंधक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अभिभावक एकता संघ के लोगों ने बताया कि बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई सुचारू रूप से कराई जा रही थी जो इस समय बंद चल रही है जब प्रबंधक से मिलने आए तब फोन के माध्यम से जिलाधिकारी पीलीभीत को सूचित किया गया ।और उन्होंने एसडीएम पूरनपुर को मौके पर भेजा स्कूल प्रबंधक को आदेश देकर आए थे कि…

शत प्रतिशत लोग चाहते है राहुल गाँधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में

राजस्थान कांग्रेस का संकट दूर करने में राहुल गांधी को मिली कामयाबी के बाद उन्हें दुबारा पार्टी की कमान सौंपने के सुर फिर उठने लगे हैं। पार्टी ने कहा है कि केवल गांधी होने के नाते नहीं बल्कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ने वाले सबसे मुखर नेता के तौर पर सभी कांग्रेसी राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष पद पर देखना चाहते हैं। क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की वापसी संभव है? कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने इसका जवाब देते हुए…

यूपी से कम आबादी के बावजूद आंध्र को क्यों चाहिए तीन राजधानियां : राम माधव

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने मंगलवार को आश्चर्य जताते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश को तीन राजधानियों की जरूरत क्यों है जबकि उससे चार गुना से ज्यादा आबादी वाले उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में सिर्फ एक राजधानी है।विजयवाड़ा में भाजपा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि तीन राजधानियों को तीन गुना भ्रष्टाचार का जरिया नहीं बनना चाहिए। उन्होंने आंध्र प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ और अमरावती के उन किसानों के हितों की रक्षा के लिए लड़ने का आह्वान किया जिन्होंने…

कांग्रेस में दोबारा लौटे सचिन पायलट,

राजस्थान विधानसभा सत्र से ठीक पहले हुए राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को पायलट को बुलाकर सीधी बातचीत की। इसमें पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ शिकायतों का पिटारा खोला तो हाईकमान ने समाधान निकालने का भरोसा दिया। पायलट ने कांग्रेस के साथ अपनी सियासी पारी जारी रखने की प्रतिबद्धता भी जताई। हाईकमान ने पायलट व उनके समर्थक विधायकों की शिकायतों पर गौर कर हल निकालने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाने की घोषणा भी की है। इस सुलह…

मैनपुरी: दो फीडरों के चक्कर मे 2 माह से छाया अँधेरा

मैनपुरी: ग्राम पंचायत आलीपुर खेड़ा के ग्राम बरधनियाँ(पाल) में दो फीडरों की बात कहकर 2 माह से नहीं है बिजली सुल्तानगंज फीडर की बात कहकर आलीपुर खेड़ा के लाइनमैन नही जोड़ रहा बिधुत मीटर के कनेक्शन।मीटर लगने के बाद से 2 माह बीत जाने के बाद भी गाँव मे रहता है अँधेरा। 63 केबीए का शोपीस बना है ट्रांसफार्मर।

मैनपुरी: दुष्कर्म का शिकार किशोरी हुई गर्भवती, जानकारी पर परिजनों के उड़े होश

लोकलाज और आरोपी की धमकी से डरे परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।मैनपुरी में बिछवां थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी गर्भवती हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता के साथ हुई वारदात को परिजन आरोपी के भय व लोकलाज के चलते छिपाए हुए थे। सोमवार को पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।बताया गया है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री 17 मई की शाम छोटे भाई के साथ…

कांग्रेस विधायक के आवास पर भीड़ ने किया हमला,बंगलुरु में 2 लोगों की मौत और 60 पुलिसकर्मी घायल

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस के विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास पर भीड़ ने हमला दिया। इतना ही नहीं मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव किया है। इसके अलावा भीड़ ने कांग्रेस विधायक के घर के बाहर आगजनी भी की है। पुलिस ने बेक़ाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गयी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस और लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में 60 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। भीड़ ने कांग्रेस…

मशहूर शायर राहत इंदौरी अब नहीं रहे , पूरा फिल्म जगत है शोक में

उर्दू के मशहूर शायर राहत इंदौरी को आज जावेद अख्तर, गुलजार, शंकर महादेवन और वरुण ग्रोवर समेत अनेक कवियों, गीतकारों और संगीतकारों ने श्रद्धांजलि दी. राहत का निधन मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था. 20 साल के इस शायर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद मंगलवार की सुबह इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राहत इंदौरी को सुनना पसंद करते थे लोग गुलजार ने कहा, ”वह अपनी किस्म के अलग शायर थे. उनके जाने से उर्दू मुशायरे में एक खाली जगह…

कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बड़ी डील की तैयारी, अमेरिका को मिलेंग 10 करोड़ डोज : डोनाल्ड ट्रम्प

अमेरिका विश्व में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से प्रभावित है। अमेरिका में कोविड-19 की वजह से अबतक एक लाख 62 हजार से अधीक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस के मामले 50 लाख को पार कर गए हैं। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के वैक्सीन को को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप के मुताबिक अमेरिकी सरकार वैक्सीन बनाने वाली कंपनी मॉडर्ना (Moderna) के साथ एक डील करने की तैयारी में हैं। अगर अमेरिका में ये डील हो जाती है तो…

, रूसी कोविड-19 वैक्सीन का होगा इस्तेमाल , आम नागरिकों के लिए 1 जनवरी 2021 तक टीकाकरण होगा शुरू

विश्व भर के लोगों को यह पता है कि रूस ने दावा किया है कि उसने कोविड-19 की वैक्सीन को सफलतापूर्वक बना लिया है। इस बीच टीकाकरण भी शुरू आम नागरिकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। रूसी कोविड-19 वैक्सीन को 1 जनवरी 2021 को आम नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। जिस कारण कई लोग अपना टीकाकरण करा सकेंगे। तास समाचार एजेंसी में जो जानकारी प्रदान कराई है उसके अनुसार रूसी स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने बताया कि यहां के माइक्रोबायोलॉजी रिसर्च सेंटर गेमालेया और रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप…

आईसीसी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर लगाया जुर्माना

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया है। इंग्लैंड ने इस मैच को तीन विकेट से जीता था। स्काई स्पोटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रॉड ने मैच में पाकिस्तान की दूसरी पारी के 46वें ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज यासिर शाह को आउट करने के बाद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलब्रो और रिचर्ड इलिंग्वर्थ,…