पीलीभीत : वन विभाग के खिलाफ प्रधान सहित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पीलीभीत: तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव डगा के ग्राम प्रधान सहित कई ग्रामीणों ने तहसील कलीनगर परिसर में पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. साथ ही वन विभाग द्वारा पेड़ कटान को लेकर निर्दोष ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसके खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के सहित तहसील परिसर में पहुंचकर जमकर वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.साथ ही कलीनगर एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच कर कार्यवाही की मांग की है .ग्राम प्रधान ने बताया कि लगातार वन विभाग के द्वारा झूठे आरोपों में निर्दोष…

मैनपुरी :पूर्व मंत्री ने आव्हान प्रपत्र वितरण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोगांव : विधान सभा के कस्बा आलीपुर खेड़ा में आज दिन वुधवार को दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के निर्देशन पर आव्हान प्रपत्र वितरण रैली का शुभारंभ पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर सपा कार्यकर्ताओं को साइकल से रवाना किया। कस्बा से शुरू हुई रैली का नेतृत्व रावल सिंह यादव के द्वारा किया गया,उन्होंने बताया कि रैली लगभग दो दर्जन से अधिक गांव में जिसमे सबसे पहले दलपतिपुर गढ़िया गोविंदपुर, अकबेलपुर,मानिकपुर,डेरा वंजारा,देवीपुर,नगला कुआ,निजामाबाद,गोविन्द नगर डेरा,सुलखनपुर,छाछा,अवन्तीबाई इंटर कॉलेज,मुहल्ला जगत नगर,बडा बाजार भोगांव,नगला मानसिंह,पूरनपुर में अंतिम पड़ाव होगा।…

पीलीभीत:चौकी इंचार्ज ने चौकी पर कराई शिवलिंग की स्थापना

माधोटांडा । शाहगढ़ चौकी इंचार्ज सतवंत सिंह ने शिवलिंग की स्थापना शाहगढ़ चौकी पर कराई गई । सोशल डिस्टेंशिग का पालन किया गया, जिसके उपरान्त सतवंत सिंह ने चौकी इंचार्ज शिवलिंग की पूजा अर्चना में समलित प्रवेश कुमार, रमाकांत , प्रशांत नैन, बिट्टू महल , दिनेश शर्मा सभी लोगो की आशा और विश्वास के साथ शिवलिंग की स्थापना पूरी हुई सतवंत सिंह ने चौकी की बिजली के तार जर्जर पड़े थे, उनको ठीक कराया गया है

पीलीभीत: शारदा में बाढ़ आने से केले और हल्दी की फसल में भर गया पानी

पीलीभीत: तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कला मौजा बूढ़ा गोरख डिब्बी के रहने वाले चितरंजन की केले ,हल्दी की फसल शारदा कटान के जरिए फसल में पानी भर गया. इससे हल्दी खराब होने का खतरा बढ़ गया. किसान रात दिन सो तक नहीं रहा. फसल के चक्कर में कर्जा लेकर हल्दी तैयार की थी. रात दिन मेहनत करके फसल तैयार की. अब खतरा बढ़ने से चिंता शुरू हो गई है. रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

बिधूना/औरैय्या : करंट लगने से हुई युवक की मृत्यु।

सुबह के करीब छः बजे के समय बिधूना तहसील ग्राम नगला गुणवान निवासी 18 वर्षीय नौजवान की करंट लगने से मृत्यु हो गई।खबर है कि मृतक सुबह करीब पांच बजे अपने खेत पर सिंचाई के लिए गया हुआ था तभी बोरवेल पर लगी विद्युत मोटर के कनेक्शन में कुछ गड़बड़ी आ गई।मृतक खेत पर अकेला गया हुआ था।खराबी आ जाने के कारण मृतक बोरिंग पर लगी मोटर के तारो की जांच करने लगा।इसी बीच उसका पैर गीली मिट्टी से फिसल गया और वह बोरिंग के मुख्य पाइप के पास गिर…

मैनपुरी/ नवीगंज :- पुलिस के हटने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग भूल जाते हैं कस्बावासी

मैनपुरी/ नवीगंज :- कोबिड 19 वायरस जिसने दुनियां भर में कोहराम मचा है। जिसके कारण भारत में ही लाखों लोग जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे हैं उस कोरोना से कस्बा नवीगंज के लोग जरा भी खौप नहीं खा रहे हैं।कोई भी दुकानदार ना तो मास्क लगाता है और नाही सोशल डिस्टेंनसिंग का पालन करते हैं उन्हैं तो केवल पुलिस का खोफ है यदि पुलिस जरा भी सुस्त होती है तो लोग भूल जाते है कि देश भयानक महामारी कोरोना से जूझ रहा है।दो दिन के लॉकडाउन के बाद…

शाहगंज(जौनपुर): गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चालान

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपित को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।अम्बेडकर नगर जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र के गुवावां जमालपुर गांव निवासी अभय सिंह पुत्र राकेश सिंह गैंगस्टर एक्ट में वांछित लम्बे समय से फरार चल रहे थे मुखबिर की सूचना पर बुधवार की भोर में कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने मय फोसॅ के आरोपित के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर भादवि की धारा उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज…

राफेल केआगमन का स्वागत तो किया पर सवाल भी पूछे राहुल गाँधी ने

राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप के रूप में पांच विमान आज बुधवार को भारत के अंबाला एयरबेस पर पहुंच गए। उम्‍मीद दी थी कम से कम आज इस रक्षा खरीद पर विपक्ष की ओर से कोई सवाल नहीं उठाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस ने आज भी बेहद जरूरी इस रक्षा खरीद पर सवाल उठाया। कांग्रेस ने राफेल लड़ाकू विमानों के पहले जत्थे के भारत आने का स्वागत तो किया लेकिन साथ ही चार सवाल भी पूछ लिए।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमानों की पहली…

अब देश के दुश्मनो को युद्ध के लिए सोचना होगा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

फ्रांस से लंबी उड़ान के बाद राफेल विमानों के पहले जत्थे की अंबाला एयरबेस पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने देश को जानकारी दी कि फाइटर्स अंबाला में सुरक्षित तरीके से लैंड कर चुके हैं। विमानों की लैंड‍िंग पर खुशी जाहिर करते हुए रक्षा मंत्री ने वायुसेना को इसके लिए बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि अब देश के दुश्‍मनों को सोचना होगा। रक्षा मंत्री ने एक के बाद एक सिलसिलेवार कई ट्वीट किए। उन्‍होंने कहा, ‘भारत में राफेल लड़ाकू विमानों का…

नई शिक्षा नीति भारत के निर्माण में करेगी अपनी मुख्य भूमिका , अमित शाह और जेपी नड्डा ने सराहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 एक ऐतिहासिक नीतिगत निर्णय है जो नए भारत के निर्माण में अभूतपूर्व भूमिका निभाएगा। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नई शिक्षा नीति बहुप्रतीक्षित सुधार और नियामक ढांचा लेकर आई है जो नए भारत की जरूरतों को ध्यान में रखती है और युवाओं की ऊर्जा को आत्मनिर्भर बेहतर भारत के लिए सार्थक बनाती है। बच्चों का हो सकेगा समग्र विकास एक के बाद एक कई ट्वीट कर शाह ने कहा कि एनईपी-2020 सुनिश्चित करेगी…

हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान स्पीकर ने खटखटाया सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष ने हाईकोर्ट के 24 जुलाई के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में बर्खास्त किए गए उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कांग्रेस के 19 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के नोटिस को यथावत कायम रखा है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी अपील में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश प्रथमदृष्टया असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर उनके विशेषाधिकार का हनन है जो उन्हें संविधान की दसवीं अनुसूची…

एक ही दिन में दो ने दिए इस्तीफे ,इमरान खान के दो सलाहकार भागे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के दो सलाहकारों ने एक ही दिन में अपने इस्तीफ़े सौंप दिए हैं. स्पेशल असिस्टेंट तानिया अदरूस और डाॅ जफर मिर्जा ने अपने इस्तीफ़े की जानकारी मीडिया के जरिए सार्वजनिक भी कर दी है. इमरान ने लगभग 20 लोगों को विभिन्न विषयों के लिए स्पेशल असिस्टेंट के रूप में नियुक्त कर रखा है, जिनमें से सात लोग ऐसे भी हैं जिनकी दोहरी नागरिकता है. लगभग दो हफ्ते पहले इन सभी स्पेशल असिस्टेंट की जानकारी सार्वजनिक की गई थी. कई लोग ऐसे भी इमरान खान के…

कोविड-19 से संक्रमित पाए गये डोनाल्ड ट्रम्प के कुछ अधिकारी

अमेरिकी व्हाइट हाउस ने 27 जुलाई को इस बात की पुष्टि की कि अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामले के सहायक रॉबर्ट सी. ओ’ब्रियन कोविड-19 से ग्रस्त हो गये हैं। वे अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास कोविड-19 से ग्रस्त सबसे उच्च स्तरीय अधिकारी हैं। वास्तव में अमेरिका में महामारी के प्रकोप के बाद व्हाइट हाउस में कई लोग वायरस से ग्रस्त हो गये हैं। व्हाइट हाउस में महामारी की स्थिति बहुत गंभीर है। मार्च में अमेरिकी उप राष्ट्रपति कार्यालय का एक कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।…

बरेली : गांव शहवाजपुर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पर पीड़ित व उसके परिवार वालों को मारा पीटा

बरेली / आँवला : थाना सिरौली क्षेत्र के गांव शहवाजपुर में दिनांक 26 / 7 / 2020 को सुबह 3:00 बजे मल्लू के घर में पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर आटे की कंट्री में रखे 25000 हजार रुपये चोरी कर लिए आहट सुनने पर मल्लू व उसकी पत्नी जाग गए उन्होंने शोर मचाया। शोर मचाने पर मौका देखते ही चोर भाग गए ।मल्लू ने चोरों को पहचान लिया पीड़ित मल्लू ने रविवार को थाना सिरौली में नाम जद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे घर…

बरेली-ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही,होते हैं जीरो पॉइंट पर एक्सीडेंट

बरेली-:-अफसरों के बंगलों, दफ्तरों, सुरक्षा बलों की कालोनियों और कैम्पों के आसपास के अलावा गुलाम जनता की हिफाज़त के लिए सड़क हादसों को रोकने के पुख्ता इन्तेज़ाम ना होने और डग्गामार जीपों, टैम्पो, ऑटो का पुलिस का नियमित सेवादाता होने का खमियाज़ा गरीब गुलाम जनता को ही भुगतना पड़ता है. आज सवेरे सवेरे ही बरेली के दिल्ली रोड ज़ीरो प्वाइंट पर सवारिया लेकर जा रहा टैम्पों सड़क पार कर रहा था. जीरो पॉइंट पर ट्राफिक पुलिस ना होने की वजह से तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को मार दी. टक्कर…

हरदोई: मेडिकल स्टोर संचालक को बाइक सवारों ने लूटा

हरदोई : दवाई खरीद कर घर लौट रहे मेडिकल स्टोर संचालक को बाइक सवार तीन लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया। रुपए ,दवाइयां ,मोबाइल लूट ले गए ।पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की प्राप्त जानकारी के अनुसार माधोगंज थाना क्षेत्र में इसकी शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीलीभीत: जमीनी विवाद से तंग आकर नहर में लगाई छलांग, की आत्महत्या करने की कोशिश

उत्तर प्रदेश पीलीभीत तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम पौर खास निवासी बलजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने रुढ़ सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम नदहा तालुके माधोटांडा की जमीन खरीदी थी । उक्त जमीन पर रुढ़ सिंह ने बैंक से कर्जा ले रखा था ।तय यह हुआ कि वादी इस कर्जा को अदा कर दे और बकाया धनराशि प्रतिवादी को अदा कर दें इस पर बादी कश्मीर सिंह उक्त भूमि को क्रय करने के लिए तैयार हो गया। वादी ने प्रतिवादी का समस्त लोन मूल 2915000 रुपए बैंक का कर्जा…

पीलीभीत : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलीपुर पट्टी पर 108 ड्राईवर की लापरवाही, बच्चे की मौत!

पीलीभीत : सोमवार की शाम 7 बजे रामनगर निवासी सुनील कुमार का आरोप है की उसने 108 पर फोन कर सूचना दी कि मेरी पत्नी रीता की डिलीवरी होनी है। उसके बाद ड्राइवर ने सुनील को टायर पंचर की सूचना दी ।जबकि गाड़ी सही स्वास्थ्य केंद्र पर खड़ी थी।उसके बाद सुनील मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी रीता को लेकर स्वास्थ्य केंद्र आया।जिससे रीता का रक्तश्राव अधिक होने के कारण बच्चे की जान तो चली गई।

मैंनपुरी: 4 दिन से लापता बालक का नही लगा सुराग

मैंनपुरी– थाना किशनी के ग्राम पृथ्वीताल निवासी शौकीन सिंह का 17 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार 25 जुलाई दिन शनिवार सुबह घर से बाहर खेतों पर गया,तब से वह घर नही लौटा।शौकीन सिंह ने इसकी कुसमरा चौकी में तहरीर दी।लेकिन तीन दिन से पुलिस निखिल का कोई पता नही लगा पाई। घर बालों का रो-रो के बुरा हाल है। निखिल चार भाई-बहन है।निखिल इनमें सबसे बड़ा है।। रिपोर्टर–पवन कुमार

पीलीभीत: सदर उप जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने कोतवाली जहानाबाद में बैठक की

जनपद पीलीभीत की तहसील सदर उप जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने कोतवाली जहानाबाद में प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह राठौर के द्वारा नगर के सभ्रांत नागरिकों के साथ कोरोना संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंस रखते हुए आगामी पर्व बकरीद तथा रक्षाबंधन के मद्देनजर शांति बैठक का आयोजन किया गया है। उप जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य के द्वारा आयोजित इस शांति बैठक में उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों से अपील की गई है कि वह भारत में वैश्विक महामारी बीमारी कोरोनावायरस संक्रमण के चलते आगामी त्यौहार बकरीद तथा रक्षा बंधन को सोशल…