बदलापुर। गैंगेस्टर एक्ट में पाबंद बक्शा थाना क्षेत्र के बेलहटा निवासी शराब माफिया पंकज सिंह के नाम की आराजी की जमीन बृहस्पतिवार को कुर्क कर ली गई है। कुर्क जमीन की कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। आरोप है कि शराब के अवैध कारोबार से अर्जित धन से उसने जमीन की रजिस्ट्री कराई थी।तहसीलदार अजय पांडेय के साथ गांव में पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया, सिंगरामऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने गांव में डुग्गी पिटवाकर जमीन कुर्क किए जाने का एलान किया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों…
Month: July 2020
इटावा : सम्यक पार्टी जिला कमेठी की बैठक हुई सम्पन्न
बसरेहर:- 23.07.2020 को सम्यक पार्टी जिला कमेठी की बैठक पार्टी कार्यालय बसरेहर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सम्यक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सविता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश राजपूत (फौजी) ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता बन्धुओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पूरे जिले में बिधानसभा से लेकर ग्राम पंचायत में बूथ स्तर तक कमेठी का गठन करें, और प्रचार प्रसार में भी समस्त कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाये और प्रतिदिन एक दूसरे से सम्पर्क स्थापित करें। इसी…
पीलीभीत : तहसील कलीनगर को 48 घंटे के लिए किया सील
तहसील कलीनगर मे कोरोना जाँच के बाद तहसील कर्मियों की दो लोगों की आई कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने से हडकंप मच गया. इस समय कोरोना लगातार जनपद में अपने पैर पसार रहा है. लगातार जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ रही हैं. वही अब तहसील प्रशासन की जब जाँच सैपल लिया गया .जिसमें दो लोगों की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने से तहसील प्रशासन मे हडकंप मच गया. वही पूरी तहसील को सेनीटाइजर कराया गया और 48 घंटे के लिए तहसील को सील कर दिया गया.
शाहगंज (जौनपुर):जमीन के विवाद में मारपीट में आठ घायल
शाहगंज (जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बड़ागांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गया ।जिसमें कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।क्षेत्र के बड़ागांव में गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गया ।जिसमें एक पक्ष से 18 वर्षीय निशांत पुत्र कमला प्रसाद 25 वर्षीय सीमा पुत्री प्रदीप कुमार 19 वर्षीय सतेन्द्र पुत्र कमला प्रसाद व दूसरे पक्ष से 33 वर्षीय जयभान बचई यादव 28 वर्षीय अजयभान 40 वर्षीय सूर्य…
पीलीभीत : बॉर्डर क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द कला के मजरा नलडेंगा रमनगरा के निकट नदी कटान करती हुई पहुंच गई है
पीलीभीत: जनपद की तहसील कलीनगर बॉर्डर क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द कला के मजरा नलडेंगा रमनगरा के निकट नदी कटान करती हुई पहुंच गई है। खतरा भांपकर ग्रामीण खुद बचाव कार्य में जुट गए हैं। इन दिनों गांव के दर्जनों ग्रामीण पेड़ों और झाड़ झंकार से कटान रोकने की जुगत में लगे हुए हैं। नदी कटान करती हुई गांव के आधा दर्जन ग्रामीणों के घरों के निकट पहुंच चुकी है। इसके चलते ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। गांव के रहने वाले प्रेमचंद सरकार के निकट शारदा पहुंचने से वह…
शाहगंज(जौनपुर): मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में तीन गम्भीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय रेफर
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अक्खन सराय के समीप मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया। जहां चिकित्सकों ने सभी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।खेतासराय थाना क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी फखरे आलम (35) शाहगंज आ रहे थे। ढंडवारा गांव निवासी रविकिशन (26) पुत्र राम पलट अपने साथी घनश्याम (25) पुत्र ओमप्रकाश राजभर के साथ मोटरसाइकिल से शाहगंज से घर लौट रहे थे। अक्खन सराय…
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली के एक सिपाही समेत तीन पॉजिटिव
शाहगंज(जौनपुर): गुरुवार को आई कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में शाहगंज कोतवाली के एक सिपाही समेत तीन पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें नगर व ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित पाए गए। दोपहर में जिला मुख्यालय से आई 19 संक्रमितों में पुराना चौक की एक महिला एक बड़े व्यवसाई के परिवार के अलावा बद्दोपुर रानिमऊ गांव निवासी युवक संक्रमित मिले। वहीं राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कुल 36 लोगों का एंटीजन रैपिड टेस्ट किट द्वारा जांच में कोतवाली का एक सिपाही कोरोना संक्रमित पाए गए।
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश ने शहर में पैदल गश्त से जायजा लिया ।
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा पुलिस फो़र्स के साथ पीलीभीत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर क़ानून व्यवस्था का जायजा़ लिया गया . लोगों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर कोई भी व्यक्ति नियमों तथा क़ानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी.
यूपी मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल्स द्वारा मनाया जा रहा राष्ट्रीय मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह-2020 का समापन समारोह संपन्न।
दिनांक 23 जुलाई को मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह जो की 17से23, जुलाई, 2020 तक चला आज उसका समापन समारोह अतिथियों के साथ संपन्न हुआ, अगर शुभारंभ से इस कार्यक्रम को देखे तो कोरोना महामारी के इस दौर में सप्ताह कि शुरुआत मुख्यवक्ता श्री मान के.एस. सेहरावत जी, नई दिल्ली के उद्घाटन भाषण के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने ने इस सप्ताह की उपयोगिता पर बिंदुवार सभी के बीच में रखे थे इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ अनिल मौर्य द्वारा किया गया और उन्होंने बताया कि इस पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों…
बरेली :ब्राह्मणों के उत्पीडन से भड़का अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा
बरेली।अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक श्री अभिषेक तिवारी जी ने अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा की वर्चुअल संवाद बैठक के राष्ट्रीय संयोजक पद से बोलते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारे ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न में लगी हुई है, अगर उत्पीड़न ना रुका तो अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा सड़कों पर उतर कर जवाब देगा. महानगर अध्यक्ष पीयूष मिश्रा विभु के संयोजन में हुए संबाद मे राष्ट्रीय संयोजक जी ने कहा कि ब्राह्मण किसी भी तरीके से उत्पीडन बर्दास्त नहीं करेगा. जिस ब्राह्मण ने…
बरेली :सिरौली थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में पट्टे की जमीन पर 27 साल के बाद मिला कब्जा
आँवला – गांव केसरपुर में एक पट्टे की जमीन पर 27 साल में पट्टेधारक को कब्जा मिल पाया। अधिकारियों ने भारी पुलिसबल की मौजूदगी में कब्जा दिलवाया है। गांव में पुलिस बल लगा दिया गया है। गांव केसरपुर के रमेश लोधी को 1993 में नसबंदी के दौरान गांव में ही पट्टे की जमीन दी गई थी। पट्टा होने के बाद ही उस जमीन पर गांव के ही दूसरे समुदाय के साबिर ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। रमेश ने जिसकी शिकायत पुलिस से की तो निर्माण कार्य तो…
कोरबा: वन महोत्सव के रूप में गेवरा के गोल्फ ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया
कोरबा: सर्वाधिक कोयला उत्पादन करने वाले SECL गेवरा क्षेत्र में वन महोत्सव के तहत वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. गोल्फ ग्राउंड गेवरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर और विशिष्ट अतिथि के रूप में कटघोरा DFO शमा फारुखी उपस्थित रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता गेवरा क्षेत्र के CGM संतोष कुमार पाल ने किया. इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया गया. पूरे देश भर में कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय कोयला…
बरेली-:-एसएसपी से जानलेवा हमला करने वालों के बिरोध में लगाई गुहार
बरेली-:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे बरेली से मिलकर पत्र देकर पीड़ित की पत्नी ने न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने पीड़ित की पत्नी को कार्यवाही करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है । प्रार्थिनी श्रीमती कंचन लता पत्नी पुष्पेन्द्र कुमार निवासी सिठौरा थाना सुभाष नगर जनपद बरेली की है। दिनाक 05.07.2020 को रात्रि में पीड़ित पुष्पेंद्र कुमार को गाँव के धीरेन्द्र कनौजिया उर्फ धीरू , हरेन्द्र कनौजिया , कृष्ण वीर सिंह ने मेरे पति को जान से मारने की नियत से गोली मार दी…
औरैया:बाइक की टक्कर से बुजुर्ग का पैर टूटा।
एरवाकटरा में मुख्य मार्ग पर किसान रामप्रसाद निवासी एरवाकटरा अपने खेतों पर कीट नाशक का छिड़काव करके घर पर लौटे ही थे कि किशनी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जिससे उनका पैर टूट गया और सिर में भी चोटें आई. राहगीरों ने घर के सामने सड़क पर घायलावस्था में पड़े रामप्रसाद को उठाकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया. राहगीरों ने बाइक चालक उमेश पुत्र राजेन्द्र निवासी सूरजपुर बिधूना को पकड़ लिया. बाइक चालक उमेश बाइक को तकरीबन 90 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से…
इटावा : दरोगा को कचहरी में मिला कड़ा सबक़ एसएसपी ने भी क़ानूनी चाबुक चलाया
इटावा: गुरुवार को अपनी अभद्रता के लिये कुख्यात निलंबित दरोगा को कचहरी में अपने अधिवक्ता से भिड़ना बहुत भारी पड़ गया। वकीलों ने दरोगा की हाथापाई का प्रतिकार सामूहिक रूप से धुनाई करके दिया।इसके बाद मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद कप्तान ने उसके विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अभियोग पंजीकृत करने का निर्देश दिया।घटनाक्रम के अनुसार निलंबित उपनिरीक्षक विजय प्रताप अपने अधिवक्ता धर्मेंद्र पांडेय से किसी केस कार्यवाई को लेकर आदतन अभद्रता पर उतर आया तथा गाली गलौज व हाथापाई करने लगा।तभी वहां अन्य बस्तों पर मौजूद…
इटावा: पुलिस द्वारा थाना फ्रेण्डस कालोनी क्षेत्रान्तर्गत युवक के अपहरण का मास्टरमाइंड अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी टीम तथा थाना फ्रेंडस कालोनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 19.06.2020 को युवक के अपहरण का मास्टरमाइंड व थाना चौबिया से टॉप-10 अपराधी तथा 25000 का इनामी वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
कोरबा: पटवारी की आईडी हैक कर फर्जी चौहद्दी बना बेच दी गई जमीन
कोरबा । भुंइया सॉफ्टवेयर में पटवारी की आईडी हैक कर सरकारी जमीन की बिक्री और नामांतरण कर देने का सिलसिला कोरबा जिले में थम नहीं रहा। जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में दर्ज 4 अलग-अलग इस तरह के मामलों की जांच अभी चल ही रही है कि वनांचल ग्राम जिल्गा की शासकीय पट्टा की जमीन को फर्जी चौहद्दी तैयार कर बेचने और पटवारी की आईडी हैक कर नामांतरण कर देने का मामला सामने आया है। इस मामले में भी पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। (ज़िला संवाददाता उत्सव यादव…
पीलीभीत : सपहा में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज गांव किया सील
तहसील कलीनगर के क्षेत्र ग्राम पंचायत सपहा में कोरोना मरीज मिलने पर ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह ने बल्ली लगाकर गांव को किया सील. पूरे गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया और गांव वाले से बेवजह गांव से बाहर निकलने के लिए मना किया . प्रधान कुलदीप सिंह ने लोगों से आग्रह किया गांव से बाहर आना और जाना दोनों प्रतिबंधित हैं. अगर कोई उल्लंघन करता है तो दंडनीय अपराध है. इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी रामकिशोर थे.
कानपुर : कानून व्यवस्था नष्ट…
कानपुर में पुलिस सिस्टम हुआ बर्बाद – 22 जून को अपहृत युवक की अपहरणकर्ताओं ने हत्या कर दी – पुलिस की घोर लापरवाही से कानपुर में फिर बहुत बड़ी घटना…। पुलिस के निकम्मेपन की पराकाष्ठा से फिर दहला कानपुर … पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को पैसे दिलवाये, पीड़ित परिवार पर झूठ बोलने का दबाव तक बनाया,सारी कहानी के बावजूद युवक मारा गया… पुलिस की लापरवाही ने एक घर उजड़वा दिया…. कानपुर की इस दूसरी भयावह घटना से यह साबित होता है कि, सिस्टम तबाह हो गया है, सड़ गया है… यह…
भारत सरकार ने एक और कड़ा फैसला लेकर चीन को दिया बड़ा झटका
भारत सरकार ने एक और कड़ा फैसला लेकर चीन को बड़ा झटका दिया है. केंद्र सरकार ने सरकारी खरीद में चीनी कंपनियों की एंट्री पर बैन लगा दिया है. इस फैसले के बाद चीनी कंपनियां अब केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से किसी भी तरह की सरकारी खरीद में बोली में हिस्सा नहीं ले सकेंगी. केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. केंद्र ने जनरल फाइनेंशियल रूल्स 2017 में संशोधन किया है. ये नियम उन देशों के बोलीदाताओं पर…
