शाहजहांपुर : पत्रकार समाज कल्याण समिति ने राज्यपाल के नाम एस डी एम को सौंपा ज्ञापन

पत्रकार समाज कल्याण समिति ने राज्यपाल के नाम एस डी एम को सौंपा ज्ञापन – प्रदेश में बढ़ी पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं से रोष, पत्रकार सुरक्षा कानून बिल पास किए जाने की मांग– पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार को दी जाए 50 लाख की सहायता, सरकारी, आवास, नौकरी– बच्चों को दी जाए निशुल्क शिक्षा, शाहजहांपुर। पत्रकार समाज कल्याण समिति की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पुवायां के एसडीएम को देकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम…

कोरबा :- कटघोरा मीरा टॉकीज के पास अज्ञात ट्रक ने पांच गाय को अपने चपेट में लिया

कोरबा :-  राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई रोका-छेका योजना ग्राम पंचायतों में नगर पालिका परिषद के लिए मुसीबत बन गई है। संकल्प पत्र भरने के बावजूद पशु पालक नहीं सुधरे। नगर पालिका परिषद ने कार्रवाई शुरू की तो मवेशियों को रखने की दिक्कत आ रही है। ऐसे में कार्रवाई करके मवेशियों को पकड़ो और छोड़ो वाली स्थिति बनती जा रही है। राज्य शासन ने पशुओं की व्यवस्थित देखभाल, फसलों को बचाने और दुर्घटना में कमी लाने के लिए रोका-छेका योजना शुरू की है। एनएच कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग…

पीलीभीत : जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक

आज जनपद पीलीभीत जिला योजना की मीटिंग उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में जिले के चारों विधायक , 2 सदस्य विधान परिषद, समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद थे। इस जिला योजना की मीटिंग zoom app के माध्यम से अपने अंतिम पड़ाव पर सम्पन्न हुई . इस बैठक में मुख्य रूप से कुछ विषय इस प्रकार रहे . राहुल नगर चंदिया हजारा में पिछले वर्ष शारदा नदी ने 25 घरों सहित हजारों एकड़ जमीन को काट…

बरेली-बरेली के एक ग्रुप ने मानसा व्यापारी से की थी लूट

बरेली-:-बिनावर में 16 जुलाई को हुई अपहरण और लूट की वारदात को पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया . पुलिस के मुताबिक इस घटना को बरेली के गिरोह ने अंजाम दिया था. पुलिस ने 2 शातिरो को गिरफ्तार भी किया है. एक फरार हो गया ,पकड़े गए शातिरो की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो लग्जरी कार , असलहे , लूटा गया तेल भी बरामद किया. एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पूरे मामले का खुलासा किया. बताया बदमाशों पर घोषित किया गया ₹25000 का इनाम भी पुलिस…

फर्रुखाबाद/कायमगंज: विधायक अमरसिंह खटीक भी हुए कोरोना पॉजिटिव

फर्रुखाबाद: जनपद में शुक्रवार को सुबह कोरोना के पांच नये मरीज संक्रमित निकले है| दोपहर बाद कायमगंज विधायक सहित आधा दर्जन और कोरोना पॉजिटिव निकल आये है| जिससे अब संख्या 373 हो गयी है|शुक्रवार को सुबह आयी रिपोर्ट में शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला लकुला निवासी 20 वर्षीय विवाहिता, कोतवाली कायमगंज के रेलवे रोड़ निवासी 63 वर्षीय वृद्धा, कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम खिमसेपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, कोतवाली फतेहगढ़ के पुल मंडी निवासी युवक कोरोना संक्रमित निकले है|दोपहर बाद आयी रिपोर्ट में कायमगंज 65 वर्षीय कायमगंज विधायक अमर सिंह…

छत्तीसगढ़: करंट के चपेट से हाथी की मौत

जशपुर :मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिला के तपकरा के समीप एक हाथी अचानक करेंट के चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी ।इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया और बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे । छत्तीसगढ़ में हाथी की मौत रुक ही नही रही है जो एक चिंता का विषय है। अरविन्द सूर्यवंशी स्टेट ब्यूरो छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या:आरोपी मानसिक रोगी……

छत्तीसगढ़ बिलासपुर: बिलासपुर जिला के ग्राम मटियारी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या करके आरोपी ने आत्म हत्या कर लिया । मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रोशन ने अपने पिता रूपदास , मां संतोषी बाई भाई रोहित , बहन कामिनी , भाई रिषि की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया। उसके बाद आरोपी ने खुद गाड़ी के नीचे आकर आत्म हत्या कर लिया। पुलिस अभी इस घटना का जांच कर रही है। ” मृतक आरोपी…

बदलापुर/जौनपुर: गैंगेस्टर पंकज सिंह की 25 लाख की जमीन की कुर्की

बदलापुर। गैंगेस्टर एक्ट में पाबंद बक्शा थाना क्षेत्र के बेलहटा निवासी शराब माफिया पंकज सिंह के नाम की आराजी की जमीन बृहस्पतिवार को कुर्क कर ली गई है। कुर्क जमीन की कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। आरोप है कि शराब के अवैध कारोबार से अर्जित धन से उसने जमीन की रजिस्ट्री कराई थी।तहसीलदार अजय पांडेय के साथ गांव में पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया, सिंगरामऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने गांव में डुग्गी पिटवाकर जमीन कुर्क किए जाने का एलान किया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों…

इटावा : सम्यक पार्टी जिला कमेठी की बैठक हुई सम्पन्न

बसरेहर:- 23.07.2020 को सम्यक पार्टी जिला कमेठी की बैठक पार्टी कार्यालय बसरेहर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सम्यक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सविता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश राजपूत (फौजी) ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता बन्धुओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पूरे जिले में बिधानसभा से लेकर ग्राम पंचायत में बूथ स्तर तक कमेठी का गठन करें, और प्रचार प्रसार में भी समस्त कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाये और प्रतिदिन एक दूसरे से सम्पर्क स्थापित करें। इसी…

पीलीभीत : तहसील कलीनगर को 48 घंटे के लिए किया सील

तहसील कलीनगर मे कोरोना जाँच के बाद तहसील कर्मियों की दो लोगों की आई कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने से हडकंप मच गया. इस समय कोरोना लगातार जनपद में अपने पैर पसार रहा है. लगातार जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ रही हैं. वही अब तहसील प्रशासन की जब जाँच सैपल लिया गया .जिसमें दो लोगों की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने से तहसील प्रशासन मे हडकंप मच गया. वही पूरी तहसील को सेनीटाइजर कराया गया और 48 घंटे के लिए तहसील को सील कर दिया गया.

शाहगंज (जौनपुर):जमीन के विवाद में मारपीट में आठ घायल

शाहगंज (जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बड़ागांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गया ।जिसमें कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।क्षेत्र के बड़ागांव में गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गया ।जिसमें एक पक्ष से 18 वर्षीय निशांत पुत्र कमला प्रसाद 25 वर्षीय सीमा पुत्री प्रदीप कुमार 19 वर्षीय सतेन्द्र पुत्र कमला प्रसाद व दूसरे पक्ष से 33 वर्षीय जयभान बचई यादव 28 वर्षीय अजयभान 40 वर्षीय सूर्य…

पीलीभीत : बॉर्डर क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द कला के मजरा नलडेंगा रमनगरा के निकट नदी कटान करती हुई पहुंच गई है

पीलीभीत: जनपद की तहसील कलीनगर बॉर्डर क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द कला के मजरा नलडेंगा रमनगरा के निकट नदी कटान करती हुई पहुंच गई है। खतरा भांपकर ग्रामीण खुद बचाव कार्य में जुट गए हैं। इन दिनों गांव के दर्जनों ग्रामीण पेड़ों और झाड़ झंकार से कटान रोकने की जुगत में लगे हुए हैं। नदी कटान करती हुई गांव के आधा दर्जन ग्रामीणों के घरों के निकट पहुंच चुकी है। इसके चलते ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। गांव के रहने वाले प्रेमचंद सरकार के निकट शारदा पहुंचने से वह…

शाहगंज(जौनपुर): मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में तीन गम्भीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय रेफर

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अक्खन सराय के समीप मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया। जहां चिकित्सकों ने सभी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।खेतासराय थाना क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी फखरे आलम (35) शाहगंज आ रहे थे। ढंडवारा गांव निवासी रविकिशन (26) पुत्र राम पलट अपने साथी घनश्याम (25) पुत्र ओमप्रकाश राजभर के साथ मोटरसाइकिल से शाहगंज से घर लौट रहे थे। अक्खन सराय…

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली के एक सिपाही समेत तीन पॉजिटिव

शाहगंज(जौनपुर): गुरुवार को आई कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में शाहगंज कोतवाली के एक सिपाही समेत तीन पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें नगर व ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित पाए गए। दोपहर में जिला मुख्यालय से आई 19 संक्रमितों में पुराना चौक की एक महिला एक बड़े व्यवसाई के परिवार के अलावा बद्दोपुर रानिमऊ गांव निवासी युवक संक्रमित मिले। वहीं राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कुल 36 लोगों का एंटीजन रैपिड टेस्ट किट द्वारा जांच में कोतवाली का एक सिपाही कोरोना संक्रमित पाए गए।

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश ने शहर में पैदल गश्त से जायजा लिया ।

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा पुलिस फो़र्स के साथ पीलीभीत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर क़ानून व्यवस्था का जायजा़ लिया गया . लोगों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर कोई भी व्यक्ति नियमों तथा क़ानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी.

यूपी मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल्स द्वारा मनाया जा रहा राष्ट्रीय मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह-2020 का समापन समारोह संपन्न।

दिनांक 23 जुलाई को मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह जो की 17से23, जुलाई, 2020 तक चला आज उसका समापन समारोह अतिथियों के साथ संपन्न हुआ, अगर शुभारंभ से इस कार्यक्रम को देखे तो कोरोना महामारी के इस दौर में सप्ताह कि शुरुआत मुख्यवक्ता श्री मान के.एस. सेहरावत जी, नई दिल्ली के उद्घाटन भाषण के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने ने इस सप्ताह की उपयोगिता पर बिंदुवार सभी के बीच में रखे थे इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ अनिल मौर्य द्वारा किया गया और उन्होंने बताया कि इस पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों…

बरेली :ब्राह्मणों के उत्पीडन से भड़का अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा

बरेली।अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक श्री अभिषेक तिवारी जी ने अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा की वर्चुअल संवाद बैठक के राष्ट्रीय संयोजक पद से बोलते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारे ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न में लगी हुई है, अगर उत्पीड़न ना रुका तो अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा सड़कों पर उतर कर जवाब देगा. महानगर अध्यक्ष पीयूष मिश्रा विभु के संयोजन में हुए संबाद मे राष्ट्रीय संयोजक जी ने कहा कि ब्राह्मण किसी भी तरीके से उत्पीडन बर्दास्त नहीं करेगा. जिस ब्राह्मण ने…

बरेली :सिरौली थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में पट्टे की जमीन पर 27 साल के बाद मिला कब्जा

आँवला – गांव केसरपुर में एक पट्टे की जमीन पर 27 साल में पट्टेधारक को कब्जा मिल पाया। अधिकारियों ने भारी पुलिसबल की मौजूदगी में कब्जा दिलवाया है। गांव में पुलिस बल लगा दिया गया है। गांव केसरपुर के रमेश लोधी को 1993 में नसबंदी के दौरान गांव में ही पट्टे की जमीन दी गई थी। पट्टा होने के बाद ही उस जमीन पर गांव के ही दूसरे समुदाय के साबिर ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। रमेश ने जिसकी शिकायत पुलिस से की तो निर्माण कार्य तो…

कोरबा: वन महोत्सव के रूप में गेवरा के गोल्फ ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

कोरबा: सर्वाधिक कोयला उत्पादन करने वाले SECL गेवरा क्षेत्र में वन महोत्सव के तहत वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. गोल्फ ग्राउंड गेवरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर और विशिष्ट अतिथि के रूप में कटघोरा DFO शमा फारुखी उपस्थित रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता गेवरा क्षेत्र के CGM संतोष कुमार पाल ने किया. इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया गया. पूरे देश भर में कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय कोयला…

बरेली-:-एसएसपी से जानलेवा हमला करने वालों के बिरोध में लगाई गुहार

बरेली-:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे बरेली से मिलकर पत्र देकर पीड़ित की पत्नी ने न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने पीड़ित की पत्नी को कार्यवाही करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है । प्रार्थिनी श्रीमती कंचन लता पत्नी पुष्पेन्द्र कुमार निवासी सिठौरा थाना सुभाष नगर जनपद बरेली की है। दिनाक 05.07.2020 को रात्रि में पीड़ित पुष्पेंद्र कुमार को गाँव के धीरेन्द्र कनौजिया उर्फ धीरू , हरेन्द्र कनौजिया , कृष्ण वीर सिंह ने मेरे पति को जान से मारने की नियत से गोली मार दी…