Saturday, 31 October 2026 | 9:51 PM
उत्तर प्रदेश

'हमारे पास है युवा अध्यक्ष, फिर देरी क्यों?'- शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रियंका गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की पैरवी की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि हमारे पास हमारा युवा अध्यक्ष है। फिर क्यों देरी हो रही है, जल्दी फैसला करें। उन्होंने ट्वीट करके प्रियंका गांधी की जमकर तारीफ भी की है। आपको बता दें उन्होंने कह
Share:
'हमारे पास है युवा अध्यक्ष, फिर देरी क्यों?'- शत्रुघ्न सिन्हा
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रियंका गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की पैरवी की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि हमारे पास हमारा युवा अध्यक्ष है। फिर क्यों देरी हो रही है, जल्दी फैसला करें। उन्होंने ट्वीट करके प्रियंका गांधी की जमकर तारीफ भी की है। आपको बता दें उन्होंने कहा ''युवा अध्यक्ष, हमारे पास अपनी प्रियंका गांधी हैं। गतिशील, आकर्षक, मजबूत महिला. देरी क्यों? आइए जल्द ही फैसला करें। देरी से जल्दी बेहतर है. मैं दूसरों की तरह ही विचारों को प्रतिध्वनित करता हूं। फ़िर ना कहना, होशियार ना किया, ख़बरदार ना किया। जय हिन्द!'' जानकारी के मुताबिक इससे पहले सोनभद्र मामले पर उन्होंने प्रियंका की सक्रियता की जमकर तारीफ की और उनकी तुलना इंदिरा गांधी से की थी। उन्होंने प्रियंका को ओजस्वी नेता बताते हुए कहा कि अगर पार्टी की कमान उनके हाथ में जाती है तो ये कांग्रेस के लिए बूस्टर की तरह होगा। अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें । https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en