Sunday, 27 September 2026 | 5:47 PM
उत्तर प्रदेश

उन्नाव : बिचपरी निंदेमऊ में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा, 2 नाव और ट्रैक्टर से आवागमन शुरू - प्रशासन की अपील घर में रहें सुरक्षित

उन्नाव की हसनगंज तहसील के बिचपरी निंदेमऊ गांव में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। लगातार बरसात से गांव चारों तरफ पानी से घिर गया है।
Share:

Read in your preferred language.
उन्नाव की हसनगंज तहसील के बिचपरी निंदेमऊ गांव में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। लगातार बरसात से गांव चारों तरफ पानी से घिर गया है।

हसनगंज तहसीलदार किरत सेन ने बीचपरी नींदेमऊ का किया निरीक्षण
आज प्रशासन की टीम ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। दौरे के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

तत्काल राहत के इंतजाम
प्रशासन द्वारा तत्काल दो नावों की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ग्रामीण एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित आ-जा सकें। साथ ही ट्रैक्टर के माध्यम से भी लोगों को आवागमन की सुविधा दी गई है, ताकि जरूरी सामान और लोगों को लाने-ले जाने में कोई दिक्कत न हो।

प्रशासन की अपील
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जब तक कोई विशेष आवश्यक कार्य न हो, तब तक घर से बाहर न निकलें। घर में ही सुरक्षित रहें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और पल-पल की निगरानी कर रहा है।

रिपोर्टर : आदर्श द्विवेदी जिला संबाददाता उन्नाव