Sunday, 27 September 2026 | 5:46 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : धूमधाम से मनाया जा रहा है आर्य समाज का 125वा भव्य वार्षिकोत्सव

आर्य समाज का 125वां भव्य वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ खुटार रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में मनाया जा रहा है। रविवार को कार्यक्रम में वेद के पावन मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न हुआ।
Share:
लखीमपुर खीरी : धूमधाम से मनाया जा रहा है आर्य समाज का 125वा भव्य वार्षिकोत्सव
वार्षिकोत्सव यज्ञ की तस्वीर
Read in your preferred language.
गोला गोकर्णनाथ जिला लखीमपुर खीरी का 125वां भव्य वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ खुटार रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में मनाया जा रहा है। रविवार को कार्यक्रम में वेद के पावन मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ में आचार्य के रूप में श्री संत कुमार आर्य, श्री शिव कुमार शास्त्री एवं भानु प्रकाश शास्त्री ने यजमान के रूप में पधारे आदर्श कुमार गुप्ता सपत्नीक तथा अरविन्द वर्मा सपत्नीक एवं अखिलेश यज्ञसैनी सपत्नीक से आर्य समाज का हवन वैदिक मंत्रों के उच्चारण, अग्नि स्थापना, और शुद्ध घी व हवन सामग्री की आहुतियों के साथ विधि-विधान से कराया। तत्पश्चात आर्य समाज ने पधारे सभी आगंतुक एवं पदाधिकारियों सहित श्रोताओं ने पुष्प वर्षा कर यजमानों को अपना आशीर्वाद दिया और उनके सुख समृद्धि सहित लंबी आयु की कामना की। यज्ञ के बाद आर्य समाज में पधारे आर्य जगत के उच्च कोटि के विद्वानो ने भजनोपदेश द्वारा श्रोताओं का मार्ग दर्शन किया। 

आर्य समाज का वार्षिक उत्सव महर्षि दयानंद सरस्वती जी द्वारा स्थापित वेदों के प्रचार-प्रसार, सामाजिक सुधार और आत्मिक शुद्धि के लिए हर साल देश और दुनिया भर की स्थानीय आर्य समाज संस्थाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम है।  

इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान गुरुशरण पाठक, उपमंत्री  श्रवण कुमार माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष नवीन भसीन, पूर्व मंत्री रणवीर सिंह आर्य, पुस्तकाध्यक्ष श्रीमती विमलेश शुक्ला, अनिल भसीन, सुशील गुप्ता, कमलेश त्रिवेदी, सुरेश कुमार मिश्रा, अनुज कुमार गुप्ता एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित तमाम श्रोतागण उपस्थित रहे।