Friday, 13 November 2026 | 6:07 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज के थाना सोरों में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा किया गया जागरूक

Share:
कासगंज के थाना सोरों में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा किया गया जागरूक
कासगंज ः कासगंज के थाना सोरों मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को किया जागरूक सरकारी योजनाओं और महिलाओं के अधिकारों की दी जानकारी, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक सोरों, कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोरों कोतवाली की महिला पुलिस कांस्टेबलों ने क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक किया।इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने के बारे में बताया।
महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी समस्या को लेकर संकोच न करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है।