महानायक के पास अयोध्या में 100 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी, जानें कब-कहां अमिताभ बच्चन ने किया निवेश

अमिताभ बच्चन फिल्मों से इतर निवेश करने, अपना पैसा बढ़ाने में पूरा यकीन रखते हैं। खबर है कि बिग बी ने अयोध्या में कुछ महीने पहले एक बड़ा निवेश किया है, करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है। इस नई जमीन को मिलाकर उन्होंने कुल 100 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अयोध्या में खरीदी है। जानिए, अमिताभ बच्चन ने कब और कहां-कहां अयोध्या में जमीन खरीदी है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने मार्च 2026 में 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है। यह जमीन उन्होंने एक रियल एस्टेट कंपनी ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढा’ से ली है। यह कंपनी ‘द सरयू’ नाम प्रोजेक्ट बना रही है। यह अमिताभ बच्चन का तीसरा बड़ा निवेश अयोध्या में कहा जाएगा।

साल 2025 और उससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में कुछ प्लॉट्स लिए थे। इनकी कीमत भी करोड़ रुपये में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरयू डेवलपमेंट के पास ही उन्होंने 40 करोड़ रुपये का प्लॉट लिया था।
जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था तो बिग बी ने 14.5 करोड़ रुपये का एक प्लॉट लिया था। इसी तरह एक 4.54 करोड़ रुपये की कीमत वाला प्लॉट लिया था।

Leave a Comment