Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में स्कूल का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर टूट गई छात्र के पैर की हड्डी ।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के बेवर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मद्दापुर खास का है। शनिवार की सुबह यहां स्कूल खुलने से पहले ही विद्यालय के बच्चे स्कूल में पहुंच गए और गेंद खेल रहे थे। समय करीब 9.20 बजे छात्रों की गेंद विद्यालय की छत पर चली गई। इस दौरान कक्षा आठ का छात्र दीपांशु पुत्र सुदीश सिंह
Share:
मैनपुरी में स्कूल का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर टूट गई छात्र के पैर की हड्डी ।
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के बेवर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मद्दापुर खास का है। शनिवार की सुबह यहां स्कूल खुलने से पहले ही विद्यालय के बच्चे स्कूल में पहुंच गए और गेंद खेल रहे थे। समय करीब 9.20 बजे छात्रों की गेंद विद्यालय की छत पर चली गई। इस दौरान कक्षा आठ का छात्र दीपांशु पुत्र सुदीश सिंह गेंद लेने के लिए छत पर चढ़ गया।

वह गेट के ऊपर बने छज्जे को पकड़कर नीचे उतर रहा था तभी छज्जा टूटने से वह नीचे गिरा और उसके ऊपर छज्जे का मलबा गिरा। इससे उसकी पैर की हड्डी टूट गई। परिजन पहले उसे सीएचसी बेवर ले गए, यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र का प्राथमिक उपचार कर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रधानाध्यापक भारत सिंह का कहना था कि विद्यालय का समय वर्तमान में 10 बजे से तीन बजे का है। विद्यालय के कुछ बच्चे नौ बजे ही विद्यालय पहुंच गए थे जो गेंद खेल रहे थे। गेंद लेकर उतरे समय दरवाजे के ऊपर का छज्जा टूटने से छात्र दीपांशु घायल हुआ है।