Wednesday, 07 October 2026 | 4:27 AM
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद चुनाव को लेकर कासगंज में निगरानी टीमें गठित

धनबल, अवैध शराब और संदिग्ध वस्तुओं पर रहेगी पैनी नजर, कासगंज-सहावर-पटियाली तहसील में टीमें तैनात
Share:
विधान परिषद चुनाव को लेकर कासगंज में निगरानी टीमें गठित
विधान परिषद चुनाव को लेकर कासगंज में निगरानी टीमें गठित
Read in your preferred language.

धनबल, अवैध शराब और संदिग्ध वस्तुओं पर रहेगी पैनी नजर, कासगंज-सहावर-पटियाली तहसील में टीमें तैनात

कासगंज, 05 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर प्रशासन ने चुनाव के दौरान धन शक्ति के इस्तेमाल, अवैध शराब, संदिग्ध वस्तुओं और अन्य अनुचित गतिविधियों पर निगरानी के लिए जिले की तीनों तहसीलों में निगरानी टीमें गठित कर दी हैं। टीमें निर्वाचन अवधि में लगातार निगरानी करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुसार कासगंज, सहावर और पटियाली तहसील में अलग-अलग निगरानी टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में संबंधित विभाग के अधिकारी, उप निरीक्षक और पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है।

कासगंज तहसील में अवर अभियंता सिंचाई खंड हरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक होम सिंह सहित पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहावर तहसील में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वृजकिशोर, उप निरीक्षक बृजेश कुमार एवं पुलिस कर्मी निगरानी करेंगे। वहीं पटियाली तहसील में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता डॉ. विक्रम सिंह, उप निरीक्षक शान्ति स्वरूप सहित पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

23 अक्टूबर तक सक्रिय रहेंगी टीमें

प्रशासन की ओर से गठित निगरानी टीमें निर्वाचन संबंधी निर्देशों और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। टीमों को चुनाव के दौरान धन के अवैध इस्तेमाल, शराब या किसी संदिग्ध वस्तु के प्रयोग तथा अन्य अनुचित गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

गठित टीमें 23 अक्टूबर 2026 तक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।