कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज) 18 सितंबर 2026 पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। ड्रिल का अवलोकन करते हुए उन्होंने प्रभारी पुलिस लाइन को परेड को और बेहतर एवं प्रभावी तरीके से कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।
पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में खड़े वाहनों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कंट्रोल रूम, जिम और यूपी-112 सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन मयंक मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।