Saturday, 19 September 2026 | 8:21 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पिपरगांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी

फर्रुखाबाद के पिपरगांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सचिव बिन्दिया भटनागर ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, मध्यस्थता, निःशुल्क कानूनी सहायता और लोक अदालत सहित विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
Share:
फर्रुखाबाद:पिपरगांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 18 सितंबर 2026 माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के निर्देशन में शुक्रवार को ग्राम पिपरगांव में विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती बिन्दिया भटनागर ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित विधिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान सचिव बिन्दिया भटनागर ने ग्रामीणों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संबंध में जानकारी देते हुए उनके भरण-पोषण, कल्याण एवं कानूनी संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के बारे में बताया।

इसके साथ ही मध्यस्थता (Mediation) की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आपसी सहमति से छोटे-मोटे विवादों का समाधान मध्यस्थता के माध्यम से किया जा सकता है, जिससे पक्षकारों को अनावश्यक रूप से लंबी न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने से राहत मिल सकती है।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं, निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत तथा अन्य विधिक सेवाओं के बारे में भी ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने शिविर में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना तथा अपने कानूनी अधिकारों और विभिन्न योजनाओं से संबंधित सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।