Tuesday, 22 September 2026 | 11:47 AM
उत्तर प्रदेश

कायमगंज कोतवाली पहुंचे एसपी फतेहगढ़: अर्दली रूम में लंबित मामलों की समीक्षा, वांछितों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और लंबित मामलों के निस्तारण के लिए कोतवाली कायमगंज का अर्दली रूम (Orderly Room) किया गया। इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने के अभिलेखों की जांच की और कोतवाली के विवेचकों के साथ लंबित मुकदमों की विस्तृत समीक्षा की।
Share:
कायमगंज कोतवाली पहुंचे एसपी फतेहगढ़: अर्दली रूम में लंबित मामलों की समीक्षा, वांछितों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश
कोतवाली कायमगंज
Read in your preferred language.

कायमगंज ,फर्रुखाबाद, द दस्तक24 :

​पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और लंबित मामलों के निस्तारण के लिए कोतवाली कायमगंज का अर्दली रूम (Orderly Room) किया गया। इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने के अभिलेखों की जांच की और कोतवाली के विवेचकों के साथ लंबित मुकदमों की विस्तृत समीक्षा की।

​एसपी ने अर्दली रूम के दौरान विवेचकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि थाने में लंबित सभी विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। किसी भी मामले में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

​बैठक में एसपी फतेहगढ़ ने स्पष्ट किया कि पीड़ित नागरिकों को न्याय दिलाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जांच अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करें ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके और निर्दोष को किसी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान कोतवाली कायमगंज के प्रभारी निरीक्षक एवं समस्त विवेचक मौजूद रहे।